Class 9 Hindi Grammar Unit 4 Bhasha Bodh Question Bank : कक्षा 9 हिंदी व्याकरण इकाई 4 ‘भाषा बोध’ का सम्पूर्ण प्रश्न बैंक। परीक्षा की तैयारी के लिए संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, मुहावरे, लोकोक्तियाँ और वाक्य भेद के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Important Questions) यहाँ प्राप्त करें।
इकाई – 4 : भाषा बोध
इकाई एवं विषय–वस्तु
- संधि एवं समास — सामान्य परिचय एवं भेद
- निपात शब्द
- तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी एवं आंचलिक शब्द
- उपसर्ग एवं प्रत्यय
- पर्यायवाची एवं विलोम शब्द
- वाक्य परिचय एवं भेद — रचना के आधार पर
- मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (01 अंक)
1. सही विकल्प चुनकर लिखिए।
1. दो वर्णों के मेल से होने वाले परिवर्तन को कहते हैं—
- (अ) संधि
- (ब) समास
- (स) शब्द
- (द) वाक्य
2. संधि के प्रकार हैं—
- (अ) दो
- (ब) तीन
- (स) चार
- (द) छह
3. समास के प्रकार हैं—
- (अ) तीन
- (ब) चार
- (स) पाँच
- (द) छह
4. किसी भी बात पर अतिरिक्त बल देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, वे शब्द कहलाते हैं—
- (अ) वाक्य
- (ब) शब्द
- (स) निपात
- (द) पद
5. किस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं?
- (अ) द्विगु
- (ब) तत्पुरुष
- (स) द्वंद्व
- (द) कर्मधारय
6. ‘श्याम भी जाएगा’ में ‘भी’ क्या है?
- (अ) क्रिया
- (ब) निपात
- (स) विशेषण
- (द) संज्ञा
7. द्वंद्व समास का सही उदाहरण है—
- (अ) सिर में दर्द
- (ब) देश की शान
- (स) भाई-बहन
- (द) पल-पल
8. ‘प्रबल’ शब्द में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग कीजिए—
- (अ) पर + बल
- (ब) प + बथल
- (स) प्र + बल
- (द) प + रबल
9. ‘रंगीला’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
- (अ) रंग
- (ब) ईला
- (स) ला
- (द) रं
10. जिस क्रिया का प्रभाव कर्म पर पड़ता है, उसे कहते हैं—
- (अ) अकर्मक क्रिया
- (ब) संयुक्त क्रिया
- (स) सकर्मक क्रिया
- (द) इनमें से कोई नहीं
11. ‘नेत्र’ का पर्यायवाची शब्द है—
- (अ) कान
- (ब) नाक
- (स) आँख
- (द) गला
12. शब्दों के सार्थक योग को कहते हैं—
- (अ) वर्ण
- (ब) शब्द
- (स) वाक्य
- (द) क्रिया
13. ‘पंचतंत्र’ में कौन-सा समास है?
- (अ) द्विगु समास
- (ब) बहुव्रीहि समास
- (स) कर्मधारय समास
- (द) तत्पुरुष समास
14. ‘बछिया के ताऊ’ मुहावरे का अर्थ है—
- (अ) बैल का भाई
- (ब) साँड
- (स) मूर्ख व्यक्ति
- (द) कोल्हू का बैल
15. ‘सद्गुण’ शब्द में उपसर्ग होगा—
- (अ) सद्
- (ब) —
- (स) सच्
- (द) सत्य
16. ‘निर्जन’ शब्द में उपसर्ग बताइए—
- (अ) नि
- (ब) नीर
- (स) निः/निर्
- (द) निस्
17. ‘सेनापति’ पद में समास बताइए—
- (अ) तत्पुरुष समास
- (ब) कर्मधारय समास
- (स) बहुव्रीहि समास
- (द) द्वंद्व समास
18. ‘नेम’ शब्द का तत्सम शब्द क्या है?
- (अ) नाम
- (ब) नया
- (स) नियम
- (द) नियामत
19. शब्द के अंत में जुड़कर उसका अर्थ परिवर्तित करने वाले शब्दांश कहलाते हैं—
- (अ) देशज
- (ब) उपसर्ग
- (स) प्रत्यय
- (द) यौगिक
20. ‘मुँह की खाना’ का अर्थ है—
- (अ) हार मानना
- (ब) घूमना
- (स) घर जाना
- (द) भागना
2. रिक्त स्थान में सही विकल्प चुनकर लिखिए।
- वे शब्दांश जो शब्द बनाते समय आरंभ में लगते हैं, ………………… कहलाते हैं। (उपसर्ग/प्रत्यय)
- ‘बौद्धिक’ शब्द का मूल शब्द ………………… है। (बुद्ध/बुद्धि)
- ‘उपहास’ शब्द में ………………… उपसर्ग है। (उप/हास)
- ‘आचार’ के पूर्व ‘अति’ उपसर्ग जोड़कर बनेगा …………………। (अत्याचार/सदाचार)
- सदाचार का विलोम ………………… है। (दुराचार/प्रचार)
- अन्य भाषाओं के संपर्क के कारण हिंदी में आने वाले शब्द ………………… कहलाते हैं। (विदेशी शब्द/देशी शब्द)
- कमल का पर्यायवाची शब्द ………………… है। (पवन/पंकज)
- ‘कलई खुलना’ का अर्थ ………………… है। (पोल खुलना/आँखें खुलना)
- ‘कमाई’ में प्रत्यय है …………………। (आई/लाई)
- अनंत का विलोम ………………… है। (संक्षिप्त/अंत)
3. सही जोड़ बनाकर लिखिए।
(क)
| स्तंभ (अ) | स्तंभ (ब) |
| i. रातोंरात | (क) जहर |
| ii. निरोग | (ख) मित्र |
| iii. शत्रु का विलोम | (ग) रात्रि |
| iv. विष का पर्यायवाची | (घ) विसर्ग संधि |
| v. रात का तत्सम | (ङ) रात ही रात में |
(ख)
| स्तंभ (अ) | स्तंभ (ब) |
| i. त्रिफला | (क) अनैतिक |
| ii. मनोरथ | (ख) सुरपति |
| iii. इंद्र का पर्यायवाची | (ग) निपात शब्द |
| iv. भी, ही, भर | (घ) विसर्ग संधि |
| v. नैतिक का विलोम | (ङ) तीन फलों का समूह |
(ग)
| स्तंभ (अ) | स्तंभ (ब) |
| i. ग्राम का तद्भव | (क) धरा |
| ii. रचना के आधार पर वाक्य | (ख) देशज शब्द |
| iii. सोता, लोटा, डिबिया | (ग) विदेशी शब्द |
| iv. अफसर, ड्राइवर, रिबन | (घ) तीन |
| v. भूमि | (ङ) गाँव |
4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए।
- रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं?
- संधि कितने प्रकार की होती है? नाम लिखिए।
- समास कितने प्रकार के होते हैं?
- विदेशी भाषाओं से आए शब्द क्या कहलाते हैं?
- किसी कार्य को करने या होने का बोध कराने वाले शब्द क्या कहलाते हैं?
- अंधकार का तद्भव रूप लिखिए।
- ‘आँखों का तारा’ का अर्थ लिखिए।
- प्रथम पद प्रधान हो तो कौन-सा समास होगा?
- लोक में प्रचलित उक्ति क्या कहलाती है?
- ‘बल’ शब्द में ‘वान’ प्रत्यय लगाने से कौन-सा शब्द बनेगा?
- ‘प्रचलित’ शब्द से उपसर्ग व प्रत्यय अलग कीजिए।
- ‘ठोकर मारना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।
- ‘ढीला खड़ा होना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए।
- विलोम शब्द का अर्थ क्या है?
- प्रत्यय शब्द में कहाँ जुड़ते हैं?
5. सत्य/असत्य लिखिए।
- विचार-विनिमय के माध्यम को भाषा कहते हैं।
- ‘राम पढ़ता है।’ संयुक्त वाक्य है।
- ‘मुँह की खाना’ का अर्थ मुँह से खाना है।
- ‘खाना’ क्रिया शब्द है।
- शब्द के आगे जुड़ने वाले शब्दांश उपसर्ग कहलाते हैं।
- ‘हवा से बातें करना’ का अर्थ है तेज गति से भागना।
- ‘श्याम भी जाएगा’ में ‘भी’ क्रिया शब्द है।
- ‘मोटाई’ शब्द में ‘ई’ उपसर्ग जुड़ा है।
- उत्थान का विलोम उन्नति है।
- ‘किरण’ शब्द का पर्यायवाची ‘रश्मि’ है।
- ‘भूपति’ में ‘पति’ उपसर्ग है।
- ‘दंड’ का विलोम ‘सजा’ है।
- ‘अश्रु’ का तद्भव रूप ‘आँसू’ है।
- ‘आग’ का तत्सम रूप ‘अग्नि’ है।
- वे शब्द जो संस्कृत से अपरिवर्तित रूप में हिंदी में ग्रहण किए गए हैं, तद्भव कहलाते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न (02 अंक)
- निपात शब्द क्या हैं? लिखिए।
- संधि की परिभाषा एवं प्रकार लिखिए।
- मुहावरों एवं लोकोक्तियों में अंतर लिखिए।
- समास की परिभाषा एवं प्रकार लिखिए।
- तत्सम शब्द क्या होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
- संधि एवं समास में अंतर लिखिए।