MP Board Class 9 Science Project Practical 2025-26 : कक्षा 9 विषय विज्ञान प्रायोजना प्रायोगिक सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 9 Science Project Practical 2025-26 Exam के लिए निर्धारित किया गया है
MP Board Class 9 Science Project Practical 2025-26
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रोजेक्ट एवं प्रेक्टिकल कार्य
कक्षा – 9वी विषय- विज्ञान
अंक विभाजन
- पूर्णांक-25 अंक
- एक प्रयोग भौतिक शास्त्र, एक प्रयोग रसायन विज्ञान से, एक प्रयोग जीव विज्ञान विषय अंतर्गत।
- निर्देश:
- तीन प्रयोग: (03 अंक + 03 अंक + 03 अंक)
- मौखिक प्रश्न: 02 अंक
- प्रायोगिक रिकॉर्ड: 02 अंक
- प्रोजेक्ट: 02 अंक
- त्रैमासिक परीक्षा: 05 अंक
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा: 05 अंक
- नोट: उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।
- कक्षा 9वीं की विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा को सैद्धांतिक पाठ्यकम के आधार पर विभिन्न बिन्दुओं में वर्गीकृत किया गया है।
- योजना के अनुसार दी गई प्रायोगिक सूची तथा इकाईवार प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाना है।
- प्रायोगिक कार्यों की दृष्टि से दिए गए प्रयोगो में से तीन प्रयोग (रसायन विज्ञान/भौतिक/जीव विज्ञान) आवश्यक रूप से करवाये जायें।
- प्रायोगिक परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रयोग आवश्यक रूप से करवाये जाए।
भौतिक विज्ञान
- कमानीदार तुला (स्प्रिंग बैलेन्स) और मापन बेलन (मेजरिंग सिलेन्डर) द्वारा किसी ठोस का घनत्व एवं आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करना।
- किसी तप्त पिण्ड के शीतलन के लिये तापमान को मापना तथा ताप-समय ग्राफ खीचना।
- तानित डोरी या स्लिकी संचालित (गमन करने वाले) अनुदैर्ध्य स्पंद का वेग (चाल) ज्ञात करना।
रसायन विज्ञान
- (A) जल में साधारण नमक (कॉमन साल्ट) चीनी और फिटकरी का वास्तविक विलयन तैयार करना और उनमें (1) पारदर्शिता (2) निस्यन्दन कसौटी (Filtration criterion) (3) स्थिरता के आधार पर अंतर करना।
- (B) जल में मिटटी, चाक पाउडर और महीन बालू का निलम्बन (सस्पेंशन) तैयार करना और उनके-1 पारदर्शिता 2- निस्यन्दन (फिल्ट्रेशन) कसौटी, 3- स्थिरता के आधार पर अंतर करना।
- (C) जल में स्टार्च के सफेद तरल भाग का कोलॉइड विलयन तैयार करना और उनमें 1 पारदर्शिता, 2 निस्यन्दन कसौटी, 3 स्थिरता के आधार पर अंतर करना।
- लोहे की छीलन (चूर्ण) और सल्फर (गंधक) के पाउडर का प्रयोग करके-
- (a) एक मिश्रण (b) एक यौगिक तैयार करना और इनमें –
- (i) समांगी एवं विषमांगी (ii) चुम्बक के प्रति व्यवहार
- (iii) कार्बन डाई सल्फाईड के प्रति व्यवहार
- (iv) उष्मा के प्रभाव के आधार पर अंतर करना।
- जल का क्वथनांक ज्ञात करना।
- बर्फ का गलनांक ज्ञात करना।
जीव विज्ञान
- सरल (विच्छेदन) सूक्ष्मदर्शी के विभिन्न भागों का अध्ययन करना।
- संयुक्त सुक्ष्मदर्शी (कम्पाउण्ड माइक्रोस्कोप) के विभिन्न भागों का अध्ययन करना।
- प्याज के छिलके का अभिरंजित, स्थाई आरोपण (माउण्ट) तैयार करना और सूक्षमदर्शी द्वारा इसकी कोशिकाओं का अध्ययन करना।
- परासरण की परिघटना का अध्ययन करना।
- नोट: प्रयोगशाला में प्रयुक्त सभी उपकरणों से छात्र/छात्राओं को अवगत कराया जाए।
सुझावात्मक प्रायोजना कार्य
- एक समान चाल से गतिमान किसी वस्तु का दूरी समय ग्राफ खींचना।
- न्यूटन के द्वितीय नियम का प्रदर्शन करना।
- पानी की सतह पर रखने पर वस्तुएँ तैरती हैं या डूबती हैं।
- प्रतिध्वनी कैसे होती है ?
- नोट: शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।