MP Board Class 9 Social Science Project 2025-26 : कक्षा 9 विषय सामाजिक विज्ञान प्रायोजना सूची

MP Board Class 9 Social Science Project 2025-26 : कक्षा 9 विषय सामाजिक विज्ञान प्रायोजना सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 9 Social Science Project 2025-26 Exam के लिए निर्धारित किया गया है 

MP Board Class 9 Social Science Project 2025-26

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य
कक्षा – 9वी विषय- सामाजिक विज्ञान

अंक विभाजन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  • कुल 25 अंक
  • प्रोजेक्ट हेतु अंकों का विभाजन
    • त्रैमासिक परीक्षा: 05 अंक
    • अर्द्धवार्षिक परीक्षा: 05 अंक
    • प्रोजेक्ट कार्य: 15 अंक (4 प्रोजेक्ट 03 अंक प्रति प्रोजेक्ट के)
    • (अभ्यास पुस्तिका-03 अंक)
  • पूर्णांक-25 अंक
  • नोट: उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।

प्रोजेक्ट कार्य

  1. भारत के राज्यों के नाम एवं उनकी राजधानी के नामों की सूची बनाईये।
  2. भारत की प्राचीन नदियों एवं पर्वतों के नामों की सूची बनाईये।
  3. भारत के प्रमुख वनों के नाम एवं उनमें पाई जाने वाली प्रजातियों लिखिये।
  4. भारत के राज्य उत्तराखण्ड की जलवायु का वर्णन कीजिए।
  5. विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों के नाम सूची बद्ध कीजिए।
  6. वनों से प्राप्त होने वाले औषधीय वृक्षों की सूची बनाईये।
  7. संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों (नागरिक कर्तव्य) की सूची तैयार करते हुए किसी एक का विवरण लिखिये।
  8. यातायात के नियमों को लिखते हुए सांकेतिक चित्र बनाईये।
  9. भारत की खाद्य सुरक्षा एवं उन्नत्ति के लिये सुझाव दीजिए।
  10. भारत में पाये जाने वाले मोटे अनाजों को सूचीबद्ध करते हुए उनसे प्राप्त होने वाले लाभों को लिखिए।
  11. भारतीय बारह हिन्दी महीनों के नाम सूचीबद्ध करते हुए संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।
  12. अपने पड़ोस में पाये जाने वाले कुछ औषधि पादप का पता लगाए और उनका सचित्र वर्णन करें।
  13. भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विशेष ग्रामीण मकानों तथा लोगों की वेशभूषा के फाटोग्राफ इकट्ठा कीजिए। देखिए कि क्या उनमें और उन क्षेत्रों की जलवायु की दशाओं तथा उच्चावच में कोई संबंध है।
  14. फ्रांसीसी क्रांति अध्याय में आपने जिन क्रांतिकारी व्यक्तियों के बारे में पढ़ा है उनमें से किसी एक के बारें में और जानकारियां इकट्ठा करें। उस व्यक्ति की संक्षिप्त जीवनी लिखें।
  15. लेनिन का रूस की क्रांति के लिए क्या योगदान था ? स्पष्ट कीजिए।
  16. भारतीय संविधान ने नागरिकों को कौन कौन से मौलिक अधिकार प्रदान किये है, उनका वर्णन करें।
  17. भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनाव प्रक्रिया का वर्णन करें।
  18. गांवों में और अधिक गैर कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिये क्या किया जा सकता है ?
  19. निर्धनता उन्मूलन के लिये सरकारी प्रयासों के विषय में लिखिए।
  20. हरित क्रांति को भारत में कब अपनाया गया ? हरित क्रांति से देश में किन फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई, स्पष्ट कीजिए।
  21. भारत के वनों में पाये जाने वाले विभिन्न वन्य प्राणियों का सचित्र वर्णन कीजिए।
  • नोट: शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।

Leave a Comment