MP Board 12th Chemistry biomolecule Question Bank कक्षा 12 रसायन एकक -14 जैव अणु प्रश्न बैंक

MP Board 12th Chemistry biomolecule Question Bank : कक्षा 12 रसायन एकक -14 जैव अणु प्रश्न बैंक

एकक 14 – जैव अणु

प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

  1. उतकों का निमार्ण किसके द्वारा किया जाता है’
    अ. विटामिन
    ब. कार्बोहाइड्रेट
    स. प्रोटिन
    द. उपरोक्त सभी
  2. RNA में नही पाया जाता है
    अ. थायमीन
    ब. यूरेसिल
    स. ऐडिनीन
    द. ग्वानीन
  3. पौधों की कोशिकाओं का महत्वपूर्ण कार्बोहाइड्रेट है
    अ. सेलुलोस
    ब. स्टार्च
    स. ग्लूकोस
    द. विटामिन
  4. कौन सा प्रोटिन रक्त प्रवाह में O_{2} अभिगमन करता है
    अ. मायोग्लोबिन
    ब. इन्सुलिन
    स. ऐल्बुमिन
    स. हीमोग्लोबिन
  5. सभी जीवित कोशिकाओं के अधिकतम प्रभावशाली उर्जा वाहक है
    अ. AMP
    ब. ATP
    स. ADP
    द. UDP
  6. विटामिन B1 है –
    अ. राइबोफलेविन
    ब. ऐस्कार्बिक अम्ल
    स. एडिपिक अम्ल
    द. थायमीन
  7. निम्न में से कौन सा अम्ल विटामिन है
    अ. ऐस्पार्टिक अम्ल
    ब. ऐस्कार्बिक अम्ल
    स. एडिपिक अम्ल
    द. सैकिरिक अम्ल
  8. बेरी – बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है-
    अ. विटामिन A
    ब. विटामिन B
    स. विटामिन C
    द. विटामिन D
  9. एन्जाइम जो ग्लूकोज को एथेनॉल में रूपान्तरण को उत्प्रेरित करता है
    अ. जाइमेज
    ब. इन्वर्टेस
    स. माल्टेस
    द. डायस्टेस
  10. मानव शरीर में कार्बोहाइड्रेट का संचयन होता है
    अ. ग्लूकोज के रूप में
    ब. ग्लाइकोजन के रूप में
    स. स्टार्च के रूप में
    द. फ्रक्टोस के रूप में
  11. हीमोग्लोबिन है
    अ. एन्जाइम
    ब. ग्लोब्यूलर प्रोटिन
    स. विटामिन
    द. कार्बोहाइड्रेट
  12. विटामिन B12 में धातु उपस्थित होती है
    अ. Pb
    ब. Zn
    स. Fe
    द. Co
  13. रिकेटस रोग किस विटामिन की कमी से होता है-
    अ. विटामिन A
    ब. विटामिन B
    स. विटामिन C
    द. विटामिन D
  14. सभी जीवित कोशिकाओं के अधिकतम प्रभावशाली उर्जा वाहक है
    अ. AMP
    ब. ATP
    स. ADP
    द. UDP
  15. पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है-
    अ. विटामिन A
    ब. विटामिन B
    स. विटामिन C
    द. विटामिन D

प्र. 2 रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिए

  1. ग्लूकोज छः कार्बन युक्त __________ सैकेराइड है।
  2. एमीनो समूह एवं कार्बोक्सिलिक समूह की परस्पर क्रिया से बनने वाला बन्ध __________ कहलाता है।
  3. विकृतीकरण प्रोटिन की __________ संरचना को प्रभावित नही करता है।
  4. प्रोटिन __________ का बहुलक है।
  5. DNA में __________ नही पाया जाता है।
  6. विटामिन A की कमी से __________ नामक आँखों की बीमारी हो जाती हैं।
  7. __________ रक्त का थक्का बनाने में मदद करता है।
  8. आयोडिन की कमी से __________ रोग होता है।
  9. __________ हार्मोन रक्त में शर्करा की मात्रा को संतुलित रखता है।
  10. ग्लूकोज के आक्सीकरण में ATP के __________ अणु उत्पन्न होते है।

प्र. 3 जोडी मिलाइये

1. हिमोग्लोबिनअ. मोनोसैकेराइड
2. लैक्टोसब. प्रोटीन
3. वैलीनस. दूध
4. ग्लूकोजद. RNA
5. रिबाज शर्कराइ. DNA
फ. ऐमीनो अम्ल

प्र 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए

  1. रक्त का थक्का जमाने के लिए कौन सा प्रोटिन उत्तरदायी है।
  2. अमीनो अम्लो को आपस में कौन सा बंध जोडता है।
  3. ग्लूकोस में पाइरेनोज वलय होता है जबकि फ्रक्टोस में।
  4. शरीर के लिए उर्जा का मुख्य स्त्रोत है।
  5. हमारे शरीर द्वारा निर्मित न होने वाले ऐमीनो अम्ल जो शरीर को बाहर से आहार में दिये जाते है, कहलाते है।
  6. विटामिन C का रासायनिक नाम है.
  7. डाइसैकेराइड का सामान्य सूत्र है।
  8. कैल्सीफेरॉल किस विटामिन का रासायनिक नाम है।
  9. दूध में उपस्थित डाइसैकेराइड शर्करा क्या कहलाती है।
  10. रक्त में उपस्थित ऑक्सीजन वाहक का नाम है।

लघुउत्तरीय प्रश्न

  1. न्यूक्लिक अम्ल क्या होते है? इनके दो महत्वपूर्ण कार्य लिखिए?
  2. प्रोटीन के विकृतिकरण से क्या तात्पर्य है? प्रोटीन की कमी होने वाले दो रोगों के नाम लिखिए?
  3. RNA व DNA में अन्तर दीजिये।
  4. पेप्टाइड बंध क्या हैं।
  5. आवश्यक एवं अनावश्यक एमीनों अम्लो की परिभाषा दीजिये।
  6. रेशेदार एवं गोलाकार प्रोटीन में तीन अंतर लिखिए।
  7. हमारे शरीर में विटामिन C संचित क्यो नही होता है?
  8. मोनोसैकेराइड किसे कहते है? उदाहरण सहित समझाइये.
  9. प्रोटिन की प्राथमिक एवं द्वितीयक संरचना को समझाइये?
  10. आप किस प्रकार दर्शायेंगें कि ग्लूकोज में एक ऐल्डिहाइड समूह है?
  11. विटामिन क्या होते है? इनकी कमी से शरीर में कौन कौन से रोग होते है?
  12. ऐमीनो अम्ल उभयधर्मी व्यवहार दर्शाते है, क्यो?
  13. जल में घुलनशील और वसा में घुलनशील विटामिन को उदाहरण सहित समझाइये?
  14. पौधों में कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख कार्य लिखिए.
  15. पॉलिसैकेराइड क्या है? इनके उदाहरण दीजिए.

दीर्धउत्तरीय प्रश्न

  1. निम्नलिखित हॉर्मोन्स पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए.
    1. टेस्टोस्टेरॉन
    2. थायराक्सिन
    3. इन्सुलिन
    4. कार्टिसोन
  2. प्रोटीन क्या होते है? इनके कार्यों एव संरचना समझाइये.
  3. कार्बोहाइड्रेट क्या होते है? इनका वर्गीकरण कीजिए.
  4. न्यूक्लिक अम्ल क्या होते है? इनके जैविक कार्यो का उल्लेख कीजिए.
  5. विटामिन किसे कहते है? इनका वर्गीकरण कीजिए.
  6. एन्जाइम क्या होते है ? इनके अनुप्रयोग लिखिए.
  7. डीएनए अंगुलिछापन क्या है? इसका महत्व लिखिए.
  8. ऐमाइड बंध एवं पेप्टाइड बंध क्या है? इनमें अंतर लिखिए.
  9. जैव अणु क्या है? विभिन्न जैव अणुओ को संक्षेप में समझाइये.
  10. ज्विटर आयन किसे कहते है? उदाहरण सहित समझाइये.

उत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
1.स 2.अ 3.अ 4.द 5.ब

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. द 7.ब 8.ब 9.अ 10.ब 11.ब 12. द
  2. द 14.ब 15.स

रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिए-

  1. मोनो
  2. पेप्टाइड
  3. प्राथमिक
  4. अमीनो अम्ल
  5. युरेसिल
  6. रतौंधी
  7. फाइब्रिनोजन
  8. घेंघा
  9. इन्सुलिन
  10. 38

जोडी मिलाइये-
1-ब 2-स 3-फ 4-अ 5-द

एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए

  1. फाइब्रिनोजन
  2. पेप्टाइड बंध
  3. फ्यूरेनोज वलय
  4. कार्बोहाइड्रेट
  5. आवश्यक अमीनो अम्ल
  6. एस्कार्बिक अम्ल
  7. C_{12}H_{22}O_{11}
  8. विटामिन डी
  9. लैक्टोस
  10. हिमोग्लोबीन

तपन जिन्दल (ADE)
उच्च माध्यमिक शिक्षक
शा. उत्कृष्ट उमावि महू जिला इन्दौर

Leave a Comment