MP Board 12th hindi Aaroh Bhasha Bodh Question Bank 12वी हिन्दी भाषा बोध प्रश्न बैंक

MP Board 12th hindi Aaroh Bhasha Bodh Question Bank

इकाई – 4 भाषा बोध

  • MP Board 12th hindi Aaroh Bhasha Bodh Question Bank :
  • शब्द (क्षेत्रीय, तकनीकी एवं निपात शब्द)
  • शब्द युग्म एवं उनके प्रकार
  • वाक्य परिचय एवं प्रकार (अर्थ एवं रचना के आधार पर)
  • वाक्य शुद्धिकरण एवं वाक्य परिवर्तन
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
  • राजभाषा एवं राष्ट्रभाषा
  • भाव पल्लवन, सार संक्षेपण, विज्ञापन लेखन, संवाद लेखन एवं अनुच्छेद लेखन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (01 अंक )

सही विकल्प चुनकर लिखिए-

  1. वे विभिन्न शब्द जिनका स्त्रोत संस्कृत नहीं है, भारत में ग्राम्य क्षेत्रों अथवा जनजातियों में बोली जाने वाली विभिन्न भाषा परिवारों के हैं कहलाते हैं-(अ) विदेशी शब्द (ब) क्षेत्रीय शब्द (स) तकनीकी शब्द (द) निपात शब्द।
  2. निम्न में से अवधारणा बोधक निपात शब्द नहीं हैं -(अ) ठीक (ब) लगभग (स) करीब (द) काश
  3. ‘काश! आज वर्षा होती’ इस वाक्य में ‘काश’ कौन सा निपात शब्द है-(अ) सीमा बोधक (ब) विस्मयादिबोधक (स) प्रश्न बोधक (द) निषेधात्मक निपात
  4. निम्न शब्दों में से तकनीकी शब्द नहीं हैं -(अ) अंगोछा (ब) रेखा चित्र (स) अभिकर्ता (द) आयोग
  5. जो शब्द विभिन्न शास्त्रों और विज्ञानों में ही प्रयुक्त होते हैं, संबंध शास्त्र या विज्ञान के प्रसंग में जिन की परिभाषा दी जा सके, कहलाते हैं–(अ) निपात शब्द (ब) तकनीकी शब्द (स) पारिभाषिक शब्द (द) विदेशी शब्द
  6. राष्ट्रभाषा के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला शब्द है–(अ) राज्य भाषा (ब) संपर्क भाषा (स) मातृभाषा (द) विभाषा
  7. राजभाषा को अंग्रेजी में कहते हैं–(अ) नेशनल लैंग्वेज (ब) ऑफिशियल लैंग्वेज (स) वर्किंग लैंग्वेज (द) कॉमन लैंग्वेज
  8. राज्य विशेष में कामकाज की भाषा कहलाती है -(अ) मातृभाषा (ब) राष्ट्रभाषा (स) राजभाषा (द) विभाषा
  9. शब्दों के अर्थ पूर्ण समूह को कहा जाता है-(अ) वर्ण (ब) शब्द (स) वाक्य (द) पद
  10. अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद होते हैं -(अ) 6 (ब) 8 (स) 8 (द) 10
  11. रचना के अनुसार वाक्य के भेद होते हैं-(अ) 2 (ब) 3 (स) 4 (द) 5
  12. जिस वाक्य में एक ही संज्ञा और क्रिया का प्रयोग होता है उसे कहते हैं -(अ) सरल वाक्य (ब) संयुक्त वाक्य (स) मिश्र वाक्य (द) इनमें से कोई नहीं
  13. ऐसे वाक्य जिनमें प्रार्थना, इच्छाएं, आशीष प्रकट होता है, कहलाते हैं-(अ) प्रश्नवाचक (ब) इच्छा वाचक (स) आज्ञा वाचक (द) संदेह वाचक।
  14. मानव के विचारों को प्रकट करने वाला सार्थक शब्दों का व्यवस्थित समूह कहलाता है-(अ) वाक्य (ब) वाक्यांश (स) मुहावरा (द) लोकोक्ति
  15. ‘वह अच्छा खेला, परंतु हार गया’ ये वाक्य है एक -(अ) संयुक्त वाक्य (ब) सरल वाक्य (स) प्रश्नवाचक वाक्य (द) नकारात्मक वाक्य।
  16. अंगार उगलना का अर्थ है -(अ) आग लगाना (ब) भयंकर गर्मी (स) गाली देना (द) कठोर वचन कहना
  17. आँखों पर चर्बी छाना का अर्थ है -(अ) धोखा खाना (ब) कुछ समझ ना आन (स) अभिमान करना (द) निर्लज्ज होना।
  18. आँधी के आम का अर्थ है -(अ) सस्ती वस्तु (ब) उपहार में प्राप्त वस्तु (स) कठिनाई से प्राप्त वस्तु (द) दुर्लभ वस्तु
  19. मंत्र फूंकना का अर्थ है -(अ) पवित्र बनना (ब) भलाई का ढोंग करना (स) प्रेरणा देना (द) बरगलाना
  20. मक्खी पर मक्खी मारना का अर्थ है -(अ) छोटी बात को बढ़ा देना (ब) ज्यों की त्यों नकल करना (स) समय व्यर्थ खो देना (द) निरर्थक काम को लगातार किए जाना
  21. खुलेआम खुले खजाने का अर्थ है -(अ) मुंहफट होना (ब) व्यर्थ की बातें करना (स) बेशर्म होना (द) सबके सामने प्रकट रूप में
  22. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती का अर्थ है -(अ) बुरे दिन हमेशा नहीं रहते (ब) दुर्भाग्य की मार बार-बार नहीं होती (स) लकड़ी का बर्तन अग्नि से जल सकता है (द) छल कपट का व्यवहार हमेशा नहीं चलता
  23. अपने मरे बिना स्वर्ग नहीं दिखता का अर्थ है -(अ) स्वयं प्रयत्न करने पर ही काम बनता है (ब) विपत्ति में पड़े बिना अच्छा फल नहीं मिलता (स) प्रयत्न किए बिना वास्तविकता सामने नहीं आती (द) स्वयं ही सब कार्य करना पड़ता है
  24. आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास का अर्थ है -(अ) हरि भक्ति का मार्ग कठिन होता है (ब) उद्देश्य की प्राप्ति में असफल होना (स) किसी कार्य विशेष की उपेक्षा कर किसी अन्य कार्य में लग जाना (द) ईश्वर भक्ति छोड़ व्यापार में लग जाना
  25. ढाक के वही तीन पात होनाका अर्थ है -(अ) यत्न पूर्वक रखना (ब) सदा एक सा (स) उटपटांग काम करना (द) अनुरूप बनाना

रिक्त स्थान में सही शब्द चुनकर लिखिए-

  1. वह शब्द जो क्षेत्र विशेष में बोले जाते हैं—— कहलाते हैं। ( तकनीकी/क्षेत्रीय शब्द)
  2. किसी निर्मित अथवा खोजी गई वस्तु अथवा विचार को व्यक्त करने वाले शब्द—— कहलाते हैं। ( तकनीकी शब्द / निपात शब्द)
  3. वे शब्द जो वाक्य में किसी शब्द के बाद बल देने के लिए लगाए जाते हैं। —— कहलाते हैं (क्षेत्रीय शब्द /निपात शब्द)
  4. वे शब्द जो किसी ज्ञान विज्ञान के विशेष क्षेत्र में एक विशिष्ट तथा निश्चित अर्थ में प्रयुक्त किए जाते हैं।—— कहलाते हैं। ( तकनीकी शब्द /यौगिक शब्द)
  5. हालदार साहब अब भी नहीं समझ पाए। में ‘भी’ —— शब्द है। ( निपात /यौगिक )
  6. वर्षा से नदियों का—— तीव्र हो जाता है। (प्रभाव / प्रवाह)
  7. भारत देश में बाढ़ से प्रतिवर्ष ——बहुत होती है। (क्षति/क्षिति)
  8. हमें ——पान से सदैव बचना चाहिए। ( मध्य/ मद्य)
  9. आजकल अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए ——बीज बोया जाता है। ( संकर/शंकर)
  10. शब्द युग्म के—— प्रकार हैं । (4/6)
  11. जब एक ही शब्द की पुनरावृति होती है तो उसे —— शब्द युग्म कहते हैं। ( पुनरुक्त शब्द युग्म/ अनुकरणात्मक शब्द युग्म)
  12. वाक्य ——हैं। ( सार्थक शब्द समूह/ निरर्थक शब्द समूह)
  13. वह कहाँ गया है?—— वाक्य है। ( प्रश्नवाचक/निषेधवाचक)
  14. —— वाक्यों में किसी बात को साधारण रूप से कहा जाता है। (संकेतवाचक वाक्य/विधि वाचक वाक्य)
  15. जब मूल वाक्य के साथ एक या अधिक वाक्य और भी मिले होते हैं,तब वह —— कहलाता है। संयुक्त वाक्य /मिश्र वाक्य)
  16. हाय! मैं लुट गया। वाक्य——है। ( विस्मयादिबोधक वाक्य / संकेतवाचक वाक्य)
  17. एक ऐसा वाक्यांश जिसका अर्थ सामान्य अर्थ से भिन्न तथा चमत्कारिक एवं विलक्षण होता है, ——कहलाता है। (मुहावरा / लोकोक्ति)
  18. लोक प्रसिद्ध उक्ति —— कहलाती है। (मुहावरा / लोकोक्ति)
  19. दाल न गलना मुहावरे का अर्थ —— है। (सफल न होना / दाल न पकना)
  20. ‘ एक पंथ——‘ प्रसिद्ध मुहावरा है। (दो काज / दो राज)
  21. ‘तन पर नहीं लत्ता पान खाए कलकत्ता ‘का अर्थ —— हैं। (झूठा दिखावा/सच कहना )
  22. ‘धोबी का कुत्ता घर का ना घाट का ‘एक ——है। (मुहावरा / लोकोक्ति)
  23. ऊंट के मुंह में जीरा मुहावरे का अर्थ—— है। (आवश्यकता से कम वस्तु/आवश्यकता से ज्यादा वस्तु)
  24. जैसी करनी वैसी भरनी का अर्थ ——है। (कर्म के अनुसार फल/भाग्य के अनुसार फल)
  25. लक्षणा शब्द शक्ति का प्रयोग —— में होता है। (मुहावरा / लोकोक्ति)

सही जोड़ी बनाकर लिखिए-

i. रचना के अनुसार वाक्य के प्रकारक निषेधवाचकवाक्य
ii. तुम यहां आओख 8
iii. अर्थ के आधार पर वाक्य के प्रकारग आज्ञा वाचक
iv. तुम घर मत जाओघ वाक्य
v. ‘हे राम! क्या-क्या सहना पड़ेगा।’ वाक्य हैङ. 3
vi. विचार व्यक्त करने वाला शब्दच मिश्रित वाक्य
vii. राम घर आया और सो गयाछ संयुक्त वाक्य
viii. मेरे पास जो साइकिल है वह टूटी हुई है।ज विस्मय वाचक
i. तीन तेरह होनाक मुहावरा
ii. एकमात्र सहारा के लिए मुहावराख अनदेखा करना
iii. आँख मूंद लेने का अर्थग बिखर जाना
iv. आँखों पर पट्टी बांधनाघ अंधे की लाठी
v. लक्ष्यार्थङ. उदासीन हो जाना
i. संप्रेषण का सशक्त माध्यमक संवाद
ii. स्पष्टता और प्रवाहख खोटा करना
iii. भाव- विस्तारग विज्ञापन
iv. दो व्यक्तियों के बीच वार्तालापघ संक्षेपण
v. संक्षेपण का सामान्य अर्थङ. पल्लवन

सत्य/ असत्य कथन लिखिए।

  1. तौलिया तकनीकी शब्द है।
  2. आवृत्ति निपात शब्द है।
  3. गुरुत्वाकर्षण तकनीकी शब्द है।
  4. वाणिज्य संबंधी शब्द तकनीकी शब्द है।
  5. ही, तो, भी, तक आदि निपात शब्द है।
  6. वर्षा के आने पर पानी भर जाता है साधारण वाक्य है।
  7. शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य नहीं कहते हैं।
  8. ‘हरि’ आया परंतु वह उस पुस्तक को नहीं लाया जो मैंने मंगाई थी।- संयुक्त वाक्य है।
  9. निषेधात्मक वाक्य में प्रश्न किया जाना आवश्यक है।
  10. अहा ! तुम आ गए । आज्ञा वाचक वाक्य है।
  11. मुहावरे का प्रयोग भाषा में चमत्कार उत्पन्न करता है।
  12. लोकोक्ति को कहावत भी कहते हैं।
  13. लोक + उक्ति से लोकोक्ति शब्द की उत्पत्ति हुई है।
  14. लोकोक्ति और मुहावरे समान नहीं है।
  15. लोकोक्ति पूर्ण स्वतंत्र होती है जबकि मुहावरा पूर्ण स्वतंत्र नहीं होता है।
  16. चिराग तले अंधेरा का अर्थ है चिराग के नीचे अंधेरा
  17. अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग यह एक लोकोक्ति है।
  18. काला अक्षर भैंस बराबर का अर्थ साक्षर होना है।
  19. अपने मुंह मियां मिट्ठू बनना का अर्थ है अपने मुंह को मिट्ठू जैसा बनाना।
  20. लोहा लेना मुहावरे का अर्थ युद्ध करना है।

एक वाक्य में उत्तर लिखिए

  1. किसी भी विषय से संबंधित ऐसे शब्द जिनका प्रयोग मुख्य रूप से उस विषय की चर्चा के लिए होता है।
  2. तकनीकी शब्द अंग्रेजी के किस शब्द का हिंदी पर्याय है?
  3. भौतिक विज्ञान में प्रयुक्त 3 तकनीकी शब्द लिखिए।
  4. धार्मिक कृत्य एवं कर्मकांड में प्रयुक्त तकनीकी शब्द लिखिए।
  5. 5 क्षेत्रीय शब्द लिखिए।
  6. तुमने अपने आने की खबर तक नहीं दी। इस वाक्य में निपात शब्द लिखिए।
  7. 5 निपात शब्द लिखिए
  8. तकनीकी शब्द का दूसरा नाम क्या है?
  9. युग्म का अर्थ क्या है?
  10. शब्द युग्म के भेद बताइए।
  11. पुनरुक्त शब्द युग्म के उदाहरण लिखिए।
  12. अनुकरणात्मक शब्द युग्म के उदाहरण दीजिए।
  13. जब पहले शब्द के अनुकरण पर दूसरा शब्द गढ़ लिया जाता है तब शब्द युग्म कहलाता है।
  14. अनुसरणात्मक शब्द युग्म परिभाषा व उदाहरण दीजिए।
  15. भिन्न वर्तनी उच्चारण वाले शब्द युग्म के उदाहरण दीजिए।
  16. राम शायद घर पर ही हो, किस प्रकार का वाक्य है?
  17. आज्ञावाचक वाक्य का एक उदाहरण दीजिए।
  18. यदि मधु जानती तो जरूर मेरे घर आती, किस प्रकार का वाक्य है?
  19. श्याम जा रहा है वाक्य किस प्रकार का है।
  20. मिश्रित वाक्य का एक उदाहरण दीजिए।
  21. जब कई सरल और मिश्रित वाक्य समूह अवयवों के द्वारा एक ही वाक्य में जुड़े रहते हैं,तब वह वाक्य कहलाता है।
  22. वाक्यों का वर्गीकरण मुख्यतः कितनी दृष्टियों से किया जाता है?
  23. ‘राम घर पर है’ का संदेहवाचक रूप क्या होगा?
  24. उल्टी गंगा बहाना का क्या अर्थ है?
  25. छोटे-छोटे वाक्यांश क्या कहलाते हैं?
  26. ‘अंधे की लाठी’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  27. ‘गागर में सागर भरना ‘का क्या अर्थ है?
  28. लोकोक्ति को अन्य किस नाम से जानते हैं?
  29. कान देना मुहावरे का अर्थ वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
  30. आगे नाथ न पीछे पगहा लोकोक्ति का अर्थ वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
  31. ‘चांदी का जूता मारना ‘लोकोक्ति का सही अर्थ बताइए।
  32. आम के आम गुठलियों के दाम का अर्थ लिखिए।
  33. अंधा पीसे कुत्ता खाए का अर्थ बताइए।
  34. लोकोक्ति में क्या छुपा होता है?

लघु उत्तरीय प्रश्न ( 03 अंक )

  1. भाव पल्लवन कीजिए- i. सभी को अपने-2 नाम का विरोधाभास लेकर जीना पड़ता है 1 ii. जरा और मृत्यु दोनों ही जगत के प्रमाणित सत्य हैं 1 iii. ‘आँखों में हो स्वर्ग, लेकिन पाँव पृथ्वी पर टिके हो।’ iv. ‘युग परिवर्तन की आहट पाने वाले युग निर्माता होते हैं।’
  2. क्षेत्रीय शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए ।
  3. तकनीकी शब्द किसे कहते हैं?
  4. न्याय विधि संबंधी पांच तकनीकी शब्द बताइए।
  5. निपात की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
  6. निम्नलिखित वाक्यों से निपात छाँटकर उन से नए वाक्य बनाइए। i यानी चश्मा तो था लेकिन संगमरमर का नहीं था। ii किसी स्थानीय कलाकार को ही अवसर देने का निर्णय किया गया होगा।
  7. वाक्य किसे कहते हैं? लिखिए ।
  8. रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?
  9. मिश्रित वाक्य किसे कहते हैं? लिखिए ।
  10. संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं? लिखिए ।
  11. सरल वाक्य का उदाहरण दीजिए
  12. अर्थ के आधार पर वाक्य के प्रकार लिखिए ।
  13. संकेतवाचक वाक्य का उदाहरण लिखिए ।
  14. प्रश्नवाचक वाक्य किसे कहते हैं?
  15. बच्चे सुंदर चित्र बना रहे हैं? इसका आज्ञा वाचक रूप क्या होगा?
  16. संदेह वाचक वाक्य की परिभाषा और उदाहरण दीजिए।
  17. मुहावरा किसे कहते हैं? लिखिए ।
  18. लोकोक्ति किसे कहते हैं? लिखिए ।
  19. लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर लिखिए ।
  20. राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं? लिखिए।
  21. राष्ट्रभाषा की विशेषताएं लिखिए।
  22. राजभाषा किसे कहते हैं? किन्हीं दो राज्य की राजभाषा लिखिए।
  23. राजभाषा भाषा की विशेषताएं लिखिए।
  24. राजभाषा और राष्ट्रभाषा में अंतर लिखिए ।
  25. निम्नांकित सूक्तियों का भाव पल्लवन कीजिए- i “आंखों में हो स्वर्ग, लेकिन पांव पृथ्वी पर टिके हो” ii “युग परिवर्तन की आहट पाने वाले युग निर्माता होते हैं”
  26. निम्नलिखित कथन का सार संक्षेपण में लिखिए। ” जिस व्यक्ति को अपने देश की भाषा का ज्ञान नहीं है, अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं का परिचय नहीं, अपने देश की कला के प्रति आदर नहीं है और जो अपनी धार्मिक, आध्यात्मिक, निधि से गौरवान्वित नहीं है,वह निश्चित तौर पर नर नहीं, नर पशु है”।
  27. कंप्यूटर शिक्षकों की आवश्यकता हेतु एक विज्ञापन बनाइए।
  28. स्वास्थ्य लाभ कर रहे रोगी और उनके डॉक्टर के बीच संवाद लिखिए।
  29. विलंब से कक्षा में पहुंचने पर शिक्षक -छात्र -संवाद लिखिए।

Leave a Comment