MP Board 12th Aldehydes ketones and carboxylic acids Question Bank : कक्षा 12 एकक 12 ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सलिक अम्ल प्रश्न बैंक
एकक 12 – ऐल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सलिक अम्ल
प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न-
- कैनिजारों अभिक्रिया नही देता है
अ. फॉर्मल्डिहाइड
ब. ऐसीटल्डिहाइड
स. बैंजलल्डिहाइड
द. उपरोक्त में से कोई नही - रोजेनमुण्ड अभिक्रिया का मुख्य उत्पाद है
अ. ऐल्डिहाइड
ब. कीटोन
स. कार्बोक्सलिक अम्ल
द. एस्टर - रजत दर्पण परीक्षण देते है
अ. ऐल्डिहाइड
ब. कीटोन
स. ऐल्कोहॉल
द. ऐल्किल हैलाइड - जब कैल्शियम ऐसीटेटे को गर्म किया जाता है तो कौन सा यौगिक प्राप्त होता है-
अ. मीथेनॉल
ब. ऐसीटोन
स. ऐसीटल्डिहाइड
द. एथिल ऐसीटेट - निम्न में से कौन शिफ अभिकर्मक के साथ क्रिया कर गुलाबी रंग नही देता है
अ. फार्मल्डिहाइड
ब. बेंजल्डिहाइड
स. ऐसीटोन
द. ऐसीटल्डिहाइड - निम्न में से किसमें – OH समूह नही है
अ. कार्बोक्सिलिक अम्ल
ब. ऐल्डिहाइड
स. ऐल्केहॉल
द. फिनॉल - आइसोप्रोपिल ऐल्कोहॉल के आक्सीकरण करने पर प्राप्त होता है-
अ. ऐसीटोन
ब. ईथर
स. ऐसीटिक अम्ल
द. ऐसीटल्डिहाइड - एल्डिहाइड आक्सीकरण करने पर बनाता है
अ. अम्ल
ब. ईथर
स. कीटोन
द. एल्कोहॉल - यौगिक
एवं
है-
अ. चलावयवी
ब. मध्यावयवी
स. क्रियात्मक समावयवी
द. प्रकाशीय समावयवी - निम्न में से किसमे कैनिजारो अभिक्रिया होती है –
अ.
ब.
स.
द. - ऐसीटैमाइड के जल अपधटन करने पर प्राप्त होता है
अ. ऐसीटिक अम्ल
ब. ऐसीटल्डिहाइड
स. मेथिल ऐमीन
द. फॉर्मिक अम्ल - क्षार एवं एस्टर के जल अपघटन को कहते है
अ. एस्टरीकरण
ब. साबुनीकरण
स. क्षारीयकरण
द. निर्जलीकरण - डाइएथिल ईथर का आचरण है एक
अ. अपचायक के समान
ब. ऑक्सीकारक के समान
स. लुईस अम्ल के समान
द. लुईस क्षारक के समान - कैल्सियम ऐसीटेट के शुष्क आसवन से प्राप्त होता है
अ. फार्मल्डिहाइड
ब. ऐसीटल्डिहाइड
स. ऐसीटोन
द. ऐसीटिक अम्ल - सिरके में अम्ल होता है –
अ. फार्मल्डिहाइड
ब. ऐसीटल्डिहाइड
स. ऐसीटोन
द. ऐसीटिक अम्ल
प्र. 2 रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिए
- प्राथमिक ऐल्कॉहाल आक्सीकृत होकर __________ बनाते है।
- फॉर्मल्डिहाइड एवं अमोनिया की क्रिया कराने पर __________ प्राप्त होता है।
- कीटोन अपचयित होकर __________ एल्कोहॉल बनाते है।
- कीटोन का क्वथनांक समावयवी ऐल्डिहाइड से __________ होते है।
- ऐल्डिहाइड एवं कीटोन में __________ समूह होता है।
- कीटोन क्लेमेन्सन अपचयन पर __________ देता है।
- ऐल्कोहॉल का ऑक्सिकरण करने पर वसा अम्ल प्राप्त होते है जिनमें कार्बन की संख्या __________ होती है।
- टॉलेन अभिकर्मक __________ है।
- लाल चिटियों से __________ प्राप्त होता है।
- वे ऐल्डिहाइड एवं कीटोन ऐल्डॉल संधनन देते है जिनमे __________ उपस्थित होता है।
प्र 3. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए
- अमोनिकल सिल्वर नाइट्रेट का विलयन कहलाता है।
- ऐल्डिहाइड में प्राथमिक कार्बन की संकरित अवस्था क्या है।
- ऐसिड क्लोराइड से संगत ऐल्डिहाइड बनाने वाली अभिक्रिया का नाम बताइये।
- ऐल्डोल संधनन किस प्रकार के ऐल्डिहाइड और कीटोन में होता हैं।
- हाइड्रेजोइक अम्ल की क्रिया वसा अम्लो से कराने पर प्राथमिक ऐमीन प्राप्त होता है। यह क्रिया क्या कहलाती है।
- फार्मल्डिहाइड की सान्द्र NaOH से क्रिया क्या कहलाती है।
- फेल्हिग विलयन के साथ लाल भूरे अवक्षेप देता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
- फॉर्मेलिन क्या है? इसके उपयोग लिखिए.
- कीटोन ऐल्डिहाइडो की तुलना में कम सक्रिय होते है, क्यो?
- शुद्ध ऐसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का नामांकित चित्र सहित वर्णन कीजिए.
- निम्न को समझाइये-
अ. सायनोहाइड्रीन
ब. ऐसीटल
स. इमीन - क्या होता है जब
अ. सोडियम हाइड्रोक्साइड एवं आयोडिन की ऐसीटोन के साथ क्रिया कराने पर.
ब. Pd एवं
की उपस्थिति में ऐसीटल क्लोराइड की क्रिया हाइड्रोजन गैस से कराने पर
स. ऐसीटिक अम्ल की
से क्रिया कराने पर. - फार्मल्डिहाइड से यूरोट्रोपीन कैसे प्राप्त किया जाता है? यूरोट्रोपीन का संरचना सूत्र लिखिये।
- ऐसीटिक एसिड से निम्न कैसे प्राप्त करेगें-
अ. ऐसीटिल क्लोराइड
ब. ऐसिटामाइड
स. ऐसीटिक एनहाइड्राइड - ऐल्डिहाइड तथा कीटोन में अन्तर स्पष्ट कीजिये.
- क्या होता है जब
अ. ऐसीटिक अम्ल पर हाइड्रोजोइक अम्ल की क्रिया कराने पर.
ब. बेंजल्डिहाईड को NaOH के साथ गर्म करने पर.
स. बेजल्डिहाईड को KCN के अल्कोहलिय विलयन के साथ गर्म करने पर. - निम्नलिखित अभिक्रियाओं को समझाइये
अ. आयडोफार्म अभिक्रिया
ब. टिशेन्को अभिक्रिया
स. गाटरमान कोच अभिक्रिया
द. रोजेनमुण्ड अभिक्रिया - निम्नलिखित कैसे परिवर्तित करोगे-
अ. फार्मल्डिहाइड से ऐसीटलल्डिहाइड
ब. ऐसीटल्डिहाइड से फार्मल्डिहाइड
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- निम्नलिखित अभिक्रियाओं को समझाइये
अ. कैनिजारों अभिक्रिया
ब. ऐल्डोल संधनन
स. पर्किन अभिक्रिया
द. बेजांइन संधनन
इ. क्लेमेन्सन अपचयन
फ. HVZ अभिक्रिया - ऐसीटिक अम्ल के निर्माण की शीघ्र सिरका विधि को निम्न बिन्दुओ के आधार पर समझाइये-
अ. सिद्धान्त एवं समीकरण
ब. नामांकित चित्र - एसिटएल्डिहाइड बनाने की प्रयोगशाला विधि का वर्णन कीजिए।
- कार्बोक्सिलिक समूह की संख्या के आधार पर किन्हीं दो प्रकार के वर्गीकरण को समझाइए ।
- निम्न को समझाइये
- लुकास अभिकर्मक
- रीमर टीमन अभिक्रिया
- टॉलेन अभिकर्मक
- यूरोट्रोपिन
उत्तर
बहुविकल्पीय प्रश्न
1.ब 2.अ 3. अ 4. ब 5. स 6. ब 7.अ 8.अ 9.ब 10. ब 11.अ 12. ब 13. स 14.स 15.द
रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिए –
- ऐल्डिहाइड
- यूरोट्रोपिन
- द्वितीयक
- उच्च
- कार्बोनिल
- ऐल्केन
- समान
- अमोनिकल
- फार्मिक अम्ल
- अल्फा हाइड्रोजन
एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए
- टोलेन अभिकर्मक
- रोजेनमुण्ड अभिक्रिया
- अल्फा हाइड्रोजन युक्त
- श्मिट अभिक्रिया
- कैनीजारो अभिक्रिया
- ऐल्डिहाइड