MP Board Class 10 Punjabi Project 2025-26 : कक्षा 10 विषय पंजाबी प्रायोजना सूची

MP Board Class 10 Punjabi Project 2025-26 : कक्षा 10 विषय पंजाबी प्रायोजना सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 10 Punjabi Project 2025-26 Exam के लिए निर्धारित किया गया है 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रायोजना कार्य
कक्षा 10वीं विषय- पंजाबी

पूर्णांक 25 अंक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अंक विभाजन-

  • कुल 25 अंक
  • प्रोजेक्ट हेतु अंकों का विभाजन
    • त्रैमासिक परीक्षा: 05 अंक
    • अर्द्धवार्षिक परीक्षा: 05 अंक
    • प्रोजेक्ट कार्य: 15 अंक (4 प्रोजेक्ट 03 अंक प्रति प्रोजेक्ट के)
    • (अभ्यास पुस्तिका-03 अंक)
  • नोट: उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।

प्रोजेक्ट कार्य

  1. गुरुमुखी से देवनागरी लिपि में कम से कम 10 शब्दों को लिखकर प्रोजेक्ट प्रस्तुत करें।
  2. संतुलित भोजन के उत्पाद के बारे में सुंदर चार्ट तैयार करवायें।
  3. महाराजा रणजीत सिंह/सांई मीआं मीर के जीवन से जुड़े तथ्यों को एकत्र कर प्रार्थना सभा में प्रस्तुत करें एवं प्रोजेक्ट तैयार करें।
  4. कोई एक पंजाबी कविता याद करके प्रोजेक्ट तैयार करवायें।
  5. पंजाबी नृत्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर नृत्य की प्रस्तुति करवायें।
  6. “मैं तुहाड़ा दिल हां पाछ पर आधारित दिल से संबंधित जानकारी प्रोजेक्ट में प्रस्तुत करें।
  7. पुराने समय के मनोरंजन के साधनों की जानकारी एकत्र करके अपनी कक्षा में बतायें।
  8. जीवन में हाथ से कार्य का क्या महत्व हैं एक लेख के रूप में लिखें।
  9. संतुलित खुराक का सचित्र चार्ट बनायें।
  10. संसार के प्रसिद्ध वैज्ञानिक (कोई एक) की जीवन गाथा लिखें। बतायें कि वे महान कैसे बने।
  11. पंजाबी मुहावरों का चार्ट बनाकर कक्षा में लगाये।
  12. सच्ची मित्रता की कोई एक कहानी अपने साथियों को सुनायें।
  13. अपने प्रदेश के बारें में आप क्या जानते हो? अपने शब्दों में लिखें।
  14. अपने जिले को स्वच्छ बनाने के लिये आप क्या-क्या उपाय करना चाहेंगे? (सूची बनाईये।)
  • नोट: शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।

Leave a Comment