Class 9 Hindi Unit 5 Kritika Part 1 Question Bank | कक्षा 9 हिंदी इकाई 5: कृतिका भाग – 1 प्रश्न बैंक

Class 9 Hindi Unit 5 Kritika Part 1 Question Bank : कक्षा 9 हिंदी इकाई 5 ‘कृतिका भाग – 1’ का सम्पूर्ण प्रश्न बैंक। परीक्षा की तैयारी के लिए ‘इस जल प्रलय में’, ‘मेरे संग की औरतें’ और ‘रीढ़ की हड्डी’ पाठों के सभी महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ एवं लघु उत्तरीय प्रश्न-उत्तर (Important Questions) यहाँ प्राप्त करें।

इकाई – 5 : कृतिका भाग – 1

वस्तुनिष्ठ प्रश्न – (01 अंक)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सही विकल्प चुनकर लिखिए-

  1. ‘इस जल प्रलय में’ पाठ की विधा है-
    • (अ) कहानी
    • (ब) रिपोर्ताज
    • (स) उपन्यास
    • (द) नाटक
  2. रेणु के प्रसिद्ध आंचलिक उपन्यास का नाम है-
    • (अ) मैला आंचल
    • (ब) गोदान
    • (स) पद्मावत
    • (द) कामायनी
  3. 1967 में जब पुनपुन का पानी घुस गया था-
    • (अ) अशोकनगर में
    • (ब) राजेंद्रनगर में
    • (स) पुष्पा नगर में
    • (द) अमर नगर में
  4. नानी के पति शादी के तुरंत बाद उन्हें छोड़कर बैरिष्टरी पढ़ने चले गए थे-
    • (अ) जबलपुर
    • (ब) जापान
    • (स) रूस
    • (द) विलायत
  5. सज-धज कर रतजगा मना रहीं थी-
    • (अ) मर्द
    • (ब) बच्चे
    • (स) औरतें
    • (द) नर-नारी
  6. चोर कमरे में घुस गया-
    • (अ) नानी के
    • (ब) मामा के
    • (स) नाना के
    • (द) दादी के
  7. कृतिका में आए पाठों में एकांकी का नाम है-
    • (अ) कर्मभूमि
    • (ब) माटी वाली
    • (स) रीढ़ की हड्डी
    • (द) जय गंगा
  8. एकांकी में उमा की मां का नाम है-
    • (अ) आभा
    • (ब) शोभा
    • (स) दया
    • (द) प्रेमा
  9. शंकर शारीरिक रूप से विकृत होने के कारण-
    • (अ) ठीक से चल नहीं सकता
    • (ब) ठीक से रो नहीं सकता
    • (स) ठीक से सो नहीं सकता
    • (द) ठीक से गा नहीं सकता
  10. रामस्वरूप ने रतन से मंगवाया था-
    • (अ) चीनी
    • (ब) मक्खन
    • (स) दूध
    • (द) सब्जी
  11. रतन कौन था-
    • (अ) रामस्वरूप का लड़का
    • (ब) रामस्वरूप का मालिक
    • (स) रामस्वरूप का नौकर
    • (द) रामस्वरूप का पड़ोसी

रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए-

  1. रेणु का पूरा नाम ________ है। (बागेश्वर नाथ रेणु / फणीश्वर नाथ रेणु)
  2. 1967 की बाढ़ को ________ स्वयं भोगा था। (लेखक ने / लेखिका ने)
  3. रिक्शा मोड़कर हम ________ सिनेमा हॉल से गांधी नगर चले गए। (मधुशाला / अप्सरा)
  4. मेरे नाना पक्के ________ माने जाते। (साहब / अंग्रेज)
  5. वे ________ से कम जादुई नहीं मालूम पड़ती थी। (स्त्रीजात / पारिजात)
  6. नानी के मन में ________ की आजादी के प्रति जुनून था। (देश / स्वयं)
  7. लेखिका की मां की शादी होने से पहले ही ________ मृत्यु हो गई थी। (नानी की / मौसी की)
  8. हमारी बहू तो ऐसी है कि धोई, पौछी और ________ टांग दी। (खूंटी पर / छींके पर)
  9. तीसरे नंबर पर ________ थी। (चित्रा / रेणु)
  10. उर्दू में तालीम शब्द का अर्थ ________ होता है। (शिक्षा / अशिक्षा)
  11. परमात्मा जब अक्ल बाँट रहा था तो तू ________ पहुंचा। (देर से / जल्दी से)
  12. ग्रामोफोन एक तरह ________ का होता है। (गुण / बाजा)
  13. रीढ़ की हड्डी ________ विधा में लिखी गई रचना है। (एकांकी / कहानी)
  14. रीढ़ की हड्डी एकांकी में कुल ________ पात्र हैं। (चार / छः)

सही जोड़ी बनाकर लिखिए –

(1)

अब
i. इस जल प्रलय मेंक- मृदुला गर्ग
ii. मेरे संग की औरतेंख- जगदीश चंद्र माथुर
iii. रीढ़ की हड्डीग- फणीश्वर नाथ रेणु
iv. पंच परमेश्वरघ- मुंशी प्रेमचंद

(2)

अब
i. लेखिकाक- मृदुला गर्ग
ii. घर का नौकरग- बागलकोट
iii. कर्नाटक का छोटा कस्बाघ- श्री जगदीश चंद्र माथुर
iv. रीढ़ की हड्डीड.- रतन

एक वाक्य में उत्तर लिखिए –

  1. साक्ष्य पत्रिका के विशेषांक का नाम क्या है?
  2. पानी देख कर लौट रहे लोगों की आंखों और जुबान पर एकमात्र जिज्ञासा क्या थी?
  3. ‘इस जल प्रलय में’ पाठ में बाढ़ के पानी को क्या कहा गया है?
  4. पान वाले की बिक्री अचानक क्यों बढ़ गई थी?
  5. ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी किस समस्या पर आधारित है?
  6. मेरे संग की औरतें पाठ में लेखिका कुल कितने भाई बहन थे?
  7. लेखिका मृदुला गर्ग की परदादी ने मंदिर में जाकर क्या मन्नत मांगी थी?
  8. कथावस्तु के आधार पर ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी का मुख्य पात्र आप किसे मानते हैं?
  9. ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी के रचनाकार का नाम लिखिए?
  10. लेखिका मृदुला गर्ग के नाना पढ़ाई करने कहाँ गए थे?

सत्य/असत्य लिखिए-

  1. ‘इस जल प्रलय में’ पाठ के लेखक तैरना जानते थे।
  2. फणीश्वर नाथ रेणु ने रिपोर्ताज के अलावा उपन्यास भी लिखे हैं।
  3. ‘परती’ का अर्थ वह जमीन है जो बोई-जोती नहीं जाती हो।
  4. ‘विभीषिका’ से तात्पर्य भयंकरता से है।
  5. लेखिका मृदुला गर्ग ने अपनी नानी को देखा था।
  6. नानी को मेरी माँ की शादी की कोई फिक्र नहीं थी।
  7. नानी के मन में देश के आजादी के प्रति जुनून था।
  8. रामस्वरूप दकियानूसी ख्यालातों के थे।
  9. रामस्वरूप की पत्नी का नाम प्रेमा था।
  10. उमा साहसी लड़की थी।
  11. उमा से शंकर का विवाह हो गया था।
  12. शंकर बाबू वीकेंड पर घर आए थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न – (02 अंक)

  1. पाठ में आए अनवरत, अनर्गल, अनगढ़ और स्वागतोक्ति शब्दों के अर्थ लिखिए?
  2. गोलंबर के पास जनसंपर्क की गाड़ी क्या ऐलान कर रही थी?
  3. बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु हर नाव पर क्या-क्या होना आवश्यक होता है?
  4. रेनू जी की मित्रों के नाम लिखिए?
  5. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारी फैलने का खतरा होता है?
  6. ‘शिक्षा बच्चों का जन्म सिद्ध अधिकार है’ इस दिशा में लेखिका (मृदुला गर्ग) के विचारों को लिखिए।
  7. मृदुला गर्ग अपनी नानी से क्यों प्रभावित थी?
  8. ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी का उद्देश्य लिखिए।
  9. ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी में कितने प्रकार के खेलों की चर्चा की गई है?
  10. ‘रीढ़ की हड्डी’ शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।