MP Board 9th SST Quarterly Exam 2025-26 Question Bank

MP Board 9th SST Quarterly Exam 2025-26 Question Bank : Dpi released the MP Board 9th SST Quarterly Exam 2025-26 Question Bank in Pdf format and we are providing this Pdf in Text format.

त्रैमासिक परीक्षा हेतु प्रश्न बैंक
सत्र 2025-26
कक्षा- 09वीं
विषय – सामाजिक विज्ञान

प्रश्न-पत्र निर्माण हेतु विषय शिक्षक को निर्देश –

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. विषय शिक्षक प्रश्नपत्र निर्माण हेतु प्रश्नों का चुनाव करते समय सामाजिक विज्ञान विषय की त्रैमासिक परीक्षा के ब्लू प्रिंट का अध्ययन कर लें।
  2. ब्लू प्रिंट अनुसार ही प्रश्नों का चुनाव करते हुए प्रश्नपत्र का निर्माण करें। यह अवश्य ध्यान दें कि किसी प्रश्न का दोहराव नहीं हो ।
  3. प्रश्न पत्र के किसी प्रश्न का किसी अन्य चुने गये प्रश्न में उत्तर समाहित नहीं हो ।
  4. सही जोड़ी बनाइए वाले प्रश्न में कॉलम A और उसकी सही जोड़ी बनाने हेतु कॉलम B का विशेष ध्यान रखते हुए चयन किया जाये।
  5. प्रत्येक प्रश्न के समक्ष उसके लिये आवंटित अंक अवश्य अंकित करें।
  6. यदि प्रश्न बैंक में ऐसा कोई प्रश्न टंकण त्रुटिवश समाहित हो गया हो जो कि सिलेबस से या संदर्भित अध्याय के बाहर का हो तो विषय शिक्षक उस प्रश्न को प्रश्नपत्र में शामिल नहीं करें।
  7. विषय शिक्षक त्रैमासिक परीक्षा का प्रश्न पत्र बनाते समय विद्यार्थियों के सीखने के स्तर एवं पाठ्यक्रम पूर्णता को ध्यान में रखते हुए प्रश्न पत्र का निर्माण करें

त्रैमासिक परीक्षा हेतु blueprint
सत्र 2025-26
कक्षा- 09वीं
विषय – सामाजिक विज्ञान

नोट – प्रश्न पत्र निर्माण हेतु विशेष निर्देश-

  1. प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक में कुल 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है। प्रश्न क्रमांक 1- सही विकल्प 06 अंक, प्रश्न क्रमांक 2 रिक्त स्थान 06 अंक, प्रश्न क्रमांक 3 सत्य / असत्य 06 अंक, प्रश्न क्रमांक 4 – सही जोड़ी 06 अंक, प्रश्न क्रमांक 5 एक वाक्य में उत्तर 06 अंक
  2. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिए जाना हैं।
  3. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित है।
  4. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 03 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित है।
  5. प्रश्न क्रमांक 21 से 22 तक कुल 02 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित है। प्रश्न क्रमांक 23 भारत के मानचित्र (समकालीन भारत 1 पाठ्यपुस्तक से) पर आधारित प्रश्न होगा। प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित है।

अध्याय-1 भारत- आकार और स्थिति

  1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- 01 अंक

i. भारत के मध्य से गुजरने वाली कर्क रेखा का मान है- .
(अ) 82°30′ पूर्वी देशांतर (ब) 82°30 पश्चिमी देशांतर (स) 23030 उत्तरी अक्षांश (द) 23030 दक्षिणी अक्षांश
ii. भारत किस महाद्वीप का हिस्सा है- (अ) यूरोप (ब) एशिया (स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया
iii. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है- (अ) 2.4% (ब) 7% (स) 13% (द) 7.5%
iv. भारत के उत्तर में स्थित नवीन वलित पर्वत श्रखला है- (अ) अरावली (ब) हिमालय (स) सतपुड़ा (द) विंध्यांचल
V. निम्न में से कौन-सा जोड़ा नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश का है- (अ) हैदराबाद – सिकंदराबाद (ब) दमन द्वीव अंडमान निकोबार (स) जम्मू कश्मीर – लद्दाख (द) जम्मू कश्मीर – नई दिल्ली
vi. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है- (अ) आठ (ब) सात (स) ग्यारह (द) नौ
vii. देश का सबसे पूर्वी देशांतर निम्न में से है- (अ) 97°25 पूर्वी देशांतर (ब) 77°6 पूर्वी देशांतर (स) 6807′ पूर्वी देशांतर (द) 82°32′ पूर्वी देशांतर
viii. अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के स्थानीय समय में कितना अंतर हो सकता है- (अ) 2 घंटे (ब) 2 घंटे 30 मिनिट (स) 1 घंटे 30 मिनिट (द) 3 घंटे
ix. भारत के दक्षिण में कौन-सा सागर है- (अ) प्रशांत महासागर (ब) हिंद महासागर (स) अरब सागर (द) अटलांटिक महासागर
X. अरब सागर में कौन-सा द्वीप स्थित है- (अ) श्रीलंका (ब) लक्षद्वीप (स) अंडमान निकोबार (द) मालद्वीप

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए- 01 अंक

i. भारत की भूमि का क्षेत्रफल ———— वर्ग किलोमीटर है।

ii. भारतीय संघ का सबसे दक्षिणतम बिंदु जो जल मग्न हो गया. ————– कहलाता था।
iii. अरब सागर भारत के ————- दिशा में स्थित है।

iv. भारत के पूर्व दिशा में स्थित जलीय संरचना को ————- कहा जाता है।
v. भारत की तटीय सीमा द्वीप समूह सहित ———– किलोमीटर है।

vi. 82°20′ पूर्वी देशांतर उत्तर प्रदेश के ———– से हो कर गुजरती है।
vii. भारत का अक्षांशीय तथा देशांतरीय विस्तार लगभग ———- है।

viii. विश्व में महाद्वीपों की संख्या ————- है।

ix. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप. ———— है।

ix. पृथ्वी पर ———– महासागर है।

निम्न प्रश्नों में सत्य/असत्य लिखिए- 01 अंक
भूमध्य रेखा को विषुवत वृत या भूमध्य रेखा के नाम से जाना जाता है।
भारत दुनिया का क्षेत्रफल दृष्टि से सातवां बड़ा देश है।
भारत के दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है।
भारत स्थल सीमा रेखा लगभग 7516.6 किलोमीटर है।
स्वेज नहर का निर्माण 1869 ईस्वी में हुआ था।
क्षेत्रफल दृष्टि से रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है।
लक्षद्वीप समूह अरब सागर में स्थित है।
भारत और श्रीलंका के धरातल को पृथक करने वाली जलराशि पाक जल संधि और मन्नार कि खाड़ी है।
भारत के उत्तर में स्थित पड़ोसी देश चीन, नेपाल और भूटान है।
ब्रह्मपुत्र गंगा के जलोढ़ से निर्मित न्यू मुरे द्वीप बंगाल कि खाड़ी में स्थित है।
सही जोड़ी बनाए- 01 अंक
खंड (क)
खंड (ख)
i. पाकिस्तान
(अ) 2.4% क्षेत्रफल
ii. भारत
(ब) चंडीगढ़
iii. राजस्थान
(स) जलवायु विभाजन
iv. पंजाब हरियाणा
(द) भारत के पश्चिम में पड़ोसी देश
v. कर्क रेखा
(इ) क्षेत्रफल में सबसे बड़ा राज्य
निम्न प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए- 01 अंक
पृथ्वी के मध्य में 0° अक्षांश रेखा को किस नाम से जाना जाता है?
भारत के स्थलीय पड़ोसी देशों की संख्या कितनी है?
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहां पर स्थित है? .
स्वेज नहर के बनने से यूरोप और भारत के मध्य कितनी दूरी कम हो गई है? V. स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है?
भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित पड़ोसी देशों के नाम लिखिए ।
भारत के द्वीपीय स्थिति वाले केंद्र शासित प्रदेशों के नाम लिखिए ।
पूर्व में स्थित भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए । ix. भारत की सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य कौन-सा हैं ?
भारत के केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या कितनी है ?
भारत में कितने राज्य और कितने केन्द्र शासित प्रदेश हैं?
भारत के दक्षिण में समुद्र पार स्थित दो पड़ोसी द्वीप राष्ट्र कौन से हैं?
भारत की मानक याम्योत्तर रेखा कौन-सी है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न- 02 अंक
भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार लिखिए ।
भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम लिखिए ।
भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए ।
कर्क रेखा भारत के कौन-कौन से राज्यों से होकर गुजरती है ? नाम लिखिए ।
भारत उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बना है ?
भारत के तीनों ओर विस्तृत जल राशियों के नाम लिखिए ।
भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर स्थित राज्यों के नाम लिखिए ।
भारत को विश्व में किन-किन नामों से जाना जाता है ?
भारत के पूर्वी तट पर स्थित राज्यों के नाम लिखिए ।
मानक याम्योत्तर क्या है ?
लघु उत्तरीय प्रश्न- 03 अंक
कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर होता है, कोई दो कारण लिखिए ।
स्वेज नहर के निर्माण का भारत व यूरोप के व्यापार में महत्व को लिखिए ।
भुवन पोर्टल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।
भारत की जलवायु पर कर्क रेखा के प्रभाव को लिखिए ।
भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा क्यों दी जाती है? स्पष्ट किजिए ।
हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति होने के कोई तीन लाभ लिखिए ।
भारत में मानक समय की आवश्यकता क्यों है ? तीन बिन्दुओ से स्पष्ट किजिए ।
अध्याय 2 भारत का भौतिक स्वरूप
सही विकल्प चुनकर लिखिए- 01 अंक
दक्षिण के पठार की आकृति है- (अ) आयताकार (ब) वृत्ताकार (स) त्रिभुजाकार (द) वर्गाकार
भारत में पृथ्वी की सतह का सबसे प्राचीन भाग कौन-सा है – (अ) उत्तरी मैदान (ब) प्रायद्वीपीय पठार (स) हिमालय क्षेत्र (द) द्वीप समूह
भारत की उत्तरी सीमा पर कौन-सी श्रखला है – (अ) हिमालय (ब) अरावली (स) सतपुडा (द) नीलगिरी
विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी कौन-सी है – (अ) आल्पस (ब) हिमालय (स) एंडीज (द) विंध्याचल
भारत मे हिमालय का सबसे ऊँचा शिखर कौन-सा है – (अ) नामचा बरुआ (ब) माउंट एवरेस्ट (स) नंदा देवी (द) कंचनजंगा
हिमालय की सबसे बाहरी श्रखला क्या कहलाती है – (अ) हिमाद्रि (ब) हिमाचल (स) शिवालिक (द) धौलाधर
सतलुज तथा काली नदियों के बीच का हिमालय का भाग किस नाम से जाना जाता है -(अ) कुमाँऊ हिमालय (ब) हिमाचल (स) कश्मीर (द) नेपाल हिमालय
पूर्वांचल की पहाडियाँ कौन-सी है ? (अ) नागा पहाडियाँ (ब) मिजो पहाडियाँ (स) पटकाई पहाडियाँ (द) उपरोक्त सभी
उत्तरी मैदान का निर्माण किस नदी द्वारा बहा कर लाई गई मिट्टी से हुआ है – (अ) सिंधु नदी (ब) ब्रह्मपुत्र नदी (स) गंगा नदी (द) उपरोक्त सभी
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- 01 अंक
अर्द्ध चंद्राकार रेत के डिब्बे को ______ कहते हैं।
माउंट एवरेस्ट चोटी ______ देश में स्थित है।
नैनीताल नगर ______ राज्य में स्थित है।
बांगर पुरानी ______ मृदा होती है।
पूर्वी घाट ______ तट के समानांतर है।
प्रवाल पॉलिप्स एक ______ है। vii. अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में ______ का पठार स्थित है।
शिमला, मसूरी, दार्जिलिंग, नैनीताल आदि पहाड़ी स्थल ______ में पाये जाते हैं।
पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर ______ है।
सत्य / असत्य लिखिए – 01 अंक
लक्षद्वीप केरल के मालाबार तट के पास अरब सागर में स्थित है।
विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप अंडमान निकोबार द्वीप है।
अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में मालवा का पठार स्थित है।
रानीखेत उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है।
निम्न हिमाचल और शिवालिक के बीच स्थित लंबवत् घाटी को दून कहते हैं।
गार्ज अंग्रेजी के अक्षर के आकार का होता है।
पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर कंचनजंगा है।
खारे पानी के झील को लैगून कहते हैं।
लूनी मरुस्थलीय मैदान की सबसे बड़ी नदी है।
सेलखड़ी कठोर शैल है।
सही जोड़ी बनाइए-
खंड (क)
खंड (ख)
i. दोआब
(अ) शिपकीला
ii. चिल्का झील
(ब) हिम और बर्फ के खिसकते ढेर
iii. गंगोत्री
(स) दो नदियों के बीच का भाग
iv. धौलागिरि
(द) खारे पानी का झील
v. हिमानी
(इ) नेपाल
एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर दीजिए- 01 अंक
मसूरी किस राज्य में स्थित है ?
अन्नपूर्णा शिखर किस राज्य में स्थित है ?
विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप कौन-सा है ?
दोआब किसे कहते हैं ?
पश्चिमी घाट की औसत ऊँचाई कितनी है ?
बैरन द्वीप भारत के किस द्वीप समूह में स्थित है ?
खादर किस प्रकार की भूमि कहलाती है ?
अंडमान निकोबार द्वीप समूह का प्रशासनिक मुख्यालय कहाँ है ?
प्रवाल क्या है ?
भारत के उस द्वीप का नाम लिखिए जो प्रवाल भित्ति से बने है
भारत के किस द्वीप का क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी है?
हिमालय पर्वत श्रखला का कौन-सा विभाग हमेशा बर्फ से ढका रहता है ?
सतलुज एवं सिन्धु नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को किस नाम से जाना जाता है ?
भारत की कौन-सी नदी हिमालय की पूर्वी सीमा बनाती है ?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न- 02 अंक
तराई क्या हैं?
भारत के पूर्वी तटीय मैदानों को किन-किन नामों से जाना जाता है?
‘भाबर’ क्या है?
हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में लिखिए ।
भारत के पश्चिमी तटीय मैदानों को किन नामों से जाना जाता हैं ?
लघु उत्तरीय प्रश्न- 03 अंक
बांगर और खादर में अंतर लिखिए ।
भारत के पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट में अंतर लिखिए ।
भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?
भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए ।
निम्नलिखित पर संक्षिप्त में लिखिए- (i) भारतीय मरुस्थल (ii) मध्य उच्च भूमि (iii) भारत के द्वीप समूह
अध्याय 3 अपवाह
सही विकल्प चुनकर लिखिए- 01 अंक
विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी है- (अ) अमेजन नदी (ब) गंगा नदी (स) नील नदी (द) ब्रम्हपुत्र नदी
किस स्थान पर भागीरथी और अलकनन्दा का संगम है – (अ) रुद्र प्रयाग (ब) देव प्रयाग (स) सोम प्रयाग (द) कर्ण प्रयाग
सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है – (अ) मानसरोवर झील (ब) गौ-मुख (स) सिंध प्रान्त
निम्न में से कश्मीर का कौन-सा शहर झेलम नदी के किनारे है -(अ) श्रीनगर (ब) कुपवाड़ा (स) जम्मू (द) कालका
निम्न में से किस नदी को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहां जाता है – (अ) चंबल (ब) नर्मदा (स) क्षिप्रा (द) दामोदर
किस नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है – (अ) गोदावरी (ब) कृष्णा (स) कावेरी (द) वेनगंगा
नदियों द्वारा गोखुर झील का निर्माण कहां किया जाता है- (अ) पठारी भागों में (ब) मैदानी भागों में (स) पर्वत शिखरों पर (द) इनमें से कोई नहीं
नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहां है – (अ) सतपुड़ा (ब) महेंद्रगिरी (स) अमरकंटक (द) ब्रह्मगिरि
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए- 01 अंक
नदी गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
सिंधु नदी ______ में जाकर मिल जाती है।
भारत में सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी ______ नदी की है।
प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश अपवाह तंत्र की प्रवाह दिशा ______ की ओर है।
गंगा नदी का उद्गम स्थल ______ हिमनद से माना जाता है।
ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में ______ के नाम से जाना जाता है. viii. कृष्णा नदी का उद्गम पश्चिम घाट में. ______ से है।
अमरावती, हेमावती ______ नदी की सहायक नदियाँ हैं।
अंतर्देशीय अपवाह ______ क्षेत्रों में पाया जाता है।
सत्य / असत्य लिखिए – 01 अंक
प्रायद्वीपीय भारत की अधिकांश बड़ी नदियों का उद्गम क्षेत्र पश्चिमी घाट है।
किसी नदी तथा उसकी सहायक नदियों को नदी तंत्र कहा जाता है।
भागीरथी व अलकनंदा की धाराएँ मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है।
देवप्रयाग के निकट गंगा पर्वतीय क्षेत्र को छोड़कर मैदानी भागों में प्रवेश करती है।
यमुना नदी का उद्गम यमुनोत्री हिमनदी से होता है।
सुंदरवन राष्ट्रीय पार्क रॉयल बंगाल टाइगर के प्राकृतिक निवास के रूप में प्रसिद्ध है।
ब्रह्मपुत्र नदी को बांग्लादेश में जमुना के नाम से जाना जाता है।
नर्मदा और ताप्ती नदियाँ एक दूसरे के समानांतर भ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है।
वूलर झील का निर्माण भूगर्भीय क्रियाओं के परिणाम स्वरूप हुआ है।
गुरु गोविंद सागर नर्मदा नदी पर बनाया गया है।
सही जोड़ी बनाए-
खंड (क)
खंड (ख)
i. गंगा
(अ) मानसरोवर
ii. तापी
(ब) गंगोत्री
iii. गोदावरी
(स) सतपुड़ा श्रंखला

iv. सिंधु (द) महाबलेश्वर v. कृष्णा (इ) पश्चिमी घाट
निम्न प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य/शब्द में दीजिए- 01 अंक
कावेरी नदी का उद्गम स्थल कहां है ?
नागार्जुन सागर नदी परियोजना किस नदी पर है ?
ताप्ती नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के किस जिले में है ?
इंदिरा गांधी नहर किस बांध से निकाली गई है ?
प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है ?
भारतीय मरुस्थल की महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है ?
लद्दाख, गिलगिट तथा पाकिस्तान से बहने वाली नदी कौन-सी है?
हीराकुंड बांध किस नदी पर बना है?
पुणे, वर्धा, वैनगंगा तथा पैनगंगा किस नदी की सहायक नदियाँ हैं ?
बड़े आकार वाली झीलों को क्या कहा जाता है?
 ‘ नमामि देवी नर्मदे’ परियोजना किस राज्य से प्रारम्भ हुई है ?
गोखुर झील का उदाहरण लिखिए ।
भारत की किसी एक लैगून झील का नाम लिखिए ।
पुलिकट झील कहाँ स्थित है ?
लिंगा मक्की झील कहाँ स्थित है ?
भारत की कोई दो मीठे पानी की झीलों के नाम लिखिए ।
भारत के अपवाह तंत्र को मुख्य रूप से कितने भागों में बांटा गया है ?
गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियों के नाम लिखिए ।
प्रायद्वीपीय भारत की किस नदी द्वारा ज्वारनद मुख का निर्माण होता है ?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न- 02 अंक
गंगा की दो प्रमुख धाराओं के नाम लिखिए। यह कहां पर एक दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं?
अपवाह तंत्र से क्या आशय है?
नमामि गंगे परियोजना क्या है?
भारत की किन्हीं दो प्रमुख झीलों के नाम लिखिए ।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात कौन-सा है तथा किस नदी द्वारा बनाया गया है ?
प्रायद्वीपीय भारत की दो मुख्य नदियों के नाम लिखिए ।
सिंधु एवं गंगा नदी का उद्गम स्थान लिखिए ।
जल विभाजक का क्या कार्य है? एक उदाहरण दीजिए ।
कौन-सी प्रायद्वीपीय नदियाँ भ्रंश घाटी से होकर बहती है समुद्र में प्रवेश करने से पहले वह किस प्रकार की आकृति का निर्माण करती हैं?
नदी तंत्र किसे कहते हैं?
लंबी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद सिल्ट क्यों हैं ?
हिमालय से निकलने वाली नदियों के दो आर्थिक महत्व लिखिए ।
प्रायद्वीपीय भारत की नदियों की दो प्रमुख विशेषताएं लिखिए ।
उत्तर भारत की नदियाँ और दक्षिण भारत की नदियाँ में कोई दो अंतर बताइए ।
नदी प्रदूषण कम करने के कोई दो उपाय लिखिए ।
किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्वपूर्ण क्यों है ?
झीलों के दो आर्थिक महत्व लिखिए ।
भारत का मानचित्र
भारत के सीमाकार मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए – 04 अंक
i. अरावली श्रेणी ii. काराकोरम श्रेणी iii. शिवालिक श्रेणी iv. विंध्य पहाड़ियाँ
भारत के सीमाकार मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
i. नंदा देवी ii. K2 iii. खासी पहाड़ियाँ iv. इंदिरा कॉल
भारत के सीमाकार मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
 i. पूर्वी घाट ii. पुलिकट झील iii. सांभर झील iv. विंध्याचल
भारत के सीमाकार मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
i. जास्कर श्रेणी ii. जयंती पहाड़ियाँ iii . मॉसिनराम iv. शिलांग का पठार
भारत का मानचित्र
भारत और समकालीन विश्व भाग-1 (इतिहास)
अध्याय-1 फ्रांसीसी क्रांति
सही विकल्प चुनकर लिखिए- 01 अंक i. लुई 16 किस वंश का राजा था ? (अ) रोमनोव (ब) विंडसर (स) बूबो (द) हेप्सबर्ग ii. फ्रांस की क्रांति कब आरंभ हुई ? (अ) 1780 ई. (ब) 1890 ई. (स) 1789 ई. (द) 1960 ई. iii. फ्रांस के विषय में टाइद क्या था ? (अ) सेवा कर (ब) प्रत्यक्ष कर (स) वार्षिक कर (द) सीमा कर iv. फ्रांस में स्त्रियों को वोट डालने का अधिकार किस वर्ष प्राप्त हुआ ? (अ) 1946 ई. (ब) 1935 ई. (स) 1950 ई. (द) 1952 ई. v. जैकोबिन क्लब का लीडर कौन था ? (अ) लौक (ब) थॉमस विएरे (स) रॉबिस्पेयर (द) रूसो vi. निम्नलिखित में से फ्रांस के राष्ट्रीय रंग कौन से हैं? (अ) नीला-हरा-लाल (ब) पीला-हरा-लाल (स) सफेद-नीला-पीला (द) नीला-सफेद-लाल vii. फ्रांसीसी सम्राट लुई 16 वे द्वारा 5 मई 1789 को प्रतिनिधि सभा की बैठक बुलाने का उद्देश्य क्या था ? (अ) नए कर लगाना (ब) कर हटाना (स) राजा को दंड देना (द) देशभक्तों को पुरस्कृत करना viii. कौन-सा सिद्धांत फ्रांसीसी क्रांति का नहीं है? (अ) समानता (ब) बंधुत्व (स) स्वतंत्रता (द) साम्राज्यवाद ix. ‘द स्पिरिट ऑफ लॉज’ की रचना की – (अ) रूसो (ब) लॉक (स) हॉब्स (द) मॉन्टेस्क्यू x. ‘लामवर् द पप्ल’ नामक पत्र के प्रकाशन का काम किसने आरंभ किया – (अ) ज्यां-पॉल मरा (ब) दांते (स) ब्रीसन (द) रॉबिस्पेयर xi. स्टेट जनरल का अधिवेशन हुआ था – (अ) बिलाद (ब) वियना (स) वर्साय (इनडोर टेनिस कोर्ट) (द) पेरिस

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए – 01 अंक
द सोशल कॉन्ट्रैक्ट की रचना ………………………………. ने की थी ।
बास्तील का पतन ………………………………. का प्रतीक है।
बास्तील का पतन सन् ………………………………. में हुआ ?
राष्ट्रीय सभा (नेशनल असेंबली) ने मानवीय अधिकारों की घोषणा सन् …………………. में की।
फ्रांस में आतंक का राज ………………………………. के राजनीतिक दल ने स्थापित किया था ।
………………………………. पुस्तक को फ्रांस की क्रांति का बाइबिल कहा जाता है।
1815 में वाटरलू के युद्ध में ………………………………. की हार हुई ।
1804 ई. में ………………………………. ने खुद को फ्रांस का सम्राट घोषित किया ।
सत्य / असत्य लिखिए- 01 अंक
i. फ्रांस के सामाजिक संरचना में मध्य वर्ग में पादरी शामिल थे।
ii. नेपोलियन 1804 में फ्रांस की गद्दी पर बैठा ।
iii. नेपोलियन को यूरोप के आधुनिकीकरण का अग्रदूत माना जाता है।
iv. 1789 में पावर्टी के भाव बढ़ने से फ्रांस में जीविका संकट उत्पन्न हो गया था ।
v. नेपोलियन को कैदी बनाकर सेंट हेलेना द्वीप भेजा गया ।
vi. महिला एवं नागरिकों के अधिकारों की घोषणा ओलम्प देगूज ने लिखी ।
vii. लोकतंत्र का विकास सर्वप्रथम फ्रांस में हुआ ।
viii. फ्रांस की क्रांति को मॉन्टेस्क्यू के विचारों ने प्रभावित किया ।
ix. 1789 ई. के पहले फ्रांस के कुलीन तथा पादरी वर्ग को करों में कोई छूट नहीं थी ।
सही जोड़ी बनाइए – (I) 01 अंक
खंड (क)
खंड (ख)
i. रूसो
(अ) फ्रांस का देशभक्त
ii. वाल्टेयर
(ब) शाही सत्ता का प्रतीक
iii. टेनिस कोर्ट की शपथ
(स) फ्रांस
iv. टाइद
(द) द सोशल कॉन्ट्रैक्ट
v. टाइल
(च) फ्रांस की क्रांति
vi. रॉबिस्पेयर की मृत्यु
(छ) अफ्रीका
vii. राजदंड
(ज) लॉक
viii. रूसो
(झ) वार्षिक कर
ix. फ्रांस गणतंत्र
(ट) 1794 ई.
x. सिग्नौ
(थ) प्रत्यक्ष कर

(ल) 21 सितंबर 1792

सही जोड़ी बनाइए – (II) | खंड (क) | खंड (ख) | | :— | :— | | i. टूटी हुई जंजीर | (अ) कानून की नजर में सब समान है | | ii. लाल फ्राइज़ियन टोपी | (ब) कानून का राष्ट्रीय रूप | | iii. छड़ों का छड़ीदार गठ्ठर | (स) समानता का प्रतीक | | iv. त्रिभुज के अंदर की रोशनी बिखेरती आँख | (द) ज्ञान का प्रतीक | | v. अपनी पूँछ मुँह में लिए साँप | (च) एकता का प्रतीक | | vi. डेन वाली स्त्री | (छ) दासों की स्वतंत्रता का प्रतीक | | vii. विधिवत पट | (ज) आजादी का प्रतीक |
एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए- 01 अंक i. फ्रांस में सेंसरशिप की समाप्ति कब किया गया था ? ii. ‘ मेरी एंतवानेत ‘ कौन थी ? iii. राजा के दैविक और निरंकुश अधिकारों के सिद्धांत का खंडन किसने किया था ? iv. फ्रांस में पुरुष एवं नागरिक अधिकार घोषणा पत्र 1790 में किसके द्वारा बनाया गया ? v. ‘ टू ट्रीटाइजेज ऑफ़ गवर्नमेंट ‘ किसने लिखा था ? vi. ‘ महिला एवं नागरिक अधिकार घोषणा पत्र ‘ सन् 1791 में किसके द्वारा बनाया गया ? vii. 1781 ई. से 1794 ई. तक फ्रांस में चलने वाली मुद्रा का क्या नाम था ? viii. ‘शक्ति विकेंद्रीकरण’ (विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका में विभाजित) का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? ix. 1791 ई. के फ्रांसीसी संविधान के अनुसार फ्रांस की सरकार का स्वरूप कैसा था ? x. कन्वेंट का क्या अर्थ है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न- 02 अंक
स्टेट क्या था ?
गिलोटीन क्या था ?
आतंक का राज किसे कहते हैं?
वाटरलू के युद्ध के परिणाम लिखिए ।
टेनिस कोर्ट में असेंबली के प्रतिनिधियों ने क्या शपथ ली ?
जैकोबिन क्लब के सदस्य कौन थे? इसका नेता कौन था ?
फ्रांसीसी की क्रांति ने विश्व को कौन से तीन सिद्धांत दिए?
फ्रांसीसी क्रांति के दो प्रभाव लिखिए ।
‘सौ कुलॉत’ का अर्थ लिखिए ।
फ्रांसीसी समाज के किस तबके को क्रांति का फायदा मिला ?
फ्रांसीसी समाज के किस तबके को क्रांति के कारण सत्ता छोड़नी पड़ी ।
18वीं सदी में फ्रांसीसी समाज कितने वर्गों में बंटा था ?
फ्रांसीसी समाज में कर व्यवस्था कैसी थी ?
फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई ? कोई दो बिंदु लिखिए ।
फ्रांस में दास प्रथा का उन्मूलन कब और किस प्रकार हुआ ?
19वीं और 20वीं सदी की दुनिया के लिए फ्रांसीसी क्रांति कौन-सी विरासत छोड़ गई ?
फ्रांस में लुई 16वें के समय में खजाना खाली होने के दो कारण लिखिए ।
जैकोबिन्स कौन थे? इन्होने देश में किस प्रकार आतंक फैलाया ।
फ्रांस में 14 जुलाई का क्या महत्व है?
रूसो कौन था ? फ्रांस की राज क्रांति में इसका क्या योगदान था ?
मॉन्टेस्क्यू कौन था ?
डायरेक्टरी शासित फ्रांस पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।
फ्रांसीसी क्रांति में किन प्रमुख दार्शनिकों के योगदान थे? नाम लिखिए ।
फ्रांस में दास प्रथा उन्मूलन के क्या कारण थे?
फ्रांसीसी समाज की महिलाओं का जीवन कैसा था ?
ओलम्प देगूज़ द्वारा तैयार घोषणा पत्र में उल्लिखित प्रमुख मूलभूत अधिकार क्या थे?
अध्याय – 2 यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति
सही विकल्प चुनकर लिखिए- 01 अंक i. द्वितीय इंटरनेशल का संबंध था – (अ) समाजवाद (ब) समसामयिक वाद (स) पूँजीवाद (द) साम्राज्यवाद ii. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति रूस की ज़रीना का सलाहकार था, जिसने राजतंत्र को बदनाम किया – (अ) लेनिन (ब) व्लादीमीर पुतिन (स) रासपुतिन (द) करेंस्की iii. रूसी साम्राज्य में मुस्लिम धर्म सुधारक कहलाते थे – (अ) उलेमा (ब) जदीस्त (जदीद) (स) ड्यूमा (द) इनमें से कोई नहीं iv. रूस में राजशाही का पतन हुआ – (अ) 1889 ई. (ब) 1917 ई. (स) 1915 ई. (द) 1919 ई. v. प्रथम विश्व युद्ध कब लड़ा गया था – (अ) 1915-1919 ई. (ब) 1915-1918 ई. (स) 1914-1919 ई. (द) 1914-1918 ई. vi. रॉटाओविज़ किस देश से संबंधित था – (अ) रूसी (ब) फ्रांसीसी (स) इंग्लैंड (द) इनमें से कोई नहीं vii. ऐसे लोग जो परिवर्तनों का विरोध करते हैं, कहलाते हैं – (अ) रेडिकल (ब) रूढ़िवादी (स) राष्ट्रवादी (द) उदारवादी  viii. किस देश की पार्लियामेंट को ‘ड्यूमा’ कहा जाता था – (अ) फ्रांस (ब) रूस (स) जर्मनी (द) इंग्लैंड ix. ओरखरा क्या था – (अ) गुप्तचर संगठन (ब) किसानों का संगठन (स) क्यूबा (द) युद्धपोत x. बोल्शेविक पार्टी का नेता कौन था – (अ) स्टालिन (ब) मुसोलिनी (स) लेनिन (द) केरेस्की xi. 1917 ई. की रूसी क्रांति का आरंभ कहाँ से हुआ – (अ) व्लादीनस्तोक (ब) लेनिनग्राद (स) पेरिस (द) पेत्रोग्राद
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए – 01 अंक
जार निकोलस द्वितीय सन् ……………………………. में रूस के राज सिंहासन पर आसीन हुआ ।
1904 ई. में हुए रूस, जापान युद्ध में ………………………. को पराजय का सामना करना पड़ा ।
………………………….. को बोल्शेविक क्रांति का नायक कहा जाता है।
रूस की 1905 ई. की क्रांति का प्रारंभ ………………………….. घटना से हुआ ।
कार्ल मार्क्स ने ……………………………. नामक ग्रंथ की रचना की ।
रूस के राष्ट्रीय झंडे का रंग ………………………… है।
जो निजी संपत्ति का विरोध करते हैं ……………………………. कहलाते हैं।
सेंट पीटर्सबर्ग का नाम बदलकर ……………………………. किया गया ।
1914 ई. में दो ……………………………. गठबंधनों के बीच युद्ध छिड़ गया ।
कॉमिंटर्न का गठन सन् ……………………………. में हुआ ।
 
सत्य / असत्य लिखिए – 01 अंक i. सन् 1917 ई. में रूस की बोल्शेविक क्रांति हुई । ii. 1920 ई. तक रूसी साम्राज्य के अधिकतर पर बोल्शेविक शासन स्थापित हो गया । iii. 1918 ई. से रूस में ग्रेगेरियन कैलेंडर प्रारंभ किया गया । iv. रूस में छोटे किसानों को कुलक कहा जाता था । v. समाजवादी निजी संपत्ति का विरोध नहीं करते हैं। vi. जार निकोलस लोकतांत्रिक शासक था । vii. 1914 ई. में रूस पर जार निकोलस का शासन था । viii. रूस में सामूहिक खेती को कोलखोज कहा जाता है। ix. रूस में लेनिन के बाद स्टालिन शासक बना । x. प्रथम विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 से 11 दिसंबर 1918 तक लड़ा गया ।

सही जोड़ी बनाइए – 01 अंक | खंड (क) | खंड (ख) | | :— | :— | | i. रूस की क्रांति | (अ) रूसी क्रांति का प्रेरणा स्रोत | | ii. कार्ल मार्क्स | (ब) रूस की संसद | | iii. ड्यूमा | (स) रूस के नेता | | iv. प्लेहे | (द) रूस का शासक | | v. निकोलस II | (च) रूसी नेता | | vi. लियोन ट्राटस्की | (छ) जार निकोलस II | | vii. रॉटाओविज़ | (ज) रूसी साम्राज्य में सक्रिय मुस्लिम सुधारक | | viii. लुई ब्लॉक | (झ) चेका | | ix. अक्टूबर क्रांति | (ट) इंडियाना (अमेरिका) | | x. जदीदी | (थ) फ्रांस | | xi. गुप्तचर पुलिस | (ल) 1917 ई. |
एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर लिखिए – 01 अंक i. मेन्शेविक का नेता कौन था ? ii. रूस की सामूहिक खेतों को किस नाम से जाना जाता है? iii. जार निकोलस द्वितीय द्वारा कब पद त्याग दिया गया ? iv. विंटर पैलेस पर आक्रमण करने वाले युद्धपोत का क्या नाम था ? v. किसके नेतृत्व में ‘ खूनी रविवार ‘ को मजदूरों का जुलूस विंटर पैलेस पहुँचा ? vi. अक्टूबर 1917 की रूसी क्रांति को किस नाम से जाना जाता है? vii. ‘पूँजीपति के लिए मजदूर ही मुनाफा कमाता है’, यह विचार किसका था ? viii. समाजवादी सभी बुराइयों की जड़ किसे मानते थे? ix. 1917 ई. के पूर्व रूस पर किसका शासन था? x. अस्थाई रूसी सरकार किसके नेतृत्व में बनी थी ? xi. रूसी ड्यूमा को कब बर्खास्त किया गया ?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न- 02 अंक
ड्यूमा क्या है?
1900 से 1930 के बीच रूस में महिला कामगार की स्थिति क्या थी ?
कार्ल मार्क्स का पूँजीवाद पर क्या विचार था ?
द्वितीय इंटरनेशल क्या था ?
प्रथम विश्व युद्ध में कौन से देश केंद्रीय (धुरी) शक्तियों में शामिल थे?
निजी संपत्ति के बारे में पूँजीवादी और समाजवादी विचारधारा के बीच दो अंतर लिखिए ।
उदारवादी विचारधारा किसे कहते हैं?
‘कुलक’ शब्द को परिभाषित कीजिए ।
रेडिकल से क्या तात्पर्य है?
स्टालिन का सामूहिकीकरण कार्यक्रम लिखिए ।
‘ निरंकुश राजशाही ‘ शब्द का रुस के संदर्भ में क्या तात्पर्य था?
1917 की रूसी क्रांति में मार्क्स का क्या योगदान था ?
प्रथम विश्व युद्ध का रूस की क्रांति पर क्या प्रभाव पड़ा ?
सोवियत से क्या आशय था ?
बुदियोनोव्स्का क्या थी ?
‘ग्रीन्स’ व ‘व्हॉइट्स’ से क्या आशय है?
घुमंतू शब्द से क्या आशय है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
खूनी रविवार की घटना क्या थी ?
1917 ई. की रूसी क्रांति से नई सभ्यता तथा संस्कृति का जन्म हुआ । इस कथन की पुष्टि में दो बिंदु लिखिए ।
बोल्शेविकों द्वारा अक्टूबर क्रांति के बाद किए गए कोई दो परिवर्तन लिखिए ।
रूसी क्रांति के कोई दो प्रभावों को स्पष्ट कीजिए ।
रूस में जार का शासन क्यों खत्म हुआ? कोई दो कारण लिखिए ।
रूसी क्रांति के प्रमुख कारणों में से कोई तीन कारण लिखिए ।
रूसी क्रांति से प्रेरित होने वाले भारतीयों के बारे में लिखिए ।
‘अप्रैल थीसिस’ क्या थी ?
रूसी साम्राज्य में मजदूरों की स्थिति के बारे में लिखिए ।
मताधिकारी आंदोलन से क्या तात्पर्य था ?
कॉमिंटर्न शब्द से क्या तात्पर्य है?
रशियन सोशल डेमोक्रेटिक वर्कर्स पार्टी पर टिप्पणी लिखिए ।
रूसी राज-क्रांति 1917 के पूर्व रूस की दशा कैसी थी? वर्णन कीजिए ।
सही विकल्प चुनकर लिखिए- 01 अंक i. चीन की संसद से किस पार्टी की सरकार बनती है? ( अ) चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (ब) जनता पार्टी ( स) ए.बी.पी. पार्टी (द) पीपुल्स पार्टी ii. निम्नलिखित में से कौन सा प्रत्यक्ष लोकतंत्र का रूप है? (अ) मौखिक जनमत संग्रह (ब) पहल (स) स्मरण (द) संसदीय चुनाव iii. निम्न में से कौन सा कथन चीन की शासन व्यवस्था के संबंध में सही नहीं है। (अ) बहुदलीय चुनाव व्यवस्था (ब) स्वतंत्र मीडिया का (स) विपक्षी दल (द) उपयुक्त सभी iv. भारत में वयस्क मताधिकार की उम्र है। (अ) 18 वर्ष (ब) 21 वर्ष (स) 24 वर्ष (द) 26 वर्ष v. पाकिस्तान में जनरल परवेज मुशर्रफ ने सैनिक तख्तापलट कब किया ? (अ) 1996 (ब) 1999 (स) 2001 (द) 1992 vi. लोकतंत्र जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता का शासन है। उपरोक्त कथन है। (अ) अब्राहम लिंकन (ब) विंस्टन चर्चिल (स) लास्की (द) प्रो गार्नर vii. विश्व के अधिकतर देशों में कौन-सी शासन व्यवस्था कार्यरत है? (अ) राजतंत्र (ब) लोकतंत्र (स) कबिलाई तंत्र (द) इनमें से कोई नहीं viii. डेमोक्रेसी किस भाषा का शब्द है? (अ) अमेरिकी (ब) जापानी (स) भारतीय (द) यूनानी
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए – 01 अंक i. म्यांमार में ………………..….. शासकों का शासन है। ii. चीन के राष्ट्रपति की नियुक्ति ………………….. के द्वारा की जाती है । iii. मैक्सिको देश वर्ष …………………….में आजाद हुआ था । iv. सऊदी अरब के शाह ………………..….. द्वारा नहीं चुने जाते। v. लोकतंत्र …………………… के बुनियादी सिद्धांत पर आधारित है।
सत्य / असत्य लिखिए:- 01 अंक i. गणतंत्र का अर्थ फैसले लेने का अधिकार जनता के पास हो । ii. चीन में 1958-61 के दौरान पड़ा अकाल विश्व इतिहास का अब तक का ज्ञात सबसे भयानक अकाल था iii. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। iv. लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का चुनाव जनता करती है। v. 2015 तक सऊदी अरब में औरतों को वोट देने का अधिकार नहीं था ।
अध्याय–3 लोकतास्थिक राजनीति भाग-1 अध्याय -1 लोकतंत्र क्या और लोकतंत्र क्यों

सही जोड़ी बनाइये। 01 अंक | खंड (क) | खंड (ख) | | :— | :— | | i. जिम्बाब्वे की स्वतंत्रता | (अ) चीन | | ii. राष्ट्रीय जन संसद | (ब) पाकिस्तान | | iii. लीगल फ्रेमवर्क आर्डर | (स) राजतंत्र | | iv. सऊदी अरब | (द) मैक्सिको | | v. पी.आर.आई. | (इ) 1980 में |
एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिये :- 01 अंक i. लोकतांत्रिक सरकार में जनप्रतिनिधियों का चुनाव कौन करता है? ii. जिम्बाब्वे में सन् 1980 में आजादी के बाद राष्ट्रपति कौन बना था ? iii. चीन की संसद के लिए कितने वर्ष बाद चुनाव होता है? iv. मैक्सिको में राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्ष में होता है? v. चीन की संसद को क्या कहते हैं? vi. ऐसे दो देशों के नाम बताइए, जहाँ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते हैं।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न 02 अंक
लोकतंत्र क्या है?
लोकतांत्रिक सरकार क्या होती है?
लोकतांत्रिक सरकार की मुख्य विशेषताएँ लिखिए ।
किसी भी देश में लोकतंत्र क्यों होना चाहिए ?
सरकार के दो मुख्य स्वरुप कौन-से हैं?
लघु उत्तरीय प्रश्न 03/04 अंक
लोकतंत्र की विशेषताएँ लिखिए ।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का क्या अर्थ है?
लोकतंत्र के खिलाफ कोई तीन तर्क लिखिए ।
लोकतंत्र का अर्थ बताते हुए उसकी एक परिभाषा दीजिए ।
लोकतंत्र के पक्ष में कोई चार तर्क लिखिए ।
किसी देश में लोकतंत्र किसी व्यक्ति की गरिमा को कैसे बढ़ाता है? तीन बिंदु लिखिए।
लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का क्या महत्व है?
लोकतंत्र में राजनीतिक समानता की अवधारणा का क्या महत्व है?
लोकतांत्रिक सरकार में शक्तियों के पृथक्करण का उद्देश्य क्या है?

अध्याय -2 संविधान निर्माण
सही विकल्प चुनकर लिखिए- 01 अंक i. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध किया – (अ) डॉ. नेल्सन मंडेला (ब) डॉ. रॉबर्ट (स) डॉ. हेराल्ड (द) डॉ. भीम राव अंबेडकर ii. डॉ. नेल्सन मंडेला द्वारा लिखित आत्म कथा है- (अ) पंचतंत्र (ब) ‘द लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम’ (स) स्वराज (द) रंगभेद iii. भारतीय संविधान सभा का गठन हुआ – (अ) 1946 (ब) 1947 (स) 1948 (द) 1949 iv. भारत में वयस्क मताधिकार की उम्र है- (अ) 18 वर्ष (ब) 21 वर्ष (स) 24 वर्ष (द ) 26 वर्ष v. भारतीय संविधान निर्माण में कितना समय लगा था- (अ) 2 वर्ष 11 माह 18 दिन (ब) 4 वर्ष 11 माह 18 दिन (स) 5 वर्ष 11 माह 18 दिन (द) 3 वर्ष 11 माह 18 दिन
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए – 01 अंक i. भारत का संविधान लिखने वाली सभा में ……………………………………. सदस्य थे। ii. भारतीय संविधान बनकर ……………………………………. को तैयार हुआ । iii. प्रारूप समिति के अध्यक्ष ……………………………………. थे। iv. संविधान सभा के अध्यक्ष ……………………………………. थे। v. राज सभा का सभापति ……………………………………. होता है।
सत्य / असत्य लिखिए:- 01 अंक i. भारत की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू थीं। ii. मूल कर्तव्य 73वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया । iii. भारत में 10 केंद्र शासित प्रदेश हैं। iv. महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है। v. भारत देश सन् 1950 में स्वतंत्र हुआ ।
सही जोड़ी बनाइये। 01 अंक | खंड (क) | खंड (ख) | | :— | :— | | i. मोतीलाल नेहरू | (अ) प्रारूप समिति के अध्यक्ष | | ii. बी. आर. अंबेडकर | (ब) संविधान सभा की सदस्य | | iii. राजेंद्र प्रसाद | (स) 1928 में भारत का संविधान बनाया | | iv. सरोजिनी नायडू | (द) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री | | v. जवाहर लाल नेहरू | (इ) संविधान सभा के अध्यक्ष |

एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिये :- 01 अंक i. डॉ. नेल्सन मंडेला को किस जेल में रखा गया था ? ii. धर्मनिरपेक्षता (पंथ निरपेक्षता) का क्या अर्थ है? iii. पार्टियां सत्ता के लिए आपस में क्या करती हैं? iv. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में भारतीय संविधान की रूप रेखा रखी गई थी ? v. अश्वेत का क्या अर्थ है? vi. भारतीय संविधान किस तिथि से लागू हुआ ?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न 02 अंक
संविधान क्या है?
रंगभेद क्या है?
संविधान सभा क्या है?
संघीय सरकार किसे कहते हैं?
कार्यपालिका पर विधायिका द्वारा अंकुश कैसे रखा जाता है?
कानून में मरा का अर्थ क्या है?
‘प्रस्तावना’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
लघु उत्तरीय प्रश्न 03 अंक
दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद पर टिप्पणी लिखिए ।
संविधान संशोधन क्या है?
दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्रता संग्राम पर तीन बिंदु लिखिए ।
संविधान की आवश्यकता क्यों होती है? लिखिए ।
भारतीय संविधान का निर्माण कैसे हुआ ?
भारतीय संविधान की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
संप्रभु, गणतंत्र, बंधुत्व का अर्थ हमारे संविधान के संदर्भ में लिखिए।

सही विकल्प चुनकर लिखिए 01 अंक i. भारत में हरित क्रांति का आरंभ हुआ- (अ) 1940 के दशक में (ब) 1950 के दशक में (स) 1960 के दशक में (द) 1970 के दशक में ii. इनमें से कौन एक कृषि कार्य है– (अ) दुकानदारी (ब) परिवहन (स) लघुस्तरीय विनिर्माण (द) फसलें उगाना iii. इनमें से स्थाई पूँजी कौन-सी है- (अ) यंत्र (ब) कंप्यूटर (स) भूमि (द) उपरोक्त सभी iv. इनमें से उत्पादन के कारक में कौन आता है- (अ) श्रम (ब) औजार (स) डेयरी (द) कंप्यूटर v. उत्पादन क्रिया की प्रथम आवश्यकता है:- (अ) भूमि (ब) भौतिक पूँजी (स) मानव पूँजी (द) श्रम vi. करीम ने गाँव में कौन-सा केंद्र खोला – (अ) कंप्यूटर (ब) सिलाई (स) ब्यूटी पार्लर (द) गुड़ की दुकान vii. पालमपुर गाँव में हाई स्कूल की संख्या है। (अ) एक (ब) चार (स) दो (द) तीन
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए – 01 अंक i. भारत में सबसे ज्यादा रासायनिक खाद का प्रयोग ……………………….. राज्य में किया जाता है। ii. पालमपुर गाँव का मुख्य व्यवसाय ………………………………….. है। iii. पूँजी को बढ़ाना संभव है, जबकि भूमि …………………………………..है। iv. भूमि मापने की इकाई ………………………………….. है। v. कच्चा माल तथा नकद पैसों को ………………………… कहते हैं।
सत्य / असत्य लिखिए:- 01 अंक i. रबी की फसल गर्मी के मौसम में लगाई जाती है । ii. एक हेक्टेयर, 100 मीटर की भुजा वाले वर्ग के क्षेत्रफल के बराबर होता है। iii. पालमपुर के किसान केवल दो ही फसल उगाते है । iv. उत्पादन भूमि, श्रम और पूँजी उत्पादन के कारक है । v. अधिक उपज के लिए रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक भी डाला जाता है ।
अर्थशास्त्र – आर्थिक विकास से समझ अध्याय -1 पालमपुर गाँव की कहानी

सही जोड़ी बनाइये 01 अंक | खंड (क) | खंड (ख) | | :— | :— | | i. पालमपुर गाँव | (अ) पालमपुर गाँव की मुख्य आर्थिक गतिविधि | | ii. कृषि | (ब) साल में तीन फसलें | | iii. फसल चक्र | (स) स्थायी पूँजी | | iv. सिंचाई | (द) एक काल्पनिक गाँव | | v. गैर कृषि कार्य | (इ) बिजली के पंप और नहरों से | | vi. कंप्यूटर | (फ) डेयरी, परिवहन और लघु उद्योग |
एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिये :- 01 अंक i. पालमपुर में विभिन्न जातियों के कितने परिवार रहते हैं? ii. भौतिक पूँजी के नाम बताइए । iii. बहुविध फसल प्रणाली क्या है? iv. एच.वाई.वी. का पूरा नाम क्या है? v. बरसात के मौसम में किसान क्या उगाते है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न :- 02 अंक
पालमपुर में परिवहन के कौन-कौन से साधन है?
छोटे किसान किन्हें कहते हैं?
मंझोले और बड़े किसान किसे कहते हैं?
स्थाई पूँजी क्या है?
कार्यशील पूँजी का अर्थ लिखिए ?
रबी और खरीफ की फसलों में कोई दो अंतर लिखिए ।
पालमपुर गाँव में कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
भौतिक पूँजी किसे कहते है?
पालमपुर में गैर कृषि क्रियाएँ कौन-कौन सी हैं?
रासायनिक उर्वरक क्या होते हैं?
लघु उत्तरीय प्रश्न:- 03 अंक
वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के कारक कौन-कौन से है?
हरित क्रांति क्या है?
पालमपुर में परंपरागत बीजों एवं एच.वाई.वी. बीजों से कितनी उपज हुई ?
आधुनिक कृषि विधियों से प्राकृतिक संसाधन पर क्या असर पड़ा ?
रासायनिक खाद के क्या दुष्परिणाम है?

अध्याय -2 संसाधन के रूप में लोग
सही विकल्प चुनकर लिखिए- 01 अंक i. मानव संसाधन के रूप में माना जाता है- (अ) मानवीय पूँजी (ब) उत्पादक (स) साधन (द) उपरोक्त सभी ii. मानवीय संसाधनों में निवेश के मुख्य अंग हैं- (अ) शिक्षा (ब) स्वास्थ्य (स) प्रशिक्षण (द) इनमें से सभी iii. विलास और सकल किस गाँव में रहते थे- (अ) रायगंज (ब) सेरमपुर (स) पालमपुर (द) शाहगंज iv. विकास और सकल की कहानी से हमें क्या सीख मिलती है- (अ) मानव पूँजी निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। (ब) शिक्षा या प्रशिक्षण मानव विकास में रुकावट हैं। (स) शिक्षा का मानव पूँजी में कोई भूमिका नहीं है। (द) शिक्षा जरुरी है स्वास्थ्य जरुरी नहीं है। v. एक विशेष अवधि में प्रति 1000 व्यक्तियों के पीछे मरने वालों की संख्या क्या कही जाती है- (अ) शिशु मृत्युदर (ब) मृत्युदर (स) जन्म दर (द) जीवन प्रत्याशा
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए – 01 अंक i. देश की उत्पादन क्षमता में वृद्धि ……………………………….. में निवेश से होती है। ii. लोगों द्वारा सामाजिक कार्य करना ……………………………….. क्रिया है। iii. नगरीय क्षेत्रों में ……………………………….. बेरोजगारी अधिक पाई जाती है। iv. अर्थव्यवस्था के ……………………………….. प्रमुख क्षेत्रक होते हैं। v. ……………………………….. प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सत्य / असत्य लिखिए:- 01 अंक i. प्राथमिक शिक्षा में नामांकन बढ़ाने के लिए ‘ सेतु पाठ्यक्रम ‘ और ‘ स्कूल लौटो शिविर ‘ प्रारंभ किए गए । ii. प्रत्येक व्यक्ति एक कीमती राष्ट्रीय संसाधन है। iii. तृतीयक क्षेत्र कृषि एवं उद्योग के संचालन में सहायता पहुँचाता है। iv. सकल के पिता ने व्यवसायिक कोर्स को पढ़ाने के लिए कर्ज लिया । v. फर्म का उद्देश्य लाभ को अधिकतम करना है। vi. ग्रामीण क्षेत्र में विकसित बेरोजगारी है। vii. पशुपालन तृतीयक क्षेत्रक की एक गतिविधि है।

सही जोड़ी बनाइये 01 अंक | खंड (क) | खंड (ख) | | :— | :— | | i. सबसे कम साक्षरता | (अ) अपने आप उपयोगी नहीं हो सकते | | ii. गैर आर्थिक क्रियाओं से अभिप्राय | (ब) स्व उपयोग के लिए उत्पादन | | iii. आर्थिक विकास | (स) 85% | | iv. भूमि और पूँजी | (द) बिहार | | v. 2018 में साक्षरता दर | (क) मानव पूँजी |
एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिये :- 01 अंक i. कौन-सा क्षेत्रक कृषि एवं उद्योग के संचालन में सहायता पहुँचाता है? ii. छिपी हुई बेरोजगारी का दूसरा नाम क्या है? iii. प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कौन-सा कदम उठाया गया है? iv. एक विशेष अवधि में प्रति 1000 व्यक्तियों के पीछे जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या को क्या कहते हैं? v. आई टी आई का पूरा नाम क्या है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न :- 01 अंक
मानव पूँजी निर्माण से क्या आशय है?
संसाधन के रूप में लोग किस प्रकार उत्पादन की मात्रा को प्रभावित कर सकते हैं?
मानव पूँजी अन्य संसाधनों से किस प्रकार श्रेष्ठ है?
मानव पूँजी निर्माण में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है?
आर्थिक एवं गैर आर्थिक क्रियाओं में अंतर बताइए ।
सर्व शिक्षा अभियान क्या हैं?
सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए गए किन्ही दो अभियानों के नाम लिखिए ।
शिशु मृत्युदर से क्या आशय है?
मानव पूँजी निर्माण में शिक्षा की क्या भूमिका है?
जीवन प्रत्याशा से क्या आशय है?
लघु उत्तरीय प्रश्न:- 01 अंक
जनसंख्या की गुणवत्ता निर्धारित करने वाले कारकों को समझाइए ।
जापान जैसे देश कैसे विकसित हुए हैं?
प्रच्छन्न बेरोजगारी का अर्थ लिखिए ।
किसी भी देश में मानव संसाधन पर निवेश देश में समृद्धि लाता है, स्पष्ट कीजिए ।
आर्थिक गतिविधियों को विभिन्न क्षेत्रकों में कैसे वर्गीकृत किया गया है? प्रत्येक क्षेत्र का एक उदाहरण लिखिए।
प्राथमिक क्षेत्र किसे कहते है?
अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्र की कौन-कौन सी गतिविधियाँ हैं?
मौसमी बेरोजगारी किसे कहते है?
स्वास्थ्य सुविधाएँ देश के विकास के लिए क्यों अनिवार्य मानी गई है? लिखिए ।
बेरोजगारी किसे कहते है?
 

1 thought on “MP Board 9th SST Quarterly Exam 2025-26 Question Bank”

Leave a Comment