MP Board 10th Magnetic Effects of Electric Current Question Bank अध्याय 12: विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

MP Board 10th Magnetic Effects of Electric Current Question Bank : अध्याय 12: विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

अध्याय -12 विद्युत्

प्रश्न 1 : सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए – (प्रत्येक का 1 अंक)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. निम्नलिखित में से कौन सा संबंध ओम का नियम नही है –
    अ) V \propto I
    ब) V^2/I = \text{नियतांक}
    स) V=IR
    द) उपयुक्त सभी
  2. एमीटर को परिपथ में सदा कैसे संयोजित किया जाता है –
    अ) श्रेणी क्रम में
    ब) समांतर क्रम में
    स) (a) व (b) दोनों में
    द) उपयुक्त में से कोई नही
  3. प्रतिरोध का मात्रक होता है-
    अ) ओम
    ब) ओम मीटर
    स) एम्पियर
    द) वाट
  4. 50\text{W}, 250 \text{ V} के एक लैंप में प्रवाहित विद्युत का मान है-
    अ) 0.2\text{A}
    ब) 5\text{A}
    स) 2\text{A}
    द) 2.5\text{A}
  5. यदि विभवान्तर को वोल्ट में तथा धारा को एम्पियर में मापे तो शक्ति का मात्रक होगा –
    अ) एम्पियर मीटर
    ब) वोल्ट एम्पियर
    स) न्यूटन टेस्ला
    द) इनमें से कोई नही
  6. 1 अश्व शक्ति में कितने वाट होते है –
    अ) 746 वाट
    ब) 786 वाट
    स) 796 वाट
    द) 776 वाट
  7. विद्युत् धारा का S.I. मात्रक है –
    (अ) एम्पियर
    (ब) वाट
    (स) जूल
    (द) वोल्ट
  8. प्रतिरोध का S.I मात्रक है –
    (अ) एम्पियर
    (ब) वाट
    (स) जूल
    (द) ओम
  9. किसी धातु की प्रतिरोधकता निर्भर करती है –
    (अ) इसकी लम्बाई पर
    (ब) मोटाई पर
    (स) इसकी आकृति पर
    (द) इसके पदार्थ की प्रकृति पर
  10. विभवान्तर का मात्रक है –
    (अ) एम्पियर
    (ब) वाट
    (स) जूल
    (द) वोल्ट
  11. विद्युत् धारा मापने का यंत्र है –
    (अ) वोल्टमीटर
    (ब) अमीटर
    (स) लैक्टोमीटर
    (द) शुष्क सेल
  12. विभवान्तर मापने का यंत्र है –
    (अ) वोल्टमीटर
    (ब) अमीटर
    (स) लैक्टोमीटर
    (द) शुष्क सेल
  13. विद्युत् शक्ति का मात्रक है –
    (अ) वोल्ट .एम्पियर
    (ब) किलोवाट घंटा
    (स) वाट सेकंड
    (द) जूल सेकंड
  1. प्रतिरोध R के किसी तार के टुकड़े को पांच बराबर भागों में काटा जाता है | इन टुकड़ो को फिर पार्श्वक्रम में संयोजित कर देते हैं | यदि संयोजन का तुल्य प्रतिरोध -R’ है तो R/R’ अनुपात का मान क्या है –
    (अ) 1/25
    (ब) 1/5
    (स) 5
    (द) 25
  2. निम्नलिखित में से कौन सा पद विद्युत् शक्ति को निरूपित नहीं करता है –
    (अ) I^2R
    (ब) IR^2
    (स) VI
    (द) V^2/ R
  3. किसी बल्ब का अनुमतांक 220 \text{ V} : 100 \text{ W} है | जब इसे 110 \text{ V} पर प्रचालित किया जाता है तब इसके द्वारा उपयुक्त शक्ति कितनी होगी ?
    (अ) 100\text{W}
    (ब) 75\text{W}
    (स) 50\text{W}
    (द) 25\text{W}
  4. दो चालक तार जिनके पदार्थ ,लम्बाई तथा व्यास समान हैं ,किसी विद्युत् परिपथ में पहले श्रेणीक्रम में और फिर पार्श्वक्रम में संयोजित किये जाते हैं | श्रेणीक्रम तथा पार्श्वक्रम संयोजन में उत्पन्न उष्माओं का अनुपात क्या होगा ?
    (अ) 1:2
    (ब) 2:1
    (स) 1:4
    (द) 4:1

प्रश्न 2 : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. किसी तार का प्रतिरोध उसकी लम्बाई के ……………….. होता है |
  2. एक आदर्श अमीटर का प्रतिरोध ……………….. होता है |
  3. फ्यूज को किसी संयंत्र के साथ ……………….. क्रम में जोड़ा जाता है |
  4. अधिक विभवान्तर प्राप्त करने के लिए सेलों को……………क्रम में जोड़ते है |
  5. प्रतिरोधकों के श्रेणी क्रम में जुड़े होने पर……………के मान में कोई परिवर्तन नही होता है |
  6. घरों में सभी विद्युत उपकरण……………क्रम में जोड़े जाते है |
  7. आवेश प्रवाह की दर को ……………कहते हैं|
  8. किसी चालक द्वारा धारा के मार्ग में उत्पन्न अवरोध ……………कहलाता है |
  9. शुद्ध जल विद्युत् का ……………होता है |
  10. किसी तार का प्रतिरोध उसकी लम्बाई के ……………होता है |
  11. किसी तार का प्रतिरोध उसके परिच्छेद के ……………होता है |
  12. किसी तार की प्रतिरोधकता पर उसकी आकृति का प्रभाव ……………पड़ता है |
  13. विद्युत् विभव का S.I. मात्रक ……………है |
  14. एक इलेक्ट्रान पर ……………कूलाम आवेश होता है |
  15. एक आदर्श अमीटर का प्रतिरोध ……………होता है |
  16. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध ……………होता है |
  17. घरों में सभी उपकरण ……………क्रम में जुड़े होते हैं |
  18. प्रतिरोधों के श्रेणीक्रम में जुड़े होने पर ……………के मान में कोई परिवर्तन नहीं होता है |
  19. पार्श्वक्रम में जुड़े प्रतिरोधकों के सिरों पर ……………समान होता है |

प्रश्न 3 : सही जोड़ी मिलाइए – (प्रत्येक का 1 अंक)

कॉलम Aकॉलम B
1. विद्युत् धारा(a) वोल्ट
2. प्रतिरोध(b) एम्पियर
3. प्रतिरोधकता(c) ओम
4. विभवान्तर(d) वाट
5. विद्युत् शक्ति(e) ओम मीटर

प्रश्न 4 : सत्य/असत्य लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. एक अश्व शक्ति = 746 वाट होता है |
  2. 1 जूल = 1000 वाट होता है |
  3. ओह्म,विद्युत् प्रतिरोध को मापने की इकाई है |
  4. किसी विद्युत् परिपथ में वोल्टमीटर को सदैव श्रेणीक्रम में संयोजित किया जाता है |
  5. फ्यूज को किसी संयंत्र के साथ समान्तर क्रम में जोड़ा जाता है |

प्रश्न 5 : एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. विभवान्तर ,धारा और प्रतिरोध में सम्बन्ध लिखिए |
  2. तीन प्रतिरोधकों को श्रेणीक्रम में संयोजित करने पर उनके तुल्य प्रतिरोध का सम्बन्ध लिखिए |
  3. तीन प्रतिरोधकों के पार्श्वक्रम संयोजन में उनके तुल्य प्रतिरोध का सम्बन्ध लिखिए
  4. आवेश और विद्युत् धारा में क्या सम्बन्ध है ? सूत्र रूप में लिखिए |
  5. एक इलेक्ट्रान पर कितना आवेश होता है ?
  6. विद्युत् आवेश का मात्रक लिखिए |
  7. एकांक आवेश को किसी परिपथ के एक बिंदु से दुसरे बिंदु तक ले जाने में किये गए कार्य को क्या कहते हैं ?
  8. किसी परिपथ में बहने वाली विद्युत् धारा को नियंत्रित करने वाले अवयव को क्या कहते हैं ?
  9. जब किसी तार की लम्बाई दुगनी कर देते हैं तो एमीटर का पाठ्यांक कितना हो जाता है ?
  10. मिश्र धातुओं की प्रतिरोधकता का परिसर कितना है |
  11. विद्युत् बल्बों के तंतुओं के निर्माण में किस धातु का उपयोग किया जाता है |
  12. विद्युत् संचरण के लिए प्रायः किन दो धातुओं के तारों का उपयोग किया जाता है|
  13. 1 ओम के तीन प्रतिरोध श्रेणीक्रम में संयोजित हैं तो इनका तुल्य प्रतिरोध कितना होगा ?
  14. 1 ओम के तीन प्रतिरोधक पार्श्वक्रम में संयोजित हैं तो इनका तुल्य प्रतिरोध कितना होगा ?

अध्याय -13 विद्युत् धारा के चुम्बकीय प्रभाव

प्रश्न 1 : सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए – (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. लघुपथन के समय परिपथ में विद्युत धारा का मान –
    अ) बहुत कम
    ब) परिवर्तित नही
    स) बहुत अधिक बढ़ा हुआ
    द) निरंतर परिवर्तित
  2. समान चुंबकीय ध्रुव करते हैं –
    अ) आकर्षित
    ब) प्रतिकर्षित
    स) (a) व (b) दोनों में
    द) उपर्युक्त में से कोई नही
  3. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं होती है –
    अ) सरल
    ब) वक्र
    स) बंद वक्र
    द) त्रिभुजाकार
  4. स्थायी चुम्बक बनाए जाते है –
    अ)तांबे के
    ब) नर्म लोहे के
    स) इस्पात के
    द) पीतल के
  5. पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई धनावेशित कण किसी चुंबकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है | चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा क्या होगी –
    (अ) दक्षिण की ओर
    (ब) पूर्व की ओर
    (स) अधोमुखी
    (द) उपरिमुखी
  6. विद्युत् धारा को उत्पन्न करने की युक्ति है –
    (अ) जनित्र
    (ब) गैल्वेनोमीटर
    (स) अमीटर
    (द) मोटर
  7. लघुपथन के समय परिपथ में विद्युत् धारा का मान –
    (अ) बहुत कम हो जाता है
    (ब) परिवर्तित नहीं होता
    (स) बहुत अधिक बढ़ जाता है
    (द) निरंतर परिवर्तित होता है
  8. एक AC जनित्र को DC जनित्र में बदलने के लिए प्रयुक्त होना चाहिए –
    (अ) विभक्त वलय दिक् परिवर्तक
    (ब) विसर्पी वलय एवं ब्रुश
    (स) प्रबल चुम्बकीय क्षेत्र
    (द) आयताकार कुंडली
  9. लघुपथन एवं अतिभारण से होने वाली हानि से उपकरणों को बचाने के लिए युक्ति है –
    (अ) भूसम्पर्क करना
    (ब) फ्यूज तार का प्रयोग
    (स) स्टेबलाइजर का प्रयोग
    (द) विद्युत् मीटर
  10. विद्युत् उर्जा को यांत्रिक उर्जा में बदलने वाली युक्ति है –
    (अ) जनित्र
    (ब) मोटर
    (स) धारा नियंत्रक
    (द) धारामापी
  11. यांत्रिक उर्जा को विद्युत् उर्जा में बदलने वाली युक्ति है –
    (अ)जनित्र
    (ब) मोटर
    (स) धारा नियंत्रक
    (द) धारामापी
  12. किसी विद्युत् धारावाही सीधी लम्बी परिनालिका के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र –
    (अ) शून्य होता है
    (ब) इसके सिरे की ओर जाने पर घटता है
    (स) इसके सिरे की ओर जाने पर बढ़ता है (द) सभी बिन्दुओं पर समान रहता है
  13. यह किसने प्रमाणित किया कि विद्युत् और चुम्बकत्व परस्पर सम्बंधित घटनाएँ हैं –
    (अ) फ्लेमिंग
    (ब) मैक्सवेल
    (स) फैराडे
    (द) ओर्स्टेड
  14. उत्तर दिशा की ओर संकेत करने वाले चुम्बक के ध्रुव को कहते हैं –
    (अ) उत्तरी ध्रुव
    (ब) दक्षिणी ध्रुव
    (स) पूर्वी ध्रुव
    (द) पश्चिमी ध्रुव
  15. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएं बनाती हैं-
    (अ) बंद वक्र
    (ब) खुला वक्र
    (स) बंद वृत
    (द) (अ) तथा (ब) दोनों
  16. धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज की –
    (अ) ओर्स्टेड ने
    (ब) फैराडे ने
    (स) बोर ने
    (द) एम्पियर ने
  17. चुम्बक के अन्दर क्षेत्र रेखाएं जाती हैं –
    (अ) उत्तर से दक्षिण
    (ब) दक्षिण से उत्तर
    (स) दक्षिणी ध्रुव से परे
    (द) उत्तरी ध्रुव से परे
  18. चुम्बकीय क्षेत्र की उपस्थिति का पता लगाने वाली युक्ति है –
    (अ) दिक्सूची
    (ब) अमीटर
    (स) धारामापी
    (द) वोल्टमीटर
  19. घरेलु विद्युत् परिपथ में सभी उपकरण संयोजित होते हैं –
    (अ) समान्तर क्रम में
    (ब) श्रेणीक्रम में
    (स) मिश्रित क्रम में
    (द) इनमे से कोई नहीं

प्रश्न 2 : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. तांबे के तार की एक आयताकार कुंडली किसी चुम्बकीय क्षेत्र में घूर्णी गति कर रही है | इस कुंडली में प्रेरित विद्युत् धारा की दिशा में ……………….. परिभ्रमण के बाद परिवर्तन होता है |
  2. धारावाही चालक तार से सम्बद्ध चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने हेतु ………………..नियम प्रयुक्त किया जाता है |
  3. धारावाही चालक पर चुम्बकीय क्षेत्र में लगने वाले बल की दिशा……………….. के नियम द्वारा ज्ञात की जाती है |
  4. एक प्रबल चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को कुंडली की तरफ लाने पर कुंडली में ………………..दिशा में विद्युत् धारा प्रेरित होती है |
  5. प्रबल चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को कुंडली से दूर ले जाने पर कुंडली में ………………..दिशा में विद्युत् धारा प्रेरित होगी |
  6. चुम्बक को स्थिर रखकर कुंडली में सापेक्ष गति करने पर कुंडली में ………………..प्रेरित होगी |
  7. घरेलु विद्युत् परिपथों में अतिभारण से बचाव के लिए परिपथ के गर्म तारों के साथ उपयुक्त ………………..लगाना चाहिए |
  8. जब धारावाही चालक चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत होता है तो उस पर आरोपित बल ………………..होता है |
  9. पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र में खींची गई क्षेत्र रेखाएं परस्पर ………………..होती हैं |
  10. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएं एक दुसरे को ………………..नहीं करती हैं |
  11. वह धारा जिसके प्रवाह की दिशा समय के साथ बदलती रहती है ………………..धारा कहलाती है |
  12. विद्युत् मोटर में नर्म लोहे का क्रोड़ जिस पर कुंडली को लपेटा जाता है तथा कुंडली दोनों मिलाकर ………………..कहलाते हैं |
  13. एक दिशिक धारा को ………………..कहते हैं |
  14. हमारे घरों में उपयोग की जाने वाली प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति………………..हर्ट्ज़ होती है |
  15. विद्युत् धारावाही तार के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएं ………………..के रूप में होती हैं |
  16. विद्युत् मोटर धारा के ………………..के सिद्धांत पर कार्य करता है |

प्रश्न 3 : अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
भाग-क……………………………………………………………….(2 अंक)

  1. चुम्बक के दो गुण लिखिए |
  2. दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएं परस्पर प्रतिच्छेद नहीं करतीं क्यों ?
  3. प्रेरित धारा क्या है ? यह क्यों उत्पन्न होती है |
  4. फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम लिखिए |
  5. दिष्ट धारा और प्रत्यावर्ती धारा में दो अंतर लिखिए |
  6. विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण किसे कहते हैं |
  7. विद्युत् परिपथों में सामान्यतःउपयोग होने वाले दो सुरक्षा उपायों के नाम लिखिए
  8. 2\text{kw} शक्ति अनुमातांक का एक विद्युत् तंदूर किसी घरेलु परिपथ (220\text{V}) में प्रचालित किया जाता है जिसका विद्युत् धारा अनुमातांक 5\text{A} है इससे आप क्या परिणाम की अपेक्षा करते हैं |
  9. चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करने के 2 उपाय लिखिए |
  10. लघुपथन से बचने का उपाय लिखिए |
  11. चुम्बकीय क्षेत्र के दो गुण लिखिए
  12. चुम्बकीय क्षेत्र के पास लाने पर चुम्बकीय सुई विक्षेपित क्यों हो जाती है?
  13. दो चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं एक-दूसरे को प्रतिच्छेद क्यों नहीं करतीं?
  14. किसी विद्युत् धारावाही चालक से संब (चुंबकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने सम्बन्धी दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम लिखिए|

भाग -ख……………………………………………………………….(2 अंक)

  1. फैराडे के विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण के नियम लिखिए |
  2. फ्लेमिंग का वाम हस्त नियम लिखिए |
  3. विद्युत् मोटर का सिद्धांत लिखिए |
  4. विद्युत् जनित्र का सिद्धांत लिखिए |
  5. परिनालिका चुम्बक की भांति कैसे व्यवहार करती है ?
  6. फ्यूज क्या है? इसका उपयोग क्यों किया जाता है ?
  7. घरेलु विद्युत् परिपथ का नामांकित चित्र बनाइये |
  8. विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण किसे कहते हैं?
  9. विद्युत् धारा का उपयोग करते समय हमें क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?
  10. दिष्ट धारा जनित्र का नामांकित चित्र बनाइये |
  11. डी.सी.विद्युत् जनित्र का नामांकित चित्र बनाइये |
  12. विद्युत् मोटर का नामांकित चित्र बनाइये |
  13. एक साधारण विद्युत् मोटर में दो स्थिर चालक ब्रुशों की क्या भूमिका है ?

Leave a Comment