MP Board Class 12 Biology Project and practical List 2025-26 : कक्षा 12 विषय जीव विज्ञान प्रायोजना एवं प्रयोग सूची

MP Board Class 12 Biology Project and practical List 2025-26 : कक्षा 12 विषय जीव विज्ञान प्रायोजना एवं प्रयोग सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 12 Biology Project and practical List 2025-26 के लिए निर्धारित किया गया है ।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2025-26
प्रायोगिक कार्य एवं सुझावात्मक प्रायोजना
कक्षा 12वीं विषय- जीव विज्ञान
पूर्णांक – 30 अंक

प्रायोगिक परीक्षा योजना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  • परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाए जाएँ।

अंक विभाजन-

  • दो प्रयोग: 3+3=6 अंक
  • स्लाइड निर्माण: 4 अंक
  • स्पॉटिंग: 8 अंक
  • प्रोजेक्ट: 3 अंक
  • प्रायोगिक रिकार्ड: 4 अंक
  • मौखिक प्रश्न: 5 अंक
  • कुल: 30 अंक

प्रयोगों की सूची

खण्ड (अ)

  1. पराग अंकुरण का अस्थाई स्लाइड्स द्वारा अध्ययन करना।
  2. क्वाड्रेट विधि द्वारा पादप समष्टि घनत्व का अध्ययन करना।
  3. क्वाड्रेट विधि द्वारा पादप समष्टि आवृत्ति का अध्ययन करना।
  4. प्याज की मूल शीर्ष में समसूत्रीय विभाजन का अस्थाई स्लाइड्स निर्माण द्वारा अध्ययन।
  5. उपलब्ध पादप सामग्री जैसे-पालक, हरे मटर दाने व पपीते आदि से डी.एन.ए. पदार्थ को पृथक करना।

खण्ड (ब)

  • निम्नलिखित का अवलोकन कीजिए।
  1. पुष्यों में वायु तथा कीटों द्वारा होने वाले परागण हेतु अनुकूलता का अध्ययन।
  2. वर्तिकाग्र पर परागकण के अंकुरण की स्थाई स्लाइड या इलेक्ट्रॉन माइक्रोग्राफ स्केनिंग।
  3. युग्मक विकास की विभिन्न अवस्थाएं जैसे वृषण एवं अण्डाशय की अनुप्रस्थ काट का स्थायी स्लाइड्स द्वारा अध्ययन (टिड्डा/चूहा)।
  4. स्थाई स्लाइड द्वारा प्याज की कलिका या टिड्डे के वृषण में अर्द्धसूत्रीय विभाजन का अध्ययन।
  5. स्तनी के ब्लास्टुला की अनुप्रस्थ काट का स्थायी स्लाइड्स द्वारा अध्ययन।
  6. मेंडेलियन वंशागतिकी का किसी पौधे के विभिन्न रंग या आकार के बीजों पर अध्ययन करना।
  7. तैयार वंशावली चाटों की सहायता से आनुवंशिक विशेषता जैसे जीन का मुड़ना, रक्त समूह विडोस्पीक वर्णाधता का अध्ययन।
  8. नियंत्रण परागण अभ्यास के अंतर्गत बंधीकरण, टैगिंग और बैगिंग का अध्ययन।
  9. स्थाई स्लाइडों अथवा प्रतिरूपों की सहायता से रोग उत्पन्न करने वाले जीवों एस्केरिस, एण्टअमीबा, प्लाज्मोडियम, कवक उत्पन्न रिंगवर्म को पहचानिये उनके द्वारा उत्पन्न वाले रोगों के लक्षणों पर टिप्पणी लिखिए।
  10. लेग्यूमिनस पौधों की गांठदार जड़ों, पोषक पर अमरबेल व लाइकेन के संबंधों को दर्शाने वाले प्रतिरूपों का अध्ययन।
  11. समजात व समवृत्ति अंगों का फ्लेश कार्ड मॉडल द्वारा अध्ययन।

सुझावात्मक प्रायोजना

  1. परागण के विभिन्न माध्यम का अध्ययन करना। कोई चार।
  2. मनुष्य के संक्रामक रोगों का अध्ययन। कोई पांच।
  3. जन्मदर एवं मृत्युदर का अध्ययन करना। (अपने ग्राम, नगर, कॉलोनी की।)
  4. अनुवांशिकी विकारों का अध्ययन करना। कोई पांच।
  5. मलेरिया कारण एवं निराकरण का अध्ययन करना।
  6. कैंसर के कारण, लक्षण एवं निदान।
  7. AIDS के कारण, लक्षण एवं निदान।
  8. जैव प्रौद्योगिकी की आवश्यकता एवं अनुप्रयोग।
  9. COVID 19 के समय आपके परिचित को कोविड हुआ तो उसे किस प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा।
  10. नशीली दवाओं के दुरूपयोग का अध्ययन।
  11. औषधीय दवायें जो दुनिया भर में प्रतिबंधित है उनके नाम बताओं।
  12. पर्यावरण में अजैविक कारकों के प्रति जैविक कारक की प्रतिक्रिया बताईए।
  13. भारतीय संस्कृति में जैव विविधता और संरक्षण प्रथायें।
  14. प्रदूषण नियंत्रण पर कोविड 19 के बाद क्या असर हुआ है।
  15. सीवेज एवं अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन का अध्ययन।
  16. मानव कल्याण में सूक्ष्य जीवों की भूमिका।
  17. हानिकारक सूक्ष्म जीवों का अध्ययन।

नोट – शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।


Leave a Comment