MP Board 12th Biology Evolution Question Bank अध्याय 7 विकास प्रश्न बैंक

MP Board 12th Biology Evolution Question Bank : अध्याय 7 विकास प्रश्न बैंक include many questions from MP Board 12th Biology Evolution Question Bank

अध्याय 7 विकास (Evolution)

स्मरणीय बिंदु

  • एब-लेमात्रे (Abbe Lemaître) ने बिग बैंग परिकल्पना (Big Bang Theory) का प्रतिपादन किया।
  • परिवर्तन के साथ ही अवतरण (Descent with modification) जीव विकास है।
  • एंपीडोक्लीज (Empedocles 495-435 BC) को विकास का जनक कहा जाता है।
  • लेमार्क (1774-1829) ने उपार्जित लक्षणों की वंशागति से नई जातियों का उद्भव बताया है।
  • कुवियर (Cuvier 1882) ने प्रलयवाद मत का प्रतिपादन किया।
  • चार्ल्स डार्विन 1859 ने प्राकृतिक चयन का प्रतिपादन किया।
  • जनन द्रव्य सिद्धांत (Germplasm Theory) का प्रतिपादन वीजमैन (Weismann 1883) ने किया।
  • समजात अंग (Homologous Organ) जिनकी मूल संरचना व उद्भव समान होता है, लेकिन वह भिन्न-भिन्न कार्यों हेतु अनुकूलित होते हैं। जैसे पक्षियों के पंख, चमगादड़ के पेटेजियम, सीलका फ्लिपपर, मनुष्य के अग्रपाद समजात अंग हैं।
  • समवृत्ति अंग (Analogous Organ) ऐसे अंग हैं जो समान कार्य के संपादन के कारण समान दिखाई देते हैं। लेकिन उत्पत्ति (उद्भव) भिन्न-भिन्न होता है। जैसे मछलियों व व्हेल के चलन अंगों में समानता, कीटों व पक्षियों के पंख में समानता
  • अवशेषी अंग शरीर में पाए जाने वाले कार्य विहीन अंग हैं। जैसे पुच्छ कशेरुकी, कर्ण पल्लव की पेशियाँ, निमेषक पटल, अक्लदाढ़, त्वचा के बाल आदि अवशेषी अंग हैं।
  • ए.आई.ओपेरिन (A.I. Oparin) ने 1924 में जीवन की उत्पत्ति का जैव रासायनिक सिद्धांत (Bio Chemical Theory of Origin of Life) प्रतिपादित किया।
  • बृहत कार्बनिक अणुओं (Large Organic Molecules) के मध्य अंतर आणविक आकर्षण के कारणों
  • कोलाइडलीय समूहों का निर्माण हुआ जिसे कोएसरवेट (Coacervate) कहा गया।
  • हयूगो डी ब्रिज ने 1901 में उत्परिवर्तन सिद्धांत (Theory of Mutation) दिया।

1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

(i) पुनरावृत्ति सिद्धांत (Theory of Recapitulation) किसने दिया था –
(अ) डार्विन
(ब) अरस्तु
(स) अरस्तु
(द) हैकल

(ii) Charles Darwin की पुस्तक का नाम है –
(अ) ओरिजिन ऑफ स्पीशीज (Origin of Species)
(ब) थ्योरी ऑफ म्यूटेशन
(स) टेम्पल ऑफ नेचर (Temple of Nature)
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(iii) सरीसृप का काल (Age of Reptiles) है –
(अ) प्रोटोजोइक
(ब) कार्बोनिफरसकाल
(स) मेसोजोइक
(द) सिल्यूरियन

(iv) कुछ समय पूर्व लुप्त हुआ जंतु है –
(अ) टीरोकटाइल
(ब) मैम्मथ
(स) डायनासोर
(द) डोड़ो

(v) अकशोरुकी व कशेरुकी के बीच की कड़ी है –
(अ) स्फेनोडोन
(ब) पेरीपेटस
(स) बैलानोग्लोसस
(द) टैकिग्लोसस

(vi) उत्परिवर्तन (Mutation) का कारण है –
(अ) गुणसूत्रों में परिवर्तन
(ब) DNA में परिवर्तन
(स) जीन में परिवर्तन
(द) इनमें से सभी

(vii) विशिष्ट सृजन का सिद्धांत के प्रमुख समर्थक थे –
(अ) अरस्तु
(ब) ओपरिन
(स) वीजमैन
(द) फादर सुआरेज

(viii) Philosophy Zoologique पुस्तक के लेखक हैं –
(अ) मेंडल
(ब) डार्विन
(स) लैमार्क
(द) अरस्तु

(ix) पक्षी एवं सरीसृप वर्ग की संयोजक कड़ी (Connecting link) है –
(अ) यूग्लीना
(ब) आर्कियोप्टेरिस
(स) पेरीपेट्स
(द) काईमेरा

(x) जीवित जीवाश्म है –
(अ) यूग्लीना
(ब) लिमुलस
(स) बैलानोग्लोसस
(द) साईकॉन


2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) चार्ल्स डार्विन ने ……………….. जहाज पर विश्व भ्रमण किया।
(ii) चमगादड़ के पंख और व्हेलकेफ्लिपर ……………….. अंग हैं।
(iii) हयूगो डी ब्रिज ने ……………….. नामक पौधे पर किया।
(iv) आधुनिक समय में जिराफ की लंबी गर्दन का कारण ……………….. लक्षण है।
(v) मनुष्य का घनिष्ठतम कपि पूर्वज ……………….. है।
(vi) जीवाश्म सामान्यतः ……………….. चट्टानों में पाए जाते हैं।
(vii) औद्योगिक मेलानिज्म की व्याख्या के लिए उपयुक्त उदाहरण है।
(viii) चार्ल्स डार्विन ने जैव विकास का सिद्धांत (प्राकृतिक चयन) ……………….. सन में दिया था।
(ix) मानव ……………….. युग में उत्पन्न हुए।
(x) प्रारंभिक स्तनधारी ……………….. महाद्वीप में पाए जाते हैं।


3. एक शब्द में उत्तर दीजिए-

(i) सजीव व निर्जीव के बीच की कड़ी का नाम लिखिए।
(ii) आदि वायुमंडल में किस गैस की अनुपस्थिति थी?
(iii) मानव का वैज्ञानिक नाम क्या है?
(iv) चार्ल्स डार्विन की पुस्तक का नाम लिखिए।
(v) लैमार्क की एक पुस्तक का नाम लिखिए।
(vi) लैमार्क के सिद्धांत को किस नाम से जाना जाता है?

(vii) ए.आर.वेलेस (A.R.Wallace) ने सभी जंतुओं के भौगोलिक वितरण को कितने क्षेत्रों में विभाजित किया।
(viii) डार्विन ने किस द्वीप समूह पर फिंचों को देखा था।
(ix) चार्ल्स डार्विन ने फिंचों के कुल कितने कुल (Families) देखे थे।
(x) भू वैज्ञानिक समय सारणी को कितने महाकल्प (Era) में बाँटा गया है?


4. (1) सही जोड़ियाँ मिलाइए-

कॉलम (अ)कॉलम (ब)
(i) विशिष्ट सृजन का सिद्धांत(अ) रिचटर
(ii) स्वतः जनन का सिद्धांत(ब) फ्रांसिस्को रेडी
(iii) जीवजात जनन का सिद्धांत(स) कुवियर
(iv) ब्रह्मांडवाद का सिद्धांत(द) सुआरेज
(v) जैव रासायनिक सिद्धांत(ई) वीजमैन
(vi) जर्मप्लाज्म का सिद्धांत(फ) अरस्तु
(vii) प्रलयवाद का सिद्धांत(ग) ओपरिन

2. सही जोड़ी मिलाइए-

कॉलम (अ)कॉलम (ब)
(i) गैलोपेगोस(अ) हयूगो डीब्रिज
(ii) कोएसरवेट(ब) समान संरचना एवं उद्भव वाले अंग
(iii) जनसंख्या सिद्धांत(स) भिन्न भिन्न उद्भव एवं समान कार्य
(iv) समवृत्ति अंग(द) ओपेरिन
(v) उत्परिवर्तन सिद्धांत(ई) हैकल
(vi) समजात अंग(फ) डार्विन
(vii) ब्रह्मांड की उत्पत्ति(ग) लुई पाश्चर

अति लघु उत्तरीय प्रश्न- (2 अंक)

  1. अवशेषी अंग किसे कहते हैं?
  2. मनुष्य के अवशेषी अंग लिखिए।
  3. समजात अंग क्या है? उदाहरण लिखिए।
  4. समवृत्ति अंग क्या है? उदाहरण लिखिए।
  5. पुनरावर्तन सिद्धांत क्या है?
  6. अपसारी जैव विकास या अनुकूलनीय विकिरण क्या है?
  7. लैमार्क ने कौन सा सिद्धांत दिया था?
  8. उत्परिवर्तन शब्द किसने दिया था? उत्परिवर्तन का अध्ययन किस पौधे में किया गया?
  9. नव डार्विनवादी वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।
  10. किन्हीं दो योजक कड़ियों के नाम लिखिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न- (3 अंक)

  1. फूफफसमीन (मछलियाँ) क्या है? उदाहरण लिखिए।
  2. जीवाश्म की आयु का निर्धारण कौन-कौन सी रेडियोधर्मी समस्थानिकों (Isotopes) का प्रयोग किया जाता है?
  3. पैनजेनेसिस सिद्धांत क्या है?
  4. जीवन की उत्पत्ति की व्याख्या करने वाले सिद्धांतों के केवल नाम लिखिए।
  5. क्या भौगोलिक पृथक्करण अलैंगिक जनन वाले जीवों के जाति उद्भव का प्रमुख कारक हो सकता है?
  6. उत्परिवर्तनवाद को संक्षेप में लिखिए।
  7. पुनरावर्तन सिद्धांत को संक्षेप में समझाइये।
  8. संयोजक जाति कड़ियों से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइये।
  9. आधुनिक मानव विकास को समझाइए।
  10. जैव विकास के लिए कौन-कौन से प्रमाण महत्वपूर्ण हैं?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-(विश्लेषणात्मक) (4 अंक)

  1. जाति निर्माण (Speciation) से क्या आशय है? सिपेट्रिक स्पीसिएशन तथा ऐलोपेट्रिक स्पीसिएशन को समझाइये।
  2. ब्रह्मांड उत्पत्ति के संबंध में बिगबैंग सिद्धांत (Big-bang-theory) को समझाइए।
  3. समजात अंग एवं समवृत्ति अंग में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  4. जीवाश्म क्या है? विस्तृत समझाइए।
  5. लैमार्कवाद से आप क्या समझते हैं? उपयोगिता एवं अनुपयोगिता के प्रभाव को समझाइए।
  6. डार्विनवाद एवं लैमार्कवाद में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  7. जैव रासायनिक उत्पत्ति के संबंध में मिलर व यूरे के प्रयोग को सचित्र समझाइए।
  8. हम एक जीवाश्म की आयु की गणना कैसे करेंगे? समझाइए।
  9. पृथ्वी पर सभी जीव एक मूल पूर्वज से उत्पन्न हुए हैं? जैव रसायन की सहायता से कैसे प्रमाणित करेंगे?
  10. हार्डी-विनबर्ग सिद्धांत क्या है? व्याख्या कीजिये।

Leave a Comment