MP Board 12th Chemistry D and F Block Elements Question Bank
एकक 8 – d एवं f ब्लाक के तत्व
प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न –
- संक्रमण तत्व –अ. रंगीन यौगिक बनाता हैब. परिवर्जित संयोजकता प्रदर्शित करता हैस. मिश्र धातु बनाता हैद. उपरोक्त सभी
- परमाणु क्रमांक 29 का तत्व आवर्त सारणी के निम्नलिखित ब्लाक का तत्व होगा–अ. s- ब्लाकब. p-ब्लाकस. d- ब्लाकद. f- ब्लाक
- 3d संक्रमण श्रेणी में नाभिकीय आवेश बढ़ने के साथ परिरक्षण प्रभाव –अ. बढ़ता हैब. घटता हैस. स्थिर रहता हैद. पहले घटता है फिर बढ़ता है
- किस संक्रमण तत्व की उच्चतम आक्सीकरण अवस्था है –अ. Scब. Tiस. Mnद. Zn
- परिवर्ती संयोजकता प्रदर्शित करते है –अ. अधातुब. धातुस. सामान्य तत्वद. संक्रमण तत्व
- संक्रमण तत्व सामान्यतः अनुचुम्बकीय होते है, क्योंकि –अ. उच्च गलनांक एवं क्वथनांक रखते हैब. अपूर्ण कक्षक रखते हैस. अयुग्मित इलेक्ट्रान रखते हैद. अघातवर्ध एवं तन्य होते है
- परायूरेनियम तत्व वे तत्व है जो कि –अ. यूरेनियम से भारी हैब. यूरेनियम से हल्के हैस. यूरेनियम के समान भार वाले हैद. यूरेनियम के समस्थानिक है
- क्रोमियम परमाणु में अयुग्मित इलेक्ट्रान की संख्या होती है–अ. 3ब. 4स. 5द. 6
- निम्न में से कौन अन्तराकाशी यौगिक बनाता हैं –अ. Feब. Coस. Mnद. सभी
- लैन्थैनाइड श्रेणी में, लैन्थैनाइड हाइड्रॉक्साइडो की क्षारकता –अ. बढ़ती हैब. घटती हैस. पहले बढ़ती है फिर घटती हैद. पहले घटती है फिर बढ़ती है
प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- f ब्लाक तत्व …… तत्व कहलाते है
- अधिकांश संक्रमण तत्व …… चुम्बकीय गुण दर्शाते है
- परमाणु क्रमांक वृद्धि पर लैन्थेनाइडो की त्रिज्या का आकार क्रमशः …… होता जाता है
- Zn केवल …… आक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करता है।
- संक्रमण तत्वों और उनके यौगिक …… का कार्य करते है।
- अंतः संक्रमण तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास …… है
- पोटैशियम परमेगनेट का रासायनिक सूत्र …… है
प्र. 3 जोड़ी मिलाइये–
- ऐक्टिनाइड अ. कॉपर, सिल्वर
- रंगहीन ब. रेडियोधर्मी
- सिक्का धातु स. Zn²⁺
प्र 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –
- Zn परिवर्ती संयोजकता प्रदर्शित नही करता, क्यों?
- Cu+ तथा Cu++ में कौन सा आयन रंगहीन है, क्यों?
- f-ब्लाक तत्वो को कितने श्रेणी में बाँटा गया है?
- लैन्थेनम की कौनसी ऑक्सीकरण अवस्था अधिक स्थायी होती है?
- Fe++ में अयुग्मित इलेक्ट्रानों की संख्या कितनी होती है
- लूनर कास्टिक किसे कहते है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
- संक्रमण तत्व किसे कहते है?
- लैन्थेनाइड एवं एक्टिनाइड किसे कहते हैं?
- संक्रमण श्रेणी में दस तत्व हैं, क्यों?
- लैन्थेनाइड का पृथक्करण आसान नही है, क्यों?
- लैन्थेनाइड एवं एक्टिनाइड के 2-2 उपयोग लिखिए
लघु उत्तरीय प्रश्न
- संक्रमण तत्वों में संकुल यौगिक बनाने की प्रवृत्ति होती है, समझाइये
- स्पष्ट कीजिए – संक्रमण तत्व परिवर्तित संयोजकता प्रदर्शित करते है, क्यों?
- संक्रमण तत्वों के आयन रंगीन होते है, क्यों?
- लैन्थेनाइड संकुचन के क्या कारण हैं?
- संक्रमण तत्व अच्छे उत्प्रेरक होते है, क्यों?
- लैन्थेनाइड तत्व किन्हे कहते है?
- जिंक लवण रंगहीन होते है जबकि निकिल लवण रंगीन होते है, क्यों?
- ऐक्टिनाइडों की आक्सीकरण अवस्था समझाइये
- लैन्थेनाइड संकुचन लैन्थेनाइडों के गुणों को किस प्रकार प्रभावित करता है?
- Zn, CD एवं Hg संक्रमण तत्वों के सामान्य गुण प्रदर्शित नही करते हैं, क्यों?
- लैन्थेनाइड समूह को पृथक करना क्यों कठीन होता है? समझाइये
- Cu+ रंगहीन होता है जबकि Cu++ रंगीन होता है, क्यों?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- लैन्थेनाइड्स एवं ऐक्टिनाइड्स में अन्तर लिखिए
- ऐक्टिनाइड तत्वों का रसायन उतना नियमित नही है जितना कि लैन्थेनाइड तत्वों का रसायन? इन तत्वों की ऑक्सीकरण अवस्थाओं के आधार पर इस कथन का आधार प्रस्तुत कीजिए
- निम्नलिखित में कौन से आयन के जलीय विलयन रंगीन होंगें –Ti3+, V3+, Cu+, Sc3+, Mn2+, Fe3+ तथा Co2+प्रत्येक का कारण स्पष्ट कीजिए
- क्या कारण है कि संक्रमण धातुएँ तथा उनके अधिकांश यौगिक अनुचुम्बकीय होते है?
- क्या कारण है कि संक्रमण धातुएँ सामान्यतः रंगीन यौगिक या आयन बनाती है?
- क्या कारण है कि संक्रमण धातुएँ तथा इनके अनेक यौगिक उत्तम उत्प्रेरक होते हैं?
- लैन्थेनाइड संकुचन किसे कहते हैं? इसके कारण एवं परिणाम लिखिए
- संक्रमण तत्व तथा आंतर संक्रमण तत्वों में अन्तर लिखिये
- प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों के नाम, संकेत एवं इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिये
- आप किस आधार पर यह कह सकते है कि स्कैंडियम (Sc = 21) एक संक्रमण तत्व है परन्तु जिंक (Zn=30) नही?
- संक्रमण तत्वों के निम्न गुणों की व्याख्या कीजिये–अ. परिवर्तित संयोजकताब. रंगीन आयनो का निर्माणस. चुम्बकीय गुण
- क्रोमिल क्लोराइड परीक्षण समीकरण सहित लिखिए