MP Board 12th Sexual Reproduction Flowering Plants :
अध्याय-2 पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन
स्मरणीय बिंदु
- पुष्पीय पौधों को आवृत बीजी (Angiosperms) पौधे कहते हैं जिनकी लगभग 300000 प्रजातियाँ धरती पर पाई जाती हैं।
- सबसे छोटा आवृत बीजी पौधा वोल्फिया (Wolffia) तथा सबसे ऊँचा आवृत बीजी पौधा सिक्वा (Sequoa) है।
- पौधों में तीन प्रकार से जनन होता है वर्धी प्रजनन, अलैंगिक प्रजनन तथा लैंगिक प्रजनन।
- पुष्प एक प्रकार से प्ररोह से विकसित भाग है जो Floral Leaves में वर्णकों (Pigments) की उपस्थिति के कारण रंगीन हो जाते हैं।
- पुष्प के चार प्रमुख भाग हैं, बाह्यदल (Calyx), दल (Corolla), पुंकेसर (Androecium), स्त्रीकेसर (Gynoecium)।
- पुंकेसर में परागकणों का विकास लघुबीजाणु जनन (Microsporogenesis) द्वारा होता है।
- स्त्रीकेसर में गुरु बीजाणु (Megaspore/egg cell) का निर्माण गुरुबीजाणु जनन या दीर्घ बीजाणु जनन (Megasporogenesis) द्वारा होता है।
- पुष्प का मादा भाग अंडप (Carpel) कहलाता है और अंडप द्वारा बीजांड (Ovule) का निर्माण होता है।
- लघुबीजाणु (परागकण) द्विनिषेचन (Egg cell) को निषेचित करते हैं।
- समस्त आवृतबीजी में पॉलीगोनम (Polygonum) प्रकार का भ्रूणपोष पाया जाता है जो 8 केंद्रकीय तथा 7 कोशिकीय संरचना है।
- आवृतबीजी में द्विनिषेचन (Double fertilization) तथा त्रिसंलयन (Triple fussion) पाया जाता है।
1. बहुविकल्पीय प्रश्न –
(i) कच्चे नारियल का नारियल पानी है –
(अ) अपरिपक्व भ्रूण
(ब) मुक्त केंद्रकीय भ्रूणपोष
(स) बीजाण्डचोल की सबसे अंदर वाली सतह
(द) अपभ्रष्ट बीजांडकाय
(ii) बीज का परिवर्धन (विकास) होता है –
(अ) अंडाकोष से
(ब) बीजांड से
(स) भ्रूणकोष से
(द) परागकोष से
(iii) परागकोष के अंदर की भित्ति (परत) है –
(अ) एंडोथीशियम
(ब) टैपेटम
(स) टैगमेन
(द) एंडोकार्प
(iv) पौधे में निषेचन की खोज किस वैज्ञानिक ने की –
(अ) नवाश्चिन ने
(ब) एमिकी ने
(स) स्ट्रासबर्गर ने
(द) पंचानन महेश्वरी ने
(v) द्विनिषेचन (Double fertilization) की खोज किस वैज्ञानिक ने की –
(अ) ल्यूवेनहॉक ने
(ब) स्ट्रासबर्गर ने
(स) हॉफमािस्टर ने
(द) नवाश्चिन ने
(vi) पॉलीगोनम (Polygonum) का भ्रूणपोष है –
(अ) 8 केंद्रकीय, 8 कोशिकीय
(ब) 7 केंद्रकीय, 7 कोशिकीय
(स) 8 केंद्रकीय, 7 कोशिकीय
(द) 7 केंद्रकीय, 8 कोशिकीय
(vii) अनिषेकजनन सामान्यतः पाया जाता है –
(अ) अंगूर
(ब) आम
(स) नींबू
(द) लीची
(viii) केसर पौधे के किस भाग से प्राप्त होता है –
(अ) दल
(ब) स्त्री केसर
(स) पुंकेसर
(द) पत्ती
(ix) अंजीर के पौधे में किस प्रकार का पुष्पक्रम पाया जाता है –
(अ) उद्दुम्बरक पुष्पक्रम
(ब) कूटचक पुष्पक्रम
(स) मुंडक पुष्पक्रम
(द) असीमाक्षी पुष्पक्रम
(x) वैलिसनेरिया में किस प्रकार का परागण होता है –
(अ) वायु परागण
(ब) जल परागण
(स) कीट परागण
(द) स्वपरागण
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(i) सत्य फल का परिवर्धन …………………. होता है।
(ii) प्रांकुर में कॉलियोप्टाइल (Coleoptile) …………………. का निर्माण है।
(iii) एक बीजपत्री बीज में एक बीजपत्रक होता है जिसे …………………. कहते हैं।
(iv) भ्रूणपोष आवृत बीजियों में …………………. गुणित होता है।
(v) एक भ्रूणकोष में सामान्यतः पाए जाने वाले केंद्रकों की संख्या …………………. होती है।
(vi) जगत में सबसे छोटे एवं हल्के बीज …………………. में उत्पन्न होते हैं।
(vii) नागफनी के पुष्प में बीजांडासन …………………. प्रकार का होता है।
(viii) बिना निषेचन के अंडाशय के फल में विकसित होने की क्रिया …………………. कहलाती है।
(ix) पराग नलिका की बीजांड द्वार की ओर गति …………………. कहलाती है।
(x) टेपीटम …………………. को पोषण प्रदान करता है।
3. एक शब्द में उत्तर दीजिए –
(i) पुष्पीय पौधों में कौन सी संरचना त्रिगुणित होती है ?
(ii) एंडोथीशियम किसमें सहायक होती है ?
(iii) जो पुष्प सदैव बंद रहते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है ?
(iv) अंडाशय से फल का निर्माण होने पर, वह फल कहलाता है ?
(v) किस पौधे के परागकण से त्वचीय एलर्जी होती है ?
(vi) आवृतबीजी पौधों में किस प्रकार का बीजांड पाया जाता है ?
(vii) पोलिनियम किस पौधे में पाया जाता है ?
(viii) पुष्प के स्त्रीकेसर भाग लिखिए।
(ix) आवृतबीजी पौधों में सामान्यतः कितनी प्रतिध्रुव कोशिकाएँ पाई जाती हैं ?
(x) मूंगफली में किस प्रकार का पुष्प पाया जाता है ?
4. सही जोड़ियाँ बनाइए –
कॉलम A | कॉलम B |
---|---|
(i) अनिषेकजनन (Parthenogenesis) | (अ) बीज रहित फल |
(ii) बहुभ्रूणता (Polyembryony) | (ब) बिना निषेचन के अलैंगिक जनन |
(iii) असंगजनन (Apomixis) | (स) अनानास |
(iv) अनिषेफलन (Parthenocarpy) | (द) अनिषेचित अंड से भ्रूण बनना |
(v) आभासी फल (false fruit) | (ई) एकबीज में एक से अधिक भ्रूण निर्माण |
(vi) पुंज फल (aggregate) | (फ) रसभरी, मदार |
(vii) संग्रथित फल (composite fruit) | (ग) सेव |
5. सही जोड़ी मिलाएँ –
कॉलम A | कॉलम B |
---|---|
(i) एनीमोफिली (anemophili) | (अ) जल द्वारा परागण |
(ii) एंटोमोफिली (entemophili) | (ब) वायु द्वारा परागण |
(iii) जूफिली (zoophili) | (स) चमगादड़ द्वारा परागण |
(iv) हाइड्रोफिली (hydrophili) | (द) वायु परागण |
(v) कायरोप्टोफिली (chireptophili) | (ई) स्तनधारियों द्वारा परागण |
(vi) मैलकोफिली (malchophili) | (फ) कीटोंद्वारा परागण |
(vii) ऑर्निथोफिली (ornithophili) | (ग) घोंघा द्वारा परागण |
(viii) थेरोफिली (therophili) | (ह) पक्षियों द्वारा परागण |
अति लघु उत्तरीय प्रश्न – (2 अंक)
- लघुबीजाणु अथवा परागकण का नामांकित चित्र बनाइए।
- पोलिनियम का चित्र बनाइए।
- स्वपरागण के कोई दो महत्व लिखिए।
- परागण किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
- स्वपरागण की कोई दो हानियाँ लिखिए।
- पर परागण से कोई दो लाभ लिखिए।
- बैगिंग (Bagging) किसे कहते हैं?
- विपुंसन किसे कहते हैं?
- आभासी फल किसे कहते हैं?
- टेपीटम के कोई दो महत्व लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
- लघु बीजाणुधानी की विभिन्न परतों को सचित्र समझाइये।
- अनिषेकजनन (Parthenogenesis) पर टिप्पणी लिखिए।
- एक प्रारुपिक पुष्प का नामांकित लंबवत काट का चित्र बनाइए।
- बहुभ्रूणता (Polyembryony) संक्षेप में समझाइये।
- पुष्प के नर व मादा जननांगों के केवल नाम लिखिए।
- साल्विया (Salvia) में कीट परागण को समझाइए।
- निषेचन किसे कहते हैं? पुष्पी पौधों में निषेचन को समझाइए।
- वैलिसनेरिया में परागण को समझाइए।
- स्वपरागण एवं पर परागण में कोई तीन अंतर लिखिए।
- बीजांड (Ovule) की संरचना का नामांकित चित्र बनाइए।
- लघुबीजाणुजनन (परागकण) को संक्षेप में सचित्र समझाइये।
- मोनोस्पोरिक (Monosporic) भ्रूणपोष एवं बाईस्पोरिक (Bisporic) भ्रूणपोष विकास किसे कहते हैं? व्याख्या कीजिए।
- बीजांड (Ovule) के प्रकारों को केवल नामांकित चित्र द्वारा निरूपित कीजिए।
- नर युग्मकोद्भिद (Male Gametophytes) एवं मादा युग्मकोद्भिद (Female Gametophytes) में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- परागण किसे कहते हैं? परागण के प्रकारों को संक्षेप में समझाइए।
- द्विनिषेचन (Double fertilization) एवं त्रिसंलयन (Triple fussion) से आप क्या समझते हैं? सचित्र समझाइए।
- भ्रूणपोष (Endosperm) क्या है? इसके कार्य लिखिए।
- बीजांड से बीज बनने में होने वाले परिवर्तनों को संक्षेप में लिखिए।
- फल किसे कहते हैं? स्फुटन (Dehiscent) के आधार पर फलों के प्रकारों को लिखिए।
- असंगजनन (Apomixis) क्या है? इसके प्रकारों को संक्षेप में समझाइए।