MP Board Class 9 Hindi Question Bank : प्रश्न बैंक

एमपी बोर्ड कक्षा 9 हिंदी प्रश्न बैंक (MP Board Class 9 Hindi Question Bank) छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जो 2024-25 सत्र की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में मदद करता है। यह प्रश्न बैंक मध्य प्रदेश बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है, जिसमें हिंदी व्याकरण, साहित्य, और रचनात्मक लेखन से संबंधित प्रश्न शामिल हैं। MP Board Class 9 Hindi Question Bank में कविता, कहानी, निबंध और पत्र लेखन जैसे विषयों के अभ्यास प्रश्न दिए गए हैं, जो छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने में सहायता करते हैं।

यह प्रश्न बैंक विमर्श पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का समावेश है, जो छात्रों की समझ और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। MP Board Class 9 Hindi Question Bank के नियमित अभ्यास से छात्र अपनी कमजोरियों को पहचानकर सुधार कर सकते हैं। यह शिक्षकों के लिए भी उपयोगी है, जो छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 9 हिंदी प्रश्न बैंक 2024-25 डाउनलोड करें और अपनी परीक्षा तैयारी को प्रभावी बनाएं।

इकाई -1 क्षितिज भाग – 1, काव्य खंड

  1. पद्य साहित्य का इतिहास एवं काल विभाजन सामान्य परिचय, भक्ति काल, आधुनिक काल (छायावाद, प्रगतिवाद, नई कविता)
  2. कवि परिचय
  3. भावार्थ : (संदर्भ, प्रसंग भावार्थ, काव्य सौन्दर्य)
  4. सौंदर्य बोध तथा भाव एवं विषय वस्तु आधारित प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न -सही विकल्प चुनकर लिखिए – (01 अंक)

  1. कबीरदास की एक रचना है –
    (अ) साकेत (ब) बीजक स) कुरूक्षेत्र (द) यामा
  2. रसखान किस भक्तिशाखा के कवि हैं-
    (अ) रामभक्ति शाखा (ब) शिवभक्ति शाखा (स) कृष्णभक्ति शाखा ( द ) प्रेममार्गी शाखा
  3. कैदी और कोकिला किसकी रचना है-
    (अ) रामधारी सिंह दिनकर (ब) माखनलाल चतुर्वेदी ( स ) महादेवी वर्मा (द) जयशंकर प्रसाद
  4. सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ-
    (अ) कोसानी गाँव में (ब) केसला गाँव में (स) करौली गाँव में (द) केसली गाँव में
  5. रचनाकार राजेश जोशी किस राज्य के हैं
    (अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) गुजरात (द) महाराष्ट्र
  6. कबीरदास की भाषा है-
    (अ) अवधी (ब) राजस्थानी (स) ब्रज (द) सधुक्कड़ी
  7. छायावाद के प्रमुख कवि है-
    (अ) चार (ब) आठ (स) पांच (द) तीन
    ३. मेघ आए रचना है-
    (अ) महादेवी वर्मा (ब) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (स) सुमित्रानंदन पंत (द) राजेश जोशी
  8. वीरगाथा काल का श्रेष्ठ महाकाव्य है
    (अ) पद्मावत (ब) पृथ्वीराज रासो (स) साकेत (द) रामचरित मानस
  9. प्रेममार्गी शाखा के प्रतिनिधि कवि है
    (अ) कबीर (ब) तुलसीदास (स) जायसी (द) सूरदास
  10. हिंदी साहित्य का सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य है –
    (अ) पद्मावत (ब) रामचरित मानस (स) पृथ्वीराज रासो (द) रमाल रासो 12. स्वर्ण किरण रचना है –
    (अ) कबीर (ब) सुमित्रानंदन पंत (स) रसखान (द) सूरदास
  11. प्रेमवाटिका के रचनाकार है-
    (अ) रसखान (ब) मीराबाई (स) जायसी (द) कबीरदास
  12. वात्सल्य सम्राट है –
    (अ) तुलसीदास (ब) सूरदास (स) कबीरदास (द) रैदास
  13. हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग माना गया है-
    (अ) भक्ति काल (ब) वीरगाथा काल (स) रीतिकाल (द) वर्तमान काल

रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए –

  1. ————– काम पर जा रहे है (बच्चे / बड़े)
  2. मखमली टमाटर हुए- ———– -1(लाल / पीले)
    ३. देख आया –गहना ———— (सूर्य / चंद्र)
  3. एक भारतीय आत्मा ——– को कहा जाता है (माखनलाल चतुर्वेदी / महादेवी वर्मा)
  4. जायसी का —————- – प्रसिध्द महाकाव्य है। (साकेत / पद्मावत)
  5. प्रेमी ढूँढ़त मै फिरौ ———- -मिले न कोई (प्रेमी / पति)
  6. मानुष हो तो वही रसखानि वसौ गाँव के ग्वारन । (ब्रज गोकुल / मथुरा )

सही जोड़ी बनाकर लिखिए-

स्तंभ Iस्तंभ II
i. वाख(क) बाल पत्रिका पराग
ii. सब विष(ख) कोकिल
iii. क्यों गाती हो(ग) सुमित्रानंदन पंत
iv. ग्राम श्री(घ) कश्मीरी कवयित्री
v. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना(ड) अमृत होय
स्तंभ Iस्तंभ II
2.
i. रामचरित मानस(ग) तुलसीदास
ii. कृष्ण भक्त(क) मीरा बाई
iii. सूफी संत(ड.) जायसी
iv. कबीरदास(ख) बाह्य आडम्बरों का विरोध
v. कृष्ण भक्ति शाखा(घ) बल्लभाचार्य
3.
i. सुजान रसखान(ग) रसखान
ii. गर्म हवाएँ(ड.) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
iii. माखनलाल चतुर्वेदी(क) हिमतंरगिनी
iv. सुमित्रानंदन पंत(ख) वीणा, पल्लव
4.
i. छायावाद(ग) प्रकृति का मानवीकरण
ii. प्रगतिवाद(घ) छायावाद के समकक्ष
iii. नई कविता(क) नागार्जुन
iv. आधुनिक काल(ख) 1953 से अब तक
v. रहस्यवाद(ड.) भारतेंदु युग
5.
i. कबीर(ख) सबद
ii. वाख(ग) ललद्यद
iii. रसखान(क) सवैये
iv. माखनलाल चतुर्वेदी(घ) मिट्टी का चेहरा कर्मवीर
v. राजेश जोशी(ड.) कर्मवीर

एक वाक्य में उत्तर लिखिए-

  1. मेघ आए कविता की भाषा कैसी है?
  2. कवि ने गाँव को हरता जन मन क्यों कहा है?
  3. कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?
  4. मनुष्य ईश्वर को कहाँ-कहाँ ढूँढता फिरता है?
  5. छायावाद के चार प्रमुख स्तम्भ कवि कौन-कौन से है?
  6. साकेत किसकी रचना है ?
  7. रसखान किसके अनन्य भक्त हैं?
  8. ज्ञान की तुलना किससे की गई है?
  9. गाँव में शहरी मेहमान (दामाद) की तरह सज-धज कर कौन आया ?
  10. मानसरोवर से कवि का क्या आशय है?
  11. कवयित्री का घर जाने की चाह से क्या तात्पर्य है?
  12. कवि का ब्रज के वन, बाग और तालाब को निहारने के पीछे क्या कारण है?

सत्य / असत्य कथन लिखिए-

  1. कबीर एक समाज सुधारक थे।
  2. रसखान के गुरु का नाम गो. विट्ठलदास था।
  3. माखनलाल चतुर्वेदी की रचना साहित्य देवता’ है।
  4. सुमित्रानंदन पंत प्रकृति प्रेमी कवि थे।
  5. ललद्यद की रचनाएँ लोक जीवन से प्रेरित नहीं हैं।
  6. निराला की रचना कुकुरमुत्ता है।
  7. मीराबाई आदिकाल की कवयित्री है।
  8. जायसी सूफी काव्य परंपरा के कवि हैं।
  9. तुलसीदास रीतिकाल के कवि हैं।
  10. “सूरदास” भक्तिकाल की रचना है।
  11. कामायनी के रचयिता तुलसीदास है।
  12. ईश्वर काबा कैलाश में मिल सकता है।
  13. रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि सूरदास हैं।
  14. रामचरित मानस की भाषा अवधी है।
  15. ललद्यद कश्मीरी कवयित्री है।

लघु उत्तरीय प्रश्न-

  1. मानसरोवर से कवि का क्या आशय है?
  2. कवयित्री का घर जाने की चाह से क्या तात्पर्य है?
  3. हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
  4. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों ?
  5. कोयल की कूक सुनकर कवि माखनलाल चतुर्वेदी की क्या प्रतिक्रिया थी ?
  6. कवि माखनलाल चतुर्वेदी को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है ?
  7. कोयल की कूक सुनकर कवि माखनलाल चतुर्वेदी की क्या प्रतिक्रिया थी ?
  8. कवि पंत ने गांव को ‘हरता जन मन’ क्यों कहा है ?
  9. गांव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ क्यों कहा गया है. ?
  10. लता ने बादल रूपी मेहमान को किस तरह देखा और क्यों ?
  11. अरहर और सनई के खेत कवि को कैसे दिखाई देते हैं ?
  12. कवि रसखान के भाव सौन्दर्य की 2 विशेषताएँ लिखिए ?
  13. कबीरदास के शिल्प सौंदर्य कि 2 विशेषताएँ लिखिए?
  14. छायावाद के बारे में लिखिए ।
  15. सुमित्रानंदन पंत के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएँ लिखिए ?
  16. नई कविता की प्रमुख दो विशेषताएँ लिखिए ?
  17. भक्ति काल को स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है ?
  18. भक्ति काल की शाखाओं / धाराओं का परिचय दीजिए ।
  19. भक्ति काल के दो कवि एवं प्रत्येक की दो-दो रचनाओं के नाम लिखिए।
  20. छायावाद की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
  21. नई कविता के दो कवियों के नाम एवं उनकी एक एक रचना का नाम लिखिए।
  22. पद्य साहित्य के इतिहास को कितने कालों में बांटा गया है? नाम एवं समय सीमा लिखिए ।
  23. कबीर के शिल्प सौंदर्य की विशेषताएँ लिखिए।
  24. कवि रसखान के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएँ लिखिए।
  25. माखनलाल चतुर्वेदी के कला पक्ष की दो विशेषताएँ लिखिए।
  26. सुमित्रानंदन पंत एवं सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के भाव सौंदर्य की दो विशेषताएँ लिखिए।
  27. राजेश जोशी की चार रचनाएँ लिखिए |

Leave a Comment