MP Board 12th Chemstry Chapter 2 Electro Chemistry Question Bank कक्षा 12 विद्युत रसायन प्रश्न बैंक
एकक 3 – विद्युत रसायन
प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न –
- कैथोड पर होने वाली क्रिया है– अ. ऑक्सीकरण ब. अवकरण स. उदासीनीकरण द. रेडॉक्स
- वह कारक जो विलयन की चालकता को प्रभावित नही करता है – अ. तनुता ब. विद्युत अपघट्य की प्रकृति स. तापक्रम द. उपरोक्त में से कोई नही
- एक फैराडे विद्युत का मान – अ. 3.7×106 कूलाम ब. 6.23×1023 कूलाम स. 106 कूलाम द. 96500 कूलाम
- संचायक सेल में प्रयुक्त होने वाला पदार्थ है – अ. कॉपर ब. सिल्वर स. लैड द. सोडियम
- लोहे पर जंग लगने की क्रिया है – अ. ऑक्सीकरण ब. अपचयन स. संक्षारण द. बहुलीकरण
- विशिष्ट चालकता की इकाई है – अ. ओम −1 ब. सेमी स. ओम −1 सेमी −1 द. ओम सेमी
प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- तनुता बढ़ाने पर ………. चालकता घटती है।
- ऐसीटिक अम्ल एक ………. वैद्युत अपघट्य है।
- विलयन का प्रतिरोध, ताप बढ़ाने पर ………. होता है।
- मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड विभव ………. माना गया है।
- वह युक्ति जिसमें रासायनिक उर्जा को विद्युत उर्जा में परिवर्तित किया जाता है …. कहलाती है।
- वे पदार्थ जो जलीय विलयन में अधिक आयनित होते है कहलाते है ……….
प्र. 3 जोड़ी मिलाइये– | अ | ब | | :— | :— | | 1. दुर्बल विद्युत अपघट्य | अ. शून्य वोल्ट | | 2. प्रबल विद्युत अपघट्य | ब. NH4OH | | 3. संक्षारण | स. Al | | 4. धात्विक चालक | द. HCl | | 5. मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड | इ. जंग लगना |
प्र. 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –
- दो इलेक्ट्रोडों को संयुक्त करने पर प्राप्त युक्ति क्या कहलाती है?
- वैद्युत अपघटनी को जिन जिन नियमों का पालन करती है वे नियम कहलाते है।
- वह क्रिया जिसमें ऑक्सीकरण – अपचयन एक साथ होते है, क्या कहलाती है?
- पदार्थ जो विलयन में आयनित होते है, कहलाते है?
- नियम जिसके द्वारा अल्प विलेय लवण की विलेयता ज्ञात कर सकते है?
- वह प्रक्रिया जिसमें कोई पदार्थ इलेक्ट्रॉन को ग्रहण करता है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
- ऑक्सीकरण क्रिया को समझाइये।
- अपचयन क्रिया को समझाइये।
- विद्युत अपघट्य किसे कहते है?
- विशिष्ट चालकता की परिभाषा व इकाई लिखिए।
- कोलराश का नियम लिखिए।
- संक्षारण किसे कहते है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
- ओम का नियम लिखिए
- विशिष्ट चालकता किसे कहते है?
- सेल के विद्युत वाहक बल से आप क्या समझते है?
- कोलराँश का नियम क्या है? इसके अनुप्रयोग लिखिए।
- मानक इलेक्ट्रोड विभव किसे कहते है?
- अर्द्धसेल से क्या तात्पर्य है? इसका निरूपण किस प्रकार किया जाता है?
- सेल स्थिरांक किसे कहते है?
- किसी पदार्थ की विद्युत चालकता को प्रभावित करने वाले कारकों को समझाइये?
- गैल्वेनिक सेल की सेल अभिक्रिया उदाहरण सहित समझाइये।
- फेराडे के विद्युत अपघटन का प्रथम नियम लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- विशिष्ट चालकता, तुल्यांकी चालकता एवं आण्विक चालकता का सूत्र एवं इकाई लिखिए तथा इन पर तनुता का प्रभाव स्पष्ट कीजिये।
- डेनियल सेल का नामांकित चित्र बनाइये, डेनियल सेल में होने वाली रेडॉक्स अभिक्रियाएँ लिखिए।
- नर्न्स्ट समीकरण क्या है? इसके महत्व को समझाइये, pH = 10 के विलयन के सम्पर्क वाले हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड विभव का परिकलन कीजिए।
- कोलराँश का नियम, अनुप्रयोग सहित समझाइये, निम्नलिखित आकड़ो की सहायता से NH4OH की अनंत तनुता पर मोलर चालकता ज्ञात कीजिये– Λm∞(NH4Cl)=129.0 Scm2 mol−1 Λm∞(NaOH)=248.0 Scm2 mol−1 Λm∞(NaCl)=126.0 Scm2 mol−1
- मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड क्या है? यह कैसे बनाया जाता है? इसकी दो सीमाएँ लिखिए।
- सेल स्थिरांक किसे कहते है? विशिष्ट चालकता एवं सेल स्थिरांक के मध्य संबंध स्पष्ट कीजिये?
- वैद्युत रासायनिक श्रेणी किसे कहते है? इसके प्रमुख लक्षण तथा दो प्रमुख उपयोग लिखिए।
- इलेक्ट्रोड विभव किसे कहते है? इसका मान किन किन कारकों पर निर्भर करता है?
- उस गैल्वनी सेल का दर्शाइये जिसमें निम्नलिखित अभिक्रिया होती है: Zn(s)+2Ag+(aq)→Zn2+(aq)+2Ag(s) इस सेल में बताइये – कौन सा इलेक्ट्रोड ऋणात्मक आवेशित है? सेल में विद्युत धारा के वाहक कौन है? प्रत्येक इलेक्ट्रोड पर होने वाली अभिक्रिया को लिखिए।
- फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम लिखिए।
- शुष्क सेल का सचित्र वर्णन कीजिए।
- लैड(सीसा) संचायक सेल से आप क्या समझते है? इसमें होने वाली विसर्जन क्रिया को समझाइये।
- ईंधन सेल का सचित्र वर्णन कीजिए।
- संक्षारण किसे कहते है? जंग लगने का विद्युत रासायनिक सिद्धान्त समझाइये।
- संक्षारण किसे कहते है? संक्षारण को प्रभावित करने वाले कारक तथा संक्षारण से बचने के उपाय बताइये?
उत्तर
प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न –
- ब
- द
- द
- स
- स
- स
प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- विशिष्ट चालकता
- दुर्बल विद्युत अपघट्य
- घटता
- 0.00
- सेल
- प्रबल विद्युत अपघट्य
प्र. 3 जोड़ी मिलाइये–
- ब
- द
- इ
- स
- अ
प्र. 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –
- सेल
- फैराडे
- रेडॉक्स अभिक्रिया
- विद्युत अपघट्य
- कोलराँश
- ऑक्सीकरण