MP Board Class 10 Marathi Project 2025-26 : कक्षा 10 विषय मराठी प्रायोजना सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 10 Marathi Project and Practical 2025-26 Exam के लिए निर्धारित किया गया है
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रायोजना कार्य
कक्षा – 10वी विषय – मराठी
पूर्णांक-25 अंक
अंक विभाजन-
- कुल 25 अंक
- प्रोजेक्ट हेतु अंकों का विभाजन
- त्रैमासिक परीक्षा: 05 अंक
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा: 05 अंक
- प्रोजेक्ट कार्य: 15 अंक (4 प्रोजेक्ट 03 अंक प्रति प्रोजेक्ट के)
- (अभ्यास पुस्तिका-03 अंक)
- नोट: उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।
प्रोजेक्ट सूची
- घरों में से निकलने वाले गीले कचरे से जैविक खाद बनाने संबंधी प्रोजेक्ट तैयार करना।
- अपने परिक्षेत्र में पाये जाने वाले पेड़ पौधों की जानकारी के संबंध में चार्ट तैयार करना।
- जल प्रदूषण एवं जल संरक्षण प्रकल्प से संबंधित जानकारी प्राप्त कर प्रोजेक्ट तैयार करना।
- अपने परिवेश में गाये जाने वाले लोक गीतों का संकलन कर कक्षा में प्रतियोगिता करवाना।
- मराठी भाषा के नाटकों की सूची तैयार करना।
- मराठी भाषा के कवि अथवा लेखक का संपूर्ण परिचय देना।
- कोविड 19 के कारण जन जीवन पर होने वाले परिणामों की समीक्षा करना।
- महामारी के बचाव हेतु प्रोजेक्ट बनवाना।
- मराठी भाषा के अंतर्गत सुभाषित एवं वाक प्रचारों का संग्रह कर प्रोजेक्ट तैयार करना।
- वीर स्वातंत्र्यवीर सावरकर की जीवनी।
- किसी भी पांच संतकवी के अभंग लिखिए।
- किसी भी एक भारतीय त्यौहार का सचित्र वर्णन कीजिए।
- आपके परिसर में खेलने जाने वाले खेलों के नामों की सूची तैयार करवाना।
- भारतीय वैज्ञानिकों की सूची बनवाकर किये गये अविष्कारों को लिखवाईये।
- अंगाई गीत (लोरी) गीतों का संग्रह लिखिए। (कोई पांच)
- नोट: शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते है।