MP Board Class 9 Hindi Kavya Bodh Question Bank में काव्य, रस, छंद और अलंकार से संबंधित MCQs, रिक्त स्थान, सत्य-असत्य, सही जोड़ी, एक वाक्य एवं लघु उत्तरीय प्रश्न प्राप्त करें। Download Class 9 Hindi Kavya Bodh Questions for exam preparation.
इकाई – 2 काव्य बोध
इकाई 2 : काव्य बोध — 10 अंक
- काव्य की परिभाषा एवं भेद (संक्षिप्त परिचय)
- रस का सामान्य परिचय एवं प्रकार
- छंद का सामान्य परिचय एवं प्रकार (दोहा, सवैया)
- अलंकार परिभाषा एवं भेद (अनुप्रास, यमक, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा एवं मानवीकरण अलंकार)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (01 अंक)
सही विकल्प चुनकर लिखिए –
1. काव्य के भेद माने गए हैं –
(अ) दो (ब) तीन (स) चार (द) पाँच
2. शैली की दृष्टि से काव्य के भेद हैं –
(अ) छः (ब) चार (स) दो (द) तीन
3. काव्य के भेद हैं –
(अ) दृश्य काव्य (ब) श्रव्य काव्य (स) दृश्य और श्रव्य काव्य (द) नाट्य और कथ्य काव्य
4. प्रबंध काव्य के प्रकार होते हैं –
(अ) दो (ब) चार (स) तीन (द) आठ
5. कामायनी है –
(अ) खण्डकाव्य (ब) मुक्तक काव्य (स) महाकाव्य (द) इनमें से कोई नहीं
6. रस के बिना काव्य माना जाता है –
(अ) सजीव (ब) नीरस (स) व्यर्थ (द) सार्थक
7. रस के अंग होते हैं –
(अ) चार (ब) पाँच (स) छः (द) आठ
8. शृंगार रस का स्थायी भाव है –
(अ) भय (ब) स्नेह (स) क्रोध (द) रति
9. वाक्यं रसात्मकं काव्यम् किसका कथन है –
(अ) आचार्य भामह (ब) आचार्य विश्वनाथ (स) पंडित जगन्नाथ (द) आचार्य दंडी
10. विभावानुभाव संचारी संयोगाद्रस निष्पत्ति यह सूत्र किसका है –
(अ) दंडी (ब) भरत मुनि (स) आचार्य कौशिक (द) आचार्य भामह
11. काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व कहलाते हैं –
(अ) रस (ब) छंद (स) अलंकार (द) काव्य गुण
12. छंद के मुख्यतः कितने भेद होते हैं –
(अ) दो (ब) चार (स) पाँच (द) सात
13. कौन-सा छंद का प्रकार नहीं है –
(अ) दृष्टांत (ब) दोहा (स) चौपाई (द) सवैया
14. छंद को पढ़ते समय आने वाला विराम कहलाता है –
(अ) गति (ब) यति (स) तुक (द) गण
15. अर्थालंकारों में चमत्कार किसके कारण होता है?
(अ) पद (ब) शब्द (स) वाक्य (द) अर्थ
16. जहाँ किसी शब्द की आवृत्ति एक से अधिक बार हो, परंतु हर बार उसका अर्थ भिन्न-भिन्न हो, वहाँ अलंकार होगा –
(अ) रूपक (ब) यमक (स) श्लेष (द) उपमा
17. उपमा का अर्थ है –
(अ) सादृश्य (ब) समानता (स) अ और ब दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
18. उपमा अलंकार के अंग हैं –
(अ) एक (ब) चार (स) छः (द) सात
19. जिस व्यक्ति या वस्तु से समानता बताई जाए उसे कहते हैं –
(अ) उपमेय (ब) उपमान (स) वाचक शब्द (द) साधारण धर्म
20. ‘मेघ आए बड़े बन-ठन के’ कविता की पंक्ति में अलंकार है –
(अ) अनुप्रास (ब) उपमा (स) मानवीकरण (द) उत्प्रेक्षा
रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए –
- अनुभूति के पक्ष का संबंध कविता के …………… स्वरूप से है। (बाह्य/आंतरिक)
- खण्डकाव्य में जीवन के ……………. चित्रण होता है। (एक अंश का/संपूर्ण)
- महाकाव्य में जीवन का ……………… चित्रण होता है। (संपूर्ण/एक पक्ष का)
- रस को काव्य की ………….. बताया गया है। (आत्मा/शरीर)
- रस के प्रकार …………. हैं। (दस/सात)
- वीर रस का स्थायी भाव …………………. है। (शोक/उत्साह)
- रौद्र रस का स्थायी भाव …………….. है। (क्रोध/वत्सल)
- करुण रस का स्थायी भाव ………….. है। (करुणा/शोक)
- मात्रिक छंद का उदाहरण …………… है। (दोहा/सवैया)
- वर्णिक छंद में ……………. की गणना की जाती है। (वर्णों/मात्राओं)
- अलंकार का सामान्य अर्थ …………. है। (गहना/रस)
- उपमेय में उपमान का आरोप ………….. अलंकार होता है। (उत्प्रेक्षा/रूपक)
- रंगमंच पर अभिनय देखकर आनंदानुभूति ………….. काव्य की होती है। (दृश्य/श्रव्य)
- ‘काली लहर कल्पना काली’ पंक्ति में ………….. अलंकार निहित है। (अनुप्रास/यमक)
- ‘सोई संत सुजान’ इन पंक्ति में …………. अलंकार निहित है। (अनुप्रास/रूपक)
- वर्ण, मात्रा, यति, तुक आदि को ध्यान में रखकर की गई शब्द रचना ………….. कहलाती है। (छंद/अलंकार)
- ‘क्षितिज अथाह गहराई में’ ……………….. अलंकार है। (उपमा/रूपक)
- पत्थरों द्वारा पानी पीना में ………… अलंकार है। (रूपक/मानवीकरण)
- रसखान ने ……………… में रचनाएँ लिखी हैं। (सवैया/सोरठा)
- संचारी भावों की संख्या ……………. है। (तैंतीस/पैंतीस)
सही जोड़ बनाकर लिखिए –
1.
| (अ) | (ब) |
| i. तीन वर्णों का समूह | (क) खण्डकाव्य |
| ii. वाक्यं रसात्मकं काव्यम् | (ख) चार |
| iii. सवैया | (ग) वर्णिक छंद |
| iv. रस के अंग | (घ) आचार्य विश्वनाथ |
| v. पंचवटी | (ड.) गण |
2.
| (अ) | (ब) |
| i. कामायनी | (क) अलंकार |
| ii. काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व | (ख) कबीर के दोहे |
| iii. वीभत्स रस का स्थायी भाव | (ग) गति |
| iv. मुक्तक काव्य | (घ) जुगुप्सा (घृणा) |
| v. छंद के पढ़ने की लय | (ड.) महाकाव्य |
3.
| (अ) | (ब) |
| i. छंद में बंधी रचना | (क) रूपक अलंकार |
| ii. प्रबंध काव्य के भेद | (ख) रस |
| iii. काव्य की आत्मा | (ग) तुक |
| iv. छंद में अंतिम वर्णों की आवृत्ति | (घ) तीन |
| v. उपमेय में उपमान का आरोप | (ड.) काव्य |
एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
- विस्तृत कलेवर वाले काव्य को क्या कहते हैं?
- प्रबंध काव्य के भेदों के नाम लिखिए।
- रसात्मकं वाक्यं अर्थात् रस युक्त वाक्य क्या कहलाता है?
- एक ही छंद में रचित एक घटना का चित्रण पूर्ण रूप से करने वाली रचना को क्या कहते हैं?
- काव्य के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
- स्थायी भावों को जाग्रत या उद्दीप्त करने वाले कारक क्या कहलाते हैं?
- जिस काव्य का आनंद पढ़कर या सुनकर लिया जाता है उसे क्या कहते हैं?
- कविता के शाब्दिक अनुशासन का नाम क्या है?
- दोहा के प्रथम चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं?
- जहाँ काव्य का आधार शब्द होते हैं, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
- ‘बालू के साँपों’ में कौन-सा अलंकार है?
- ‘मेघ आए बन-ठन के’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
- ‘हँसमुख हरियाली है हिम आँगन’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
- ‘वेदना बोझ वाली सी’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
- शब्दालंकार एवं अर्थालंकार के दो-दो भेदों के नाम लिखिए।
- घृणा को उत्पन्न करने वाले दृश्यों का वर्णन होने पर कौन-सा रस होता है?
सत्य/असत्य लिखिए –
- रामचरितमानस एक महाकाव्य है।
- रसयुक्त वाक्य ही काव्य है। यह कथन आचार्य विश्वनाथ का है।
- प्रबंध काव्य में छंदों में पूर्वापर संबंध नहीं होता है।
- मात्रिक छंद में मात्राओं की गणना की जाती है।
- मुक्तक काव्य का प्रत्येक छंद अपने आप में स्वतंत्र और पूर्ण होता है।
- महाकाव्य में एक ही सर्ग होता है।
- खण्डकाव्य की कथावस्तु विस्तृत होती है।
- खण्डकाव्य में अनेक सर्ग होते हैं।
- अलंकारों का अनावश्यक प्रयोग कविता के सौंदर्य को कम करता है।
- जिसके कारण मन में भाव जाग्रत होते हैं उसे आलंबन कहते हैं।
- छंद को पढ़ने का प्रवाह (लय) गति कहलाता है।
- छंद में अंतिम वर्णों की आवृत्ति तुक कहलाती है।
- संकट सागर में रूपक अलंकार है।
- उपमा अलंकार में ‘उप’ का अर्थ समीप है।
लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक)
- पंडित जगन्नाथ के अनुसार काव्य की परिभाषा लिखिए।
- काव्य किसे कहते हैं? उसके भेदों के नाम लिखिए।
- प्रबंध काव्य के भेदों के नाम लिखिए।
- मुक्तक काव्य के प्रकारों के नाम लिखिए।
- रस किसे कहते हैं? रस के अंगों के नाम लिखिए।
- रस के प्रकार एवं उनके स्थायी भाव लिखिए।
- छंद किसे कहते हैं? छंद के प्रकारों के नाम लिखिए।
- दोहा की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- सवैया की परिभाषा लिखिए।
- अलंकार की परिभाषा एवं उसके भेदों के नाम लिखिए।
- अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- यमक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- उपमा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- रूपक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- मानवीकरण अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- महाकाव्य और खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए।
- मात्रिक छंद किसे कहते हैं? किसी एक मात्रिक छंद का नाम लिखिए।
- वर्णिक छंद किसे कहते हैं? किसी एक वर्णिक छंद का नाम लिखिए।
- पाठ्यमुक्त एवं गेयमुक्त में अंतर लिखिए।
———xxxx——–