MP Board Class 12 Mathematics Project List 2025-26 : कक्षा 12 विषय गणित प्रायोजना सूची

MP Board Class 12 Mathematics Project List 2025-26 : कक्षा 12 विषय गणित प्रायोजना सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 12 Mathematics Project List 2025-26 के लिए निर्धारित किया गया है ।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्य
कक्षा 12वीं विषय – गणित

पूर्णांक – 20 अंक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अंक विभाजन-

  • अभ्यास पुस्तिका: 05 अंक
  • त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट: 05 अंक
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट: 05 अंक
  • वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट: 05 अंक

नोट: उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।

प्रोजेक्ट कार्य

  1. ax□bx का अवकलन गुणांक ज्ञात करते हुए दोनों फलनों के अन्तर को समझाओं।
  2. वर्धमान (Increasing) और हासमान (decreasing) फलन का ग्राफ बनाकर स्पष्ट करो।
  3. दो आव्यूहों के गुणनफल की शर्त को स्पष्ट करते हुए दो आव्यूहों का गुणनफल समझाइये।
  4. किन परिस्थितियों में सारणिक का मान शून्य होता है। उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
  5. sin−1x का आलेख बनाते हुए डोमेन एवं रेंज को अंकित कीजिए।
  6. f(x)=eg(x) का प्रथम सिद्धान्त से अवकल गुणांक ज्ञात करो।
  7. निश्चित समाकलन के प्रगुणों को लिखकर किन्ही चार प्रगुणों को सत्यापित कीजिये।
  8. दो बिन्दुओ को मिलाने वाली रेखा की दिक्‌कोज्याये ज्ञात करना तथा इसके समान्तर रेखाओं की दिक्कोज्याये ज्ञात करना।
  9. तीन सिक्के उछाल कर प्रतिदर्श समष्टि समझाइये।
  10. दो संदिशों के अदिश गुणनफल एवं सदिश गुणनफल की परिभाषा व गुणधर्म लिखो। चित्र का भी उल्लेख करें।
  11. फलनों के प्रकारों को चित्र और उदाहरण सहित समझाइये।
  12. निम्न फलनों को चित्र सहित परिभाषित कीजिए। चरघातांकी फलन, लागेरिथ्म फलन, मापांक फलन।
  13. दो सदिशों के अदिश गुणन एवं सदिश गुणन की परिभाषा, प्रेक्षण एवं महत्वपूर्ण गुणधर्म लिखिये।
  14. आव्यूह की परिभाषा लिखते हुये उसके विभिन्न प्रकारों को उदाहरण सहित समझाइये।
  15. सिद्ध कीजिए की वृत्त के अन्र्तगत सभी आयतों में वर्ग का क्षेत्रफल उच्चतम होता है।
  16. दो बिन्दुओं को मिलाने वाले रेखा की दिक् कोसाइन ज्ञात करना।
  17. प्रायिकता का गुणन नियम उदाहरण सहित समझाना।
  18. सिद्ध कीजिए यदि फलन किसी बिन्दु पर अवकलनीय है तो उस बिन्दु पर वह सतत् भी है। उदाहरण द्वारा स्पष्ट करना।
  19. A(adjA)=∣A∣I को उदाहरण द्वारा सत्यापित करना।
  20. निश्चित समाकलन के प्रगुणों को लिखकर किन्हीं दो को सत्यापित करना।

नोट – शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।


Leave a Comment