MP Board Class 9 Mathematics Project 2025-26 : कक्षा 9 विषय गणित प्रायोजना सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 9 Mathematics Project 2025-26 Exam के लिए निर्धारित किया गया है
MP Board Class 9 Mathematics Project 2025-26
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य
कक्षा – 9वी विषय – गणित Basic / गणित Standard
अंक विभाजन
- पूर्णांक – 25 अंक
- त्रैमासिक परीक्षा: 05 अंक
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा: 05 अंक
- त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट: 05 अंक
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट: 05 अंक
- वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट: 05 अंक
- नोट: उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।
प्रोजेक्ट कार्य
- त्रिभुज का क्षेत्रफलं ज्ञात करने हेतु हीरोन का सूत्र स्थापित कीजिए।
- कक्षा 9वीं की गणित की पुस्तक की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई नापकर उसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन ज्ञात कीजिए।
- किन्हीं तीन गणितज्ञों का जीवन परिचय एवं उनकी उपलब्धियों का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।
- कोई बहुभुज बनाकर उसके सभी बहिष्कोणों को माप कर उनका योग ज्ञात कीजिए।
- दैनिक जीवन में ज्यामितीय अनुप्रयोगों को समझाइये।
- त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° होता है, को गत्ते के टुकड़े से तथा विभिन्न आकृतियों बनाकर सत्यता का परीक्षण करना।
- विद्यालय के कक्षा 9वीं के कक्ष का पृष्ठीय क्षेत्रफल (दीवारों, दरवाजों, खिड़कियों आदि सहित) ज्ञात करना।
- कक्षा में बैठे विद्यार्थियों में चिन्हित विद्यार्थियों की स्थिति के निर्देशांक बिंदु किसी एक कोने को मूल बिन्दु मानकर ज्ञात करना।
- रैखिक समीकरण युग्म (दो चरों वाले) का ग्राफीय निरुपण कर हल ज्ञात करना।
- चतुर्भुजों को परिभाषित करना तथा विभिन्न चतुर्भुजों के गुणों की व्याख्या करना (आयात, वर्ग, समरुप, समानान्तर, समलंब आदि)
- कक्षा 9वी के विद्यार्थियों की ऊँचाई ज्ञात करना, उसकी औसत ऊँचाई ज्ञात करना तथा दण्ड आलेख द्वारा निरुपण करना।
- मोहल्ले के 12 परिवारों के सदस्य संख्या का सर्वे करना तथा उन्होंने कहाँ तक शिक्षा प्राप्त की है इसके आकड़े एकत्रित करना।
- समान्तर रेखाओं तथा प्रतिच्छेदी रेखाओं के 20,20 उदाहरण (हमारे आसपास) देना।
- गणित की पुस्तक में कुल कितने पेज है तथा उसकी मोटाई ज्ञात करना। 1 सेमी मोटाई में कितने पृष्ठ है यह ज्ञात करना।
- नोट-1: शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।
- नोट-2: गणित Basic का चयन करने वाले छात्रों को गणित Standard की अपेक्षा सरल स्तर के प्रोजेक्ट कार्य दिये जायेंगे।