MP Board Class 9 Punjabi Project 2025-26 : कक्षा 9 विषय पंजाबी प्रायोजना सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 9 Punjabi Project 2025-26 Exam के लिए निर्धारित किया गया है
MP Board Class 9 Punjabi Project 2025-26
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य
कक्षा 9वीं विषय – पंजाबी
अंक विभाजन
- कुल 25 अंक
- त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक
- प्रोजेक्ट कार्य 15 अंक (4 प्रोजेक्ट 03 अंक प्रति प्रोजेक्ट के)
- अभ्यास पुस्तिका 03 अंक
- नोट: उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा।
प्रोजेक्ट कार्य
- अपने पसंदीदा पक्षी की जानकारी एकत्रित करके अपने शब्दों में लिखकर चार्ट बनवाएं।
- अपने पसंदीदा खेल/खिलाड़ी की जानकारी एकत्रित करके अपने शब्दों में लिखकर चार्ट बनवाएं।
- अपने प्रदेश या भारत के किसी भी दूसरे प्रदेश की यात्रा का वर्णन प्रार्थना सभा में अपने शब्दों में प्रस्तुत करें।
- कोई भी एक देशभक्ति कविता याद करके प्रस्तुत करें।
- किसी एक सिख गुरु की जीवनी अपने शब्दों में लिखकर प्रोजेक्ट प्रस्तुत करें।
- एक से तीस तक गुरुमुखी में गिनती लिखकर प्रोजेक्ट प्रस्तुत करें।
- देशभक्ति की कोई एक कविता का चार्ट बनाकर कक्षा में लगाएं।
- सिख धर्म के किसी एक गुरु की जीवन यात्रा का वर्णन करें और प्रार्थना सभा में सुनाएं।
- अपने प्रदेश की कला के बारे में सचित्र चार्ट बनाएं।
- अपनी पसंदीदा ऋतु का वर्णन अपने शब्दों में लिखें और उन जानवरों की सूची बनाएं जिन्हें आपने सुना है लेकिन देखा नहीं है।
- तीस तक गिनती पंजाबी में लिखें और कक्षा में बोलें।
- गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में लगभग 30 शब्दों का चार्ट बनाएं।
- पंजाबी नृत्य के बारे में जानकारी प्राप्त करें और प्रार्थना सभा में प्रस्तुति दें।
- किसी भी धार्मिक यात्रा का वर्णन अपने शब्दों में करें।
- अपने जीवन का उद्देश्य अपने साथियों को बताएं।
- जीवन में योग का क्या महत्व है, इस पर चार्ट बनाएं।
- साफ-सफाई के महत्व की जानकारी का चार्ट कक्षा में लगाएं।
- नोट: शिक्षक पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अलावा भी प्रोजेक्ट कार्य करवा सकते हैं।