MP Board 11th history Quarterly Exam 2025-26 Question Bank :”MP Board 11th history Quarterly Exam 2025-26 Question Bank” आपके लिए इतिहास विषय की त्रैमासिक परीक्षा में शानदार सफलता सुनिश्चित करने का रामबाण उपाय है। इस विशेष MP Board 11th history Quarterly Exam 2025-26 Question Bank में उन सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन किया गया है जो आपकी परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा संभावित हैं। इसमें रोमन साम्राज्य, मेसोपोटामिया और मंगोल जैसे महत्वपूर्ण अध्यायों को शामिल किया गया है, जो आपके MP Board 11th history Quarterly Exam 2025-26 Question Bank की तैयारी को बेहद आसान और प्रभावी बनाते हैं। यह सिर्फ एक प्रश्न बैंक नहीं बल्कि आपके इतिहास के हर एक कॉन्सेप्ट को मजबूत करने का साधन है। इसे पढ़कर आप अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं और परीक्षा में टॉप कर सकते हैं। तो अब देर किस बात की आज ही इस बेहतरीन MP Board 11th history Quarterly Exam 2025-26 Question Bank से अपनी तैयारी शुरू करें और अपने इतिहास के ज्ञान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। यह MP Board 11th history Quarterly Exam 2025-26 Question Bank आपकी सफलता की कुंजी है।

त्रैमासिक परीक्षा 2025-26
ब्लू प्रिंट
कक्षा – 11
विषय- इतिहास
समय – 03 घंटा पूर्णांक – 80 अंक

त्रैमासिक परीक्षा सत्र 2025-26
प्रश्न बैंक
कक्षा- 11 वीं
विषय- विश्व इतिहास के कुछ विषय
(इतिहास)
निर्देश –
प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक कुल 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे । प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है।
प्रश्न क्रमांक 1- सही विकल्प 06 अंक, प्रश्न क्रमांक 2 – रिक्त स्थान 06 अंक,
प्रश्न क्रमांक 3 – सत्य / असत्य 06 अंक, प्रश्न क्रमांक 4 – सही जोड़ी 07 अंक
प्रश्न क्रमांक 5 – एक वाक्य में उत्तर 07 अंक
प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिए जाना है।
प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित है।
प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 04 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित है।
प्रश्न क्रमांक 20 से 22 तक कुल 03 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित है।
प्रश्न क्रमांक 23 विषय के मानचित्र पर आधारित कुल 01 प्रश्न होगा। प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित है।
कठिनाई स्तर- 40 प्रतिशत सरल प्रश्न, 45 प्रतिशत सामान्य प्रश्न एवं 15 प्रतिशत कठिन प्रश्न रखे जाएँ।
अध्याय -1 लेखन कला और शहरी जीवन
- सही विकल्प चुनकर लिखिए – 1 अंक
(i) विश्व में शहरी जीवन की शुरुआत सबसे पहले कहाँ हुई थी ?
(अ) चीन में
(ब) मेसोपोटामिया में
(स) मिस्र में
(द) भारत में
(ii) मेसोपोटामिया सभ्यता का विकास कहाँ हुआ?
(अ) दजला और फरात नदी की घाटी में
(ब) यांग्स्री नदी की घाटी में
(स) सिंधु नदी की घाटी में
(द) नील नदी की घाटी में
(iii) मेसोपोटामिया काल के मंदिरों की कौन सी विशेषता नहीं थी?
(अ) मंदिरों की दीवारें भीतर और बाहर की ओर मुड़ी हुई होती थी
(ब) देवता आस्था और शक्ति का प्रतीक होते थे
(स) विजेता राजा मंदिरों को क़ीमती भेंट अर्पित करता था
(द) मेसोपोटामिया काल में राजा का स्थान मंदिरों से ऊँचा था
(iv) वार्कशर्षि किससे संबंधित था?
(अ) चित्रकला
(ब) मूर्तिकला
(स) संगीत कला
(द) कुछ भी नहीं
(v) मेसोपोटामिया को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है ?
(अ) ईरान
(ब) इराक
(स) मिश्रा
(द) चीन
(vi) लेखनकला का आविष्कार सर्वप्रथम कहाँ हुआ?
(अ) रोम में
(ब) मिस्र में
(स) मेसोपोटामिया में
(द) यूनान में
(vii) मेसोपोटामिया की लिपि किस नाम से जानी जाती है ?
(अ) कीलाकार लिपि
(ब) रोमन लिपि
(स) देवनागरी लिपि
(द) इनमे से कोई नहीं
(viii) मेसोपोटामिया के लोग किस पर लिखा करते थे ?
(अ) पेड़ों के पत्तों पर
(ब) ताम्र पत्रों पर
(स) मिट्टी की पट्टिकाओ पर
(द) कागज पर
(ix) कीलाकार लिपि के अक्षरों को किस वर्ष में पहचानना व पढ़ा गया ?
(अ) 1930 ईसवी में
(ब) 1900 ईसवी में
(स) 1830 ईसवी में
(द) 1850 ईसवी में
(x) मेसोपोटामिया की देवी ‘इन्नाना’ संबंधित थी ?
(अ) वायु
(ब) जल
(स) प्रेम और युद्ध
(द) अग्नि
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए- 1 अंक
(i) कुम्हार के चाक का प्रयोग सर्वप्रथम …………… में किया गया था।
(ii) राजा जिमरिलीम का राजमहल …………… में स्थित था।
(iii) …………………………… स्वतंत्र बेबीलोन का अंतिम शासक था।
(iv) उर, उरुक, मारी नगरों का संबंध …………… सभ्यता से है।
(v) असुरबनिपाल ने राजधानी …………… में पुस्तकालय की स्थापना की।
(vi) गिलगेमिश महाकाव्य …………… पट्टिकाओं पर लिखा गया था।
(vii) एमोराइट राजाओं ने स्टेपी क्षेत्र के देवता ……… के लिए मारी नगर में मंदिर बनवाया।
(viii) मेसोपोटामिया के समाज में ……… परिवार को आदर्श माना जाता था।
(ix) मिस्र के ……… साथ भी मेसोपोटामिया की भाषा और लिपि में लिखा पढ़ी होती थी।
(x) मेसोपोटामिया के चन्द्र देवता …………… नाम से जाने जाते थे।
- एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए- 1 अंक
(i) मेसोपोटामिया के लोगों का प्रमुख व्यवसाय क्या था?
(ii) कुम्हार के चाक का प्रयोग सर्वप्रथम कहाँ हुआ था?
(iii) सारगोन कहाँ का शासक था?
(iv) मेसोपोटामिया के प्रमुख देवी-देवता के नाम लिखिए?
(v) मेसोपोटामिया के किस भाग में नगरों का विकास हुआ?
(vi) कांसा कौन-कौन से धातुओं का मिश्रण है?
(vii) मेसोपोटामिया की सबसे पुरानी भाषा कौनसी थी?
(viii) असुरबनिपाल के पुस्तकालय में कितने मूल ग्रंथ है?
(ix) विश्व को मेसोपोटामिया की सबसे बड़ी देन क्या है?
(x) मेसोपोटामिया में पूजा का केंद्र बिंदु कौन होता था?
- सत्य / असत्य बताएँ- 1 अंक
(i) मेसोपोटामिया की सभ्यता सिंधु नदी के किनारे विकसित हुई थी।
(ii) जिगुरात का तात्पर्य मंदिरों से है।
(iii) सारगोन बेबीलोन का शासक था।
(iv) असुरबनिपाल का पुस्तकालय निनवे में स्थित है।
(v) उर नगर का उत्खनन 1830 के दशक में किया गया था।
(vi) उरुक नगर मेसोपोटामिया के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।
(vii) मेसोपोटामिया में धातु की बेलनाकार मोहरें होती थी।
(viii) मेसोपोटामिया के लोग पत्ते पर लिखा करते थे।
(ix) मेसोपोटामिया की लिपि कीलाकार लिपि कहलाती है।
(x) मेसोपोटामिया की प्रथम मातृभाषा सुमेरिया थी।
5.1सही जोड़ी बनाइए- 1 अंक
कॉलम अ | कॉलम ब |
---|---|
(I) सारगोन | (अ) महाकाव्य |
(II) एनमकेर | (ब) असीरिया |
(III) असुरबनिपाल | (स) बेबीलोन |
(IV) जिमरिलीम | (द) उरुक |
(V) गिलगेमिश | (इ) मारी |
5.2
कॉलम अ | कॉलम ब |
---|---|
(I) स्टेल | (अ) सीढ़ीदार मीनार |
(II) जिगुरात | (ब) प्राचीन भाषा |
(III) सुमेरियन | (स) उत्कीर्णित पत्थर |
(IV) उर | (द) प्रेम और युद्ध |
(V) इन्नाना | (इ) चन्द्र |
अति लघु उत्तरीय प्रश्न – 2 अंक
- मेसोपोटामिया शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
- मेसोपोटामिया किन दो नदियों के मध्य स्थित है?
- मेसोपोटामिया की प्रथम दो भाषाओं के नाम लिखिए।
- मेसोपोटामिया में अन्य कौन कौन सी सभ्यताओं का विकास हुआ?
- कीलाकार लिपि क्या थी?
- असुरबनिपाल के पुस्तकालय में लगभग कितनी पट्टिकाएं थीं?
- लेखन कला की शुरुआत किस शासक के द्वारा की गई?
- हौज क्या था?
- उर नगर की खुदाई कब हुई थी? इसमें किसके प्रमाण मिले थे?
- स्टेपी क्या है?
- गिलगेमिश महाकाव्य से क्या ज्ञात होता है?
- मारी राज्य में कौन कौन से खानाबदोश समुदाय के लोग आकर बसे थे?
- मेसोपोटामिया के शहरीकरण की कोई दो विशेषताएँ बताइए?
- क्यूनीफॉर्म या कीलाकार का शाब्दिक अर्थ बताइए?
- जिगुरात किसे कहा जाता था?
- वार्कशर्षि के विषय में लिखिए?
- ‘शिमार’ का शाब्दिक अर्थ लिखिए।
- मारी और उर के बारे में लिखिए।
- मेसोपोटामिया में लेखन के कोई दो उपयोग लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न – 3 अंक
- मेसोपोटामिया की मोहरों की विशेषताएँ लिखिए।
- कीलाकार लिपि की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
- शहरी जीवन की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
- मारी का एक व्यापारिक स्थल के रूप में वर्णन कीजिए।
- मेसोपोटामिया के प्रारंभिक मंदिरों के बारे में लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – 4 अंक
- मेसोपोटामिया की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
- मेसोपोटामिया की मोहरों के बारे में लिखिए।
- जिमरिलीम का मारी स्थित राजमहल के बारे में संक्षिप्त परिचय लिखिए।
- लेखन कला को विस्तार से लिखिए।
- मेसोपोटामिया के कृषि व्यवसाय के बारे में लिखिए।
- मेसोपोटामिया के शहरीकरण का महत्व स्पष्ट कीजिए।
- मेसोपोटामिया के शहरीकरण के लिए उत्तरदायी विभिन्न परिस्थितियों के बारे में लिखिए।
- मेसोपोटामिया की नगर योजना का वर्णन कीजिए।
- मेसोपोटामिया की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
- लेखन कला के विकास का वर्णन कीजिए।
- मेसोपोटामिया में परिवार और विवाह की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
- मेसोपोटामिया की सबसे बड़ी देन का वर्णन कीजिए।
- उर की नगर योजना का वर्णन कीजिए।
विश्व के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
- ईरान
- फरात नदी
- इराक
- रोम
- सीरिया
अध्याय -2 तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य
- सही विकल्प का चयन कीजिए। 1 अंक
(I) पेपाइरस क्या है?
(अ) एक पौधा
(ब) धातु
(स) औजार
(द) बर्तन
(II) रोमन साम्राज्य में सेनेट क्या था?
(अ) धनी वर्ग
(ब) गरीब वर्ग
(स) सेना का समूह
(द) इनमे से कोई नहीं
(III) रोमन साम्राज्य कौन-कौन से महाद्वीपों में फैला था?
(अ) यूरोप
(ब) उत्तरी अफ्रीका
(स) पश्चिमी एशिया
(द) इनमे से सभी
(IV) रोमन साम्राज्य के लोगों की भाषा क्या थी?
(अ) यूनानी
(ब) लातिनी
(स) अ व ब दोनों
(द) इनमे से कोई नहीं
(V) रोमन साम्राज्य में सेनेट के शासन का अंत कब हुआ ?
(अ) 509 ई.पू.
(ब) 27 ई.पू.
(स) 28 ई.पू.
(द) 300 ई.पू.
(VI) रोमन सम्राट कांस्टेंटाइन द्वारा प्रचलित सोने के सिक्कों को किस नाम से जाना जाता था ?
(अ) सॉलिडस
(ब) दीनारियस
(स) लीरा
(द) इनमे से कोई नहीं
(VII) रोमन सम्राट कांस्टेंटाइन ने ईसाई धर्म कब अपनाया था?
(अ) 306 ई.
(ब) 312 ई.
(स) 324 ई.
(द) 337 ई.
(VIII) रोमन साम्राज्य में किस शासक के काल को शांति के लिए याद किया जाता है ?
(अ) आगस्टस
(ब) जूलियस सीज़र
(स) कांस्टेंटाइन
(द) इनमे से कोई नहीं
(IX) किस रोमन सम्राट ने कुस्तुनतुनिया को रोमन साम्राज्य की राजधानी बनाया था?
(अ) आगस्टस
(ब) जूलियस सीज़र
(स) कांस्टेंटाइन.
(द) इनमे से कोई नहीं
(X) रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास में प्रमुख खिलाड़ी कौन थे?
(अ) सम्राट
(ब) अभिजात वर्ग सेनेट
(स) सेना
(द) उपरोक्त सभी
- रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :- 1 अंक
i. रोमन साम्राज्य में प्रचलित चाँदी के सिक्के को दीनारियस कहा जाता था |
ii. आगस्टस जूलियस सीजर शासक का दत्तक पुत्र था।
iii. रोम समाज में एकल परिवार का प्रचलन था।
iv. रोमन साम्राज्य में सैनिकों को न्यूनतम 25 वर्ष तक सेवा करनी पड़ती थी।
v. भू-मध्य सागर को रोमन साम्राज्य का हृदय कहा जाता था।
vi. स्पेन जैतून का तेल के व्यापार लिए प्रसिद्ध था।
vii. आगस्टस 27 ई.पू. में रोम का शासक बना।
viii. सॉलिडस नाम का सोने का सिक्का शुद्ध ग्राम शुद्ध सोने का बना था।
ix. रोमन साम्राज्य को मोटे तौर पर दो चरणों में बाँटा जा सकता है।
x. रोमन साम्राज्य में गणतंत्र की वास्तविक सत्ता सेनेट नामक निकाय में निहित थी।
xi. जस्टीनियन के काल में मिस्र प्रतिवर्ष 25 सॉलिडस से अधिक धनराशि करों के रूप में देता था।
xii. स्पेन में पहाड़ियों की चोटियों पर बसे गाँवों को केस्टेला कहा जाता था।
xiii. सम्राट कांस्टेंटाइन ने सेनेट को सैनिक कमान से हटा दिया।
xiv. टिबेरियस आगस्टस का दत्तक पुत्र था।
xv. उत्तर में रोम साम्राज्य की सीमा का निर्धारण राइन और डैन्यूब नदियों से होता था।
3. सत्य / असत्य लिखिए
i. रोमन समाज में संयुक्त परिवार का प्रचलन था।
ii. सॉलिडस सोने का सिक्का था।
iii. ऑगस्टस जूलियस सीज़र का दत्तक पुत्र था।
iv. रोमन समाज में दासों के प्रति अच्छा व्यवहार किया जाता था।
v. पोम्पेई एक नगर था।
vi. भूमध्य सागर को रोमन साम्राज्य का हृदय कहा जाता था।
vii. ऑक्टेवियन ऑगस्टस नाम से रोमन का सम्राट बना।
viii. रोमन सैनिकों को न्यूनतम 25 वर्ष सेवा करनी पड़ती थी।
ix. रोमन साम्राज्य में वास्तविक सत्ता सेनेट में निहित थी।
x. रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास में चार मुख्य खिलाड़ी थे।
4. सही जोड़ी बनाइये :-
खंड अ | खंड ब |
---|---|
I. सेनेट | (अ) अश्वारोही |
II. ऑगस्टस | (ब) पहाड़ी की चोटी पर बसे गाँव |
III. नाइट वर्ग | (स) रोमन साम्राज्य का हृदय |
IV. कैस्टेला | (द) सोने का सिक्का |
V. एम्फोरा | (इ) जूलियस सीज़र का दत्तक पुत्र |
VI. भूमध्य- सागर | (फ) सुगन्धित राल |
VII. सॉलिडस | (ग) रोमन साम्राज्य की राजधानी |
VIII. दीनारियस | (घ) मटके या कंटेनर |
IX. फ्रैंक-सेंस | (ज) चाँदी का सिक्का |
X. कुस्तुंतुनिया | (क) धनी वर्ग की संस्था |
- एक वाक्य में उत्तर दीजिए- 1 अंक
(i) रोमन साम्राज्य की उत्तरी सीमा का निर्धारण किन नदियों के द्वारा होता था?
(ii) ड्रेसेल 20- क्या है ?
(iii) सैनेट क्या है ?
(iv) सेंट आगस्टीन कौन थे?
(v) प्रिंसिपेट की स्थापना किसने की?
(vi) रोमन समाज के परिवार की मुख्य विशेषता क्या थी?
(vii) पोम्पेई क्या है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न 2 अंक
- एम्फोरा क्या है?
- गृह युद्ध क्या है?
- एकाश्म क्या है?
- रोमन समाज की एक प्रमुख विशेषता लिखिए?
- वर्ष वृत्तांत से क्या आशय है?
- रोमन साम्राज्य की प्रमुख भाषा कौनसी थी?
- बहुदेववाद क्या है?
- इक्वाइट्स क्या है?
- वलात् भर्ती सेना क्या है?
- सॉलिडस किस धातु से निर्मित सिक्का था? तथा इसे किसने प्रचलित किया था?
- फ्रैंकि-सेंस क्या है?
- कैस्टेला क्या है?
- ऋतु प्रवास क्या है?
- रोमन साम्राज्य को कितने चरणों में बांटा जा सकता है? नाम लिखिए।
- रोमन साम्राज्य किन तीन महाद्वीपों में फैला हुआ था? लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न- 3 अंक
- रोमन साम्राज्य में गणतंत्र से क्या अभिप्राय था? स्पष्ट कीजिये।
- रोमन शहरों की तीन विशेषताएँ लिखिए।
- रोमन साम्राज्य के राजनीतिक इतिहास के तीन प्रमुख खिलाड़ी कौन थे? वर्णन कीजिए।
- पोम्पेई नगर में साक्षरता की स्थिति का वर्णन कीजिए।
- रोमन साम्राज्य की ऐतिहासिक स्रोत सामग्री का वर्णन कीजिए।
- रोमन साम्राज्य की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
- रोमन सम्राट कांस्टेंटाइन की प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
- रोमन सम्राट डायोक्लीशियन की प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – 04 अंक
- यूनान और रोमन वासियों की धार्मिक संस्कृति की व्याख्या कीजिए।
- रोमन समाज में महिलाओं की स्थिति पर टिप्पणी लिखिए।
- रोमन समाज में दासों के प्रति व्यवहार की विवेचना कीजिए।
- रोमन समाज की साक्षरता की स्थिति का वर्णन कीजिए।
- रोमन साम्राज्य की अर्थव्यवस्था की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
- रोमन साम्राज्य की सामाजिक श्रेणियों का वर्णन कीजिए।
- रोमन साम्राज्य के पतन की प्रक्रिया का विवरण दीजिए।
- निम्नलिखित स्थलों को मानचित्र में दर्शाइए – i कैस्पियन सागर ii फारस की खाड़ी iii लाल सागर iv काला सागर v डेन्यूब नदी vi भू-मध्य सागर vii रोम viii राइन नदी
अध्याय- 3 यायावर साम्राज्य
- सही विकल्प का चयन कीजिए। 1 अंक
i. तेमुजिन (चंगेज़खान) का जन्म किस वर्ष हुआ ?
(अ) 1162 लगभग
(ब) 1206 ई. लगभग
(स) 1227 ई. लगभग
(द) 1220 ई. लगभग
ii. चंगेज़खान की मृत्यु कब हुई?
(अ) 1230 ई.
(ब) 1240 ई.
(स) 1280 ई.
(द) 1227 ई.
iii. मंगोल सेना की सबसे बड़ी इकाई में कितने सैनिक शामिल थे?
(अ) 100
(ब) 1000
(स) 10,000
(द) 1,00,000
iv. चंगेज़खान की माता का नाम क्या था?
(अ) ओलुन इके
(ब) फातिमा
(स) रज़िया
(द) रुबिना
v. चंगेज़खान की विधि संहिता को किस नाम से जाना जाता था?
(अ) उलुस
(ब) तामा
(स) याम
(द) यासा।
vi. कुबलाई खान कौन था?
(अ) चंगेज़खान के पिता
(ब) चंगेज़खान का पुत्र
(स) चंगेज़खान का पोता
(द) चंगेज़खान का मित्र
vii. किस सन में तेमुजिन को चंगेज़ खान यानी मंगोलों का सार्वभौमिक शासक घोषित किया गया?
(अ) 1203 ई.
(ब) 1204 ई.
(स) 1205 ई.
(द) 1206 ई.
viii. बोगुरचु कौन था?
(अ) चंगेज़खान के पिता
(ब) चंगेज़खान का पुत्र
(स) चंगेज़खान का मित्र
(द) चंगेज़खान का पोता
ix. शुंग राजवंश का आधिपत्य चीन के किस भाग पर था?
(अ) उत्तरी चीन
(ब) पश्चिमी चीन
(स) दक्षिणी चीन
(द) पूर्वी चीन
x. मोंके कौन था?
(अ) चंगेज़ खान के पिता
(ब) चंगेज़ खान का पुत्र
(स) चंगेज़ खान का मित्र
(द) चंगेज़ खान का पोता
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। 1 अंक
i. चंगेज़खान के पिता येसुजेई ———– कबीले के मुखिया थे।
ii. मंगोल सरदारों की सभा को ———– कहा जाता था।
iii. गजन खान पहला इलखानी- शासक था जिसने धर्म परिवर्तन कर ———– धर्म ग्रहण किया।
iv. बर्बर शब्द यूनानी भाषा के ———– शब्द से उत्पन्न हुआ है।
v. चंगेज़ खान ने ———– सन में यास को किरिलताई में लागू किया।
vi. ख्वारिज्म के सुल्तान ———– को चंगेज़ खान के प्रचंड कोप का भाजन बनना पड़ा जब उसने मंगोल दूतों का वध कर दिया।
vii. चंगेज़खान ने संकेत दिया था कि उसका तीसरा पुत्र- ———– उसका उत्तराधिकारी होगा।
viii. सन् 1260 ई. में महान खान के रूप में ———– का राज्यारोहण हुआ।
ix. ———– ने 1526 ई. में भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी।
x. मंगोल शासकों के फारसी इतिहासकार ———– ने 1220 ई. में चंगेज़खान की बुखारा की विजय का वृतांत दिया है।
सत्य / असत्य लिखिए :- 1 अंक
(i) तैमूर ने स्वयं को चंगेज़ खानी परिवार के दामाद के रूप में प्रस्तुत किया।
(ii) ओगोदेई ने सुनहरी गिरोह का गठन किया।
(iii) मंगोलों की देखरेख में रेशम मार्ग पर व्यापार और भ्रमण अपने शिखर पर पहुंचा।
(iv) मंगोल सैनिकों की सबसे बड़ी इकाई एक लाख सैनिकों की थी।
(v) मंगोल सैनिकों ने युद्ध अभियानों में बर्फ में जमी हुई नदियों का राजमार्ग की तरह प्रयोग किया।
(vi) बाटू चंगेज़खान का पुत्र था।
(vii) बर्बर शब्द यूनानी भाषा के बारबरोस से उत्पन्न हुआ है।
(viii) चंगेज़खान का मंगोल साम्राज्य यूरोप और एशिया महाद्वीप तक विस्तृत था।
(ix) तेमुजिन को 1227 ई. में चंगेज़ खानी यानी मंगोलों का सार्वभौमिक शासक घोषित किया गया।
(x) चंगेज़खान का पोता कुबलाई खान कृषकों और नगरों के रक्षक के रूप में उभरा।
(xi) हफ़्फ़ाज़-ए-तानीश एक मंगोल शासक था।
(xii) चंगेज़ खान के विषय में सबसे प्राचीन विवरण मंगोल-उन- न्योतोबिन है।
(xiii) मंगोल विविध जनसमुदाय का एक निकाय था।
(xiv) मंगोल बड़े महलों में निवास करते थे।
(xv) चंगेज़ खान का जन्म राइन नदी के निकट हुआ था।
- सही जोड़ी बनाइए: 1 अंक
खंड अ | खंड ब |
---|---|
(i) 1227 ई. | (अ) चीन में युआन राजवंश का अंत |
(ii) 1260 ई. | (ब) ख्वारिज्म का सुल्तान |
(iii) 1368 ई. | (स) चंगेज़ खान की मृत्यु |
(iv) जहीरुद्दीन बाबर | (द) कुबलाई खान का राज्यारोहण |
(v) सुल्तान मोहम्मद | (इ) भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक |
(vi) यास | (फ) तेमुजिन की पत्नी |
(vii) ओगोदेई | (ग) चंगेज़खान के पिता |
(viii) बोर्टे | (ह) मंगोलिया |
(ix) येसुजेई | (झ) चंगेज़ खान कि विधि संहिता |
(x) 1921 ई. | (ट) चंगेज खान का पुत्र एवं उत्तराधिकारी |
एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए- 1 अंक
(i) चंगेज़खान के पिता किस कुल से संबंधित थे?
(ii) किसने स्वयं को कुरेगन (शाही-दामाद) की उपाधि से विभूषित किया।
(iii) सुनहरा गिरोह का गठन किसने किया?
(iv) चंगेज़खान की विधि संहिता को किस नाम से जाना जाता है?
(v) गजन खान की मृत्यु कब हुई?
(vi) चंगेज़खान की मृत्यु के बाद हम मंगोल साम्राज्य को कितने चरणों में विभाजित कर सकते हैं?
(vii) किस मंगोल राजकुमार ने राज्याभिषेक के बाद अपनी राजधानी काराकोरम में प्रतिष्ठित की थी?
(viii) किस मंगोल शासक को स्वतंत्र मंगोलिया राष्ट्र में एक महान राष्ट्रनायक के रूप में सम्मानित किया जाता है?
(ix) मंगोल साम्राज्य की स्थापना किसके नेतृत्व में हुई?
(x) किस फारसी इतिवृत्तकार ने बुखारा की विजय का वृतांत दिया है?
(xi) चंगेज़ खान का प्रारंभिक नाम क्या था?
(xii) मंगोलों ने चीन की महान दीवार का अतिक्रमण कब किया?
(xiii) जैरेज क्या था?
(xiv) यास पर शोध करने वाले विद्वान कौन है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न – 2 अंक
- नोयान क्या है?
- किरल्ताई क्या है तथा इसमें किस प्रकार के निर्णय लिए जाते थे?
- चंगेज़खान के पिता का नाम क्या था तथा वह किस कबीले के मुखिया थे?
- चीन की महान दीवार का निर्माण क्यों किया गया था?
- पैज़ा तथा जैरेज क्या है? यह किन-किन भाषाओं में जारी किए गए ?
- बाज नामक कर का क्या महत्व था?
- कुबकुर क्या है ?
- कौन सा शासक कृषकों और नगरों के रक्षक के रूप में उभरा तथा वह चंगेज़खान से किस प्रकार संबंधित था?
- मंगोलों के सैन्य अभियान से रेशम मार्ग के व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ा?
- मंगोल कौन थे?
- यायावर समाज के ऐतिहासिक स्रोत कौन से हैं?
- बर्बर शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए?
- उल्सुओं का गठन किस प्रकार हुआ?
- स्टेपी क्षेत्रों की पुरानी दशमलव पद्धति क्या थी?
- अपने प्रारंभिक स्वरूप में यास को क्या कहा जाता था? तथा इसका क्या अर्थ था?
लघु उत्तरीय प्रश्न – 3 अंक
- विजित लोगों को नवीन यायावर शासकों से लगाव क्यों नहीं था? स्पष्ट कीजिए।
- हरकारा पद्धति क्या है? स्पष्ट कीजिए।
- मंगोल इतिहास में सन् 1206 ई. क्यों महत्वपूर्ण है?
- तैमूर ने अपने आपको किस उपाधि से विभूषित किया था? तथा क्यों?
- बाबर, चंगेज़खान से किस प्रकार संबंधित था? तथा भारत में उसने किस साम्राज्य की नींव रखी?
- चंगेज़खान के शासन में नागरिक प्रशासक किस प्रकार महत्वपूर्ण थे? स्पष्ट कीजिए।
- गजनखान ने अपने भाषण में कृषकों के बारे में क्या विचार व्यक्त किए तथा क्यों?
- चंगेज़खान के प्रारंभिक जीवन का वर्णन कीजिए।
- तैमूर ने स्वयं को राजा घोषित करने में संकोच का अनुभव क्यों किया था? तथा स्वतंत्र संप्रभुता की घोषणा किस प्रकार की?
- चंगेज़खान का विश्व इतिहास में स्थान प्रतिपादित कीजिए।
- चंगेज़खान का स्वतंत्र मंगोलिया राष्ट्र के इतिहास में क्या स्थान है? स्पष्ट कीजिए।
- यास क्या था? यास के महत्व में परिवर्तन के क्या कारण थे?
- यायावर साम्राज्य किसे कहा गया है?
- चंगेज़खान द्वारा अपनाई गई संचार प्रणाली क्या थी? इसकी मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
- मंगोल वंश का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
- मंगोल किस क्षेत्र के निवासी थे? इस क्षेत्र का परिदृश्य कैसा था?
दीर्घ लघु उत्तरीय प्रश्न 4 अंक
- चार ‘उलुस’ का गठन किस प्रकार हुआ ? इन उलुस का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
- मंगोल (चंगेज़खान) की सेना ने एक विशाल एवं संगठित सेना का रूप कैसे धारण किया ? स्पष्ट कीजिए।
- यायावरों द्वारा नव विजित प्रदेशों में भारी पारिस्थितिक विनाश क्यों हुआ?
- मंगोलों द्वारा किए गए विनाश का आकलन इतिहासकारों ने किस प्रकार लगाया है?
- चंगेज़खान के वंशज धीरे-धीरे पृथक समूहों में क्यों विभक्त हो गए? कारण स्पष्ट कीजिए।
- मंगोलों द्वारा विजित राज्यों के नागरिक प्रशासक कभी-कभी खानों की नीति को प्रभावित करने में सफल उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
- चंगेज़खान की सफलता के कोई चार कारण लिखिए?
- यास क्या था? यास के महत्व में परिवर्तन के क्या कारण थे? इसके महत्व की विवेचना कीजिए।
दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
(i) अरब सागर (ii) काराकोरम (iii) तिब्बत (iv) चीन
