MP Board 12th Biology Reproductive Health Question Bank :
अध्याय – 4 जनन स्वास्थ्य
स्मरणीय महत्वपूर्ण बिंदु-
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार जनन स्वास्थ्य से तात्पर्य जनन के शारीरिक, भावनात्मक, व्यावहारिक तथा सामाजिक स्वास्थ्य से है।
- दुनिया में भारत ऐसा पहला देश है जिसने सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्तर पर जनन स्वास्थ्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने की कार्य योजना और कार्यक्रमों की शुरुआत की है।
- राष्ट्रीय स्तर पर जनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम जनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु चलाया जा रहा है।
- भारत में नई तकनीकी एवं कार्य नीतियों से जनन स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।
- भारत में परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत सन 1951 में हुई।
- आज दुनिया का हर छठा नागरिक भारतीय है।
- जनसंख्या नियंत्रण में यौन शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- यौन शिक्षा भ्रांतियों एवं अंधविश्वासों को दूर करने में मदद करती है।
- यौन क्रियाओं द्वारा फैलने वाले रोगों को यौन संचारित रोग (STD) कहते हैं।
- अधिकांश यौन संचारित रोग पूरी तरह उपचार योग्य हैं।
- 2 वर्ष तक मुक्त सहवास के बावजूद गर्भाधान न होने की स्थिति को बंध्यता कहते हैं।
- वे विशेष तकनीकें जिनसे जनन द्वारा बच्चा पैदा करने में मदद मिलती है सहायक जनन प्रौद्योगिकियाँ (ART) कहलाती हैं।
- अवांछित गर्भावस्था के समापन को एमटीपी कहते हैं।
- भारत में चिकित्सीय सगर्भता समापन को वैधानिक मान्यता दी गई है।
- दुनिया भर में प्रतिवर्ष 5 करोड़ चिकित्सीय सगर्भता समापन कराए जाते हैं।
- गर्भनिरोधक गोलियों में प्रोजेस्टेरोन एवं एस्ट्रोजन हार्मोन का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न – 1 बहुविकल्पीय प्रश्न –
(i) एम्नियोसेंटेसिस प्रक्रिया गर्भावस्था के इस अवधि में अपनाई जाती है – (अ) 8-10 सप्ताह (ब) 15-20 सप्ताह (स) 20-22 सप्ताह (द) कभी भी
(ii) पुरुषों में बंध्यकरण की विधि है – (अ) वैस्केटोमी (ब) ट्यूबेक्टोमी (स) माइटोक्टोमी (द) एनाटोमी
(iii) गर्भनिरोधक गोलियों में प्रयुक्त होने वाले रसायन का नाम है – (अ) प्रोजेस्टेरोन (ब) एस्ट्रोजन (स) प्रोजेस्टेरोन एवं एस्ट्रोजन (द) टेस्टोस्टेरोन
(iv) निम्नांकित में यौन संचारित रोग है – (अ) STD (ब) STI (स) PID (द) उपरोक्त सभी
(v) 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या वृद्धि की दर थी – (अ) 2 प्रतिशत (ब) 1 प्रतिशत (स) 20 प्रतिशत (द) 10 प्रतिशत
(vi) निम्नांकित में यौन जनित रोग नहीं है – (अ) एड्स (ब) गोनोरिया (स) एनीमिया (द) सिफिलिस
(vii) वैस्केटोमी और ट्यूबेक्टोमी विधियाँ है – (अ) जनन सहायता (ब) बंध्यकरण (स) लिंग परीक्षण (द) रोग प्रतिरोधक
(viii) इनमे IUD का एक प्रकार नहीं है – (अ) कॉपर T (ब) LNG (स) CNG 50 (द) कॉपर 7 मल्टीलोड
(ix) निम्नांकित में सहायक जनन प्रौद्योगिकी नहीं है – (अ) ZIFT (ब) GIFT (स) ELISA (द) ICSI
(x) जनसंख्या विस्फोट का कारण नहीं है – (अ) उच्च जन्म दर (ब) जनन रोग (स) निम्न मृत्यु दर (द) कम उम्र में विवाह
प्रश्न – 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(i) भारत में विवाह की वैधानिक आयु स्त्री के लिए ……………….. एवं पुरुष के लिए ……………….. वर्ष निर्धारित है।
(ii) भारत में सन 1951 में शुरू हुए परिवार नियोजन कार्यक्रम को ……………….. नाम से जाना जाता है।
(iii) शुक्राणु एवं अंडाणु के भौतिक संपर्क रोकने हेतु प्रयुक्त रोधक को ……………….. कहते हैं। (iv) महिलाओं में शल्य क्रिया द्वारा बंध्यकरण को ……………….. कहते हैं।
(v) प्रसव पूर्व स्वैच्छिक रूप से गर्भ के समापन को ……………….. कहते हैं।
(vi) यौन क्रियाओं से उत्पन्न होने वाले रोग ……………….. कहलाते हैं।
(vii) सुरक्षित सगर्भता समापन गर्भाधान से ……………….. सप्ताह तक किया जा सकता है।
(viii) प्राकृतिक रूप से जनन क्रिया में अक्षमता को ……………….. कहते हैं।
(ix) कृत्रिम रूप से निषेचित भ्रूण को मादा के गर्भाशय में स्थापित करना ……………….. कहलाता है।
(x) शुक्राणुओं को कृत्रिम रूप से मादा की योनि या गर्भाशय में प्रविष्ट कराना ……………….. कहलाता है।
प्रश्न – 3 सही जोड़ी बनाइए –
कॉलम A | कॉलम B |
(i) महिला नसबंदी | (अ) सहेली |
(ii) सहायक जनन प्रौद्योगिकी | (ब) MTP |
(iii) अनुवांशिक विकार | (स) ART |
(iv) स्वैच्छिक सगर्भता समापन | (द) एम्नियोसेंटेसिस |
(v) टेस्ट ट्यूब बेबी | (ई) ट्यूबेक्टोमी |
(vi) गर्भनिरोधक गोली | (फ) IVF |
प्रश्न – 4 एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए –
(i) जनन स्वास्थ्य के लक्ष्य हेतु भारत सरकार द्वारा चलाये गये कार्यक्रम का क्या नाम है?
(ii) भारत में जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य के लिए चलाये गए कार्यक्रम का क्या नाम है?
(iii) गर्भावस्था में अनुवांशिक विकारों का पता लगाने की विधि का क्या नाम है?
(iv) शुक्राणु उत्पन्न न करने वाले पुरुषों में संतान उत्पत्ति किस विधि से होती है?
(v) IUD का पूरा नाम लिखिए।
(vi) अंडाणु उत्पन्न न कर सकने वाली माताओं में संतानोंत्पत्ति किस विधि से होती है?
(vii) जनन क्षमता में कमी होना क्या कहलाता है?
(viii) यौन संचारित रोगों को संक्षिप्त रूप में क्या कहते हैं?
(ix) मातृ मृत्यु दर किसे कहते हैं?
(x) सर्वाधिक खतरनाक यौन संचारित रोग का नाम है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
- WHO का पूरा नाम लिखिए।
- सगर्भता से क्या आशय है?
- गर्भपात और चिकित्सीय गर्भ समापन में क्या अंतर है?
- IUD क्या है?
- यौन शिक्षा से क्या आशय है?
- आपातकालीन गर्भनिरोधक क्या है?
- टेस्ट ट्यूब बेबी क्या है?
- भारत में परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई?
- मुख्य गर्भनिरोधक किस प्रकार उपयोगी है?
- गर्भाशय में स्थापित की जाने वाली जनन रोधी युक्ति को क्या कहते हैं?
लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
- कोशिकीय शुक्राणु निक्षेपण (ICSI) क्या है?
- आर्तव चक्र क्या है?
- पीत पिंड (कॉर्पस ल्यूटियम) के 2 कार्य लिखिए।
- किशोरावस्था में यौन शिक्षा प्रदान करना आवश्यक क्यों है?
- चिकित्सीय गर्भ समापन किसे कहते हैं?
- STI क्या है? प्रमुख STI कौन-कौन से हैं?
- भारतीय परिदृश्य में यौन संचारित रोगों के प्रमुख कारण लिखिए।
- यौन संचारित संक्रमण स्वस्थ समाज के लिए खतरा क्यों है?
- एम्नियोसेंटेसिस क्या है? इसका महत्व लिखिए?
- ZIFT और GIFT में अंतर लिखिए?
- वासेक्टोमी और ट्यूबेक्टोमी में अंतर लिखिए?
- जीव निषेचन और पात्रे निषेचन में क्या अंतर है?
- यौन संचारित रोग बिना यौन क्रियाओं के भी फैल सकते हैं? कैसे?
- यौन संचारित रोगों से बचने के प्रमुख उपाय कौन से हैं? लिखिए।
- लिंग परीक्षण क्या है? क्या लिंग परीक्षण स्वस्थ समाज निर्माण के लिए आवश्यक है?
- MTP क्या है? किस प्रकार उपयोगी है?
- मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम होने के प्रमुख कारण क्या हैं?
- महिलाओं में गर्भाधारण रोकने की आईयूडी तकनीक क्या है?
- जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की व्याख्या कीजिए?
- यौन शिक्षा से यौन स्वास्थ्य को किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है, समझाइए।
- यौन अपराधों की रोकथाम में यौन शिक्षा की क्या भूमिका है?
- विद्यालयों में यौन शिक्षा की आवश्यकता क्यों है?
- जनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए सुधारों का वर्णन कीजिए?
- बंध्यकरण (नसबंदी) क्या है? भारतीय परिदृश्य में इसकी उपयोगिता समझाइए?
- गर्भनिरोधक उपायों की प्रमुख श्रेणियाँ (विधियाँ) कौन सी हैं? समझाइए।
- भारत में विवाह योग्य आयु लड़का लड़की हेतु पृथक-पृथक रखी गई है। क्या यह उचित है?
- IVF क्या है? संतानोंत्पत्ति में IVF की भूमिका समझाइए?
- छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को समझाइए।
- निम्नांकित के पूर्ण रूप लिखिए।
- RCH, IUD, IVF, ART, ZIFT, GIFT, MTP