MP Board 12th Physics Ray optics and optical instruments Question Bank अध्याय 9 – किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र प्रश्न बैंक

MP Board 12th Physics Ray optics and optical instruments Question Bank :

अध्याय – 9- किरण प्रकाशिकी

महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  1. प्रकाश का किसी तल से टकराकर उसी माध्यम में वापस आ जाना परावर्तन कहलाता है |
  2. समतल दर्पण द्वारा बना किसी वस्तु का प्रतिबिंब,दर्पण के पीछे ठीक उतनी ही लंबवत दूरी पर बनता है,जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के सामने स्थित होती है |
  3. मुख्य अक्ष के समानांतर आपतित किरण अवतल दर्पण में परावर्तित होकर फोकस से गुजरती है तथा उत्तल दर्पण से परिवर्तित होकर फोकस से आती प्रतीत होती है |
  4. गोलीय दर्पण को जल में रखने पर उसकी फोकस दूरी अपरिवर्तित रहती है |
  5. अपवर्तनांक का कोई मात्रक नहीं होता।
  6. विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाने पर प्रकाश की चाल व तरंगदैर्ध्य घटती है |
    जबकि सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाने पर प्रकाश की चाल व तरंगदैर्ध्य बढती है |
  7. जल में वायु का बुलबुला अवतल लेंस की भांति व्यवहार करता है।
  8. प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का अपने अवयवी रंगो में विभक्त हो जाना वर्ण विक्षेपण कहलाता है।
  9. स्वास्थ्य नेत्र का दूर बिंदु अनंत पर होता है।स्वस्थ नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25 सेंटीमीटर होती है।
  10. सरल सूक्ष्मदर्शी कम फोकस दूरी का एक उत्तल लेंस है।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. एक सुक्ष्मदर्शी की लंबाई बढाने पर उसकी आवर्धन क्षमता………..जाती है ।
  2. लेंस की क्षमता का मात्रक …………. ।
  3. एक स्वस्थ नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी ………….. होती है।
  4. गोलीय दर्पण के ध्रुव से फोकस तक की दूरी को ——– कहते हैं।
  5. अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र से दूर रखी वस्तु का प्रतिबिंब ——— छोटा व उल्टा होता है।
  6. प्रकाश की तरंग दैर्ध्य बढ़ने पर कांच का अपवर्तनांक ——- है।
  7. दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता उसके अभी अभिदृश्यक लेंस की फोकस दूरी __ बढाई जा सकती है।
  8. परावर्ती दूरदर्शी की विभेदन क्षमता अपवर्ती दूरदर्शी की अपेक्षा ——– होती है।

सही विकल्प का चयन कीजिये

  1. निम्नलिखित में से किस रंग के लिए कांच का अपवर्तनांक न्यूनतम होता है-
    अ. बैंगनी
    ब. लाल
    स. पीला
    द. नीला
  2. एक लेंस की फोकस दूरी किस रंग के लिए न्यूनतम होती है-
    अ. बैंगनी
    ब. लाल
    स. पीला
    द. नीला
  3. हीरे की चमक का कारण है।
    अ. प्रकाश का विश्लेषण
    ब. प्रकीर्णन
    स. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
    द. व्यतिकरण
  4. 20 \text{cm} फोकस दूरी वाला अवतल लेंस और 25 \text{cm} फोकस वाला उत्तल लेंस संपर्क में रखे है, संयोजन की फोकस दूरी होगी-
    अ. 5 \text{cm}
    ब. -45 \text{cm}
    स. -100 \text{cm}
    द. 100 \text{cm}
  5. ट्रक में ड्राइवर के साइड में लगा दर्पण होता है
    a) अवतल दर्पण
    b) उत्तल दर्पण
    c) समतल दर्पण
    d) इनमें से कोई नहीं
  6. अवतल दर्पण द्वारा बना आभासी प्रतिबिंब होता है
    a) वस्तु से बड़ा
    b) वस्तु से छोटा
    c) वस्तु के बराबर
    d) इनमें से कोई नहीं
  7. प्रकाश के अपवर्तनांक की क्रिया में निम्नलिखित में से कौन सी राशि नहीं बदलती –
    a) तीव्रता
    b) तरंगदैर्ध्य
    c) चाल
    d) आवृत्ति
  8. प्रिज्म में प्रकाश के प्रवेश करने पर होता है
    a) केवल विचलन
    b) केवल विक्षेपण
    c) विचलन तथा विक्षेपण दोनों
    d) आपतन कोण पर निर्भर करेगा कि विचलन होगा या विक्षेपण
  9. विक्षेपण क्षमता निर्भर करती है
    a) प्रिज्म के पदार्थ पर
    b) प्रिज्म के अपवर्तक कोण पर
    c) आपतन कोण पर
    d) इनमें से किसी पर नहीं
  10. सरल सूक्ष्मदर्शी से बना प्रतिबिंब होता है
    a) आभासी व छोटा
    b) आभासी व बड़ा
    c) वास्तविक व छोटा
    d) वास्तविक व बड़ा
  11. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में अभिदृश्यक लेंस की फोकस दूरी नेत्रिका लेंस की फोकस दूरी से
    a) अधिक
    b) से कम
    c) के बराबर
    d) की दोगुनी
  12. आंख की विभेदन सीमा होती है
    a) 1'
    b) 1''
    c) 1^\circ
    d) इनमें से कोई नहीं
  13. किसी दूरदर्शी की विभेदन क्षमता निर्भर करती है
    a) नेत्रिका की फोकस दूरी पर
    b) अभिदृश्यक की फोकस दूरी पर

एक वाक्य में उत्तर दीजिये-

  1. किसी द्रव का क्रांतिक कोण और अपवर्तनांक में सम्बन्ध लिखिए।
  2. लेंस के लिए u तथा v एवं f में संबंध लिखिए।
  3. लेंस द्वारा उत्पन्न रेखीय आवर्धन का सूत्र लिखिए।
  4. उस माध्यम का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए जिसका क्रांतिक कोण 45^\circ है।
  5. 10 \text{cm} फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस से बने सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता कितनी होगी जबकि प्रतिबिम्ब अनंत पर बने?
  6. 10 \text{cm} गहराई वाले बर्तन में कोई द्रव भरा है, तले पर रखे सिक्के की गहराई 8 \text{cm} मापी जाती है। द्रव का अपवर्तनांक कितना होगा?
  7. उत्तल लेंस के द्वारा आभासी प्रतिबिम्ब किस स्थिति में बनता है?
  8. स्नेल का नियम लिखिए।
  9. लेंस की क्षमता तथा उसकी फोकस दूरी में संबंध लिखिए।
  10. गोलीय दर्पण का सूत्र लिखिए।
  11. सूक्ष्मदर्शी में बने प्रतिबिंब की प्रकृति कैसी होती है?
  12. अवतल दर्पण का एक उपयोग लिखिए।

  1. लेंस को किसी द्रव में डुबाने पर उसकी फोकस दूरी पर क्या प्रभाव पड़ता है?
  2. प्राथमिक इंद्रधनुष कैसे बनता है?
  3. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता कैसे बढ़ाते हैं?
  4. मानव नेत्र में सिलियरी मांसपेशियों का क्या कार्य है?
  5. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी व वक्रता त्रिज्या में संबंध लिखिये ।

सही जोड़ी बनाओ :

1. अपवर्तनांकa. लेंस की क्षमता
2. स्नेल का नियमb. उत्तल लेंस
3. आभासी व छोटा प्रतिबिंबc. प्रकाश का अपवर्तन
4. आभासी व बड़ा प्रतिबिंबd. वास्तविक गहराई / आभासी गहराई
5. डायऑप्टरe. उत्तल लेंस
6. बैंगनी रंग का प्रकाशf. कांच में अधिकतम चाल
7. लाल रंग का प्रकाशg. प्रिज्म द्वारा अधिकतम विचलन

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)-

  1. पूर्ण आंतरिक परावर्तन किसे कहते है? इसकेलिए आवश्यक शर्त लिखिए।
  2. सघन माध्यम में स्थिति वस्तु को विरल माध्यम से देखा जाता है तो वह कुछ उपर क्यों उठी दिखाई देती है?
  3. प्रिज्म का न्यूनतम विचलन कोण किसे कहते है?
  4. प्रिज्म से अपवर्तन को सचित्र समझाइए।
  5. 3 \text{cm} ऊँची कोई बिम्ब 21 \text{cm} फोकस दूरी वाले लेंस के सामने 14 \text{cm} की दूरी पर रखी है।लेंस द्वारा निर्मित प्रतिबिम्ब का वर्णन कीजिये।
  6. एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 16 \text{cm} है इसकी फोकस दूरी ज्ञात कीजिए?
  7. सरल सूक्ष्मदर्शी द्वारा प्रतिबिंब निर्माण का आरेख बनाकर उसके दो उपयोग व दो दोष लिखिए?
  8. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी द्वारा प्रतिबिंब निर्माण का आरेख कीजिए व इसकी आवर्धन क्षमता किन किन कारको पर निर्भर करती है?
  9. परावर्ती दूरदर्शी की दो विशेषताएं लिखिए?
  10. क्रांतिक कोण किसे कहते है?
  11. जल से भरे तालाब की पेंदी उठी हुई दिखाई देती है क्यों?

लघु उत्तरीय प्रश्न(3 अंक)-

  1. प्राथमिक एवं द्वितीयिक इन्द्रधनुष में अंतर लिखिए ।
  2. किसी संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक की फोकस दूरी 1 \text{cm} नेत्रिका की फोकस दूरी 2 \text{cm} तथा नली की लम्बाई 20 \text{cm} हो तो इस यंत्र का आवर्धन ज्ञात कीजिये जबकि अन्तिम प्रतिबिंब अनंत पर बनता है।
  3. एक किसी अवतल दर्पण के लिए फोकस दूरी f और वक्रता त्रिज्या r में संबंध स्थापित कीजिए f=R/2
  4. गोलीय दर्पण के लिए निम्न को समझाइये
    a मुख्य अक्ष b वक्रता केंद्र c ध्रुव d फोकस दूरी और फोकस
  5. गोलीय दर्पण अथवा लेंसों द्वारा प्रतिबिंब बनने संबंधी सूत्र व्युत्पन्न करने के लिए कार्तीय चिन्ह परिपाटी को चित्र बनाकर समझाइये ।
  6. क्रांतिक कोण से आप क्या समझते हो चित्र बनाकर समझाइये
  7. पूर्ण आंतरिक परावर्तन क्या है चित्र बनाकर समझाइये व इसकी शर्तें भी लिखिये
  8. लेंस की क्षमता को परिभाषित कीजिए एवं इसका मात्रक लिखिए।
  9. अपवर्तक दूरदर्शी और परावर्तक दूरदर्शी में अंतर लिखिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न(5 अंक वाले)

  1. गोलीय दर्पण के लिए दर्पण सूत्र स्थापित कीजिये।
  1. गोलीय तल से अपवर्तन के लिए सूत्र स्थापित कीजिये।
  2. पतले लेंस पर अपवर्तन के लिए सूत्र स्थापित कीजिये।
  3. लेंस निर्माता का सूत्र स्थापित कीजिये।
  4. किसी प्रिज्म के पदार्थ के अपवर्तनांक के लिए सूत्र स्थापित कीजिये।
  5. सरल सुक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए, जबकि अंतिम प्रतिबिम्ब-
    (i)अनंत पर बने, (ii) स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बनो
  6. संयुक्त सुक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए, जबकि अंतिम प्रतिबिम्ब-
    (i)अनंत पर बने, (ii) स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बनो
  7. संपर्क में रखे दो पतले लेंस के संयोजन की फोकस दूरी के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिये।
  8. किसी अपवर्तक दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता के लिए सूत्र स्थापित कीजिये।

Leave a Comment