MP Board Class 9 Hindi Project 2025-26 : कक्षा 9 विषय हिन्दी प्रायोजना सूची

MP Board Class 9 Hindi Project 2025-26 : कक्षा 9 विषय हिन्दी प्रायोजना सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 9 Hindi Project 2025-26 Exam के लिए निर्धारित किया गया है ।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य
कक्षा 9वीं

कुल 25 अंक                                          विषय – हिन्दी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  • प्रोजेक्ट हेतु अंकों का विभाजन: त्रैमासिक परीक्षा 05 अंक , अर्द्धवार्षिक परीक्षा 05 अंक , प्रोजेक्ट कार्य 15 अंक (4 प्रोजेक्ट 03 अंक प्रति प्रोजेक्ट के) , (अभ्यास पुस्तिका-03 अंक)
  • नोट: उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।

प्रोजेक्ट कार्य

  1. आप प्रतिदिन दूरदर्शन पर विज्ञापन देखते-सुनते हैं और इनमें से कुछ आपकी जुबान पर चढ़ जाते हैं। आप अपनी पसंद की किन्हीं दो वस्तुओं पर विज्ञापन तैयार कीजिए।
  2. पशु-पक्षियों पर लिखी कविताओं का संग्रह (एकत्रित) कीजिए और उनके चित्रों के साथ उन्हें प्रदर्शित कीजिए।
  3. आपने कभी अपने माता-पिता/मित्र/परिचित के साथ गांव की यात्रा की होगी, वहां की फसलों और पेड़-पौधों का चित्रण कीजिए उनके चित्रों को प्रदर्शित कीजिए।
  4. वर्षा के आने पर आसपास के वातावरण में हुए परिवर्तनों को ध्यान से देखकर एक अनुच्छेद लिखिए, वर्षा ऋतु संबंधी चित्रों को भी बनाइए।
  5. कुछ ऐसे व्यक्ति भी हुए हैं, जिनकी जन्मभूमि अन्य देश है, लेकिन उन्होंने अपनी कर्म भूमि भारत को बनाया है, ऐसे किसी एक व्यक्ति की जानकारी एकत्रित कर संक्षिप्त लेख तैयार कीजिए।
  6. भारतीय ऋतु चक्र में छः ऋतुएं मानी गई हैं। उन सभी ऋतुओं के नाम लिखकर किसी एक ऋतु पर अनुच्छेद लिखिए।
  7. अपने घर के आसपास देखिए और पता लगाइए कि नगरपालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं, हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है, लिखिए।
  8. हिन्दी विक्रम संवत् केलेण्डर के हिन्दी मासों के नाम की सूची बनाइए तथा उन मासों में आने वाले राष्ट्रीय एवं धार्मिक पर्वो का चित्र सहित वर्णन कीजिए।
  9. आपने अपने बचपन के खेलों में लँगड़ी टाँग, पकड़म-पकड़ाई और अन्य कई खेल खेले होंगे। आपके परिवेश में खेले जाने वाले खेलों के लिए कौन-कौन से शब्द प्रचलन में हैं, इनके अतिरिक्त आप जो खेल खेलते हैं, उनमें से किसी एक पर 10 बिंदु लिखिए।
  10. अपने घर या विद्यालय के नजदीक आपको अक्सर किसी पक्षी को देखने का मौका मिलता होगा उस पक्षी का नाम, भोजन, खाने का तरीका, रहने की जगह और अन्य पक्षियों से संबंध आदि के आधार पर एक चित्रात्मक विवरण तैयार करें।
  11. अपने क्षेत्र में प्रचलित कोई 10 कहावतों को संकलित कीजिए।
  12. अपने क्षेत्र में मनाये जाने वाले प्रमुख सांस्कृतिक अथवा सामाजिक त्योहारों में से किसी एक त्योहार का वर्णन कीजिए।
  13. अपने सहपाठियों का समूह बनाकर ‘समाज की वर्तमान समस्या एवं चुनौतियाँ विषय पर चर्चा करें और उसे लिपिबद्ध करें।
  14. सामाजिक समरसता विषय पर केन्द्रित परिचर्चा आयोजित कर संक्षेप में सार लिखिए।
  15. बचपन में सुनी गई किसी कहानी का स्मरण कर उसे लिपिबद्ध करें।
  16. मुंशी प्रेमचंद की किसी एक कहानी को अपनी क्षेत्रीय बोली में लिखिए।
  17. लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए क्या-क्या कार्य किया जाना चाहिए? लिखिए।
  18. कोई 20 कवि/लेखकों के चित्र एकत्रित कर फोटो संग्रह (एलबम) बनाइये।
  19. आकाशवाणी / दूरदर्शन के समाचार वाचक से समाचार सुनकर अथवा साक्षात्कार के आधार पर अपने नगर/ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्ति का साक्षात्कार लीजिए एवं उसे लिपिबद्ध कीजिए।

नोट – शिक्षक द्वारा कक्षा में पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट तैयार कराये जा सकते हैं।

Leave a Comment