MP Board 12th Chemstry Chapter 1 Solution Question Bank
एकक 1 – विलयन
प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न –
1.गैसों का द्रव में विलेयता का नियम दिया था –
अ. वान्ट हॉफ ने
ब. बर्कले ने
स. हेनरी ने
द. बॉयल ने
2.पीतल है –
अ. ठोस विलयन
ब. द्रव विलयन
स. गैस विलयन
द. कोलायडी विलयन
3.अणुसंख्य गुणधर्म नही है –
अ. क्वथनांक उन्नयन
ब. वाष्प दाब
स. हिमांक अवनमन
द. परासरण दाब
4.1000 ग्राम विलायक में उपस्थित विलेय के मोलों की संख्या को कहते है –
अ. मोलरता
ब. मोललता
स. नार्मलता
द. फार्मलता
प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- एक आदर्श विलयन वह है जो सभी परिस्थितियों में …….. नियम का पालन करें।
- विलयन जिनके परासरण दाब समान होते है ………. विलयन कहलाते है।
- अणुसंख्य गुणधर्म विलयन के निश्चित आयतन में …….. के कणों की संख्या पर निर्भर करता है।
- …….. विलयन में निश्चित ताप पर विलेय की और मात्रा नही घोली जा सकती है।
- अर्धपारगम्य झिल्ली से केवल …….. के अणु पार हो सकते हैं
प्र. 3 जोड़ी मिलाइये–
स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
1. गैस का द्रव में विलयन | इ. सोडावाटर |
2. ठोस का गैस में विलयन | द. धुआँ |
3. अणुसंख्य गुणधर्म | ब. विलेय की कण संख्या |
4. राउल्ट के नियम का पालन | अ. आदर्श विलयन |
5. अधिक मात्रा में विलेय की मात्रा | स. सान्द्र विलयन |
प्र. 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –
- विलयन में विलेय की मात्रा कम होने पर विलयन कहलाता है।
- प्रति लीटर विलयन में विलेय के ग्राम तुल्यांकों की संख्या कहलाती है।
- गुण जो विलेय के कणों की संख्या पर निर्भर होते है।
- विलयन के किसी घटक के मोलों की संख्या तथा विलयन के सभी घटकों के कुल मोलों की संख्या का अनुपात कहलाता है।
- विलयन जो बिना संघटन बदले एक ही ताप पर आसवित होता है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
- विलयन किसे कहते है?
- सान्द्रता के आधार पर विलयन का वर्गीकरण कीजिए।
- गैसों में द्रवों की विलेयता किन किन कारको पर निर्भर करती है? लिखिए।
- असामान्य अणुभार किसे कहते है?
- समपरासरी विलयन किसे कहते है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
- ग्राम अणुक उन्नयन स्थिरांक तथा ग्राम अणुक अवनमन स्थिरांक की परिभाषा लिखिए।
- समपरासरी विलयन किसे कहते है।
- एल्कोहॉल एवं जल के एक विलयन में आण्विक अन्योन्य क्रिया की क्या भूमिका है?
- मोलरता एवं मोललता को इकाई सहित परिभाषित कीजिये।
- हेनरी के नियम को उदाहरण सहित समझाइये।
- अणुसंख्य गुणधर्म को उदाहरण सहित समझाइये।
- 120 ग्राम NaOH को 2 लीटर विलयन में विलेय किया गया है तो विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिये।
- यदि 6 ग्राम यूरिया को 72 ग्राम जल में विलेय किया गया है तो यूरिया का मोल प्रभाज ज्ञात कीजिये।
- यदि 22 ग्राम बेंजीन में 122 ग्राम कार्बन टेट्राक्लोराइड घुली हो तो बेंजीन एवं कार्बन टेट्राक्लोराइड के द्रव्यमान प्रतिशत की गणना कीजिये।
- परासरण एवं परासरण दाब को परिभाषित कीजिये।
- क्या कारण है कि तापक्रम में वृद्धि से गैसे, द्रव में कम विलेय होती है?
- अणुसंख्यक गुणधर्म किसे कहते है? चार उदाहरण दीजिए।
- अतिपरासरी तथा अल्पपरासरी विलयन को परिभाषित कीजिये।
- विलेयता को प्रभावित करने वाले कारकों को समझाइये।
- मोल प्रभाज किसे कहते है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- राउल्ट का वाष्प दाब अवनमन नियम लिखिए। राउल्ट के नियम की सीमाएँ लिखिए।
- साधारणतया किसी विलायक में विलेय को घोलने पर उसका क्वथनांक बढ़ जाता है, क्यों? कारण सहित समझाइये।
- एक वाष्पशील विलेय को किसी विलायक में मिलाने से उसका वाष्प दाब कम क्यों हो जाता है? समझाइये।
- 72 ग्राम जल और 92 ग्राम इथाइल अल्कोहल के मिश्रण में दोनों का मोल प्रभाज ज्ञात कीजिये।
- ठोस की द्रव में विलेयता को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिये।
- धनात्मक विचलन एवं ऋणात्मक विचलन में अन्तर लिखिए।
- ऐसीटिक अम्ल, ट्राय क्लोरो ऐसीटिक अम्ल एवं ट्राय फ्लोरो ऐसीटिक अम्ल की समान मात्रा से जल के हिमांक में अवनमन को बढ़ते हुए क्रम में लिखिए।
- राउल्ट के नियम को समझाइये? इसकी सहायता से अवाष्पशील विलेय का आण्विक द्रव्यमान कैसे ज्ञात किया जा सकता है?
- आदर्श व अनादर्श विलयन में अंतर स्पष्ट कीजिये।
- वान्ट हॉफ गुणांक से आप क्या समझते है? इसके अनुप्रयोग लिखिए।
- स्थिर क्वाथी मिश्रण किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते है? उदाहरण सहित समझाइये।
- निम्न को समझाइये –फॉर्मलता, नॉर्मलता, पार्ट्स पर मिलियन
- हीलियम को गोताखोरी के सिलेण्डर में उपयोग क्यों किया जाता है?
- 1000 मिली सुक्रोज विलयन में 68.4 ग्राम सुक्रोज है, 293 K पर परासरण दाब की गणना कीजिए।
- ग्लूकोज का एक विलयन 80.2 ग्राम जल में 0.520 ग्राम ग्लूकोज मिलाकर बनाया गया है, यदि जल के उन्नयन स्थिरांक kf=1.86 k 1m हो, तो ग्लूकोज के विलयन का हिमांक ज्ञात कीजिए।
- विलयन की परिभाषा दीजिए एवं सान्द्रता के आधार पर विभिन्न प्रकार के विलयनों का वर्णन कीजिए।