MP Board Class 10 Hindi Project and Practical 2025-26 : कक्षा 10 विषय हिन्दी प्रायोजना सूची

MP Board Class 10 Hindi Project 2025-26 : कक्षा 10 विषय हिन्दी प्रायोजना सूची त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर छात्र के द्वारा किए जाने वाले MP Board Class 10 Hindi Project and Practical 2025-26 Exam के लिए निर्धारित किया गया है 

MP Board Class 10 Hindi Project 2025-26

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल
हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26
सुझावात्मक प्रायोजना कार्य
कक्षा 10वीं विषय-हिन्दी

अंक विभाजन- प्रोजेक्ट हेतु अंकों का विभाजन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  • त्रैमासिक परीक्षा: 05 अंक
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा: 05 अंक
  • प्रोजेक्ट कार्य: 15 अंक (4 प्रोजेक्ट 03 अंक प्रति प्रोजेक्ट के)
  • (अभ्यास पुस्तिका-03 अंक)
  • कुल 25 अंक
  • पूर्णांक 25 अंक
  • नोट: उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।

प्रोजेक्ट कार्य

  1. दूसरों की क्षमताओं को कम नहीं आंकना चाहिए इस शीर्षक को ध्यान में रखते हुए एक कहानी लिखिए।
  2. अपने घर के आसपास देखिए और पता लगाइए कि नगर पालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं? हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है ?
  3. विभिन्न ऋतुओं के बहुत सुंदर शब्द-चित्र होते हैं। बदलते हुए मौसम को दर्शाते हुए चित्र/फोटो का संग्रह (एकत्रित) कर एक एलबम तैयार कीजिए।
  4. आपके विद्यालय में शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण विद्यार्थी हैं। उनके लिए विद्यालय परिसर और कक्षा-कक्ष में किस प्रकार के प्रावधान किए जाएँ, अपने सुझाव लिखिए।
  5. ‘ग्राम्य संस्कृति की झलक’ विषय पर एक पोस्टर तैयार कीजिए।
  6. नेताजी सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से एक आलेख लिखिए।
  7. आपने अपने बचपन के खेलों में लँगड़ी टाँग, पकड़म-पकड़ाई और अन्य कई खेल खेले होंगे। आपके परिवेश में खेले जाने वाले खेलों के लिए कौन-कौन से शब्द प्रचलन में हैं, इनके अतिरिक्त आप जो खेल खेलते हैं, उनमें से किसी एक पर दस बिन्दु लिखिए।
  8. कभी आपको पारंपरिक रामलीला अथवा रामकथा की नाट्य प्रस्तुति देखने का अवसर मिला होगा। उस अनुभव को अपने शब्दों में लिखिए।
  9. फेरी वाले हमारे दिन प्रतिदिन की बहुत सी जरूरतों को आसान बना देते हैं। फेरी वालों के योगदान व समस्याओं पर एक संपादकीय लेख तैयार कीजिए।
  10. अपने अंचल के दो कवियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनकी जीवनी लिखिए।
  11. अपने अंचल की दस कहावतों का संकलन कर उनका अर्थ लिखिए।
  12. वर्षा ऋतु को केन्द्र में रखकर एक अनुच्छेद लिखिए।
  13. आपके द्वारा बचपन में खेले गये खेलों की सूची बनाकर किसी एक खेल के बारे में वर्णन लिखिए।
  14. अपनी दादी, नानी और माँ से बातचीत कीजिए और उन संवादों को वैसा का वैसा ही लिखिए।
  15. मुंशी प्रेमचंद की किसी एक कहानी को पढ़कर उसके मुख्य पात्र का चरित्र चित्रण कीजिए।
  • नोट: प्रत्येक विद्यार्थी से चार प्रायोजना कार्य करवाना अनिवार्य है। शिक्षक द्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अतिरिक्त भी प्रोजेक्ट कार्य तैयार कराये जा सकते हैं।

Leave a Comment