Class 9 Hindi Kritika Part 1 Question Bank | कक्षा 9 कृतिका भाग 1 प्रश्न बैंक

Class 9 Hindi Kritika Part 1 Question Bank : कक्षा 9 हिंदी कृतिका भाग 1 (Kritika Part 1) के सभी पाठों का सम्पूर्ण प्रश्न बैंक। Get chapter-wise objective & short NCERT questions for quick revision.

इकाई – 3   क्षितिज भाग 1, गद्य खण्ड

इकाई 3 : क्षितिज भाग 1, गद्य खण्ड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  • गद्य की विधाओं का सामान्य परिचय (कहानी, निबंध, एकांकी, यात्रा-वृत्तांत, डायरी, संस्मरण, व्यंग्य विधा)
  • लेखक परिचय
  • व्याख्या (संदर्भ, प्रसंग, व्याख्या, विशेष)
  • विषयवस्तु एवं विचारबोध पर आधारित प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (01 अंक)

सही विकल्प चुनकर लिखिए –

1. झूरी के साले का क्या नाम था?

(अ) मोती
(ब) सुरेश
(स) गया
(द) हीरा

2. झूरी ने दोनों बैलों को कहाँ भेज दिया?

(अ) मौसी के घर
(ब) दादी के घर
(स) ससुराल
(द) नानी के घर

3. ईश्वर ने बैलों को क्या नहीं दिया?

(अ) पैसा
(ब) मकान
(स) वाणी
(द) इनमें से कोई नहीं

4. दोनों बैलों को कहाँ बंद कर दिया था?

(अ) जेल में
(ब) कांजीहौस में
(स) गौशाला में
(द) घर में

5. कांजीहौस का चौकीदार लालटेन लेकर आता था?

(अ) हाजिरी लेने
(ब) खाना देने
(स) मारने
(द) इनमें से कोई नहीं

6. लेखक कितने साल बाद इसी रास्ते से लौटे थे?

(अ) दो साल
(ब) एक साल
(स) चार साल
(द) पाँच साल

7. तिब्बत में सबसे खतरे की जगह है –

(अ) डांडे
(ब) थोड़ला
(स) भींटे
(द) तिडरी

8. किस रास्ते से तिब्बत में हिंदुस्तान का व्यापार होता था?

(अ) नेपाल
(ब) आगरा
(स) कोकड
(द) चीनी

9. मंगोलों का मुँह कैसा होता था?

(अ) काला
(ब) सफेद
(स) लाल
(द) हरा

10. लेखक के चारों तरफ क्या था?

(अ) पुस्तकें
(ब) जानवर
(स) चोर
(द) कुत्ते

11. श्यामाचरण दुबे का जन्म कब हुआ था?

(अ) 1922 में
(ब) 1932 में
(स) 1942 में
(द) 1952 में

12. आजकल कैसी जीवनशैली हावी हो रही है?

(अ) पुरातन
(ब) पूर्वी
(स) नूतन
(द) इनमें से कोई नहीं

13. हम किसके उपनिवेश बन गए हैं?

(अ) अमेरिका
(ब) यूरोप
(स) पाश्चात्य संस्कृति के
(द) विज्ञापन कंपनी के

14. उपभोक्ता संस्कृति के कारण हम कैसी दासता स्वीकार करते हैं?

(अ) राजनीतिक दासता
(ब) सांस्कृतिक दासता
(स) बौद्धिक दासता
(द) सामंती दासता

15. जाबिर हुसैन का जन्म कब हुआ था?

(अ) 1913 में
(ब) 1995 में
(स) 1989 में
(द) 1945 में

16. सलीम अली की पत्नी का क्या नाम था?

(अ) टीडा लॉरेंस
(ब) नशलीना
(स) रस्मीना
(द) नाजिश बेगम

17. ‘आवशार’ शब्द का क्या अर्थ है?

(अ) झरना
(ब) नमक
(स) शीशा
(द) गौरेया

18. किस पक्षी ने सलीम अली के जीवन की दशा को बदल दिया था?

(अ) कबूतर
(ब) मैना
(स) गौरैया
(द) कोयल

19. पक्षी प्रेमी सलीम अली किसकी तरह प्रकृति में विलीन हो रहे हैं?

(अ) आँधी की तरह
(ब) वन पक्षी की तरह
(स) वन्य पशु की तरह
(द) इनमें से कोई नहीं

20. फोटो खिंचवाते समय किस परंपरा की ओर संकेत किया गया है?

(अ) नए कपड़े पहनने की
(ब) अच्छे जूते पहनने की
(स) चेहरे पर मुस्कान लाने की
(द) फोटोग्राफर की अच्छी फोटो लाने का अनुरोध किया

21. ‘प्रेमचंद के फटे जूते’ पाठ लिखा है –

(अ) हरिशंकर परसाई
(ब) महादेवी वर्मा
(स) प्रेमचंद
(द) हजारी प्रसाद द्विवेदी

22. ‘मेरे बचपन के दिन’ पाठ की रचना की थी –

(अ) प्रेमचंद ने
(ब) महादेवी वर्मा ने
(स) हरिशंकर परसाई ने
(द) जाबिर हुसैन ने

23. बचपन की स्मृतियों में एक विचित्र-सा क्या होता है?

(अ) आकर्षण
(ब) विकर्षण
(स) अपकर्षण
(द) हेय दर्शन

24. महादेवी वर्मा को छात्रावास में कौन-सी लड़की मिली थी?

(अ) मनमोहिनी
(ब) राई
(स) सुभद्रा कुमारी चौहान
(द) जेबुनिस्सा

25. महादेवी वर्मा पहले किस भाषा में कविता लिखती थीं?

(अ) अवधी
(ब) ब्रज
(स) बुंदेली
(द) मैथिली

26. महादेवी वर्मा से चाँदी का कटोरा किसने ले लिया था?

(अ) नेहरू जी
(ब) पटेल जी
(स) तिलक जी
(द) गांधी जी

रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए –

1. प्रेमचंद का जन्म …………… में हुआ। (बनारस/लाहौर)

2. गधे का एक छोटा भाई भी है, उसका नाम है …………… (बैल/कुत्ता)

3. जानवरों में गधा सबसे ज्यादा ……………. समझा जाता है। (बुद्धिमान/बुद्धिहीन)

4. लेखक के सामने ………….. का फोटो है। (प्रेमचंद/परसाई)

5. लेखक की दृष्टि ………. पर अटक गई है। (फोटो/परसाई)

6. प्रेमचंद ………. साहित्यकार थे। (आदर्शवादी/यथार्थवादी)

7. गद्य में व्याकरण का प्रयोग भी ……………. से ग्रहण किया जा सकता है। (आसानी/कठिनाई)

8. एकांकी में ……………. होता है। (एक अंक/अनेक अंक)

9. सांस्कृतिक अस्मिता से आशय है, हमारी …………… पहचान। (सांस्कृतिक/ऐतिहासिक)

10. उपभोक्तावादी संस्कृति से समाज में वर्गों के मध्य …………. बढ़ रही है। (दूरी/नजदीकी)

11. जूता सदैव ही टोपी से ……….. रहता है। (कीमती/सस्ता)

12. फोटो में प्रेमचंद के साथ उनकी ………….. भी है। (बेटा/पत्नी)

13. लेखिका महादेवी वर्मा के बाबा फारसी और …………… भाषा के जानकार थे। (उर्दू/हिन्दी)

14. महादेवी वर्मा के बाबा उन्हें ……………… बनाना चाहते थे। (गायिका/विदुषी)

सही जोड़ बनाकर लिखिए –

(i)

(अ)(ब)
i. बुद्धिहीन प्राणी(क) गया
ii. झूरी का साला(ख) गधा
iii. लेखक की नजर अटक गई(ग) प्रेमचंद के फटे जूते पर
iv. ल्हासा की ओर(घ) राहुल सांकृत्यायन

(ii)

(अ)(ब)
i. प्रेमचंद(क) श्यामाचरण दुबे
ii. हरिशंकर परसाई(ख) नीरजा, निहार, रश्मि
iii. संस्कृति तथा शिक्षा(ग) सेवासदन, रंगभूमि
iv. महादेवी वर्मा(घ) हँसते हैं तो रोते हैं

एक वाक्य में उत्तर लिखिए –

  1. पराकाष्ठा शब्द का क्या अर्थ है?
  2. श्यामाचरण दुबे ने किस विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की?
  3. ‘यह समूहों को मजबूत बनाता है’ वाक्य में कौन-सा विशेषण है?
  4. लेखक किसके चेहरे की ओर देखता है?
  5. साहित्यिक पुरखों किसे कहा गया है?
  6. महादेवी वर्मा किस गायिका के रूप में प्रसिद्ध हैं?
  7. महादेवी वर्मा किस प्रदेश की विधान परिषद की सदस्या थीं?
  8. हिंदी का उपन्यास सम्राट किसे कहा जाता है?
  9. अमृतराय लिखित प्रेमचंद की जीवनी का नाम क्या है?
  10. संस्मरण किसे कहते हैं?
  11. आलोचना में किसके गुण-दोषों की परख की जाती है?
  12. किसी विशेष स्थल की यात्रा का सजीव वर्णन किस विधा में किया जाता है?
  13. हिंदी गद्य साहित्य का इतिहास कब से प्रारंभ हुआ है?
  14. प्राचीन काल में किस कला का अभाव था?
  15. आधुनिक काल में किस साहित्य का विकास हुआ?
  16. गद्य साहित्य के अनेक रूप क्या कहलाते हैं?

सत्य/असत्य लिखिए –

  1. झूरी बैलों को देखकर गदगद हो गया।
  2. लड़की की माँ मर चुकी थी।
  3. गया झूरी का मामा था।
  4. सद्गुणों का इतना अनादर कहीं नहीं देखा।
  5. डांडे तिब्बत की सबसे खतरे की जगह है।
  6. मंगोलों का मुँह लाल होता है।
  7. सुमति घोड़े पर सवार होकर गए।
  8. तिब्बती जमीन छोटे-बड़े जागीरदारों में बाँटी है।
  9. तिब्बत में जाति-पाँति, छुआछूत और पर्दा प्रथा थी।
  10. श्यामाचरण दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ था।
  11. गांधी जी के अनुसार हमें अपनी बुनियाद पर कायम रहना चाहिए।
  12. हम अनुकरण की संस्कृति को प्रतिष्ठा पाने के लिए अपना रहे हैं।
  13. पक्षियों की मधुर आवाज से आम आदमी रोमांचित नहीं होता।
  14. जाबिर हुसैन का जन्म बिहार में हुआ था।
  15. लॉरेंस को कबूतर से प्रेम था।
  16. वृंदावन की नदी का साँवला पानी नंद जी की याद दिलाता है।
  17. सलीम अली की उम्र को शतक तक पहुँचने में थोड़े ही दिन बचे थे।
  18. ‘हुजूम’ का अर्थ जनसमूह है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक)

  1. गद्य साहित्य से क्या आशय है? लिखिए।
  2. गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए।
  3. गद्य की गौण विधाओं के बारे में लिखिए।
  4. कहानी विधा के बारे में संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  5. निबंध लेखन की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
  6. गद्य की विधाओं का सामान्य परिचय लिखिए।
  7. यात्रा-वृत्तांत के बारे में लिखिए।
  8. व्यंग्य विधा का परिचय लिखिए।
  9. एकांकी की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
  10. डायरी विधा का सामान्य परिचय लिखिए।
  11. प्रेमचंद के साहित्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
  12. प्रेमचंद की भाषा-शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  13. प्रेमचंद की कोई दो रचनाओं के नाम लिखते हुए हिंदी साहित्य में उनका स्थान निर्धारित कीजिए।
  14. राहुल सांकृत्यायन की दो रचनाएँ लिखते हुए भाषा-शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  15. हरिशंकर परसाई की दो रचनाएँ लिखते हुए उनकी भाषा-शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  16. हरिशंकर परसाई का आधुनिक हिंदी साहित्य में स्थान निर्धारित कीजिए।
  17. महादेवी वर्मा की दो रचनाएँ एवं उनका हिंदी साहित्य में स्थान लिखिए।
  18. महादेवी वर्मा की भाषा-शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  19. कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती थी?
  20. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?
  21. किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी?
  22. प्रेमचंद की कोई दो कहानियों के नाम लिखिए।
  23. कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीतिविषयक मूल्य उभरकर आए? लिखिए।
  24. तिब्बत के लोग क्या लेकर घूमते हैं?
  25. लेखक ने तिब्बत की यात्रा किस वेश में की? लिखिए।
  26. तिब्बत यात्रा के दौरान लेखक राहुल सांकृत्यायन को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
  27. लेखक राहुल सांकृत्यायन ने डाकुओं से बचने के लिए कौन-सा साधन अपनाया?
  28. तिब्बत में कानून-व्यवस्था कैसी है? अपने शब्दों में लिखिए।
  29. आज की उपभोक्तावादी संस्कृति हमारे दैनिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर रही है?
  30. लेखक श्यामाचरण दुबे ने उपभोक्तावादी संस्कृति को हमारे समाज के लिए चुनौती क्यों कहा है?
  31. किस घटना ने सलीम अली के जीवन की दिशा को बदल दिया?
  32. सलीम अली पक्षी प्रेमी कैसे बने? लिखिए।
  33. सलीम अली ने पूर्व प्रधानमंत्री के सामने पर्यावरण से संबंधित किन संभावित खतरों का चित्र खींचा होगा, जिससे उनकी आँखें नम हो गई थीं?
  34. ‘प्रेमचंद के फटे जूते’ पाठ के आधार पर प्रेमचंद के व्यक्तित्व की दो विशेषताएँ लिखिए।
  35. लेखिका महादेवी वर्मा ने ‘मेरे बचपन के दिन’ पाठ में अपनी माँ की किन विशेषताओं के बारे में बताया है?
  36. महादेवी वर्मा उर्दू-फारसी क्यों नहीं सीख पाईं?

गद्यांश के संदर्भ, प्रसंग तथा विशेष सहित व्याख्या लिखिए (03 अंक)

1. जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। जब हम किसी आदमी को पहले दर्जे का बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है, या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने उसे यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता।

2. विलासिता की सामग्रियों से बाजार भरा पड़ा है, जो आपको लुभाने की जी-तोड़ कोशिश में निरंतर लगी रहती हैं। दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं को ही लीजिए। टूथपेस्ट चाहिए? यह दाँतों को मोती जैसा चमकीला बनाता है, यह मुँह की दुर्गंध हटाता है। यह मसूड़ों को मजबूत करता है और यह पूर्ण सुरक्षा देता है।

3. हम सांस्कृतिक अस्मिता की बात कितनी ही करें; परंपराओं का अवमूल्यन हुआ है, आस्थाओं का क्षरण हुआ है। कड़वा सच तो यह है कि हम बौद्धिक दासता स्वीकार कर रहे हैं, पश्चिम के सांस्कृतिक उपनिवेश बन रहे हैं। हमारी नई संस्कृति अनुकरण की संस्कृति है। हम आधुनिकता के झूठे प्रतिमान अपनाते जा रहे हैं।

4. गांधी जी ने कहा था कि हम स्वस्थ सांस्कृतिक प्रभावों के लिए अपने दरवाजे-खिड़की खुले रखें, पर अपनी बुनियाद पर कायम रहें। उपभोक्ता संस्कृति हमारी सामाजिक नींव को ही हिला रही है। यह एक बड़ा खतरा है। भविष्य के लिए यह एक बड़ी चुनौती है।

5. जटिल प्राणियों के लिए सलीम अली हमेशा एक पहेली बने रहेंगे। बचपन के दिनों में उनकी एयरगन से घायल होकर गिरने वाली नीलकंठ की वह गौरैया सारी जिंदगी उन्हें खोज के नए-नए रास्तों की तरफ ले जाती रही। जिंदगी की ऊँचाइयों में उनका विश्वास एक क्षण के लिए भी डिगा नहीं। वह लॉरेंस की तरह नैसर्गिक जिंदगी का प्रतिरूप बन गए थे।

6. चक्कर लगाने से जूता उतरता नहीं है, घिस जाता है। कुंभनदास का जूता भी फतेहपुर सीकरी जाने-आने में घिस गया था। उसे बड़ा पछतावा हुआ।

7. मेरी दृष्टि इस जूते पर अटक गई है। सोचता हूँ—फोटो खिंचवाने की अगर यह पोशाक है, तो पहनने की कैसी होगी? नहीं, इस आदमी की अलग-अलग पोशाकें नहीं होंगी—इसमें पोशाक बदलने का गुण नहीं है। यह जैसा है वैसा ही फोटो में खिंच जाता है।

8. जो अवध की लड़कियाँ थीं, वे आपस में अवधी बोलती थीं; बुंदेलखंड की आती थीं, वे बुंदेली में बोलती थीं। कोई अंतर नहीं आता था और हम हिंदी पढ़ते थे। एक प्रार्थना में खड़े होते थे; कोई विवाद नहीं होता था।

9. जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है। हम जब किसी आदमी को पहले दर्जे का बेवकूफ कहना चाहते हैं, तो उसे गधा कहते हैं। गधा सचमुच बेवकूफ है, या उसके सीधेपन, उसकी निरापद सहिष्णुता ने यह पदवी दे दी है, इसका निश्चय नहीं किया जा सकता।

10. दोनों बैलों का ऐसा अपमान कभी न हुआ था। झूरी उन्हें फूल की छड़ी से भी न छूता था। उसकी हिकारत पर दोनों उड़ने लगते थे। यहाँ मार पड़ी। आहत-सम्मान की व्यथा तो थी ही, उस पर मिला सूखा भूसा। नाँद की तरफ आँखें न उठाईं।

11. बहुत दिनों साथ रहते-रहते दोनों में भाईचारा हो गया था। दोनों आमने-सामने या आस-पास बैठे हुए एक-दूसरे से मूक भाषा में विचार-विनिमय करते थे। एक-दूसरे के मन की बात कैसे समझ जाते, हम नहीं कह सकते। अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।

12. मुझे लगता है तुम किसी सख्त चीज को ठोकर मारते रहे हो। कोई चीज जो परत-दर-परत सदियों से जम गई है, उसे शायद तुमने ठोकर मार-मारकर अपना जूता फाड़ लिया। कोई टीला जो रास्ते पर खड़ा हो गया था, उस पर तुमने अपना जूता आजमाया।

13. टोपी आठ आने में मिल जाती है और जूते उस जमाने में भी पाँच रुपये से कम में क्या मिलते होंगे। जूता हमेशा टोपी से कीमती रहा है। अब तो जूते की कीमत और भी बढ़ गई है और पैर पच्चीसों टोपियाँ न्योछावर होते हैं। तुम भी जूते और टोपी के आनुपातिक मूल्य के मारे हुए थे। यह विडंबना मुझे इतनी तीव्रता से पहले कभी नहीं चुभी, जितनी आज चुभ रही है, जब मैं तुम्हारा फटा जूता देख रहा हूँ। तुम महान कथाकार, उपन्यास सम्राट, युग प्रवर्तक जाने क्या-क्या कहलाते थे, मगर फोटो में भी तुम्हारा जूता फटा हुआ है।

14. तुम मुझ पर या हम सभी पर हँस रहे हो, उन पर जो अंगुली छिपाए और तलुआ घिसाए चल रहे हैं, उन पर जो टीले को बचाकर बाजू से निकल रहे हैं। तुम कह रहे हो, मैंने तो ठोकर मार-मारकर जूता फाड़ लिया, अंगुली बाहर निकल आई, पैर बच रहा और मैं चलता रहा, मगर तुम अंगुली को ढाँकने की चिंता में तलुवे का नाश कर रहे हो। तुम चलोगे कैसे?

15. तिब्बत में यात्रियों के लिए बहुत-सी तकलीफें भी हैं और कुछ आराम की बातें भी। वहाँ जाति-पाँति, छुआछूत का सवाल ही नहीं है और न औरतें पर्दा ही करती हैं। बहुत निम्न श्रेणी के भिखमंगों को लोग चोरी के डर से घर के भीतर नहीं आने देते; नहीं तो आप बिल्कुल घर के भीतर चले जा सकते हैं।

———xxxx——–