MP Board 12th history Quarterly Exam 2025-26 Question bank :यह MP Board 12th history Quarterly Exam 2025-26 Question bank छात्रों को इतिहास के त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए बनाया गया है। इसमें महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं जो परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किए गए हैं। इस MP Board 12th history Quarterly Exam 2025-26 Question bank में अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न, सही विकल्प, रिक्त स्थान और सही जोड़ी जैसे विभिन्न प्रकार के प्रश्न हैं। यह MP Board 12th history Quarterly Exam 2025-26 Question bank न केवल छात्रों को उनके ज्ञान का आकलन करने में सहायता करेगा बल्कि उन्हें समय पर पूरा करने का अभ्यास भी देगा। इस MP Board 12th history Quarterly Exam 2025-26 Question bank की मदद से छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

त्रैमासिक परीक्षा प्रश्न बैंक
सत्र 2025-26
कक्षा- 12 वीं विषय- भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-1 एवं 2
(इतिहास)

नोट –
- प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक कुल 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे । प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है। प्रश्न क्रमांक 1- सही विकल्प 06 अंक, प्रश्न क्रमांक 2 – रिक्त स्थान 06 अंक, प्रश्न क्रमांक 3 – सत्य / असत्य 06 अंक, प्रश्न क्रमांक 4 – सही जोड़ी 07 अंक, प्रश्न क्रमांक 5 – एक वाक्य में उत्तर 07 अंक
- प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिए जाना है।
- प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न होंगे । प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 04 प्रश्न होंगे । प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 20 से 22 तक कुल 03 प्रश्न होंगे । प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 23 भारत के मानचित्र पर आधारित प्रश्न होगा। प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित है।
विषय-1 ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ
हड़प्पा सभ्यता
सही विकल्प चुनकर लिखिए- 01 अंक
(i) निम्नलिखित में से किस हड़प्पा स्थल पर वेदियां के प्रमाण मिले हैं?
अ) कालीबंगन ब) मोहनजोदड़ो
स) धोलावीरा द) रोपड़
(ii) निम्नलिखित में से किसने ऋग्वेदिक देवता इंद्र को मोहनजोदड़ो में हुए आक्रमण का जिम्मेदार ठहराया था?
अ) जॉर्ज डेलस ब) आर.ई.एम. व्हीलर
स) सर जॉन मार्शल द) अर्नेस्ट मैके
(iii) ऋग्वेद में भगवान शिव के लिए कौन-सा शब्द प्रयुक्त हुआ है?
अ) पशुपति ब) महाकाल
स) रुद्र द) योगी
(iv) हड़प्पावासी कानीलियन कहाँ से लाते थे?
अ) धोलावीरा ब) लोथल
स) नागेश्वर द) रोपड़
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा हड़प्पा स्थल हरियाणा में नहीं है?
अ) सिसवाल ब) कालीबंगन
स) बनावली द) राखीगढ़ी
(vi) पुरातत्वविदों के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तुएँ विलासिता की वस्तुओं के रूप में जानी जाती हैं?
अ) पत्थर की चक्की ब) हड्डी की सुई
स) मिट्टी के बर्तन द) फ़ायोंस के बर्तन
(vii) किसने 1924 में विश्व के समक्ष सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की घोषणा की थी?
अ) आर.ई.एम. व्हीलर ब) राखाल दास बनर्जी
स) सर जॉन मार्शल द) दयाराम साहनी
(viii) निम्नलिखित में से कौन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के डायरेक्टर जनरल नहीं रहे?
अ) जॉन मार्शल ब) अर्नेस्ट मैके
स) अलेक्जेंडर कनिंघम द) आर.ई.एम. व्हीलर
(ix) “मार्शल ने भारत को तीन हजार साल पीछे छोड़ा” – यह कथन किसका है?
अ) जॉन मार्शल ब) आर.ई.एम. व्हीलर
स) दयाराम साहनी द) एस.एन. राव
(x) हड़प्पावासियों ने मनकों को बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस सामग्री का उपयोग नहीं किया?
अ) लोहा ब) सेलखड़ी
स) जैस्पर द) स्फटिक
(xi) मेसोपोटामिया के लेखों में किस क्षेत्र को “नाविकों का देश” कहा गया है?
अ) ओमान ब) बहरीन
स) ईरान द) हड़प्पा
(xii) पुरातत्वविदों ने खेतड़ी क्षेत्र को हड़प्पा सभ्यता का भाग क्यों नहीं माना?
अ) यह अन्य स्थलों से दूर था ब) हड़प्पावासियों का यहाँ के लोगों से कोई संपर्क नहीं था
स) इनकी लिपि अलग थी द) यहाँ की मिट्टी की बर्तनशैली अलग थी
(xiii) “द मिथिकल मैसेकर एट मोहनजोदड़ो” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
अ) आर.ई.एम. व्हीलर ब) जॉन मार्शल
स) अर्नेस्ट मैके द) जॉर्ज डेल
(xiv) किस हड़प्पा स्थल से जुते हुए खेत के प्रमाण मिले हैं?
अ) लोथल ब) कालीबंगन
स) बनावली द) चन्हुदड़ो
(xv) मेसोपोटामिया ग्रंथों में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को “दिलमुन” कहा गया है?
अ) ओमान ब) सऊदी अरब
स) बहरीन द) यमन
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:
(i) हड़प्पा सभ्यता को सभ्यता भी कहा जाता है।
(ii) सेलखड़ी से मनके बनाने का अत्यंत कार्य था।
(iii) नामक हड़प्पा स्थल से नहरों के अवशेष मिले हैं।
(iv) प्रारंभिक हड़प्पा काल की समयावधि ईसा पूर्व से 2600 ईसा पूर्व है।
(v) सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे पहले खोजा गया स्थल है।
(vi) अधिकांश हड़प्पा नगरों में भाग ऊँचाई पर बना होता था।
(vii) विशेष प्रकार छेद करने के उपकरण चन्हुदड़ो, लोथल और से प्राप्त हुए हैं।
(viii) कई पुरातत्वविदों का मानना है कि हाजा पक्षी था।
(ix) हड़प्पा सभ्यता के सबसे लंबे अभिलेख में चिन्ह हैं।
(x) सिंधु घाटी सभ्यता में सड़कों तथा नालियों को एक पद्धति से बनाया गया था।
- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य / असत्य में दीजिए:
(i) जॉन मार्शल ने हड़प्पा लिपि को सबसे पहले पढ़ा था।
(ii) बड़े नगरों जैसे हड़प्पा और मोहनजोदड़ो में शिल्प उत्पादन नहीं होता था।
(iii) सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि वर्णमालीय थी।
(iv) हड़प्पाई बाट चार्ट नामक पत्थर से बनाए जाते थे।
(v) हड़प्पाई बाट घनाकार होते थे।
(vi) मोहनजोदड़ो में कुओं की कुल संख्या लगभग 700 थी।
(vii) हड़प्पा सभ्यता के निवासी मृतकों के साथ बहुमूल्य वस्तुएं दफनाने में विश्वास करते थे।
(viii) मोहनजोदड़ो में एक विशाल स्नानागार प्राप्त हुआ है।
(ix) हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त पत्थर की मूर्ति को पुरोहित की संज्ञा दी गई है।
(x) हड़प्पा सभ्यता के पतन का एक कारण जलवायु परिवर्तन था।
4. सही जोड़ी बनाइए – I
| खंड अ | खंड ब |
| (i) मिट्टी के बने हल के प्रतिरूप | अ. कालीबंगन |
| (ii) जुता हुआ खेत | ब. शोर्तुघई |
| (iii) नहरों के अवशेष | स. धोलावीरा |
| (iv) जलाशय के साक्ष्य | द. चोलिस्तान |
| (v) 16 कंकालों के अवशेष | इ. मोहनजोदड़ो |
सही जोड़ी बनाइए – II
| खंड अ | खंड ब |
| (i) शंख | अ. शोर्तुघई |
| (ii) लाजवर्द मणि | ब. नागेश्वर |
| (iii) कार्नीलियन | स. दक्षिण राजस्थान |
| (iv) सेलखड़ी | द. लोथल |
| (v) सोना | इ. दक्षिण भारत |
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।
(i) हड़प्पा की लगभग % बस्तियाँ किस नदी बेसिन में पाई गईं? (ii) सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की घोषणा कब की गई? (iii) भारतीय पुरातत्व का जनक किसे कहा जाता है? (iv) सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल पर विशाल स्नानागार मिला है? (v) सिंधु घाटी सभ्यता में फायांस में क्या रखा जाता था? (vi) हड़प्पा सभ्यता का अब तक खोजा गया सबसे बड़ा स्थल कौन सा है? (vii) हड़प्पा सभ्यता में किन-किन जानवरों की हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं? (viii) हड़प्पा सभ्यता के निवासियों का मुख्य व्यवसाय क्या था? (ix) हड़प्पावासियों को सोना कहाँ से मिलता था? (x) इनमें से कौन हड़प्पावासियों के लिए तांबे का स्रोत था?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न – 2 अंक
- ‘हड़प्पा सभ्यता’ को ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ क्यों कहा जाता है?
- ‘हड़प्पा’ नाम किस आधार पर सभ्यता के लिए चुना गया?
- हड़प्पा सभ्यता की अधिकतर बस्तियाँ किन दो नदी घाटियों के बीच पाई गईं हैं?
- हड़प्पा सभ्यता के पाँच प्रमुख नगरों के नाम लिखिए।
- हड़प्पाई लिपि अब तक क्यों नहीं पढ़ी जा सकी?
- हड़प्पा में “अवताल चक्कियाँ” किस पदार्थ से बनी थी और इनका उपयोग क्या था?
- कुछ पत्थरों को सालन पत्थर का नाम क्यों दिया गया?
- हड़प्पा सभ्यता में छोटे बाटों का प्रयोग किन वस्तुओं को तौलने के लिए किया जाता था?
- अलेक्जेंडर कनिंघम हड़प्पा सभ्यता की ऐतिहासिक महत्ता को क्यों नहीं समझ सके?
- स्तर क्रम विज्ञान किसे कहते हैं?
- आर्कियोजेनेटिक्स क्या है?
- किन्हीं दो विकसित हड़प्पा पुरास्थलों का उल्लेख कीजिए?
- सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में टीलों से क्या अभिप्राय है?
- ग्रिड पद्धति से क्या आशय है?
- हड़प्पा सभ्यता के पतन के लिए उत्तरदायी कोई दो कारण लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न – 3 अंक
- हड़प्पावासियों की कृषि संबंधी प्रौद्योगिकी का वर्णन कीजिए।
- हड़प्पा सभ्यता की जल निकासी प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
- हड़प्पा सभ्यता के गृह स्थापत्य की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
- मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार की क्या विशेषताएँ थीं?
- सिंधु घाटी सभ्यता में मनकों के निर्माण की तकनीक का वर्णन कीजिए।
- हड़प्पाई लिपि की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – 4 अंक
- हड़प्पा सभ्यता की धार्मिक प्रथाओं की व्याख्या करने में पुरातत्वविदों को सर्वाधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्पष्ट कीजिए।
- मोहनजोदड़ो में आक्रमण से जुड़े साक्ष्यों की व्याख्या करने वाले विभिन्न विद्वानों के दृष्टिकोणों की तुलना कीजिए।
- 1800 ईसा पूर्व के बाद विकसित हड़प्पा स्थलों की भौतिक संस्कृति में आए बदलावों का वर्णन कीजिए।
- हड़प्पा सभ्यता में सत्ता और शासकों की उपस्थिति को लेकर विद्वानों के अलग-अलग मत हैं। किन्हीं चार मतों का उल्लेख कीजिए।
- हड़प्पा सभ्यता के दूरस्थ क्षेत्रों के साथ संपर्क के मिले साक्ष्यों का वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित स्थलों को मानचित्र में दर्शाइए-
(i) कालीबंगन (ii) नागेश्वर (iii) धोलावीरा (iv) लोथल (v) राखीगढ़ी
विषय- 2 राजा, किसान और नगर
आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएं
(लगभग 600 ई.पू. से 600 ईसवी)
- सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(i) निम्नलिखित में से कौन सा महाजनपद एक गणसंघ था?
अ) मगध
ब) वज्जि
स) अवंती
द) गांधार
(ii) मनुस्मृति के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा पुरुष के लिए धन अर्जित करने का साधन नहीं है?
अ) विजय
ब) निवेश
स) चोरी
द) विरासत
(iii) निम्नलिखित में से कौन “अर्थशास्त्र” पुस्तक के लेखक थे?
अ) बिम्बिसार
ब) अजातशत्रु
स) चाणक्य
द) बिन्दुसार
(iv) निम्नलिखित शासकों में से किसने “देवपुत्र” की उपाधि धारण की थी?
अ) चोल शासक
ब) मौर्य शासक
स) गुप्त शासक
द) कुषाण शासक
(v) निम्नलिखित में से किस स्रोत में मौर्य साम्राज्य का उल्लेख नहीं है?
अ) वैदिक ग्रंथ
ब) पौराणिक ग्रंथ
स) बौद्ध ग्रंथ
द) जैन ग्रंथ
(vi) मौर्य साम्राज्य का प्रांतीय केंद्र नहीं था-
अ) तोसली
ब) मथुरा
स) तक्षशिला
द) सुवर्णगिरी
(vii) अशोक ने धम्म का प्रचार करने के लिए किस विशेष अधिकारी को नियुक्त किया?
अ) दंडपाल
ब) पतिवेदक
स) गृहपति
द) धम्म महामात
(viii) मौर्य साम्राज्य का दक्षिणी प्रांतीय केंद्र था:
अ) उज्जायनी
ब) सुवर्णगिरी
स) तोसली
द) पाटलिपुत्र
(ix) अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा में हैं?
अ) पालि
ब) तमिल
स) संस्कृत
द) प्राकृत
(x) निम्नलिखित में से कौन-सी सरदारियां मौर्यकाल के बाद दक्षिण भारत में नहीं उभरा?
अ) चोल
ब) योधेय
स) चेर
द) पांड्य
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए –
(i) सिल्लप्पदिकारम एक _ भाषा का महाकाव्य है। - (ii) सुदर्शन झील एक _ जलाशय था।
(iii) चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में यूनानी राजदूत था।
(iv) ———- ने अपने संदेश पत्थरों और पॉलिश किए हुए स्तंभों पर लिखवाए।
(v) समुद्रगुप्त के राजकवि ——— थे।
(vi) घर का मुखिया ——- होता है।
(vii) आरंभिक भारत का सबसे प्रसिद्ध विधि ग्रंथ ——– है।
(viii) हर्षवर्धन के राज्य कवि ——- थे।
(ix) प्रभावती गुप्त की शादी ——— राज परिवार में हुई।
(x) सिक्कों के अध्ययन को ——— कहते हैं। - निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य / असत्य में दीजिए – 01 अंक
(i) सभी महाजनपदों में गणतांत्रिक शासन प्रणाली थी।
(ii) सुदर्शन झील गुजरात के गिरनार क्षेत्र में स्थित है।
(iii) प्रयाग प्रशस्ति की रचना बाणभट्ट ने की थी।
(iv) मेगास्थनीज चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में भारत आया था।
(v) मौर्य वंश का अंतिम शासक अशोक था।
(vi) प्रभावती गुप्त वाकाटक वंश की राजकुमारी थी।
(vii) कुषाण शासकों ने देवपुत्र की उपाधि धारण की।
(viii) सम्राट अशोक ने सुदर्शन झील का जीर्णोद्धार करवाया।
(ix) भूमि का वह भाग जो ब्राह्मणों को दान में दिया जाता था अग्रहार कहलाता था।
(x) प्रथम शताब्दी ईसवी में सोने के सिक्के कुषाण राजाओं ने जारी किए थे।
4. सही जोड़ियां बनाइए – I
| खंड अ | खंड ब |
| (i) कुषाण शासक | अ. देवानांपिय |
| (ii) अशोक | ब. देवपुत्र |
| (iii) संभ्रांत व्यक्ति | स. राजकवि |
| (iv) हरिषेण | द. गृहपति |
| (v) चीनी शासक | इ. स्वर्ग पुत्र |
सही जोड़ियां बनाइए – II
| खंड अ | खंड ब |
| (i) पाटलिपुत्र | अ. राजगीर का प्राकृत नाम |
| (ii) राजगाह | ब. वर्तमान तटीय ओडिशा |
| (iii) कलिंग | स. वर्तमान पटना |
| (iv) अर्थशास्त्र | द. कौटिल्य |
| (v) मस्लृवन | इ. धनी व्यापारी |
5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए –
(i) शासकों को नाम वाले प्रथम सिक्के किसने जारी किए? (ii) मेगस्थनीज कौन था? (iii) कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र की विषय वस्तु क्या है? (iv) बड़े पैमाने पर सोने के सिक्के किनके द्वारा चलाए गए? (v) राजगाह शब्द का क्या अर्थ है? (vi) अफगानिस्तान में मिले अशोक के अभिलेख किस लिपि में लिखे गए थे? (vii) प्रभावती गुप्त कौन थी? (viii) अशोक ने अपने साम्राज्य को एकजुट रखने के लिए क्या किया? (ix) प्रयाग-प्रशस्ति की रचना किसने तथा किस भाषा में की थी? (x) आरंभिक भारत का सबसे प्रसिद्ध विधि ग्रंथ कौन-सा है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न – 2 अंक
- अशोक के अभिलेखों के अनुसार मौर्य साम्राज्य के पाँच प्रमुख राजनीतिक केंद्रों के नाम लिखिए।
- सम्राट अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा में हैं?
- पाँच प्रमुख महाजनपदों के नाम लिखिए।
- अशोक ने धम्म के प्रचार के लिए क्या किया?
- सिल्लप्पदिकारम क्या है?
- किस वंश के शासक अपने नाम के आगे देवपुत्र की उपाधि लगाते थे और क्यों?
- प्रयाग प्रशस्ति क्या है?
- प्रशस्ति और शिलालेख में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- जातक कथाएँ अथवा जातक कहानी क्या हैं?
- सुदर्शन झील का निर्माण किसने करवाया था? किस शक राजा ने इसकी मरम्मत करवाई?
- आरंभिक भारत का सबसे प्रसिद्ध ग्रंथ कौन-सा है?
- प्रभावती गुप्त कौन थी?
- “पेरिप्लस ऑफ द एरीथियन सी” की रचना किसने की थी?
- आहत सिक्के किन्हें कहा जाता है?
- प्रभावती गुप्त द्वारा जारी किए गए राजादेश के महत्व की जाँच कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न – 3 अंक
- जेम्स प्रिंसेप की खोजों ने प्रारंभिक भारतीय राजनीतिक इतिहास के पुनर्निर्माण में किस प्रकार योगदान दिया? स्पष्ट कीजिए।
- प्रारंभिक अभिलेखों की कोई तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- सम्राट अशोक द्वारा प्रचारित धम्म क्या था और उन्होंने अपने साम्राज्य में धम्म का प्रचार कैसे किया?
- मौर्य साम्राज्य में प्रांतीय केंद्रों की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
- कुषाण शासकों ने अपने दिव्य स्वरूप को स्थापित करने के लिए क्या उपाय किए? वर्णन कीजिए।
- “छठी शताब्दी ईसवी के बाद सोने के सिक्के मिलने कम हो गए।” उक्त कथन के संदर्भ में इतिहासकारों में क्या मतभेद है? स्पष्ट कीजिए।
- इतिहासकारों द्वारा बताए गए भूमिदान के कारणों का उल्लेख कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- सोलह महाजनपदों की चार प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- मगध महाजनपद को सोलह महाजनपदों में सर्वाधिक शक्तिशाली बनाने वाले चार प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।
- मौर्य वंश की जानकारी के स्रोतों का वर्णन कीजिए।
- प्राचीन काल में राजा किस प्रकार उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त कर लेते थे? स्पष्ट कीजिए।
- प्राचीन भारत में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कौनसे तरीके अपनाए गए? वर्णन कीजिए।
- प्राचीन भारत में सिक्कों की खोजों से हमें राजनीतिक और आर्थिक जीवन के बारे में क्या जानकारी मिलती है? उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
- ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों को किस प्रकार लिपियों को पढ़ा गया? वर्णन कीजिए।
- अभिलेखों से अतीत की जानकारी प्राप्त करने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? विश्लेषण कीजिए।
निम्नलिखित स्थलों को मानचित्र में दर्शाइए-
(अ) पाटलिपुत्र (ब) कलिंग (स) कौशाम्बी (द) वाराणसी (इ) गिरनार
विषय-3 बंधुत्व, जाति तथा वर्ग
(आरंभिक समाज)
लगभग 600 ई.पू. से 600 ईसवी
- सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(i) महाभारत के “समालोचनात्मक संस्करण” के संपादन का नेतृत्व किसने किया?
अ) ए. एस. एन. राव
ब) बी. एस. सुक्थांकर
स) दयाराम साहनी
द) अर्नेस्ट मैके
(ii) पांडव और कौरव किस वंश से थे?
अ) पांचाल
ब) इक्ष्वाकु
स) कुरु
द) यदु
(iii) माँ को और वंश निर्धारण की परंपरा को क्या कहा जाता है?
अ) मातृवंशिकता
ब) पितृवंशिकता
स) वर्णिकता
द) मातृ-पितृवंशिकता
(iv) महाभारत का पहला खंड कौन-सा है?
अ) भीष्म पर्व
ब) सभा पर्व
स) विराट पर्व
द) आदि पर्व
(v) निम्न में से किन शासकों ने मातृनामां को धारण किया?
अ) मौर्य
ब) गुप्त
स) सातवाहन
द) कुषाण
(vi) यदि कोई पुरुष गोत्र से बाहर की स्त्री से विवाह करता है, तो उस विवाह को माना जाएगा-
अ) बहुपत्नी विवाह
ब) बहिर्विवाह
स) मातृवंशिक परंपरा
द) अंतर्विवाह
(vii) विवाह के आठ प्रकारों का उल्लेख किस ग्रंथ में किया गया है?
अ) ऋग्वेद
ब) विष्णु पुराण
स) उपनिषद
द) मनुस्मृति
(viii) गोत्रों के नाम किसके नाम पर होते थे?
अ) ऋग्वैदिक देवता
ब) प्राचीन राजा
स) वैदिक ऋषि
द) वैदिक नदी
(ix) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द संस्कृत ग्रंथों में ‘परिवार’ के लिए प्रयोग किया गया?
अ) कुल
ब) जाति
स) वंश
द) गोत्र
(x) पांडवों और कौरवों के गुरु कौन थे?
अ) भीष्म पितामह
ब) कृपाचार्य
स) विदुर
द) द्रोणाचार्य
(xi) मनुस्मृति का संकलन काल है-
अ. 100 ई.पू से 100 ई.
ब. 200 ई.पू से 200 ई.
स. 300 ई.पू से 300 ई.
द. 400 ई.पू से 400 ई.
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए –
(i) महाभारत के समालोचनात्मक संस्करण का प्रकाशन पृष्ठों में किया गया।
(ii) ने युधिष्ठिर को द्यूत क्रीड़ा के लिए आमंत्रित किया।
(iii) मनुस्मृति के अनुसार पैतृक संपत्ति में विशेष भाग का अधिकारी था।
(iv) प्रारंभ में महाभारत में श्लोकों की संख्या लगभग थी।
(v) महाभारत का सबसे महत्वपूर्ण उपदेशात्मक अंश है।
(vi) इतिहासकार महाभारत की विषयवस्तु को दो शीर्षकों- तथा उपदेशात्मक के अंतर्गत रखते हैं।
(vii) हस्तिनापुर नामक गाँव जिले में स्थित है।
(viii) महाभारत की मूल कथा के रचयिता थे।
(ix) मनुस्मृति के अनुसार स्त्रियों के लिए संपत्ति अर्जन के तरीके हैं।
(x) का अर्थ है पिता के पुत्र फिर पौत्र, प्रपौत्र आदि से चलने वाली वंश परंपरा। - निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य / असत्य में दीजिए –
(i) धर्मशास्त्रों की रचना 500 ईसा पूर्व से 200 ईसा पूर्व में की गई।
(ii) महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण तैयार करने में 46 वर्ष लगे।
(iii) गोत्र पद्धति में प्रत्येक गोत्र का नाम एक ऋषि के नाम पर होता है।
(iv) मनुस्मृति में विवाह के पाँच प्रकारों का वर्णन किया गया है।
(v) मनुस्मृति के अनुसार पिता की संपत्ति में पुत्री का पुत्र के बराबर अधिकार होता है।
(vi) गुरु द्रोण ने गुरु दक्षिणा के रूप में एकलव्य से उसके दाहिने हाथ का अंगूठा माँग लिया था।
(vii) एक ही गोत्र और जाति में विवाह करना बहिर्विवाह कहलाता है।
(viii) वर्ण व्यवस्था का मुख्य आधार जाति था।
(ix) कुंती दुर्योधन की माँ थी।
(x) घटोत्कच भीम का पुत्र था।
- सही जोड़ियां बनाइए –
खंड अ खंड ब
(i) महाभारत अ. जन्म आधारित वर्गीकरण
(ii) भगवतगीता ब. महाभारत का उपदेशात्मक अंश
(iii) मातंग स. पाणिनी
(iv) वर्ण व्यवस्था द. राजा की सेवा के बदले दी जाने वाली कीमत
(v) अष्टाध्यायी इ. एक बोधिसत्व
- एक वाक्य में उत्तर दीजिए।
(i) पितृवंशिकता का क्या अर्थ है?
(ii) अंतर्विवाह का क्या अर्थ है?
(iii) महाभारत में श्लोकों की संख्या लगभग कितनी है?
(iv) वर्ण व्यवस्था किस पर आधारित थी?
(v) 1951-52 में हस्तिनापुर गाँव का उत्खनन किसने किया?
(vi) महाभारत किस भाषा में लिखा गया है?
(vii) महाश्वेता देवी की लघुकथा का क्या शीर्षक है?
(viii) महात्मा बुद्ध के पूर्व जन्मों की कथाएँ किस ग्रंथ में संकलित हैं?
(ix) महाभारत की मूल कथा के रचयिता कौन माने जाते हैं?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न – 2 अंक
- कुल और जाति में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- पितृवंशिकता तथा मातृवंशिकता में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- बहुपति विवाह तथा बहुपत्नी विवाह में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- महाभारत की मुख्य कथा क्या है?
- महाभारत के समालोचनात्मक संस्करण तैयार करने की परियोजना किसके नेतृत्व में तथा कब शुरू हुई?
- महाभारत युद्ध किन दो दलों के मध्य और क्यों हुआ था?
- स्त्रीधन से क्या अभिप्राय है?
- संस्कृत परंपरा के अनुसार इतिहास का अर्थ क्या है?
- द्रोण ने एकलव्य को अपना शिष्य स्वीकार करने से क्यों मना कर दिया?
- गोत्र पद्धति के दो प्रमुख नियमों का उल्लेख कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न – 3 अंक
- पितृवंशिक परंपरा के आदर्श और विभिन्नता का उल्लेख कीजिए।
- प्राचीन भारत में विवाह से संबंधित प्रमुख नियमों का उल्लेख कीजिए।
- धर्मशास्त्रों के अनुसार चारों वर्णों के लिए कौन-कौन से कार्य निर्धारित थे?
- प्राचीन काल में स्त्री और पुरुष किस प्रकार संपत्ति अर्जित कर सकते थे? वर्णन कीजिए।
- “महाभारत एक गतिशील ग्रंथ कहा जाता है।” उक्त कथन की व्याख्या कीजिए।
- वर्ण व्यवस्था के नियमों का पालन करवाने के लिए कौन-कौन सी नीतियाँ अपनाई गईं?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण कैसे तैयार किया गया और इस प्रक्रिया में उभर कर आई दो विशेष बातों का भी उल्लेख कीजिए।
- प्राचीन भारत में संपत्ति पर स्त्री और पुरुष के अधिकारों का वर्णन कीजिए।
- महाभारत की भाषा, विषयवस्तु, रचना और विकास प्रक्रिया से संबंधित विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- हस्तिनापुर में बी.बी. लाल द्वारा किए गए उत्खनन से क्या प्रमाण मिले हैं? वर्णन कीजिए।
- समकालीन लेखिका महाश्वेता देवी ने महाभारत की एक घटना को कैसे पुनर्भाषित किया है? वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित स्थलों को मानचित्र में दर्शाइए-
- कुरु
- हस्तिनापुर
- इंद्रप्रस्थ
- विराट
- मथुरा
विषय 4 – विचारक, विश्वास और इमारतें
(सांस्कृतिक विकास 600 ई. पू. से 600 ई. तक)
- सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(i) साँची के स्तूप के संरक्षण का श्रेय किसे दिया जाता है?
अ) शाहजहाँ बेगम
ब) सुल्तानजहाँ बेगम
स) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
द) उपरोक्त सभी
(ii) महान चिंतक झुरथ्रुत किस क्षेत्र से संबंधित थे?
अ) यूनान
ब) भारत
स) ईरान
द) चीन
(iii) हीनयान बौद्ध परंपरा के अनुसार निर्वाण प्राप्ति के लिए क्या आवश्यक माना गया?
अ) बुद्ध के प्रति भक्ति
ब) स्तुति उच्चारण
स) विशेष अनुष्ठान
द) व्यक्तिगत प्रयास
(iv) बौद्ध ग्रंथों में कितनी चिंतन परंपराओं का उल्लेख है?
अ) 52
ब) 62
स) 54
द) 64
(v) विचारकों के बीच चर्चाएँ कहाँ होती थीं?
अ) स्तूप में
ब) महल में
स) कुटागारशाला में
द) उपरोक्त सभी
(vi) बौद्ध दर्शन से संबंधित विचारों को कौन-सा ग्रंथ दर्शाता है?
अ) दीपवंश
ब) सुत्त पिटक
स) विनय पिटक
द) अभिधम्म पिटक
(vii) बौद्ध धर्म के प्राचीनतम ग्रंथ किस भाषा में लिखे गए थे?
अ) पालि
ब) संस्कृत
स) चीनी
द) तमिल
(viii) निम्न में से कौन-सा राजा बुद्ध और मक्खलि गोसाल का समकालीन था?
अ) महापद नंद
ब) अजातसत्तु
स) अशोक
द) बिन्दुसार
(ix) अजीत केसकंबलि किस परंपरा से संबंधित थे?
अ) आजीविक
ब) बौद्ध
स) वैष्णव
द) लोकायत
(x) बुद्ध का बचपन का नाम क्या था?
अ) सिद्धार्थ
ब) इंद्रभूति
स) वर्धमान
द) शुद्धोधन
(xi) जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कौन थे?
अ) महावीर
ब) बाहुबली
स) पार्श्वनाथ
द) ऋषभनाथ
- (xii) बुद्ध किस कबीले से संबंधित थे?
अ. इक्ष्वाकु
ब. यदु
स. शाक्य
द. मल्ल
(xiii) बुद्ध के उपदेश किस ग्रंथ में संकलित हैं?
अ. विनय पिटक
ब. सुत्त पिटक
स. अभिधम्म पिटक
द. उत्तराध्ययन पिटक
(xiv) संघ में शामिल होने वाली प्रथम भिक्षुणी कौन थीं?
अ. माया
ब. कमलावाती
स. पुत्रा
द. महाप्रजापति गौतमी
(xv) भगवान बुद्ध को किस स्थान पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
अ. कुशीनगर
ब. लुम्बिनी
स. सारनाथ
द. बोधगया
- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(i) जॉन मार्शल ने साँची पर लिखे अपने महत्वपूर्ण ग्रंथों को समर्पित किया।
(ii) महात्मा बुद्ध की शिक्षाएँ पिटक में रखी गई हैं।
(iii) महात्मा बुद्ध का जन्म नामक जगह पर हुआ था।
(iv) अजंता की गुफाएँ में स्थित हैं।
(v) बौद्ध परंपरा में ऐसी महिलाएँ जिन्होंने निर्वाण प्राप्त कर लिया, कहलाती थीं।
(vi) जैन मान्यता के अनुसार जन्म और पुनर्जन्म का चक्र के द्वारा निर्धारित होता है।
(vii) जैन धर्म में कुल तीर्थंकर हुए हैं।
(viii) महात्मा बुद्ध ने बौद्ध संघ में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति अपने प्रिय शिष्य के आग्रह पर दी थी।
(ix) एलियट के अनुसार का स्तूप सबसे शानदार था।
(x) बौद्ध धर्म को नई परंपरा का कहा गया। - निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य / असत्य में दीजिए –
(i) बौद्ध संघ में जन्म के बजाए आचरण और मूल्यों पर बल दिया जाता था।
(ii) स्तूप निर्माण हेतु केवल राजाओं ने दान दिए।
(iii) स्तूप के मंदिर एक चौकोर कमरे के रूप में थे, जिन्हें गर्भगृह कहते थे।
(iv) महायान परंपरा जैन धर्म से संबंधित है।
(v) बुद्ध के उपदेशों का संकलन विनय पिटक में है।
(vi) जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ थे।
(vii) फर्गुसन ने साँची को सर्प पूजा का केंद्र माना।
(viii) बौद्ध परंपरा में प्रतिष्ठित शिक्षकों को थेर कहते थे।
(ix) हाथी को शक्ति और ज्ञान का प्रतीक माना जाता था।
(x) 1818 में साँची के स्तूप की खोज हुई।
4. सही जोड़ियां बनाइए – I
| खंड अ | खंड ब (प्रतीकात्मक अर्थ) |
| (i) सांची स्तूप | अ. महापरिनिब्बान |
| (ii) रिक्त आसन | ब. ध्यान मग्न बुद्ध |
| (iii) चक्र | स. बुद्ध का प्रथम उपदेश |
| (iv) सालभंजिका | द. समृद्धि प्रतीक |
| (v) स्तूप | इ. बुद्ध द्वारा त्याग |
सहीजोड़ियां बनाइए – II
| खंड अ | खंड ब |
| (i) जुरथ्रुत | अ. ईरान |
| (ii) सुकरात | ब. यूनान |
| (iii) खुंग्सी | स. चीन |
| (iv) महावीर | द. भारत |
5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए।
- (i) राजसूय और अश्वमेघ जैसे जटिल यज्ञ कौन करते थे?
(ii) फ्रांसीसियों ने सांची के तोरण द्वार को फ्रांस के संग्रहालय में ले जाने के लिए किससे अनुमति माँगी?
(iii) शोनगाँव पर आराम करते हुए विष्णु की सबसे ऊबड़ी/बड़ी प्रतिमा कहाँ स्थित है?
(iv) सुदर्शन झील का जीर्णोद्धार किसने करवाया था?
(v) ‘त्रिपिटक’ किस धर्म से संबंधित ग्रंथ है?
(vi) जैन दर्शन की सबसे महत्वपूर्ण अवधारणा क्या है?
(vii) जैन मान्यता के अनुसार जन्म और पुनर्जन्म का चक्र किसके द्वारा निर्धारित होता है?
(viii) जैन धर्म के पाँच व्रतों के बारे में लिखिए।
(ix) बुद्ध का अपने अनुयायियों के लिए अंतिम संदेश क्या था?
(x) कैलाशनाथ मंदिर कहाँ स्थित है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न – 2 अंक
- बुद्ध को पहली बार दुनिया की कौन-सी चार अवस्थाएँ देखने को मिली?
- स्तूपों का निर्माण क्यों किया जाता था?
- स्तूपों के निर्माण और सजावट में दान देने वाले कौन-कौन लोग थे?
- वृक्ष का प्रतीक बुद्ध के जीवन की किस घटना को दर्शाता है?
- अजंता की चित्रकलाओं में जीवन के कौन-कौन से दृश्य चित्रित हैं?
- महाभारत से जुड़ी कौन-सी घटना को महाबलीपुरम की चट्टानों पर अंकित माना जाता है?
- पौराणिक मूर्तिकला में देवताओं की विशेषताओं को दर्शाने के लिए किन प्रतीकों का उपयोग किया जाता था?
- महायान और थेरवाद बौद्ध परंपराओं में दो मुख्य अंतर क्या थे?
लघु उत्तरीय प्रश्न – 3 अंक
- सांची स्तूप के संरक्षण में भोपाल के नवाबों और भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की भूमिका का वर्णन कीजिए।
- यज्ञ परंपरा के प्रमुख विचारों की तीन विशेषताएँ लिखिए।
- जैन दर्शन के प्रमुख सिद्धांतों का उल्लेख कीजिए।
- बुद्ध की प्रमुख शिक्षाओं का उल्लेख कीजिए।
- बुद्ध ने संघ की स्थापना क्यों की और उसमें स्त्रियों की क्या भूमिका थी?
- विनय पिटक में भिक्षुओं और भिक्षुणियों के लिए दिए गए नियमों का वर्णन कीजिए।
- “बौद्ध धर्म तीव्र गति से फैलता गया।” उक्त कथन की व्याख्या कीजिए।
- स्तूप की संरचना का वर्णन कीजिए।
- महायान बौद्ध परंपरा के प्रमुख विचारों की व्याख्या कीजिए।
- बौद्ध ग्रंथों की रचना और संरक्षण कैसे हुआ? स्पष्ट कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – 4 अंक
- नियतिवादी और भौतिकवादी परंपराओं के विचारों का वर्णन कीजिए।
- “साँची स्तूप बच गया, जबकि अमरावती स्तूप नष्ट हो गया।” उक्त कथन के संदर्भ में अमरावती स्तूप के नष्ट होने के कारणों का विश्लेषण कीजिए।
- “साँची की मूर्तिकला में लोक परंपराओं की झलक मिलती है।” उक्त कथन को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
- पुराणों पर आधारित वैष्णव और शैव परंपराओं के विकास की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- प्राचीन मंदिरों के निर्माण की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित स्थलों को मानचित्र में दर्शाइए-
- साँची
- अमरावती
- लुम्बिनी
- बोधगया
- सारनाथ
- कुशीनगर
विषय 5 – यात्रियों के नजरिए
समाज के बारे में उनकी समझ (लगभग दसवीं से सत्रहवीं सदी तक)
- सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(i) अल-बिरुनी ने अपने ब्राह्मण मित्रों के लिए किस यूनानी विद्वान के कार्यों का संस्कृत में अनुवाद किया?
अ) प्लेटो
ब) यूक्लिड
स) सुकरात
द) अरस्तू
(ii) ‘रिहला’ नामक यात्रा वृतांत किसने लिखा था?
अ) फ्रांस्वा बर्नियर
ब) पेलसर्ट
स) अल-बिरुनी
द) इब्न बतूता
(iii) मुहम्मद बिन तुगलक ने इब्न बतूता को किस पद पर नियुक्त किया था?
अ) काजी
ब) वजीर
स) सेनापति
द) दीवान
(iv) मार्को पोलो किस नगर से संबंधित थे?
अ) ख्वारिज्म
ब) इंग्लैंड
स) रोम
द) वेनिस
(v) ‘किताब-उल-हिंद’ में कुल कितने अध्याय हैं?
अ) 80
ब) 40
स) 30
द) 50
(vi) भारतीय संस्कृति को समझने में अल-बिरुनी को क्या कठिनाईं हुई?
अ) संस्कृत भाषा का विस्तृत होना
ब) धार्मिक अवस्था में अंतर होना
स) प्रथाओं में अंतर होना
द) उपरोक्त सभी
(vii) दौलताबाद भारत के किस आधुनिक राज्य में स्थित है?
अ) राजस्थान
ब) गुजरात
स) मध्य प्रदेश
द) महाराष्ट्र
(viii) इब्न बतूता के अनुसार दिल्ली पहुँचने में लगभग कितने दिन लगते थे?
अ) 30 दिन
ब) 20 दिन
स) 40 दिन
द) 50 दिन
(ix) फ्रांस्वा बर्नियर के अनुसार भारत में गरीबी का प्रमुख कारण क्या था?
अ) अत्यधिक जनसंख्या
ब) मूलभूत संसाधनों का अभाव
स) सांस्कृतिक विविधता
द) निजी भूस्वामित्व का अभाव
(x) ‘प्राच्य निरंकुशवाद’ का सिद्धांत किसने दिया?
अ) फ्रांस्वा बर्नियर
ब) मोंटेस्क्यू
स) कार्ल मार्क्स
द) अबुल फज़ल
(xi) ‘पश्चिमी उत्पादन शैली’ का सिद्धांत किसने दिया, जिसमें कहा गया था कि राज्य अपने गाँवों को स्वायत्तता देते थे?
अ) कार्ल मार्क्स
ब) मोंटेस्क्यू
स) अबुल फज़ल
द) फ्रांस्वा बर्नियर
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए –
(xii) मध्यकाल में किसी शहर के महाजनों के मुखिया को कहा जाता था –
अ. वणिक
ब. हकीम
स. कश्मीदाकार
द. नगर सेठ
(xiii) 1017 ई. में ख्वारिज्म पर आक्रमण कर अल-बिरुनी को गजनी ले जाने वाला शासक कौन था?
अ. मुहम्मद बिन तुगलक
ब. सुल्तान महमूद
स. दारा शिकोह
द. शाहजहाँ
(xiv) ‘किताब-उल-हिंद’ के विषय में कौन-सा कथन सही नहीं है?
इसमें 80 अध्याय हैं। इसमें खगोल विज्ञान, रसायन शास्त्र, दर्शन, पर्व, रीति-रिवाज आदि का वर्णन है। यह फ्रांसीसी भाषा में लिखी गई है।
अ) केवल 3
ब) 2 और 3
स) 1 और 3
द) 1 और 2
(xv) यूरोपीय यात्री जो भारत में ही बस गया –
अ) बारबोसा
ब) मार्को पोलो
स) पीटर मुंडी
द) बर्नियर
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए –
(i) ने नारियल और पान का असामान्य वर्णन किया।
(ii) तेवरानियर ने बार भारत की यात्रा की।
(iii) ‘ट्रैवल्स इन द मुगल एम्पायर’ की रचना है।
(iv) अब्दुर रज्जाक ने के मंदिर की प्रशंसा की।
(v) बर्नियर की तरह ही _ ने भी भारत की गरीबी का वर्णन किया है। - निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य / असत्य में दीजिए –
(i) इब्नबतूता यात्रियों के अनुभव को ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत मानता था।
(ii) जेसुइट रॉबर्ट नोबिली ने भारतीय ग्रंथों का अनुवाद किया।
(iii) तेवरानियर ने मुगल सेना के साथ कुछ के अपने अनुभव को साझा किया है।
(iv) ताराबाद नामक बाजार का वर्णन अल-बिरुनी ने किया है।
(v) सती प्रथा का वर्णन निकितिन ने किया है।
(vi) अश्व डाक व्यवस्था को दीवान कहते थे।
(vii) बर्नियर एकमात्र इतिहासकार है, जिसने राजकीय कारखानों के बारे में लिखा।
(viii) इब्न जुजई ने इब्न बतूता के श्रुतलेख लिखे।
(ix) इब्न बतूता मालद्वीप में भी काजी के पद पर रहा।
(x) फ्रांस्वा बर्नियर सत्रहवीं सदी में भारत आया।
- सही जोड़ियां बनाइए – I
खंड अ खंड ब
(i) दुआर्ते बारबोसा अ. मोरक्को
(ii) मार्को पोलो ब. स्पेन
(iii) इब्नबतूता स. पुर्तगाल
(iv) ऐंटोनियो मॉन्सेरेट द. इटली
(v) अल बिरुनी इ. उज़्बेकिस्तान
सही जोड़ियां बनाइए – II
खंड अ खंड ब
(i) पीटर मुंडी अ. फ्रांस
(ii) रेहस ब. इंग्लैंड
(iii) फ्रांस्वा बर्नियर स. तुर्की
(iv) रज्जाक द. समरकंद
(v) निकितिन इ. रूस
सही जोड़ियां बनाइए – III
खंड अ खंड ब
(i) पेलसर्ट अ. व्यापक गरीबी का वर्णन
(ii) अल बिरुनी ब. सती प्रथा का व्यापक विवरण
(iii) बर्नियर स. भारतीय शहरों की समृद्धि का वर्णन
(iv) बारबोसा द. वर्ण व्यवस्था का विवरण
(v) इब्न बतूता इ. दक्षिण भारतीय व्यापार का विस्तृत विवरण
5. एक वाक्य में उत्तर दीजिए –
(i) अल-बिरुनी किन भाषाओं का जानकार था? (ii) ‘माप तंत्र विज्ञान’ क्या है? (iii) ‘हिंदु’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया? (iv) फ्रांस्वा बर्नियर कौन था? (v) किस दार्शनिक ने बर्नियर के वृत्तांत का उपयोग अपने सिद्धांत में किया? (vi) अल-बिरुनी का जन्म कब हुआ था? (vii) इब्न बतूता 1333 में किस मार्ग से सिंधु पहुँचा? (viii) बर्नियर ने अपनी कृति फ्रांस के किस शासक को समर्पित की? (ix) दौलताबाद में गायकों के बाजार को क्या कहा जाता था? (x) भू राजस्व को राजत्व का पारिश्रमिक किसने बताया? (xi) कौन-सा यात्री कुछ समय के लिए एक संन्यासी बन गया था?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न – 2 अंक
- अल-बिरुनी ने किन भाषाओं का जानकार था?
- अल-बिरुनी ने किन प्रमुख ग्रंथों का अनुवाद किया?
- “हिंदु” शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई, और प्रारंभ में इसका क्या अर्थ था?
- इब्न बतूता ने भारत में किन-किन स्थानों की यात्रा की थी?
- इब्न बतूता की पुस्तक ‘रिहला’ की तुलना किस यात्री की यात्रा-वृत्तांत से की जाती है?
- इब्न बतूता ने यात्रा को ज्ञान प्राप्त करने का बेहतर स्रोत क्यों माना?
- तेवरानियर भारत में किस बात से विशेष रूप से प्रभावित हुआ था?
- मनुकी कौन था और उसने क्या किया?
- दानिशमंद खाँ कौन था?
- बर्नियर की रचनाएँ किस कारण से प्रसिद्ध हुईं?
- अल-बिरुनी के भारत आने के पीछे उत्तरदायी परिस्थितियों का वर्णन कीजिए?
- ‘किताब-उल-हिंद’ की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए?
- अल-बिरुनी ने भारतीय समाज को समझने में आने वाली किन तीन प्रमुख बाधाओं की पहचान की थी? उल्लेख कीजिए।
- अल-बिरुनी ने भारत में जाति व्यवस्था को किस प्रकार समझने का प्रयास किया? वर्णन कीजिए।
- इब्न बतूता ने यात्रा की किन कठिनाइयों का वर्णन किया है?
- इब्न बतूता के यात्रा वृत्तांत के आधार पर भारतीय नगरों की आर्थिक और सांस्कृतिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- इब्न बतूता द्वारा वर्णित मध्यकालीन भारत की डाक व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
- बर्नियर ने मुगल सेना के साथ क्यूँ यात्रा की? उसने मुगल सेना का क्या वर्णन किया है?
- फ्रांसीसी यात्री बर्नियर ने मुगल भारत में भूमि स्वामित्व और समाज की दरिद्रता की आलोचना किस प्रकार की थी? वर्णन कीजिए।
- इब्न बतूता द्वारा मध्यकालीन भारत में दास प्रथा तथा स्त्रियों की स्थिति का किस प्रकार वर्णन किया गया है? विश्लेषण कीजिए।
- फ्रांस्वा बर्नियर ने भारत में सती प्रथा तथा स्त्रियों की सामाजिक स्थिति को किस दृष्टिकोण से देखा? वर्णन कीजिए।
- इब्नबतूता द्वारा दिए गए नारियल और पान के विवरण का वर्णन कीजिए।
- बर्नियर ने अपने वर्णन में राजकीय कारखानों के बारे में क्या विवरण दिया है?
- इब्नबतूता और बर्नियर ने जिन दृष्टिकोणों से भारत में अपनी यात्राओं के वृत्तांत लिखे थे, उनकी तुलना कीजिए।
मानचित्र कार्य –
निम्नलिखित को भारत के मानचित्र पर प्रदर्शित कीजिए।
i. देहली ii. मालाबार तट iii. अरब सागर iv. बंगाल की खाड़ी

hhjki
Please remaining part bhi dedo iska