MP Board 12th Chemistry Chapter Chemical Kinetics Question Bank कक्षा 12 एकक 4 – रासायनिक बलगतिकी प्रश्न बैंक

MP Board 12th Chemistry Chapter Chemical Kinetics Question Bank

एकक 4 – रासायनिक बलगतिकी

प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न–

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. किसी अभिक्रिया का वेग अभिक्रिया की प्रगति के साथ–

अ. बढ़ता है

ब. घटता है

स. अपरिवर्तित रहता है

द. परिवर्तित होता है

  1. निम्न में से वह कारक जिस पर शून्य कोटि की अभिक्रिया दर स्वतंत्र है –

अ. अभिक्रिया का ताप

ब. अभिक्रिया का सान्द्रण

स. उत्पादों का सान्द्रण

द. अभिकारकों के सान्द्रण

  1. प्रथम कोटि की अभिक्रिया का विशिष्ट दर स्थिरांक किस पर निर्भर करता है–

अ. ताप पर

ब. दाब पर

स. अभिकर्मक की सान्द्रता पर

द. उत्पाद के सान्द्रण पर

  1. शून्य कोटि की अभिक्रिया के वेग स्थिरांक की इकाई है–

अ. L mol⁻¹s⁻¹

ब. mol l⁻¹s⁻¹

स. Ls⁻¹

द. mol s⁻¹

  1. किसी अभिक्रिया का वेग स्थिरांक निम्न में से किस कारक की वृद्धि के साथ बढ़ता है–

अ. दाब

ब. ताप

स. क्रियाकारकों की सान्द्रता

द. उपरोक्त सभी

  1. किसी अभिक्रिया का तापक्रम बढ़ाने पर क्रिया दर अधिक बढ़ जाने का मुख्य कारण –

अ. टक्करों की प्रभावी संख्या का बढ़ जाना

ब. सक्रियण उर्जा का मान बढ़ जाना

स. सक्रियण उर्जा का मान कम हो जाना

द. अणुओं की संख्या बढ़ जाना

  1. किसी अभिक्रिया का वेग क्रियाकारकों की सान्द्रता पर निर्भर नही करता है, यह अभिक्रिया –

अ. प्रथम कोटि की होगी

ब. द्वितीय कोटि की होगी

स. तृतीय कोटि की होगी

द. शून्य कोटि की होगी

  1. किसी अभिक्रिया का लिए वेग = k[A]ᵐ[B]ⁿ इसकी कोटि

अ. m+n होगी

ब. m-n होगी

स. m होगी

द. n होगी

  1. रेडियोधर्मी क्षय क्रिया की अभिक्रिया कोटि होती है

अ. शून्य

ब. प्रथम

स. द्वितीय

स. तृतीय

  1. प्रथम कोटि की अभिक्रिया की अर्द्धआयु निर्भर करती है –

अ. क्रियाकारक की सान्द्रता पर

ब. उत्पाद की सान्द्रता पर

स. क्रियाकारक एवं उत्पाद की सान्द्रता पर

द. क्रियाकारक एवं उत्पाद दोनों की सान्द्रता पर नही

  1. रासायनिक अभिक्रिया की दर निर्भर करती है –

अ. सक्रिय द्रव्यमान पर

ब. परमाणु द्रव्यमान पर

स. तुल्यांकी भार पर

द. आण्विक द्रव्यमान पर

  1. एक रासायनिक अभिक्रिया A → B में पाया गया कि अभिक्रिया की दर दो गुनी हो जाती है जब A का सान्द्रण चार गुना कर दिया जाता है । अभिक्रिया की कोटी होगी –

अ. शून्य होगी

ब. एक होगी

स. दो होगी

द. आधी होगी

  1. किसी अभिक्रिया का तापक्रम बढ़ाने पर क्रिया दर अधिक बढ़ जाने का कारण है –

अ. टक्करों की प्रभावी संख्या का बढ़ जाना

ब. सक्रियण उर्जा का मान बढ़ जाना

स. सक्रियण उर्जा का मान कम हो जाना

द. अणुओं की संख्या बढ़ जाना।

  1. किसी अभिक्रिया में उत्प्रेरक के उपयोग से निम्न में से किसमें परिवर्तन होता है –

अ. अभिक्रिया उत्पाद

ब. साम्य स्थिरांक

स. सक्रियण उर्जा

द. अभिक्रिया उष्मा

  1. जब एक अभिक्रिया पदों में क्रम में होती है, तो अभिक्रिया की कोटि ज्ञात की जाती है –

अ. मन्दतम पद द्वारा

ब. तीव्रतम पद द्वारा

स. सभी पदों के गति के योग द्वारा

द. सभी पदो की आण्विकता द्वारा

प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. प्रथम कोटि अभिक्रिया का समाकलित दर समीकरण ………. होता है।
  2. प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिये वेग स्थिरांक की इकाई ………. होती है।
  3. अभिक्रिया दर अभिकारकों की सान्द्रता के ………. होती है।
  4. अभिक्रिया की ………. का मान शून्य नही हो सकता है।
  5. ऐथिल ऐसीटेट का जल अपघटन ………. कोटि अभिक्रिया है।
  6. प्रकाश संश्लेषण एक ………. अभिक्रिया है।
  7. वह समय जिसमें अभिकारक की सान्द्रता उसकी प्रारंभिक सान्द्रता की आधी रह जाती है ………. कहलाता है।
  8. दर समीकरण में अभिकारकों के सान्द्रता पदों के घातांकों का योग ………. होता है।
  9. उत्क्रमणीय अभिक्रिया में अग्र तथा प्रतीप अभिक्रियाओं के वेग स्थिराकों का अनुपात ………. कहलाता है।
  10. ………. अभिकारक या क्रियाफलन की सान्द्रता अथवा दाब पर निर्भर नही होता।
  11. एथिल एसीटेट का अम्लीय माध्यम में जल अपघटन ………. कोटी की अभिक्रिया है।
  12. अणुसंख्यता सदैव ………. होती है।
  13. आरहिनियस समीकरण ………. के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
  14. अभिक्रिया में भाग लेने वाले कुल अणुओं की संख्या ………. कहलाती है।
  15. तीव्र अभिक्रिया ………. सेकण्ड से कम समय में पूर्ण हो जाती है।

प्र. 3 जोड़ी मिलाइये –

| अ | ब |

| :— | :— |

| 1. शून्य कोटि की अभिक्रिया | अ. sec⁻¹ |

| 2. प्रथम कोटि की अभिक्रिया | ब. mol l⁻¹s⁻¹ |

| 3. द्वितीय कोटि की अभिक्रिया | स. mol⁻²l²s⁻¹ |

| 4. तृतीय कोटि की अभिक्रिया | द. mol⁻¹l¹s⁻¹ |

प्र 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –

  1. किस कोटि की अभिक्रिया सान्द्रता पर निर्भर नहीं करती ?
  2. इकाई समय में क्रियाकारक की सान्द्रता परिवर्तन को क्या कहते है?
  3. किसी अभिक्रिया को सम्पन्न होने के लिए आवश्यक उर्जा को क्या कहते है?
  4. प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्द्ध आयुकाल का सुत्र लिखिए।
  5. शून्य कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्द्ध आयुकाल किसके समानुपाती होता है?
  6. दर निर्धारक पद में भाग लेने वाले अणुओं की संख्या क्या कहलाती है?

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

  1. तात्क्षणिक दर किसे कहते है?
  2. तीव्र अभिक्रिया किसे कहते है?
  3. अभिक्रिया का अर्द्ध आयुकाल किसे कहते है?
  4. शून्य कोटि की अभिक्रिया का उदाहरण दीजिए।
  5. वेग निर्धारक पद क्या होता है?
  6. सक्रियण उर्जा एवं देहली उर्जा में अंतर बताइये?
  7. अभिक्रिया का अर्द्ध– आयुकाल किसे कहते है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

  1. रासायनिक अभिक्रिया की दर से आप क्या समझते है?
  2. अभिक्रिया के वेग पर उत्प्रेरक का क्या प्रभाव पड़ता है?
  3. शून्य कोटि की अभिक्रिया से आप क्या समझते है? उदाहरण सहित समझाइये।
  4. रासायनिक अभिक्रिया के वेग पर प्रभाव डालने वाले विभिन्न कारकों का वर्णन कीजिये।
  5. वेग नियम और द्रव अनुपाती क्रिया नियम में क्या अंतर है?
  6. प्रथम कोटि की अभिक्रिया से आप क्या समझते है? उदाहरण सहित समझाइये।
  7. अभिक्रिया की कोटि एवं अभिक्रिया की आण्विकता में अंतर स्पष्ट कीजिये।
  8. एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध आयुकाल 60 मिनिट है, कितने समय में यह अभिक्रिया 90 प्रतिशत पूर्ण हो जायेगी?
  9. आभासी एकणुक अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइये।
  10. अभिक्रिया की दर एवं दर स्थिरांक में अंतर स्पष्ट कीजिये।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

  1. सिद्ध कीजिये कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध आयुकाल अभिकारक के प्रारंभिक सांद्रण पर निर्भर नहीं करता है?
  2. क्या शून्य कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध आयुकाल अभिकारक के प्रारंभिक सांद्रण के समानुपाती होता है? स्पष्ट कीजिये।
  3. अभिक्रिया दर पर ताप के प्रभाव को टक्करवाद के सिद्धान्त के आधार पर समझाइये।
  4. आर्हीनियस समीकरण क्या है? इसकी उपयोगिता समझाइये।
  5. देहली उर्जा और सक्रियण उर्जा को समझाइये? इनका आपस में सम्बन्ध बताइये।
  6. अभिक्रिया की कोटी से आप क्या समझते है? उदाहरण देकर समझाइये।

उत्तर

प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न–

प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–

  1. सूत्र
  2. सेकंड⁻¹
  3. समानुपाती
  4. आण्विकता
  5. प्रथम
  6. शून्य
  7. अर्धआयुकाल
  8. अभिक्रिया की कोटि
  9. साम्य स्थिरांक
  10. दर स्थिरांक
  11. प्रथम
  12. पूर्णांक
  13. k=Ae⁻ᴱᵒ/ᴿᵀ
  14. आण्विकता
  15. 10⁻¹²

प्र. 3 जोडी मिलाइये–

1–ब

2–अ

3–द

4–स

प्र 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –

  1. शून्य
  2. अभिक्रिया दर
  3. सक्रियण उर्जा
  4. t₁/₂=0.693/k
  5. अभिकारक की प्राारमिभक सान्द्रता
  6. अणुसंख्यता

Leave a Comment