MP Board 12th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank: क्या आप MP Board 12th Business Study Quarterly Exam 2025-26 की तैयारी कर रहे हैं और सबसे विश्वसनीय MP Board 12th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank की तलाश में हैं? तो आपकी खोज यहाँ खत्म होती है! हमारी यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए सफलता का द्वार खोल सकती है। विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम के साथ मिलकर यह MP Board 12th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank तैयार किया गया है।
इस MP Board 12th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank में आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन मिलेगा। इसमें न केवल पिछले वर्षों के प्रश्न शामिल हैं, बल्कि आगामी तिमाही परीक्षा के लिए भी संभावित प्रश्नों को कवर किया गया है। यह MP Board 12th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank आपकी तैयारी को और भी आसान और प्रभावी बना देगा। इसे पढ़कर आप अपनी परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर सकते हैं। तो देर किस बात की? इस MP Board 12th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank को अभी डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को नई दिशा दें। इसे शेयर करना न भूलें ताकि अन्य छात्रों को भी इसका लाभ मिल सके।

त्रैमासिक परीक्षा 2025-6
ब्लू प्रिंट
कक्षा 12 – व्यवसाय अध्ययन
समय 3 घंटे पूर्णांक 80

- नोट-
40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 40% विषयपरक प्रश्न, 20% विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे।
40% सरल प्रश्न, 45%, सामान्य प्रश्न 15%, कठिन प्रश्न - प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न क्रमांक 01 – सही विकल्प 06
- प्रश्न क्रमांक 02 – रिक्त स्थान 06
- प्रश्न क्रमांक 03 – सत्य असत्य 06
- प्रश्न क्रमांक 04 – सही जोड़ी 07
- प्रश्न क्रमांक 05 – एक वाक्य में उत्तर 07
- प्रश्न क्रमांक 06 से 15 तक कुल 10 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 04 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 04 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं।
Quarterly Exam 2025-26 Question Bank 12th Business Study English medium
इकाई 1- प्रबंध
सही विकल्प चुनिए-
(I) प्रबंध एक है –
(अ) कला एवं विज्ञान (ब) कला
(स) विज्ञान (द) कला एवं विज्ञान दोनों नहीं है
(II) निम्नलिखित में से कौन सा कार्य प्रबंध नहीं है –
(अ) नियोजन (ब) नियुक्तिकरण
(स) सहकारिता (द) नियंत्रण
(III) प्रबंध के कितने स्तर होते हैं –
(अ) एक (ब) तीन
(स) दो (द) चार
(IV) नीतियों एवं लक्ष्यों का निर्धारण किया जाता है –
(अ) प्रबंध द्वारा (ब) प्रशासन द्वारा
(स) संगठन द्वारा (द) कर्मचारियों द्वारा
(V) निम्न प्रबंध की विशेषता नहीं है –
(अ) पेशा (ब) उद्योग
(स) सामूहिक प्रयास (द) गतिशील क्रिया
(VI) प्रबंध प्रक्रिया का अंतिम कार्य है –
(अ) नियोजन (ब) संगठन
(स) नियंत्रण (द) नियुक्तिकरण
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- (I) पर्यवेक्षक ……………. प्रबंध में सम्मिलित किए जाते हैं।
- (II) ……………. प्रबंध का प्राथमिक कार्य है।
- (III) प्रबंध दूसरों से कार्य कराने की ……………. है।
- (IV) प्रबंध द्वारा पूर्व निर्धारित ……………. को प्राप्त किया जाता है।
- (V) विभागीय प्रबंध ……………. प्रबंध के अंतर्गत आते हैं। (
- VI) आधुनिक समय में निर्देशन के स्थान पर ……………. शब्द का प्रयोग किया जाने लगा है।
सत्य / असत्य में उत्तर लिखिए –
- (I) प्रबंध भौतिक शास्त्र व रसायन शास्त्र की तरह ही पूर्ण विज्ञान है।
- (II) प्रबंध का लक्ष्य उन्मुखी होता है।
- (III) किसी संगठन के अधिकार श्रृंखला का आकार पिरामिड जैसा होता है।
- (IV) समन्वय प्रबंध का सार है।
- (V) समन्वय प्रबंध की सभी क्रियाओं से जुड़ा हुआ है।
- (VI) प्रबंध बहुआयामी है।
एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
- (I) व्यवस्थित ज्ञान को क्या कहते हैं?
- (II) व्यवसाय की नीतियों का निर्धारण कौन करता है?
- (III) प्रबंध किस प्रकार का प्रयास है?
- (IV) ज्ञान के व्यावहारिक प्रयोग को क्या कहते हैं?
- (V) नियुक्तिकरण प्रबंध का कौन-सा कार्य है?
- (VI) उद्देश्यों का निर्धारण कौन करता है?
- (VII) उचित लाभांश प्रदान करना प्रबंध का किसके प्रति उत्तरदायित्व है?
- (VIII) पर्याप्त लाभ कमाना प्रबंध का किसके प्रति उत्तरदायित्व है?
अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक )
- प्रबंध की परिभाषा दीजिए।
- प्रबंध सार्वभौमिक है। स्पष्ट कीजिए।
- समन्वय का अर्थ लिखिये।
- “प्रबंध कला एवं विज्ञान दोनों है।” समझाइये।
- प्रबंध को बहुआयामी अवधारणा क्यों माना जाता है?
- पेशे की दो विशेषता लिखिए।
- उच्च स्तरीय प्रबंध के दो कार्य लिखिए।
- प्रबंध संसाधनों का कुशलतम उपयोग कैसे संभव बनाता है?
- प्रबंध में कुशलता से क्या अभिप्राय है?
- “प्रबंध सामाजिक प्रक्रिया है।” समझाइये।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक )
- समन्वय प्रबंधन का सार है। कारण बताइए।
- प्रबंध के कोई तीन महत्व लिखिए।
- प्रबंध के किन्हीं तीन उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।
- मध्यस्तरीय प्रबंध के क्या कार्य होते हैं?
- एक पेशे के रूप में प्रबंध की मूल विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- “प्रबंधन सतत पारस्परिक कार्यों की एक श्रृंखला है।” समझाइये।
- “प्रबंध जन्मजात एवं अर्जित प्रतिभा है।” स्पष्ट कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक )
- प्रबंध की कोई 4 विशेषताओं को समझाइये।
- प्रबंध एवं प्रशासन में अन्तर बताइये।
- एक उपक्रम की सफलता में प्रबंध कैसे सहयोगी होता है?
- प्रबंध के कोई चार प्रमुख कार्य लिखिये।
- एक सफल उद्यम को अपने लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से और कुशलतापूर्वक हासिल करना होता है। स्पष्ट कीजिए।
- मन्नन एक बड़े कॉर्पोरेट हाउस के उत्तरी प्रभाग का प्रबंधक है। वह संगठन में किस स्तर पर काम करता है? उसके बुनियादी कार्य क्या हैं?
- समाज को बेहतर बनाने में प्रबंध का महत्व क्यों है ? समझाइये।
इकाई 2- प्रबंध के सिद्धांत
सही विकल्प चुनिए-
(I) प्रबंध के सिद्धांतों की रचना किस प्रकार से की जाती है?
(अ) प्रयोगशाला में (ब) प्रबंधकों के अनुभव द्वारा
(स) ग्राहकों के अनुभव द्वारा (द) समाज वैज्ञानिक के द्वारा
(II) प्रबंध के सिद्धांत है –
(अ) स्थैतिक (ब) गतिशील
(स) कठोर (द) सही
(III) वैज्ञानिक प्रबंध में विश्लेषण है –
(अ) 25% (ब) 50%
(स) 75% (द) 35%
(IV) वैज्ञानिक प्रबंध में उत्पादन होता है –
(अ) अधिकतम (ब) न्यूनतम
(स) सामान्य (द) कोई प्रभाव नहीं
(V) कर्मशाला अनुशासक का क्या कार्य है –
(अ) झगड़ों का निपटारा करना (ब) कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखना
(स) दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
(VI) वैज्ञानिक प्रबंध मालिकों के ……………. है-
(अ) हित में (ब) पक्ष में
(स) विपक्ष में (द) हित एवं पक्ष दोनों में
(VII) हेनरी फेयोल का मृत्यु किस वर्ष में हुआ –
(अ) 1825 में (ब) 1725 में
(स) 1925 में (द) 1625 में
(VIII) टेलर का पूरा नाम क्या है –
(अ) फ्रैंस विंसलो टेलर
(स) फ्रेडरिक विंसलो टेलर
(ब) फार्म विंसलो टेलर
(द) इनमें से कोई नहीं
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
(I) फेयोल के सिद्धांत विशेष परिस्थितियों में लागू होते हैं जबकि टेलर के सिद्धांत………………होते हैं।
(II) वैज्ञानिक प्रबंध सन ……………. में प्रारंभ हुआ।
(III) हेनरी फेयोल का जन्म सन ……………. में हुआ था।
(IV) वैज्ञानिक प्रबंध के जन्मदाता……………. है।
(V) मानसिक कार्य से……………. होती है।
(VI) ‘जनरल एण्ड इण्डस्ट्रियल मैनेजमेंट’ पुस्तक ……………. भाषा में है।
(VII) फ्रेडरिक विंसलो टेलर का जन्म सन……………… में हुआ था।
(VIII) गति अध्ययन करते समय उपयोग ……………. किया जाता है।
सही जोड़ियाँ बनाइये-
(1) ‘अ’ ‘ब’
(I) ए पीसरैट सिस्टम (अ) 1893
(II) कोंक्रीट, प्लेन रिइंफोर्स (ब) 1917
(III) नोट्स ऑन बेल्टिंग (स) 1895
(IV) जनरल एण्ड इण्डस्ट्रियल मैनेजमेंट (द) 1949
(V) एडमिनिस्ट्रेशन इंडस्ट्रियल एट जेनेरेली (इ) 1906
(2) ‘अ’ ‘ब’
(I) आदेश एकता (अ) प्रमापीकरण
(II) निर्देश एकता (ब) एक योजना अधिकारी
(III) मैं के स्थान पर हम (स) विशिष्टीकरण
(IV) कार्य विभाजन (द) सहयोग की भावना
(V) मानक निर्धारण (इ) एक अधिकारी के प्रति उत्तरदायी
सत्य / असत्य में उत्तर दीजिए –
(I) फेयोल एक खनन इंजीनियर था जबकि टेलर एक मैकेनिकल इंजीनियर।
(II) समय अध्ययन करते समय स्टाप वाच उपयोग किया जाता है।
(III) हेनरी फेयोल ने प्रबंध के 14 सिद्धांत प्रतिपादन किए।
(IV) प्रशासनिक प्रबंध के प्रस्तुतकर्ता टेलर थे।
(V) फेयोल प्रबंध विचारक था जिसने सबसे पहले प्रबंध को इसके कार्यों की दृष्टि से देखा।
(VI) वैज्ञानिक प्रबंध को लागू करने से उत्पादन में वृद्धि होता है।
(VII) प्रबंध के सिद्धांत सामान्य मार्गदर्शन है?
एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
(I) विभेदामक मजदूरी पद्धति का प्रतिपादन किसने किया था?
(II) प्रबन्ध के सिद्धांत कहाँ – कहाँ लागू होते हैं?
(III) सिद्धान्त का नाम बताइए, जिसमें एक कार्य को उपकार्यों में बाँट दिया जाता है।
(IV) 1920 से 1950 के माथ विकसित प्रबंध की विचारधारा का नाम लिखिए।
(V) टेलर की मृत्यु किस बीमारी के कारण हुई थी?
(VI) कार्य के आधार पर मजदूरी प्रदान करना क्या कहलाता है?
(VII) श्रमक के समूह प्रमुख को क्या कहते है?
- अति लघुतारीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)
- प्रबन्ध के सिद्धांत से क्या आशय है?
- श्रम विभाजन से कार्यक्षमता किस प्रकार विकसित होती है?
- श्रेष्ठ प्रबन्ध के लिए वैज्ञानिक चयन एवं प्रशिक्षण आवश्यक है। समझाइये।
- टेलर की आठ नेता वाली योजना क्या है?
- प्रबन्ध के सिद्धांत सामान्य दिशा-निर्देश है। समझाइये।
- फेयोल ने व्यवसायिक कार्यों को कितने भागों में बाँटा?
- वैज्ञानिक प्रबंध से क्या आशय है?
- कार्य पद्धति अध्ययन से क्या आशय है?
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक)
- समय अध्ययन और गति अध्ययन में 3 अन्तर स्पष्ट कीजिए।
- वैज्ञानिक प्रबंध का श्रमिकों द्वारा विरोध क्यों किया जाता है? कोई 3 कारण लिखिए।
- टेलर व फेयोल के प्रबंध संबंधी दृष्टिकोणों में 3 समानताएँ बताइए।
- प्रबंध के सिद्धांतों का महत्व तीन बिंदुओं में समझाइए।
- प्रबंधकीय सिद्धांत तथा प्रबंधकीय तकनीक में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- उचित मजदूरी का निर्धारण करते समय किन-किन बिन्दुओं को ध्यान में रखना चाहिए?
- प्रबंधकीय सिद्धान्त किस प्रकार प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाते हैं? उदाहरण द्वारा समझाइये।
- जब एक सेल्समैन को दो उच्च अधिकारियों से आदेश मिलते है तो इसके क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक)
- वैज्ञानिक प्रबन्ध के कोई 4 लाभ लिखिए।
- वैज्ञानिक प्रबंध की 4 विशेषताएँ लिखिए।
- वैज्ञानिक प्रबंध की तकनीकों को समझाइए।
- टेलर के वैज्ञानिक प्रबंध के कोई 4 सिद्धांत लिखिए।
- हेनरी फेयोल द्वारा प्रतिपादित 4 सिद्धान्त लिखिए।
- प्रबंध के सिद्धान्तों की विशेषताएँ लिखिए।
- टेलर एवं फेयोल के प्रबंध सम्बन्धी सिद्धान्तों में 4 असमानताएँ बताइये।
- “टेलर तथा फेयोल के कार्य एक-दूसरे के पूरक हैं।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
इकाई 3 – व्यावसायिक पर्यावरण
सही विकल्प चुनिये –
(I) भारत में उदारीकरण की नीति के फलस्वरूप उद्योग धन्धों का –
(अ) विकास हुआ है
(ब) कोई विकास नहीं हुआ है
(स) उद्योग धन्धे तेजी से बंद हुए
(द) इनमें से कोई नहीं
(II) किसी भी देश की भौगोलिक स्थिति का सम्बन्ध है? उस देश के –
(अ) कानूनी पर्यावरण से
(ब) भौतिक पर्यावरण से
(स) आर्थिक पर्यावरण से
(द) सांस्कृतिक पर्यावरण से
(III) सामाजिक पर्यावरण का घटक है-
(अ) बैंकों का राष्ट्रीयकरण
(ब) विदेश नीति
(स) परिवार का गठन
(द) उद्योग नीति
(IV) किसी अर्थव्यवस्था में राजकोषीय घाटे का आशय है-
(अ) आय का व्ययों पर आधिक्य
(ब) व्ययों का आय पर आधिक्य
(स) व्यय एवं आय एक समान
(द) उपरोक्त अ एवं ब दोनों
(V) नवीन आर्थिक सुधारों का सम्बन्ध है-
(अ) उदारीकरण से
(ब) निजीकरण से
(स) वैश्वीकरण से
(द) उपरोक्त सभी से
(VI) भारत में 8 नवम्बर 2016 को किए गए विमुद्रीकरण में विमुद्रित किए गए नोटों का मूल्य वर्ग था-
(अ) ₹100 एवं ₹500 के नोट
(ब) ₹200 एवं ₹500 के नोट
(स) ₹500 एवं ₹1000 के नोट
(द) ₹1000 एवं ₹2000 के नोट
(VII) विमुद्रीकरण के परिणाम स्वरूप निजी सम्पत्ति में –
(अ) कमी आई है
(ब) वृद्धि हुई है
(स) उपरोक्त अ एवं ब दोनों
(द) उपरोक्त अ एवं ब दोनों नहीं
(VIII) व्यावसायिक पर्यावरण में सम्मिलित है-
(अ) तकनीकी शक्तियाँ
(ब) सामाजिक शक्तियाँ
(स) आर्थिक शक्तियाँ
(द) उपरोक्त सभी
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये –
(I) भारत में आर्थिक सुधार वर्ष ……………….. में लागू किए गए।
(II) व्यावसायिक पर्यावरण सदैव ……………….. रहता है।
(III) विमुद्रीकरण के परिणाम स्वरूप सार्वजनिक क्षेत्र की सम्पत्ति में ……………….. हुआ।
(IV) वार्षिक बजट व पंचवर्षीय योजना ……………….. नियोजन का अंग है।
(V) कानूनी परिवेश का सम्बन्ध सरकार द्वारा पारित ……………….. से होता है।
(VI) वातावरण के ……………….. घटकों पर व्यवसाय का कोई नियंत्रण नहीं होता है।
(VII) भारत में ……………….. आर्थिक प्रणाली को अपनाया गया है।
(VIII) किसी अर्थव्यवस्था का शेष विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण को ……………….. कहते हैं।
(IX) सार्वजनिक उपक्रमों के कुछ हिस्से को निजी हाथों में बेचने को ……………….. कहते हैं।
(X) भारत में पहली बार विमुद्रीकरण वर्ष ……………….. में किया गया था।
(XI) काले धन पर रोक लगाना ……………….. का एक प्रमुख उद्देश्य है।
सत्य / असत्य में उत्तर लिखिए –
(I) उपभोक्ता एवं मीडिया व्यावसायिक पर्यावरण के बाह्य घटक हैं।
(II) व्यावसायिक पर्यावरण सदैव गतिशील होता है।
(III) व्यावसायिक पर्यावरण एक तुलनात्मक अवधारणा है।
(IV) श्रमशक्ति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सामाजिक पर्यावरण का पहलू है।
(V) शैक्षणिक पद्धति एवं साक्षरता दर आर्थिक पर्यावरण के पहलू हैं।
(VI) वस्तु एवं सेवाओं के सभी निर्यात पर, कर की समाप्ति सामाजिक वातावरण का पहलू है।
(VII) विमुद्रीकरण के प्रभावों के परिणाम स्वरूप भूमि-भवन के मूल्यों में कमी आई थी।
(VIII) लाइसेंस नियमों में उदारीकरण के परिणाम स्वरूप भारतीय व्यावसायिक के लिए प्रतियोगिता में वृद्धि हुई है।
(IX) वैश्वीकरण के परिणाम स्वरूप उपभोक्ताओं के चयन के अवसरों में कमी आई है।
(X) व्यावसायिक पर्यावरण की ठीक समझ से, औद्योगिक इकाईयों के निष्पादन में सुधार लाया जा सकता है।
एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
(I) विदेश नीति किस व्यावसायिक वातावरण का द्योतक है?
(II) वस्तु एवं सेवाओं के स्थानांतरण में प्रतिबंधों को हटा लेने की नीति क्या कहलाती है?
(III) निजी क्षेत्र की भूमिका को बढ़ाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका का कम करने की नीति क्या कहलाती है?
(IV) विपणन मध्यस्थ किस वातावरण की शक्ति है?
(V) लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बनाई गई नीति को क्या कहते हैं?
(VI) विश्व की समस्त अर्थव्यवस्थाओं के एकजुट हो जाने की नीति क्या कहलाती है?
(VII) भारत में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए 1986 में बनाए गए कानून का नाम क्या है?
(VIII) सरकार द्वारा समय-समय पर पारित कानून और कानूनी संशोधन का संबंध किस परिवेश से है?
(IX) भारत सरकार द्वारा अन्तिम बार विमुद्रीकरण कब किया गया।
अति लघुत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)
- व्यावसायिक पर्यावरण को परिभाषित कीजिए।
- व्यावसायिक पर्यावरण की समझ से उद्यम के निष्पादन में सुधार संभव है स्पष्ट कीजिए।
- सामाजिक पर्यावरण के किन्हीं दो पहलुओं के नाम लिखो।
- प्रौद्योगिकी पर्यावरण के किन्हीं दो पहलुओं के नाम लिखो।
- सामाजिक पर्यावरण के कोई दो उदाहरण दो।
- राजनैतिक पर्यावरण के कोई दो उदाहरण दो।
- विधिक पर्यावरण के दो पहलुओं के नाम लिखो।
- विमुद्रीकरण के कोई दो प्रभाव लिखो।
- निजीकरण के कोई दो लाभ लिखो।
- वैश्वीकरण से क्या तात्पर्य है?
- निजीकरण से क्या तात्पर्य है?
- विमुद्रीकरण से क्या तात्पर्य है?
- उदारीकरण से क्या तात्पर्य है?
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक )
- व्यावसायिक उद्यमों की सफलता में, व्यापारिक वातावरण को समझने का महत्व स्पष्ट कीजिए।
- सरकारी नीति में परिवर्तन का व्यवसाय और उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव को 3 बिन्दुओं में लिखिए।
- ब्याज दरों, निजी सम्पत्ति और अचल सम्पत्ति पर विमुद्रीकरण के प्रभाव लिखिए।
- व्यावसायिक पर्यावरण के सन्दर्भ में निम्न बिंदुओं को स्पष्ट कीजिए – (अ) गतिशीलता (ब) अनिश्चितता (स) जटिलता
- एक व्यवसाय की सफलता अपने वातावरण से कैसे प्रभावित होती है। स्पष्ट कीजिए।
- व्यावसायिक वातावरण के संदर्भ में सामान्य और विशिष्ट वातावरण में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
- औद्योगिक नीति 1991 के तहत सरकार द्वारा किये गए कोई 3 परिवर्तन लिखिए।
- विमुद्रीकरण के प्रभावों का आलोचनात्मक मूल्यांकन 3 बिन्दुओं में कीजिए।
इकाई 4- नियोजन
सही विकल्प चुनिये-
(I) उद्देश्य होने चाहिए –
(अ) आदर्श
(ब) जटिल
(स) व्यावहारिक
(द) एकपक्षीय
(II) नियोजन के तत्व है –
(अ) लक्ष्य एवं उद्देश्य
(ब) नीतियाँ
(स) नियम
(द) उपर्युक्त सभी
(III) नियोजन प्रक्रिया में सम्मिलित है –
(अ) उद्देश्य का निर्धारण
(ब) विकासशील आधार
(स) विकल्पों का मूल्यांकन
(द) उपर्युक्त सभी
(IV) नियोजन का उद्देश्य है –
(अ) स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
(ब) पूर्वानुमान करना
(स) संसाधनों का अनुकूलतम वितरण
(द) उपर्युक्त सभी
(V) नियोजन का अंतिम बिंदु है –
(अ) उद्देश्य का निर्धारण
(ब) पूर्वानुमान करना
(स) संसाधनों का अनुकूलतम वितरण
(द) अनुवर्तन
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये –
(I) नियोजन अनिश्चितता के जोखिम को …………………. करता है।
(II) नियोजन निर्णय लेने को …………………. बनाता है।
(III) नियम …………………. स्थापित करने में सहायक है।
(IV) नियोजन एक …………………. प्रक्रिया है।
(V) नियोजन यह निश्चय करता है कि …………………. में क्या तथा कैसे करना है।
(VI) नियोजन-…………………. का आभासन नहीं है।
(VII) नियोजन प्रक्रिया में…………………. का मूल्यांकन किया जाता है।
(VIII) प्रत्येक कार्य के लिए एक नया …………………. बनाया जाता है।
सही जोड़ियाँ बनाइये –
1.
‘अ’
(I) प्रबंधन का प्राथमिक कार्य
(II) दैनिक गतिविधियों का संचालन
(III) स्थायी योजना
(IV) संक्रामक योजना
(V) नियोजन का केन्द्र बिंदु
(VI) एकल योजना
‘ब’
(अ) लक्ष्य प्राप्ति
(ब) भविष्य में दोहराई जाती है
(स) भविष्य में दोहराई नहीं जाती है
(द) प्रक्रिया
(इ) बजट
(फ) नियोजन
2.
‘अ’
(I) क्रम निश्चित करना
(II) कार्य कुशलता में वृद्धि
(III) अंतिम बिंदु
(IV) सामान्य विवरण
(V) विशिष्ट विवरण
‘ब’
(अ) उद्देश्य
(ब) नियम
(स)कार्यविधियाँ
(द) नीति
(इ) पद्धति
सत्य / असत्य में उत्तर दीजिये –
(I) नियोजन रचनात्मकता को कम करता है।
(II) नियोजन समय नष्ट करने वाली प्रक्रिया है।
(III) नियोजन विभिन्न विभागों एवं कर्मचारियों में सामंजस्य स्थापित करता है।
(IV) नियोजन निर्णय लेने को सरल बनाता है।
(V) नियोजन प्रतियोगितात्मक रुचि उत्पन्न करता है।
(VI) नियम लचीलेपन की इजाजत देते है।
(VII) नियोजन निर्देशन की व्यवस्था करता है।
एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
(I) प्रत्येक विकल्प के गुण दोष की जानकारी प्राप्त करना क्या कहलाता है?
(II) नियोजन में सबसे पहला कार्य क्या होता है?
(III) योजनायें किसके द्वारा लागु की जाती है?
(IV) संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने को व्यापक योजना को क्या कहा जाता है?
(V) नियोजन किस प्रकार की प्रक्रिया है?
(VI) नियोजन किस प्रकार का अभ्यास है?
(VII) नियंत्रण के लिए मानक कौन निर्धारण करता है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)
- नियोजन से क्या आशय है?
- कार्यक्रम का अर्थ लिखिए।
- नियोजन की दो सीमाएं लिखिए।
- नियोजन के दो उद्देश्य लिखिए।
- प्रक्रिया का अर्थ लिखिए।
- विधि से क्या आशय है?
- नियम का अर्थ लिखिए।
- कार्यक्रम का आशय स्पष्ट कीजिए।
- बजट का अर्थ लिखिए।
- उद्देश्य का अर्थ लिखिए।
- नीति का अर्थ लिखिए।
- अनुवर्तन का अर्थ लिखिए।
- विकल्पों का मूल्यांकन का अर्थ लिखिए।
- नियोजन एक मानसिक अभ्यास क्यों है?
- स्थाई योजना का अर्थ लिखिए।
- व्यूह रचना का अर्थ लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक)
- नियोजन की कोई 3 विशेषताएँ लिखिए।
- नियोजन की कोई 3 सीमाएँ लिखिए।
- नियोजन निर्णय लेने को किस तरह सरल बनाता है ?
- “नियोजन सर्वव्यापी है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
- नियोजन, नियंत्रण के मानकों का निर्धारण किस तरह करता है ?
- परिवर्तनशील वातावरण में नियोजन प्रभावी क्यों नहीं रहता है ?
- “क्या नियोजन समय नष्ट करने वाली प्रक्रिया है?”व्याख्या कीजिए।
- “नियोजन सफलता का आभासन नहीं है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
- नियोजन प्रक्रिया में विकल्पों का चुनाव को स्पष्ट कीजिए।
- “क्या नियोजन एक मानसिक अभ्यास है?” व्याख्या कीजिए।
- नियोजन अनिश्चितता की जोखिम को किस तरह कम करता है ?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक)
- योजना प्रक्रिया में प्रबंधन द्वारा उठाये जाने वाले कदमों का वर्णन कीजिए।
- नियोजन का महत्व लिखिए।
- नियोजन की प्रक्रिया लिखिए।
- पद्धति एवं कार्य विधि में कोई 4 अंतर लिखिए।
- नीतियों एवं नियमों में कोई 4 अंतर लिखिए।
- उद्देश्य एवं नीति में कोई 4 अंतर लिखिए।
- नियोजन के प्रकार लिखिए।
इकाई 5- संगठन
सही विकल्प चुनिये-
(I) प्रबन्ध के विस्तार का तात्पर्य है –
(अ) प्रबंधकों की संख्या
(ब) शीर्ष प्रबंधकों के सदस्यों की गणना
(स) एक उच्च अधिकारी के अन्तर्गत कार्य करने वाले अधीनस्थों की गणना
(द) एक प्रबन्धक के नियुक्त के लिए समय सीमा जिसके लिये उसे नियुक्ति दी गई है
(II) निम्नलिखित में से किस संगठन का निर्माण स्वतः होता है –
(अ) कार्यात्मक
(ब) विभागीय
(स) औपचारिक
(द) अनौपचारिक
(III) अधिकार अन्तरण नहीं किया जा सकता है –
(अ) दैनिक कार्य में
(ब) सामान्य कार्य में
(स) सरल कार्य में
(द) उपर्युक्त सभी
(IV) निम्नलिखित में से कौन सा संगठन व्यावसायिक विशिष्टिकरण को प्रेरित करता है –
(अ) कार्यात्मक संगठन
(ब) विभागीय संगठन
(स) अनौपचारिक संगठन
(द) उपर्युक्त सभी
(V) निम्नलिखित में से कौन सा संगठन प्रक्रिया का प्रथम चरण है –
(अ) कार्य की पहचान
(ब) कार्य का विभाजन
(स) अधिकारों का निर्धारण
(द) उद्देश्यों का निर्धारण
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –
(I) विकेन्द्रीकरण ………. का ही एक विकसित रूप है।
(II) विभागीय करण……….प्रक्रिया का एक सोपान है।
(III) ………. संगठन में अधिकार एवं कर्तव्य की स्पष्ट व्याख्या की जाती है।
(IV) अधीनस्थों को सीमित रूप में अधिकारों का हस्तांतरण………. कहलाता है।
(V) संगठन संरचना से आशय संस्था में ………. संबंध की व्याख्या करना है।
(VI) विकेन्द्रीकरण सदैव ………. से संतुलित होना चाहिए।
सही जोडियां बनाइये –
1.
‘अ’
(I) औपचारिक संगठन
(II) अनौपचारिक संगठन
(III) कार्यात्मक संरचना
(IV) विभागीय संरचना
(V) ऊपर से नीचे की ओर प्रवाह
(VI) नीचे से ऊपर की ओर प्रवाह
‘ब’
(अ) कार्य विशिष्टीकरण
(ब) उत्पाद विशिष्टीकरण
(स) अधिकार
(द) निश्चित
(इ) परिवर्तनशील
(ड) उत्तरदायित्व
2.
‘अ’
(I) अंतिम परिणाम का उत्तर देने की योग्यता
(II) निर्णय केवल उच्च स्तर पर
(III) सभी स्तरों पर निर्णय
(IV) सोपानिक क्रम निर्माण
(V) अफवाहें
‘ब’
(अ) विकेन्द्रीकरण
(ब) जवाबदेही
(स) केन्द्रीकरण
(द) विघटनकारी ताकत
(इ) सम्प्रेषण की स्पष्टता
सत्य / असत्य में उत्तर दीजिये –
(I) संगठन एक प्रक्रिया है।
(II) संगठन भ्रष्टाचार को जन्म देता है।
(III) विकेन्द्रीकरण एक प्रक्रिया नहीं है।
(IV) विभागीय संगठन से उच्च योग्यता के स्टाफ से उच्च की आवश्यकता में वृद्धि होती है।
(V) संगठन की स्थापना निम्न स्तर के प्रबन्ध द्वारा होती है।
(VI) अधिकार अन्तरण सभी व्यवसायों के लिए अनिवार्य होता है।
एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
(I) निर्णय लेने की शक्ति को क्या कहते है ?
(II) अधीनस्थों को कार्य सौंपने को क्या कहा जाता है ?
(III) संगठन प्रक्रिया में कितने कदम सम्मिलित है ?
(IV) ऐसी संस्था जो विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाती है। उसे कौन सा संगठन अपनाना चाहिए ?
(V) एक संगठन में कर्तव्यों का निर्धारण किस के बाद किया जाता है?
(VI) संगठन प्रक्रिया का परिणाम क्या होता है?
(VII) किस संगठन में गतिविधि का कोई पैटर्न नहीं होता है?
अति लधुत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)
- संगठन से क्या आशय है?
- औपचारिक संगठन से क्या आशय है?
- अनौपचारिक संगठन से क्या आशय है?
- उत्तरदेयता क्या है?
- केन्द्रीकरण से क्या आशय है?
- विकेन्द्रीकरण से क्या आशय है?
- अधिकार अन्तरण से क्या आशय है?
- अधिकार अन्तरण के दो उद्देश्य बताइये।
- प्रभागीय ढाँचे का डायग्राम बनाइये।
- क्रियात्मक संगठन क्या है?
- अधिकार अन्तरण की परिभाषा लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक)
- औपचारिक संगठन के कोई 3 लाभ बताइये।
- अनौपचारिक संगठन का समर्थन कैसे करता है?
- विकेन्द्रीकरण कब और क्यों किया जाता है?
- अधिकार अन्तरण के तत्वों को लिखिए।
- अनौपचारिक संगठन के कोई 3 दोष बताइये।
- संगठन की कोई 3 विशेषताएँ लिखिए।
- अधिकार एवं उत्तरदायित्व में कोई 3 अंतर लिखिए।
- कार्यात्मक संगठन एवं प्रभागीय संगठन में कोई 3 अंतर लिखिए।
- प्रभागीय संगठन के कोई 3 गुण लिखिए।
- कार्यात्मक संगठन के कोई 3 गुण लिखिए
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक )
- अधिकार अन्तरण एवं विकेन्द्रीयकरण में 4 अन्तर लिखिये।
- औपचारिक एवं अनौपचारिक संगठन में 4 अंतर लिखिये।
- अधिकार अन्तरण का महत्व समझाइये।
- संगठन की प्रक्रिया के चरण लिखिए।
- प्रभागीय संगठन संरचना बताइये।
- विकेन्द्रीयकरण के कोई 4 लाभ लिखिये।
- भारार्पण के प्रकार बताये।
- संगठन के कोई 4 उद्देश्य लिखिए।
- कार्यात्मक संगठन के कोई 4 लाभ लिखिए।
- प्रभागीय संगठन के कोई 4 दोष लिखिए।
1 thought on “MP Board 12th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank”