MP Board 12th Biology Microbes Human Welfare Question Bank अध्याय 10 मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव प्रश्न बैंक

MP Board 12th Biology Microbes Human Welfare Question Bank : अध्याय 10 मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव includes many questions for exam as MP Board 12th Biology Microbes Human Welfare Question Bank

अध्याय 10 मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव

स्मरणीय बिंदु

  • सूक्ष्म जीव सर्वव्यापी होते हैं तथा यह अलग-अलग आकार प्रकार में पाए जाते हैं।
  • जीवाणु भोजी एक प्रकार का विषाणु है जो जीवाणुओं का भक्षण करता है।
  • सूक्ष्म जीव सैकेरोमाइसिस सेरेविसी द्वारा किण्वन महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया की जाती है जिसके माध्यम से ब्रेड, इडली, डोसा, टोड़ी, पनिर, चीज़ आदि उत्पादों का निर्माण किया जाता है।
  • औद्योगिक स्तर पर किण्वित पेय पदार्थ जैसे कि बीयर, व्हिस्की, ऐथेनॉल तथा प्रति जैविकों के निर्माण में सूक्ष्म जीवों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है।
  • पेनिसिलियम नामक मोल्ड से पेनिसिलिन का उत्पादन किया जाता है जो कि सर्वप्रथम खोजा गया एंटीबायोटिक है।
  • सूक्ष्म जीव महत्त्वपूर्ण रसायनों के संश्लेषण में भी भाग लेते हैं जैसे एस्परजिल्लस नाइगर (कवक) से साइट्रिक अम्ल, एसीटो बैक्टर एसीटाई (जीवाणु) से एसीटिक अम्ल, क्लोस्ट्रीडियम ब्यूटायलिकम (जीवाणु) से ब्यूटायलिक अम्ल तथा लैक्टोबैसिलस (जीवाणु) से लैक्टिक अम्ल का उत्पादन किया जाता है।
  • कई एंजाइम जैसे पेक्टिनेजेज़, प्रोटीएजेज़ तथा स्ट्रेप्टोकाइनेज़ (स्ट्रेप्टोकोकस जीवाणु) आदि भी सूक्ष्म जैविक उत्पाद हैं।
  • जैविक सक्रिय अणु जैसे कि ‘साइक्लोस्पोरिन \text{A}‘ (कवक उत्पाद) प्रतिरक्षा निरोधक के रूप में तथा ‘स्टैटिन’ (यीस्ट उत्पाद) व्यापारिक स्तर पर रक्त कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोग किया जाता है।
  • वाहितमल (सीवेज) के प्राथमिक तथा द्वितीयक उपचार में सूक्ष्म जीव अवायवीय ऑक्सीकरण करते हैं जिससे कि ‘बायोगैस’ का निर्माण होता है। बायोगैस मीथेन, हाइड्रोजन सल्फाइड, कार्बन डाइऑक्साइड आदि गैसों का मिश्रण होती है तथा यह ज्वलनशील होती है।
  • B.O.D. (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड) ऑक्सीजन की वह मात्रा है जो जीवाणु द्वारा 1 लीटर पानी में उपस्थित कार्बनिक पदार्थ का ऑक्सीकरण करने में उपयोग की जाती है।
  • गोबर गैस जिसमें बड़ी मात्रा में मीथेन गैस पाई जाती है, का निर्माण मिथेनोजन जीवाणु (मिथेनोबैक्टीरियम) द्वारा बायोगैस संयंत्रों में किया जाता है जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक प्रचलित है।
  • पीड़कों से फसलों को बचाने के लिए सूक्ष्म जीवों को जैव नियंत्रक के रूप में उपयोग किया जाता है, जैसे कि बेसिलस थुरिनजिएन्सिस जीवाणु में पाए जाने वाले ‘क्राईजीन’ का प्रयोग बीटी कॉटन बनाने में, ट्राइकोडर्मा कवक का उपयोग रोग नियंत्रक के रूप में, बैक्युलोवायरस का प्रयोग कीटों को रोकने में किया जाता है।
  • कई सूक्ष्म जीव जैसे जीवाणु, कवक तथा साइनोबैक्टीरिया जैव उर्वरक के रूप में मृदा की पोषण गुणवत्ता को बढ़ाते हैं। राइजोबियम जीवाणु लेग्यूमिनस पौधों की जड़ों में सहजीवी संबंध बनाकर निवास करता है तथा नाइट्रोजन स्थिरीकरण का कार्य करता है।
  • एजोस्पिरिलम तथा एजोटोबैक्टर मृदा में मुक्त अवस्था में निवास करके वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिरीकृत करते हैं।
  • कवक का पादपों के साथ सहजीवी संबंध ‘माईकोराइजा’ कहलाता है जो कि मृदा से फास्फोरस का अवशोषण कर उसे पादपों के लिए उपलब्ध कराता है।
  • साइनोबैक्टीरिया (एनाबीना, नॉस्टॉक, ओसिलेटोरिया) धान के खेत में नाइट्रोजन स्थिरीकरण कर जैव उर्वरक की भूमिका निभाते हैं।
  • नील हरित शैवाल मृदा में कार्बनिक पदार्थों की वृद्धि कर उसकी उर्वरता को बढ़ाती है।

प्रश्न 1 बहुविकल्पीय प्रश्न –

(i) हरी खाद के लिए सर्वोत्तम फसल है –
(अ) मक्का
(ब) ज्वार
(स) अरहर
(द) सनई

(ii) लैक्टोबैसिलस दूध को दही में बदलते समय उसमें किस विटामिन की वृद्धि करते हैं –
(अ) विटामिन \text{A}
(ब) विटामिन \text{B}12
(स) विटामिन \text{C}
(द) विटामिन \text{D}

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(iii) पीड़कनाशी सामान्यतः किसे प्रभावित करते हैं –
(अ) तंत्रिका तंत्र
(ब) पेशी तंत्र
(स) संवहन तंत्र
(द) प्रति रक्षात्मक तंत्र

(iv) जीवाणु जो अमोनिया को नाईट्रेट में बदलते हैं, कहलाते हैं –
(अ) एजोटोबैक्टर
(ब) राइजोबियम
(स) थायोबैसिलस
(द) नाइट्रोसोमोनास तथा नाइट्रोबैक्टर

(v) प्राकृतिक कीट नाशक है –
(अ) \text{DDT}
(ब) एजाडिरेक्टिन
(स) \text{BHC}
(द) फेरोमोन्स

(vi) विनाइट्रीकारी जीवाणु का कार्य है –
(अ) नाईट्रेट को स्वतंत्र नाइट्रोजन में बदलना
(ब) नाइट्रोजन को अमोनिया में बदलना
(स) अमोनिया को नाईट्रेट में बदलना
(द) नाईट्राइट को नाईट्रेट में बदलना

(vii) गोबर गैस की खाद प्रभावी होती है –
(अ) 2 से 3 वर्ष तक
(ब) 5 से 6 वर्ष तक
(स) 3 से 4 माह तक
(द) 1 से 2 माह तक

(viii) नाइट्रोजन स्थिरी कारक जीवाणु किनकी मूल ग्रंथिकाओं में मिलते हैं –
(अ) सरसों की
(ब) गेहूं की
(स) चने की
(द) कपास की

(ix) किस तत्व की कमी से फल वृक्षों में गुठली नहीं बनती
(अ) पोटाश
(ब) फास्फोरस
(स) नाइट्रोजन
(द) कैल्शियम

(x) जैव पीड़कनाशी द्वारा किसे नियंत्रित किया जा सकता है –
(अ) कीट
(ब) रोग
(स) खरपतवार
(द) उपरोक्त सभी

(xi) निम्न में से किसका उपयोग जैव उर्वरक के रूप में किया जा सकता है –
(अ) एजोला
(ब) ई. कोलाई
(स) स्पाइरोगायरा
(द) केशिका

(xii) कवक का पादप जड़ों के साथ सहजीवी संबंध क्या कहलाता है –
(अ) लाइकेन
(ब) माईकोराइजा
(स) फाइकोराइजा
(द) साइनोबैक्टीरिया

(xiii) पादप कोशिका में विषाणु का प्रवेश स्थान है –
(अ) लैटीसेल्स
(ब) घाव
(स) स्टोमेटा
(द) जड़ें

(xiv) VAM क्या है?
(अ) जीवाणु
(ब) कवक
(स) यीस्ट
(द) विषाणु

(xv) Bt कॉटन किसके प्रति प्रतिरोधी है –
(अ) कीट
(ब) खरपतवारनाशी
(स) लवण
(द) सूखा

(xvi) ब्रेड बनाने में प्रयुक्त किया जाता है –
(अ) लैक्टोबैसिलस
(ब) स्ट्रेप्टोबैसिलस
(स) एस्परजिलस
(द) एस. सेरेविसी

(xvii) यीस्ट का उपयोग इसके निर्माण में किया जाता है –
(अ) इथाइल ऐल्कोहॉल
(ब) एसीटिक एसिड
(स) चीज
(द) दही

(xviii) अधिकांश देशों में किसके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है –
(अ) \text{BHC}
(ब) \text{DDT}
(स) \text{CFC}
(द) एल्ड्रिन

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(i) एजाडाइरेक्टिन नामक कीटनाशक ……………….. पौधे से प्राप्त किया जाता है।
(ii) ……………….. का प्रयोग इथेनॉल के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए किया जाता है।
(iii) साइट्रिक अम्ल का उत्पादन ……………….. के द्वारा किया जाता है।
(iv) पेड़-पौधों को हानि पहुँचाने वाले कीटों को ……………….. कहते हैं।
(v) सिरका उत्पादन में ……………….. जीवाणु सहायक होता है।
(vi) ……………….. एक कवक रोधी जीवाण्विक प्रतिरक्षी पदार्थ है।
(vii) जीवाणुओं को संक्रमण करने वाले विषाणु ……………….. कहलाते हैं।
(viii) दाल कुल के पौधों की जड़ों में ……………….. नामक जीवाणु पाया जाता है।
(ix) ……………….. का उपयोग पशु तथा मानव में प्रोटीन के वैकल्पिक स्रोत के रूप में किया जाता है।
(x) नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीवाणु को ……………….. कहते हैं।
(xi) दूध से दही का निर्माण ……………….. के द्वारा किया जाता है।
(xii) नॉस्टॉक और एनाबीना ……………….. कहलाते हैं।
(xiii) जीवाणु की कोशिका भित्ति ……………….. की बनी होती है।
(xiv) राइजोबियम, एजोला, एनाबीना आदि ……………….. उर्वरक के उदाहरण हैं।
(xv) ……………….. को ‘बेकर्स यीस्ट’ भी कहते हैं।
(xvi) ……………….. एक जैव सक्रिय अणु है।

प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए –

1.

कॉलम Aकॉलम B
(i) माइकोराइजा(अ) स्पाइरुलिना
(ii) \text{SCP}(ब) मीथेन
(iii) राइबोफ्लेविन(स) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(iv) बायोगैस(द) सह जैविक संबंध
(v) एंटीबायोटिक(ई) विटामिन \text{B}2

2.

AB
(i) प्राकृतिक कीटनाशी(अ) एनाबीना
(ii) वर्मी कम्पोस्ट(ब) पायराइट
(iii) एजोला(स) \text{NODEP}
(iv) मृदा शोधक(द) केंचुआ
(v) ट्राइकोडर्मा(ई) एजाडिरेक्टिन

प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए।

(i) IPM का पूरा नाम लिखिए।
(ii) पेनिसिलिन की खोज किसने की?
(iii) एक पीड़कनाशी नाम लिखिए।
(iv) \text{BOD} का पूरा नाम लिखिए।
(v) फसल के साथ उगे अवांछित पौधों को क्या कहते हैं?
(vi) इंटरफेरॉन क्या है?
(vii) सूक्ष्मजीवों द्वारा कीट/खरपतवार के नियंत्रण को क्या कहते हैं?
(viii) योगर्ट किसे कहते हैं?
(ix) मिट्टी में पाए जाने वाले दो नाइट्रोजन स्थिरीकारक जीवाणुओं के नाम लिखिए।
(x) ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में श्वसन करने वाले सूक्ष्मजीवों को क्या कहते हैं?
(xi) सहजीवी एवं असहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकारक जीवाणुओं के नाम लिखिए।
(xii) स्विस पनीर बनाने के लिए किस जीवाणु का प्रयोग किया जाता है?
(xiii) किस मछली का उपयोग मच्छरों के नियंत्रण के लिए किया जाता है?
(xiv) ब्रेड बनाने में किस सूक्ष्मजीव का उपयोग किया जाता है?

अति लघु उत्तरीय प्रश्न – (2 अंक)

  1. भारत सरकार द्वारा गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए लागू की गई योजना का नाम लिखिए।
  2. साइक्लोस्पोरिन-\text{A} (प्रतिरक्षा निरोधात्मक औषधि) तथा स्टैटिन (रक्त कोलेस्ट्रॉल लघुकरण कारक) प्राप्त करवाने वाले सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए।
  3. यीस्ट कोशिकाओं को किण्वन में क्या योगदान है?
  4. बायोगैस के घटक गैसों के नाम लिखिए।
  5. जिब्बेरेलिन हार्मोन किस कवक से प्राप्त किया जाता है?
  6. मीथेनोजन किन्हें कहते हैं?
  7. धान उत्पादन में एजोला का क्या महत्व है?
  8. जीवाणु भोजी को संक्षेप में समझाइए।
  9. ‘गोबर गैस’ क्या होती है?
  10. Bt कॉटन में Bt का क्या अर्थ है?
  11. दूध से पनीर बनाते समय फलों की सुगंध डालने से बना पदार्थ क्या कहलाता है?
  12. BOD का अर्थ समझाइए।
  13. जैव उर्वरक को समझाइए।
  14. किस जीवाणु को ‘ब्रीवर्स यीस्ट’ कहा जाता है?
  15. पेनिसिलिन का उत्पादन करने वाले सूक्ष्म जीव का नाम लिखिए।
  16. जैव नियंत्रण से आप क्या समझते हैं?
  17. एस्परजिल्लस नाइगर द्वारा किस अम्ल का निर्माण किया जाता है?
  18. बेकर्स यीस्ट का नाम लिखिए।
  19. स्विस चीज़ में पाए जाने वाले बड़े-बड़े छिद्र किस कारण से बनते हैं?

लघु उत्तरीय प्रश्न – (3 अंक)

  1. बोतल में बंद गंगा जल बहुत अधिक समय तक रखने पर भी खराब नहीं होता, क्यों?
  2. प्रति जैविक (एंटीबायोटिक) से आप क्या समझते हैं?
  3. किण्वन को संक्षेप में समझाइए।
  4. बीटी कॉटन की 3 विशेषताएँ लिखिए।
  5. कौन सा पनीर एक विशिष्ट कवक की वृद्धि से परिपक्व होता है?
  6. वह कौन सा विशिष्ट खनिज है जिसका अवशोषण माइकोराइजा करता है और पौधे को पहुँचाता है किन्तु पौधा स्वयं उसे अवशोषित नहीं कर पाता?
  7. कारण बताइए कि क्यों दलहनी पौधे नाइट्रोजन स्थिरीकरण कर पाते हैं परंतु अनाज देने वाले पौधे नहीं।
  8. वाहित मल का प्राथमिक उपचार, द्वितीयक उपचार से किस प्रकार भिन्न है?
  9. जैव नियंत्रण में काम आने वाले सूक्ष्म जीवों पर प्रकाश डालिए।
  10. फेरोमोन्स क्या होते हैं? इनके उपयोग लिखिए।
  11. निम्नलिखित पीड़कनाशकों के नाम लिखिए-
    (i) कीटों को नष्ट करने वाले
    (ii) कवकों को नष्ट करने वाले
    (iii) जीवाणुओं को नष्ट करने वाले
    (iv) कृमियों को नष्ट करने वाले

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – (4 अंक)

  1. पारंपरिक भोजन इडली, डोसा, चीज़ आदि के निर्माण में प्रयुक्त किण्वन प्रक्रिया में सूक्ष्म जीव किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
  2. मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिए जैव उर्वरक, रासायनिक उर्वरक से किस प्रकार बेहतर है? समझाइए।
  3. निम्नलिखित क्षेत्रों में जीवाणुओं के उपयोग लिखिए-
    (i) नाइट्रोजन स्थिरीकरण
    (ii) तंबाकू एवं चाय उद्योग
    (iii) सहजीवी के रूप में
    (iv) औषधि निर्माण
    (v) घरेलू उपयोग
    (vi) वाहित मल उपचार
  4. रोजमर्रा के जीवन में बायोगैस किस प्रकार महत्वपूर्ण है? समझाइए।
  5. जैविक खाद को विभिन्न उदाहरण देकर समझाइए।
  6. किसान के लिए जैव पीड़कनाशी किस प्रकार से महत्वपूर्ण होते हैं? विस्तार पूर्वक समझाइए।
  7. व्यावसायिक उपयोग में आने वाले किन्हीं तीन सूक्ष्म जीवों के नाम तथा उपयोग लिखिए।
  8. बायो गैस संयंत्र की संरचना चित्र सहित समझाइए।
  9. प्रति जैविक (एंटीबायोटिक) हमारे जीवन में किस प्रकार उपयोगिता रखते हैं?
  10. वाहितमल के प्राथमिक एवं द्वितीयक उपचार को समझाइए।
  11. कवकों से प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रति जैविकों के नाम और उनके उपयोग लिखिए।
  12. खाद एवं उर्वरक में 3 अंतर लिखिए।

Leave a Comment