MP Board 12th Biology Human Reproduction Question Bank :
अध्याय – 3 मानव जनन
स्मरणीय बिंदु
- स्तनियों के शुक्राणु का एक्रोसोम कुछ एंजाइमों का स्रावण करता है।
- शुक्राणु का संग्रह शुक्राशय में होता है।
- फेलोपियन ट्यूब अंडवाहिनी का भाग है।
- वृषण में अंतराली कोशिकाओं द्वारा लिंग हार्मोन का स्राव होता है।
- निषेचन की क्रिया अंडवाहिनी में होती है।
- गर्भाशय में अपरा भ्रूण को पोषण प्रदान करता है।
- मानव लैंगिक उत्पत्ति वाला जीव है।
- मानव में आंतरिक निषेचन होता है।
- नर तथा मादा युग्मक अगुणित होते हैं।
- युग्मनज द्विगुणित होता है।
- शुक्राणुजनन में शुक्राणुओं का व अंडाणुजनन में अंडाणुओं का निर्माण होता है।
1. सही विकल्प चुनकर लिखिये –
- युग्मनज होता है – (अ) अगुणित (ब) द्विगुणित (स) त्रिगुणित (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
- मानव है – (अ) अंडप्रजक (ब) सजीव प्रजक (स) अंड जरायुज (द) (ब) एवं (द) दोनों
- कितने द्वितीयक शुक्र कोशिकाओं से 200 शुक्राणु बनेंगे? (अ) 100 (ब) 200 (स) 10 (द) 20
- IVF में स्थानांतरित किया जाता है – (अ) 16 कोरक खण्डों वाले भ्रूण को फेलोपियन नली में (ब) अंडाणु को फेलोपियन नली में (स) युग्मनज को फेलोपियन नली में (द) युग्मनज को गर्भाशय में
- ध्रुवीय काय का निर्माण होता है – (अ) अंडजनन में (ब) शुक्रजनन में (स) निषेचन में (द) शुक कायान्तरण में
- मनुष्य में भ्रूणीय झिल्लियों की संख्या होती है – (अ) 2 (ब) 3 (स) 4 (द) 0
- इम्प्लांटेशन वह क्रिया है जिसमें (अ) अंडे का निषेचन (ब) अंडे की गति होती है (स) अंडे का विलोपन होता है (द) गर्भाशय की भित्ति से ब्लास्टोसिस्ट बनता है।
- सेमिनिफेरस नलिकाएँ पायी जाती हैं – (अ) वृषण में (ब) अंडाशय में (स) वृक्क में (द) फेफड़े में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(i) अंडाणु जनन द्वारा एक अंडाणु जनन से ……………….. अंडाणु तथा ……………….. ध्रुव कोशिकाएँ बनती हैं।
(ii) मानव ……………….. उत्पत्ति वाला है।
(iii) मानव में ……………….. निषेचन होता है।
(iv) भ्रूण और गर्भाशय के बीच संवहनी संपर्क बनाने वाली रचना को ……………….. कहते हैं।
(v) नर एवं स्त्री के युग्मक के संलयन (फ्यूजन) को ……………….. कहते हैं।
3. एक शब्द में उत्तर दीजिए –
- शुक्राणु जनन के समय 24 प्राथमिक स्पर्मेटोसाइट से कितने शुक्राणु बनेंगे?
- स्तनियों में निषेचन कहाँ सम्पन्न होता है?
- अंडजनन के दौरान एक अंडे के बनने में कितने ध्रुवीय पिंड निकलते हैं?
- उस पदार्थ का नाम बताओं जो शुक्राणु को अंडाणु में प्रवेश की सहायता के लिए शुक्राणुओं में बनता है।
- कॉर्पस ल्यूटियम का निर्माण किस अंग में होता है?
- मानव गर्भावस्था कितने दिनों की होती है?
- मनुष्य के शुक्राणु में कितने ऑटोसोम होते हैं?
- प्लेसेंटा से स्रावित होने वाले एक हार्मोन का नाम लिखिए।
- कोलोस्ट्रम क्या है?
- मेनारके क्या है?
4. सही जोड़ी बनाइए –
कॉलम (अ) | कॉलम (ब) |
(i) लीडिंग कोशिकाएं | (अ) रजोनिवृत्ति |
(ii) एक्रोसोम | (ब) प्रोजेस्ट्रोन |
(iii) कॉर्पस ल्यूटियम | (स) टेस्टोस्टीरॉन |
(iv) मीनोपॉज | (द) गॉल्जी काय |
(v) शुक्रजन नलिकाएं | (र) सरटोली कोशिकाएं |
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न –
- शुक्राणु जनन को परिभाषित कीजिए।
- मानव शुक्राणु का नामांकित चित्र बनाइए।
- कॉर्पस ल्यूटियम एवं एक्रोसोम के कार्य लिखिए।
- आर्तव चक्र क्या है?
- प्रसव क्या है? परिभाषित कीजिए।
- प्लेसेंटा के कार्य लिखिए।
- ग्रेफियन फॉलिकल का नामांकित चित्र बनाइए।
- सेमिनल प्लाज्मा के मुख्य घटक क्या है, लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न – (3 अंक)
- वृषण उदर गुहा के बाहर क्यों पाए जाते हैं?
- शुक्राणु जनन किस प्रकार होता है, रेखाचित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए।
- मां के दूध को नवजात शिशु के लिए सबसे अच्छा क्यों माना जाता है?
- एक्टोडर्म, मिजोडर्म एवं एंडोडर्म के द्वारा कौन से अंग बनते हैं?
- स्पर्मेटोजेनेसिस और ऊजेनेसिस में कोई 3 अंतर लिखिए।
- पुरुषों में पाए जाने वाले द्वितीयक लैंगिक लक्षण लिखिए।
- अंडजनन क्या है? अंडजनन की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।
- स्त्री जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
- इम्प्लांटेशन से क्या है, परिभाषित कीजिए।
- शुक्राणु जनन किस प्रकार होता है, रेखाचित्र सहित समझाइए।
- हमारे समाज में लड़कियों के जन्म देने का दोष महिलाओं को दिया जाता है, लिखिए कि यह क्यों सही नहीं है?
- अंडजनन की प्रक्रिया को रेखाचित्र द्वारा समझाइए।
- शुक्र जनन अंडजनन से किस प्रकार भिन्न है?
- एक माह में मानव अंडाशय से कितने अंडे निकलते हैं? यदि माता ने समरूप जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है तो आप क्या सोचते हैं कितने अंडे विमोचित हुए होंगे?