MP Board 12th Chemistry Haloalkanes and haloarenes Question Bank कक्षा 12 एकक 10 – हैलो एलकेन तथा हैलो ऐरिन प्रश्न बैंक

MP Board 12th Chemistry Haloalkanes and haloarenes Question Bank

एकक 10- हैलोएल्केन तथा हैलोएरीन्स

प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

  1. निम्न में से कौन सा यौगिक AgNO_{3} विलयन के साथ नीला अवक्षेप देगा –
    अ. KIO_{3}
    ब. CHI_{3}
    स. KI
    द. CH_{2}I_{2}
  2. SN1 अभिक्रिया में प्रथम पद में निर्माण होता है
    अ. मुक्त मूलक का
    ब. कार्ब ऐनायन
    स. कार्ब धनायन
    द. अंतिम उत्पाद
  3. निम्न यौगिक रजत चूर्ण के साथ गर्म करने पर ऐसीटिलीन देता है
    अ. CH_{2}I_{2}
    ब. CH_{3}I
    स. CHI_{3}
    द. Cl_{4}
  4. निम्न में से कौन सा यौगिक फिऑन के नाम से जाना जाता है
    अ. CHCl_{3}
    ब. CCl_{4}
    स. CCl_{2}F_{2}
    द. CF_{3}
  5. C-X बन्ध होता है –
    अ. अध्रुवीय
    ब. आयनिक
    स. वान्डरवाल्स
    द. ध्रुवीय
  6. ओजोन परत के लिए धातक है
    अ. CHI_{3}
    ब. CCl_{4}
    स. CCl_{2}F_{2}
    द. CH_{2}Cl_{2}
  7. ऐरिल हैलाइड में हैलोजन परमाणु से जुडा कार्बन होता है
    अ. sp संकरित
    ब. sp^{2} संकरित
    स. sp^{3} संकरित
    द. sp^{3}d संकरित
  8. एथिल आयोडाइड को एल्को. KOH के साथ गर्म करने पर प्राप्त होता है
    अ. एथेनॉल
    ब. एथेन
    स. एसीटिलीन
    द. एथिलीन
  9. C_{2}H_{5}OH को आयोडिन और क्षार के साथ गर्म करने पर प्राप्त होता है
    अ. CH_{3}I
    ब. CHI_{3}
    स. CHCl_{3}
    द. CH_{3}CHO
  10. रैशिंग विधि निम्न में से किसके निर्माण में प्रयुक्त होती है
    अ. क्लोरो बेंजीन
    ब. बेंजीन
    स. टालुईन
    द. नाइट्रो बेजीन

प्र. 2 रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिए

  1. सेण्डमेयर अभिक्रिया का उत्पाद __________ है.
  2. क्लोरोफार्म को खुला छोडने पर बनने वाला हानिकारक उत्पाद का सूत्र __________ है.
  3. ऐल्किल हैलाइड का सामान्य सूत्र __________ है.
  4. ऐरोमेटिक प्राथमिक एमीन का क्लोरोफार्म और ऐल्कोहॉलीय कास्टिक पोटाश के साथ गर्म करने पर एक दुर्गन्ध युक्त गैस __________ प्राप्त होती है.
  5. क्लोरीटोन उच्च कोटि की __________ है.
  6. प्रशीतक फिआन का सूत्र __________ है.
  7. SN1 अभिक्रिया __________ पद में होती है.

प्र. 3 जोडी मिलाइये-

1. SN1अ. निद्राकारी
2. SN2ब. युद्ध गैस
3. क्लोरोपिकिनस. मुक्त मुलक
4. क्लोरीटोनद. फॉस्जीन गैस
5. कार्बोनिल क्लोराइडइ. माध्यमिक उत्पाद

प्र 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए

  1. क्लोरोबेंजीन की किससे क्रिया कराने पर DDT बनता है।
  2. वुर्टज संश्लेषण क्रिया में किस धातु का उपयोग किया जाता है।
  3. बेंजीन की मेथिल क्लोराइड के साथ निर्जल AlCl_{3} की उपस्थिति में क्रिया करने पर टालुईन प्राप्त होता है, इस अभिक्रिया का नाम क्या है?
  4. ऐल्किल हैलाइड के सोडियम धातु के साथ गर्म करने पर बनता है।
  5. बेंजीन सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरिन के साथ क्रियाकर बनाता है।
  6. ऐल्किल हैलाइड ध्रुवीय प्रकृति का होता है फिर भी जल में अविलेय होता है, क्यो?

लघु उत्तरीय प्रश्न

  1. निम्नलिखित परिवर्तन कैसे सम्पन्न किए जा सकते है-
    अ. ऐथिल क्लोराइड से प्रोपेनोइक अम्ल
    ब. 2-क्लोरोप्रोपेन से 1-प्रोपेनॉल
    स. क्लोरोइथेन से ब्यूटेन
    द. बेंजीन से डाइफिनाइल
  2. क्या होता हैं जब,
    अ. n-ब्यूटिल क्लोराइड को ऐल्काहॉलिक KOH के साथ अभिकृत किया जाता है.
    ब. शुष्क ईथर की उपस्थिति में ब्रोमोबेंजीन की अभिक्रिया मैग्नेशियम से होती है.
    स. ऐथिल क्लोराइड की अभिक्रिया जलीय KOH से होती है.
    द. मेथिल क्लोराइड की अभिक्रिया KCN से होती है.
  3. कारण दीजिए – ऐल्किल हैलाइड में C-X के धुवीय होने पर भी यह जल में अविलेय होता है?
  4. निम्न अभिक्रियाओ को समझाइये-
    अ. सेण्डमेयर अभिक्रिया
    ब. हुन्सडीकर अभिक्रिया
    स. वुड्स फिटीग अभिक्रिया
    द. फीडल क्राफट अभिक्रिया
  5. क्या होता है जब
    अ. क्लोरोबेंजीन को कॉपर सायनाइड के साथ पिरीडीन की उपस्थिती में गर्म किया जाता है.
    ब. क्लोरो बेंजीन को ईथर की उपस्थिती में सोडियम के साथ गर्म किया जाता है.
    स. ऐथिल ब्रोमाइड को अल्कोहलीय KOH के साथ गर्म किया जाता है.
    द. ऐथिल ब्रोमाइड की क्रिया सिल्वर नाइट्राइट से कराई जाती है.
  6. क्या कारण है कि हैलोऐल्केन हैलोऐरिन से अधिक क्रियाशील होते है.
  7. नाभिकस्नेही प्रतिस्थापन और इलेक्ट्रानस्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइये.
  8. क्लोरो बेंजीन से बेन्जोइक अम्ल कैसे प्राप्त करोगे?
  9. 666 क्या है? इसके बनाने की विधि एव इसके उपयोग लिखिए.
  10. ऐल्किल हैलाइड के अणु ध्रुवीय होते है, क्यो?
  11. DDT बनाने की विधि तथा उपयोग लिखिए.
  12. क्लोरोफार्म की ऑक्सीकरण अभिक्रिया लिखिए. क्लोरोफार्म को आक्सीकरण से बचाने के उपाय लिखिये.
  13. डाइऐजोनियम लवण से हैलोऐरीन बनाने की समीकरण लिखिये.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

  1. SN_{1} और SN_{2} अभिक्रियाओं की क्रियाविधि समझाइये तथा इनमें अन्तर भी स्पष्ट कीजिए.
  2. विलोपन अभिक्रिया किसे कहते है? इससे संबधित सेटजेफ नियम स्पष्ट कीजिए.
  3. ऐल्किल हैलाइड की नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया कैसे होती है? इसकी क्रियाविधि स्पष्ट कीजिए.
  4. ऐल्किल क्लोराइड की जलीय KOH से अभिक्रिया द्वारा ऐल्कोहॉल बनता है, लेकिन ऐल्काहॉलिक KOH की उपस्थिति में ऐल्किन मुख्य उत्पाद के रूप में प्राप्त होता है, समझाइये?
  5. निम्न को समझाइये- (केवल समीकरण दीजिऐ)
    1. सेण्डमेयर अभिक्रिया
    2. वुर्टज फिटिग अभिक्रिया
    3. कार्बिलएमीन अभिक्रिया
    4. हेलोफार्म अभिक्रिया
    5. हुन्स डीकर अभिक्रिया
    6. रीमर-टीमैन अभिक्रिया
  6. निम्नलिखित के बनाने की विधि एवं उपयोग लिखिये-
    (अ) डी.डी.टी. (ब) बी.एच.सी.
  7. एक अल्कोहल ‘अ’ सान्द्र H_{2}SO_{4} के साथ गर्म करने पर एल्कीन ‘ब’ देता है। ‘ब’ को ब्रोमीन जल में प्रवाहित करने पर प्राप्त यौगिक का सोडामाइड की अधिकता द्वारा विहाइड्रोजनीकरण करने पर एक नया यौगिक ‘स’ बनाता है। ‘स’ HgSO_{4} की उपस्थिती में H_{2}SO_{4} से क्रिया कर यौगिक ‘द’ देता है। अ, ब, स, द, यौगिक पहचानिये।
  8. निम्न में A,B,C,D पहचानो
    C_{2}H_{5}Br+KOH--KBr\rightarrow A-CaOCl_{2}\rightarrow B-Ag\rightarrow C-Hg\rightarrow D
  9. क्या होता है जब
    1. एसीटोन को आयोडिन के क्षारिय विलयन के साथ गर्म किया जाता है।
    2. क्लोरो बेंजीन को क्लोरल के साथ H_{2}SO_{4} की उपस्थिती में गर्म किया जाता है।
    3. क्लोरोबेंजीन को ईथर की उपस्थिती में सोडियम के साथ गर्म किया जाता है।
    4. एथिल ब्रोमाइड को एल्कोहलीय KOH के साथ गर्म किया जाता है।

उत्तर

प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न
1.स 2.स 3. स 4. स 5. द
6.स 7. ब 8.द 9.ब 10.अ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्र. 2 रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिए

  1. क्लोरो बेंजीन
  2. COCl_{2}
  3. RX
  4. आयसो सायनाइड
  5. निद्राकारी औषधी
  6. CCl_{2}F_{2}
  7. 2

प्र. 3 जोडी मिलाइये-
1.स 2.इ 3.ब 4.अ 5. द

प्र 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए

  1. क्लोरल
  2. सोडियम
  3. फिडेल क्राफ्ट अभिक्रिया
  4. ऐल्केन
  5. BHC
  6. हाइड्रोजन बन्ध का ना बनना

Leave a Comment