MP Board 12th Chemistry sub-coordination compound Question Bank कक्षा 12 एकक 9 – उप सह संयोजन योगिक प्रश्न बैंक

MP Board 12th Chemistry sub-coordination compound Question Bank

एकक 9 – उपसहसंयोजी यौगिक

प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

[Ni(CO)4

] में छप की ऑक्सीकरण अवस्था है-
अ. 0
ब. 1
स. 2
द. 4

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मोहर लवण है –
अ. द्विक लवण
ब. संकुल लवण
स. उदासीन यौगिक
द. अभिकर्मक

[Cu(NH3)4]SO4में Cu की समन्वयक संख्या है-
अ. 1
ब. 2
स. 4
द. 5

[Ni(CO)4] में M-C बंध होता है –
अ. केवल पाइ बंध
ब. केवल सिग्मा बंध
स. सिग्मा एंव पाई दोनो बंध
द. उपसहसंयोजी बंध

[Co(NH3)6]3+
आयन का रंग पीला होता है, इसकी EAN संख्या है-
अ. 24
ब. 30
स. 33
द. 36

संकुल यौगिक में लिगेण्ड –
अ. इलेक्ट्रान युग्म ग्रहण करते है
ब. इलेक्ट्रान युग्म दान करते है
स. कभी इलेक्ट्रान युग्म ग्रहण करते है तो कभी इलेक्ट्रान युग्म दान करते है
द. उपरोक्त सभी

निम्नलिखित में से कौन सा लिगेण्ड कीलेट बनाता है-
अ. ऐसीटेट
ब. ऑक्सेलेट
स. सायनाइड
द. अमोनिया

सामान्यतः परमाणुओं का समूह लिगेण्ड के समान कार्य कर सकता है –
अ. वे धनावेशित आयन हो
ब. वे उदासीन अणु हो
स. वे ऋणावेशित आयन हो
द. वे या तो उदासीन अणु हो या ऋणावेशित आयन हो

उप सहसंयोजी यौगिको में किसी धातु की उपसहसंयोजी संख्या है –
अ. प्राथमिक संयोजकता के समान
ब. द्वितीयक संयोजकता के समान
स. प्राथमिक तथा द्वितीयक संयोजकता का योग
द. उपयुक्त में से कोई नही

निम्न में से कौन सा यौगिक उपसहसंयोजी यौगिक नही है –
अ. पोटैशियम फेरोसायनाइड
ब. फेरस अमोनियम सल्फेट
स. पोटैशियम फेरीसायनाइड
द. टेट्राऐमीन कॉपर(II) सल्फेट

प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. वे यौगिक जिनमें ……….. कार्बनिक समूह के कार्बन से जुड़ा रहता है कार्बधात्विक यौगिक कहलाते है
  2. ………… सभी हरे पौधों में पाया जाने वाला संकुल यौगिक है
  3. विटामिन B12 ………… का संकुल यौगिक होता है
  4. EDTA ………… लिगेण्ड है
  5. इलेक्ट्रान युग्मदाता ………… कहलाता है
  6. लिगेण्ड तथा धातु आयन के मध्य ………… बन्ध बनता है
  7. प्रस्फुटनरोधी कार्बधात्विक यौगिक ………… है
  8. उप सहसंयोजकता का सिद्धान्त ………… ने दिया
  9. फेरोसीन में दो सायक्लो पेन्टा डाइनिल रिंग के बीच ………… परमाणु होता है
  10. हिमोग्लोबीन आयरन का ………… यौगिक है

प्र. 3 जोडी मिलाइये –

| अ | ब |

| :— | :— |

| 1. EDTA | अ. मैग्नेशियम |

| 2. क्लोरोफिल | ब. ऋणात्मक लिगेण्ड |

| 3. नाइट्रो | स. बहुदन्तुर लिगेण्ड |

| 4. डाय फेनिल फॉस्फीन | द. उदासीन लिगेण्ड |

| 5. एक्वो | इ. एकदन्तुर लिगेण्ड |

| | फ. धनात्मक लिगेण्ड |

प्र 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –

  1. केन्द्रीय धातु आयन से जुडे एक दन्ती लिगेण्ड की संख्या कहलाती है
  2. डायक्लोरोट्रेट्राऐमीन प्लेटीनम(IV) आयन का सूत्र लिखिए
  3. यदि संकुल आयन ऋणायनिक है तो केन्द्रीय धातु परमाणु के नाम के आगे क्या लगाते हैं?
  4. वे योगशील यौगिक जो क्रिस्टल जालक के रूप में ही स्थायी होते है, किन्तु जलीय विलयन में अपने यौगिकों में टूट जाते है, कहलाते है
  5. वे आण्विक या योगशील यौगिक जिनका अस्तित्व जलीय विलयन या विलायक के विलयन में भी विद्यमान रहता हैं, कहलाते है
  6. लिगेण्ड में वह विशिष्ट परमाणु जो वस्तुतः इलेक्ट्रॉन युग्म देता है, कहलाता है
  7. धातु या धातु आयन के साथ संयोजन का जब कोई बहुदन्तुर लिगेण्ड चक्रीय संरचना वाला अणु बना लेता है, तो कहलाता है
  8. केन्द्रीय धातु आयन तथा उससे जुडे हुए लिगेण्ड को एक बडे कोष्ठक के अन्दर रखतें है, इसे कहते है
  9. उप सहसंयोजन संख्या 6 वाले संकुल आयन का आकार होता है
  10. वर्नर की प्राथमिक संयोजकता से निर्मित बंध होते है

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

  1. संकुल यौगिक किसे कहते हैं?
  2. द्विकलवण किन्हे कहते है?
  3. लिगेण्ड किन्हे कहते है?
  4. कार्बधात्विक यौगिक किन्हे कहते हैं
  5. कीलेट क्या होते है?

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

  1. संकुल यौगिक किसे कहते है?
  2. द्विकलवण किन्हे कहते है?
  3. लिगेण्ड किन्हे कहते है?
  4. कार्बधात्विक यौगिक किन्हे कहते हैं
  5. कीलेट क्या होते है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

  1. निम्नलिखित उपसहसंयोजी यौगिकों के IUPAC नाम लिखिये –i. K3​[Fe(CN)6​]ii. K2​[PdCl4​]iii. [Co(NH3​)6​]Cl3​iv. Na2​[Ni(EDTA)]v. [Ag(NH3​)2​]Cl
  2. निम्नलिखित उपसहसंयोजी यौगिको के सूत्र लिखिये.अ. पोटेशियम टेट्रासायनिडोनिकलेट(II)ब. टेट्राएमीनडाईएक्वाकोबाल्ट(III)क्लोराइडस. हेक्सा ऐमीन प्लेटीनम(IV) क्लोराइडद. हेक्सा एक्वा क्रोमियम (III) क्लोराइडइ. पेन्टाकार्बोनिल आयरन(0)
  3. [Fe(H2​O)6​]3+ प्रबल अनुचुम्बकीय है, जबकि दुर्बल [Fe(CN)6​]3− अनुचुम्बकीय, क्यों? समझाइये.
  4. समझाइये कि [Co(NH3​)6​]3+ एक आन्तरिक कक्षक संकुल है, जबकि [Ni(NH3​)6​]2+ एक बाह्य कक्षक संकुल है.
  5. लिगेण्ड क्या हैं? उदाहरण सहित समझाइये.
  6. अनुचुम्बकीय है, जबकि प्रतिचुम्बकीय, समझाइये क्यों?
  7. निम्न में से धनायनिक, ऋणायनिक तथा उदासीन संकर यौगिक कौन कौन से है विभाजित कीजिये.K2​[HgI4​], [Co(NH3​)6​]Cl3​, K4​[Fe(CN)6​], [Ni(CO)4​], [Pt(NH3​)2​Cl2​], [Fe(H2​O)6​]Cl3​
  8. प्रभावी परमाणु क्रमांक क्या है? उदाहरण सहित समझाइये.
  9. एम्बिडेंटेड लीगेण्ड तथा कीलेट से क्या तात्पर्य हैं? उदाहरण सहित समझाइये.
  10. द्विक् लवण किसे कहते है? इनके तीन उदाहरण एवं सूत्र लिखिए.
  11. उप- सहसंयोजी यौगिको के रंगो की व्याख्या कीजिये.
  12. उपसहसंयोजक यौगिको में आयनन समावयवता उदाहरण सहित समझाइये.
  13. उपसहसंयोजक यौगिको में उप-सहसंयोजी समावयवता उदाहरण सहित समझाइये.
  14. उपसहसंयोजक यौगिको में हाइड्रेट समावयवता उदाहरण सहित समझाइये.
  15. उपसहसंयोजक यौगिको में लिगेण्ड समावयवता उदाहरण सहित समझाइये.
  16. उपसहसंयोजक यौगिको में लिंकेज समावयवता उदाहरण सहित समझाइये.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

  1. वर्नर का उप- सहसंयोजकता का सिद्धान्त उदाहरण सहित समझाइये.
  2. क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धान्त उदाहरण सहित समझाइये.
  3. प्रत्येक के उदाहरण देते हुए निम्नलिखित को समझाइये.समन्वय समूह, उपसहसंयोजन संख्या, उपसहसंयोजन बहुफलक, होमोलेप्टिक, हेट्रोलिप्टिक.
  4. चतुष्फलकीय तथा अष्टफलकीय उप सहसंयोजक यौगिकों द्वारा प्रकाशिक समावयवता को एक एक उदाहरण देकर समझाइये.

उत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न–

1.अ 2.अ 3.स 4स 5.द 6.ब 7.ब 8.द 9.ब 10.ब

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. धातु 2.क्लोरोफिल 3. कोबाल्ट 4.बहुदन्तुर 5.लिगेण्ड 6.उपसहसंयोजी बंध 7. टेट्राइथिलीन लेड 8. वर्नर 9.आयरन 10. संकुल

जोडी मिलाइये –

1-स 2-अ 3-ब 4-द 5.इ

एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –

  1. उपसहसंयोजी संख्या
  2. [PtCl4​]+
  3. एट
  4. द्विक लवण
  5. संकुल यौगिक
  6. दाता परमाणु
  7. कीलेट
  8. उपसहसंयोजन क्षेत्र
  9. अष्टफलकीय
  10. विद्युत संयोजी

Leave a Comment