Class 9 Hindi Unit 7 Patra Lekhan Question Bank : कक्षा 9 हिंदी इकाई 7 ‘पत्र-लेखन’ (Patra Lekhan) का सम्पूर्ण प्रश्न बैंक। बोर्ड परीक्षा में 4 अंक पक्के करने के लिए औपचारिक (Formal) और अनौपचारिक (Informal) पत्रों के सटीक प्रारूप (Format) और महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न यहाँ प्राप्त करें।
इकाई – 7 : पत्र – लेखन
पत्र लेखन – औपचारिक पत्र / अनौपचारिक पत्र इकाई पर आवंटित अंक 04
- आप कक्षा नवमीं वर्ग “ब” के छात्र हैं अपना वर्ग बदलने के लिए प्राचार्य महोदय को एक आवेदन पत्र लिखिए।
- अपने कक्षा शिक्षक को अर्द्ध दिवस के अवकाश हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
- अपने विद्यालय के प्राचार्य को खेल का कालखण्ड नियमित रूप से लगाने हेतु एक आवेदन पत्र लिखिए।
- आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इस कारण वे विद्यालय में आयोजित पालक-शिक्षक संघ की बैठक में उपस्थित होने में असमर्थ हैं इसकी सूचना देते हुए अपने प्राचार्य को एक आवेदन पत्र लिखिए।
- शाला त्याग प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अपने विद्यालय के प्राचार्य के नाम से आवेदन पत्र लिखिए।
- पॉलीथिन बैग के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का आग्रह करते हुए नगर निगम अध्यक्ष को पत्र लिखिए।
- नया विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण निगम रहली को एक आवेदन पत्र लिखिए।
- बैंक खाता खोलने के लिए बैंक प्रबंधक स्टेट बैंक सागर को आवेदन पत्र लिखिए।
- अपने छोटे भाई को कोविड-19 के प्रोटोकाल से संबंधित नियमों का पालन करने हेतु पत्र लिखिए।
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम सागर को अपने विद्यालय भवन के सामने साफ-सफाई हेतु पत्र लिखिए।
- संपादक, दैनिक भास्कर, भोपाल को अपने नगर की सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की समस्या से संबंधित समाचार प्रकाशित करने हेतु पत्र लिखिए।
- आपने जे.के. इलेक्ट्रानिक्स भोपाल से पिछले माह एक स्मार्ट टी.वी. खरीदा था जो अब ठीक से काम नहीं कर रहा है इस संबंध में दुकान के प्रबंधक को एक शिकायती पत्र लिखिए।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु गणित तर्कशक्ति एवं सामान्य ज्ञान का अध्ययन करने के संबंध में अपने छोटे भाई को एक परामर्श पत्र लिखिए।
- अपने क्षेत्र के विधायक महोदय को अपने नगर में व्यायाम शाला जिम आदि स्थापित करने हेतु पत्र लिखिए।
- अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
- अपने विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए।