MP Board Class 12 Chemistry Project And Practicals 2025-26 : कक्षा 12 विषय रसायन शास्त्र प्रायोजना सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 12 Chemistry Project And Practicals 2025-26 के लिए निर्धारित किया गया है ।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रायोगिक कार्य
कक्षा 12वीं विषय-रसायन शास्त्र
पूर्णांक 30 अंक
स.क्र. | विषय वस्तु | अंक | |
1 | आयतनमितीय विश्लेषण (एकल अनुमापन अपचयोपचय क्रिया युक्त) | 8 | |
i. प्रयोग, आवश्यक सामग्री, सिद्धान्त एवं प्रेक्षण: 3 अंक | |||
ii. गणना: 3 अंक | |||
iii. परिणाम एवं सावधानियां: 2 अंक | |||
2 | अकार्बनिक मिश्रण का विश्लेषण (1 अम्लीय + 1 क्षारीय मूलक) | 8 | |
i. एक अम्लीय मूलक व एक क्षारीय मूलक के संभावित एवं निश्चयात्मक सही परीक्षण लिखने पर: 6 अंक | |||
ii. आवेश सहित परिणाम लिखने पर: 2 अंक | |||
3 | कार्बनिक रसायन – | 4 | |
4 | कार्बनिक यौगिक में उपस्थित क्रियात्मक समूहों -COOH, -NH2, -OH (एल्कोहल, फिनाल), CHO, =C=0, -CO NH2 का परीक्षण | 4 | |
i. परीक्षण लिखने पर: 3 अंक | |||
ii. परिणाम (संरचना, आवेश सहित): 1 अंक | |||
प्रयोजना | |||
i. उददेश्य: 1 अंक | |||
ii. आवश्यक सामग्री: 1 अंक | |||
iii. विधि (अवलोकन के आधार पर): 2 अंक | |||
प्रयोजनायें करके लिखित रिकार्ड बनाना है। | |||
5 | वार्षिक प्रयोगों की अभिलेख पुस्तिका | 4 | |
6 | मौखिक | 2 | |
कुल | 30 |
प्रायोजना की सूची (कोई चार)
- अमरूद के फल में पकने की विभिन्न अवस्थओं में उपस्थित आक्सलेट आयन का अध्ययन।
- दूध के विभिन्न नमूनों (Samples) में उपस्थित कैसीन की मात्रा का अध्ययन करना।
- लार के एमाईलेज द्वारा स्टॉर्च के पाचन तथा इस पर pH और ताप के प्रभाव का अध्ययन।
- सोयाबीन दूध को बनाना तथा इसकी प्राकृतिक दूध से दही जमने में ताप के प्रभाव में, स्वाद आदि में तुलना करना।
- वसा, तेल, मक्खन, शहद, हल्दी पावडर, मिर्च पावडर तथा काली मिर्च के पावडर में सामान्य खाद्य मिलावट का अध्ययन।
- सान्द्र अम्लों का तनुकरण करना।
- प्रयोगशाला में विभिन्न गैसों (H2, O2, CO2) बनाने की विधियों का प्रायोगिक अवलोकन व परीक्षण करना।
- विद्युत रासायनिक सेल को प्रयोगशाला में बनाकर उसका अवलोकन एवं परीक्षण करना।
नोट – अन्य कोई भी अनुसंधान परख प्रायोजना भी करवाई जा सकती है।