MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 Question Bank

MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 Question Bank : MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 Question Bank के साथ अपनी तैयारी को नई दिशा दें! 🎓 यह विशेष रूप से तैयार किया गया MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 Question Bank उन सभी छात्रों के लिए एक अनिवार्य संसाधन है जो आगामी त्रैमासिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना चाहते हैं। इसमें 11वीं अर्थशास्त्र के संपूर्ण पाठ्यक्रम के आधार पर महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह है।

इस MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 Question Bank में आपको न केवल सबसे संभावित प्रश्न मिलेंगे, बल्कि परीक्षा के पैटर्न और अंकन योजना को भी समझने में मदद मिलेगी। इसमें पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं, जिससे आप अपनी तैयारी का सही आकलन कर सकते हैं। वर्ष 2025-26 के नवीनतम सिलेबस पर आधारित यह MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 Question Bank आपको परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करेगा।

अपने समय का सदुपयोग करें और परीक्षा की चिंता को दूर करें। यह MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 Question Bank आपको परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए बनाया गया है। MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 में टॉप करने के लिए आज ही इस प्रश्न बैंक का उपयोग शुरू करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 Question Bank
MP Board 11th Economics Quarterly Exam 2025-26 Question Bank

निदेशः-

प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक कुल 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है।
प्रश्न क्रमांक 1 – राखी विल्कुल 06 अंक,
प्रश्न क्रमांक 2 – रिक्त स्थान 06 अंक,
प्रश्न क्रमांक 3 – सत्य / असत्य 06 अंक,
प्रश्न क्रमांक 4 – सही जोड़ी 07 अंक।
प्रश्न क्रमांक 5 – एक वाक्य में उत्तर 07 अंक।
प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक में अतिरिक्त विकल्प दिए जाएंगे।
प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित होंगे।
प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 04 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित होंगे।
प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 04 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित

बुक–1 अर्थशास्त्र में सांख्यिकी
अध्याय–1
परिचय

सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(1) आधुनिक अर्थशास्त्र के प्रवर्तक हैं –
(अ) कौटिल्य
(ब) अल्फ्रेड मार्शल
(स) रॉबिन्स
(द) अमर्त्य सेन

(2) जब आप वस्तुओं को क्रय करते हैं, तब आप निम्न में से क्या कहलाते हैं –
(अ) उपभोक्ता
(ब) उत्पादक
(स) विक्रेता
(द) कर्मचारी

(3) सभी आर्थिक समस्याओं की जड़ है –
(अ) संसाधनों की दुर्लभता
(ब) संसाधनों का अधिकर
(स) संसाधनों का वैकल्पिक प्रयोग
(द) उपभोग

(4) निम्न में से कौन सी एक गैर आर्थिक क्रिया है –
(अ) चिकित्सालय में चिकित्सक द्वारा बीमार का इलाज
(ब) शिक्षक द्वारा शाला में छात्रों का अध्यापन
(स) पिता द्वारा अपने पुत्र को पार्क में भ्रमण
(द) कृषक द्वारा गेहूँ का उत्पादन

(5) देश में उत्पादन से प्राप्त कुल आय कहलाती है –
(अ) प्रति व्यक्ति आय
(ब) शुद्ध घरेलू उत्पाद
(स) सकल घरेलू उत्पाद
(द) राष्ट्रीय आय

(6) मात्रात्मक आँकड़ों का उदाहरण है –
(अ) राष्ट्रीयता
(ब) लिंग
(स) छात्र की ऊँचाई
(द) वैवाहिक स्थिति

2 अंक के प्रश्न –

(i) सांख्यिकी को परिभाषित कीजिए।
(ii) उपभोग को परिभाषित कीजिए।
(iii) आर्थिक क्रियाएं किसे कहते हैं?
(iv) गैर आर्थिक (अनार्थिक) क्रियाएं किसे कहा जाता है।
(v) उत्पादक किसे कहा जा सकता है?
(vi) अर्थशास्त्र का अध्ययन क्षेत्र स्पष्ट कीजिए।
(vii) वितरण को स्पष्ट कीजिए।

3 अंक के प्रश्न –

(i) अर्थशास्त्र के अध्ययन क्षेत्र को तीन बिन्दुओं में लिखिए।
(ii) अर्थशास्त्र के भागों को स्पष्ट कीजिए।
(iii) सांख्यिकीय आंकड़े, आर्थिक विकास हेतु नीति निर्माण में किस तरह सहायक होते हैं? तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।
(iv) सांख्यिकी के तीन कार्य लिखिए।
(v) सांख्यिक विधियों के प्रयोग से लाभ लिखिए। (तीन बिन्दु)

4 अंक के प्रश्न –

(i) आर्थिक एवं गैर आर्थिक क्रियाओं में अंतर स्पष्ट कीजिए।
(ii) आर्थिक एवं गैर आर्थिक क्रियाओं के चार–चार उदाहरण लिखिए।
(iii) अर्थशास्त्र में सांख्यिकी की आवश्यकता को 4 बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।
(iv) “सांख्यिकी नीति निर्माण में सहायक है,” इस तथ्य के पक्ष में 4 बिन्दु लिखिए।
(v) “आपकी आवश्यकताएं असीमित हैं,” तथा उनकी पूर्ति करने के लिए आपके पास संसाधन सीमित हैं। दो उदाहरणों द्वारा इस कथन की व्याख्या कीजिए।

अध्याय – 2 आँकड़ों का संग्रह

सही विकल्प चुनकर लिखिए –

(1) भारत में स्वतंत्रता के पश्चात पहली जनगणना निम्न में से किस वर्ष में हुई थी –
(अ) 1981 में
(ब) 1951 में
(स) 1991 में
(द) 2011 में

(2) भारत में कितने वर्षों के अंतराल में जनगणना की जाती है –
(अ) प्रत्येक 10 वर्ष के
(ब) प्रत्येक 5 वर्ष के
(स) प्रत्येक 15 वर्ष के
(द) प्रत्येक वर्ष

(3) वह व्यक्ति जो किसी शोध हेतु आँकड़े संग्रह करता है –
(अ) अर्थशास्त्री
(ब) उत्तरदाता
(स) गणनाकर्ता
(द) सांख्यिकीविद

(4) भारत में पहली जनगणना निम्न वर्ष में हुई थी –
(अ) वर्ष 1881 में
(ब) वर्ष 1951 में
(स) वर्ष 1991 में
(द) वर्ष 2021 में

  1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(i) प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त जानकारी के आँकड़े ……………… आँकड़े कहलाते हैं।
(ii) प्रश्नावली ……………… हेतु सर्वाधिक प्रचलित साधन है।
(iii) वह सर्वेक्षण जिसके अंतर्गत जनसंख्या के सभी तत्व शामिल होते हैं, ……………… विधि कहा जाता है।
(iv) शोधकर्ता द्वारा संग्रह किये गए आँकड़े ……………… आँकड़े कहलाते हैं।
(v) किसी दूसरी संस्था द्वारा संग्रहीत व संहित आँकड़े ……………… आँकड़े कहलाते हैं।

सही जोड़ी बनाइए –

(अ)
(i) जनसांख्यिकीय अभिलेख –
(ii) यादृच्छिक प्रतिनियोजन –
(iii) समष्टि –
(iv) आँकड़ा संग्रह की एक विधि –
(v) द्वितीयक आँकड़ों का एक स्रोत –

(ब)
(अ) सरकारी रिपोर्ट
(ब) अध्ययन क्षेत्र की समस्त इकाइयाँ
(स) डाक द्वारा प्रश्नावली भेजना
(द) CSO (केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन)
(इ) प्रतिदर्श

एक वाक्य में उत्तर लिखिए –

(i) एक विधि जिसके द्वारा विभिन्न व्यक्तियों से सूचनाएं एकत्र की जाती हैं?
(ii) प्रश्नावली की पूर्व परीक्षा किसे कहा जाता है?
(iii) भारत में पहली जनगणना किस वर्ष में हुई थी?
(iv) शोधकर्ता/गणनाकर्ता द्वारा स्वयं पूछताछ कर आँकड़े एकत्र किए जाते हैं, तो यह किस प्रकार के संग्रह है?
(v) अध्ययन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मदों/इकाइयों की समष्टि कहलाती है।

3 अंक के प्रश्न –

(i) व्यक्तिगत साक्षात्कार विधि को तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।
(ii) टेलीफोन साक्षात्कार विधि की तीन सीमाएं लिखिए।
(iii) डाक द्वारा प्रश्नावली से सर्वेक्षण में आने वाली तीन कमियां लिखिए।
(iv) प्राथमिक स्रोतों से प्राप्त आँकड़े एवं द्वितीयक स्रोतों से प्राप्त आँकड़ों में तीन अंतर लिखिए।
(v) एक अच्छी प्रश्नावली के तीन गुण लिखिए।
(vi) द्वितीयक आँकड़ों के तीन स्रोतों के उदाहरण लिखिए।
(vii) प्रायोगिक सर्वेक्षण को तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।
(viii) जनगणना विधि को तीन बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए।

अध्याय – 3 आँकड़ों का संगठन

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(i) अपरिष्कृत आँकड़ों को वर्गीकृत करने का उद्देश्य उन्हें ……………… करना है।
(ii) आँकड़ों को समय के आधार पर वर्गीकरण ……………… वर्गीकरण कहा जाता है।
(iii) भौगोलिक स्थितियों के आधार पर आँकड़ों का वर्गीकरण ……………… वर्गीकरण कहलाता है।
(iv) सतत चर कोई भी ……………… मान हो सकते हैं।
(v) ……………… चर केवल निश्चित मान हो सकते हैं।
सत्य/असत्य लिखिए –

(i) “किसी कक्षा में छात्रों की संख्या”, सतत चर का एक उदाहरण है।
(ii) ऊँचाई या भार के आधार पर वर्गीकरण मात्रात्मक वर्गीकरण है।
(iii) आँकड़ों को तिथि, छमाही या वार्षिक आधार पर वर्गीकरण स्थानिक वर्गीकरण कहलाता है।
(iv) अपरिष्कृत आँकड़ों को एक मात्रात्मक चर में वर्गीकृत करने के लिए बारंबारता वितरण सहायक होता है।
(v) अपरिष्कृत आँकड़ों में “कोई एक प्रश्न” कितनी बार प्रकट होता है, वह प्रश्न की बारंबारता होती है।

सही जोड़ी बनाइए –

(अ)
(i) बारंबारता वक्र
(ii) छात्र / छात्रा की आयु
(iii) विविक्त चरों का वर्गीकरण
(iv) सतत चर
(v) विविक्त चर

(ब)
(अ) मात्रात्मक वर्गीकरण
(ब) बारंबारता सारणी
(स) बारंबारता वितरण का आलेखीय प्रस्तुतीकरण
(द) निश्चित मान
(इ) कोई भी संख्यात्मक मान

एक वाक्य में उत्तर लिखिए –

(i) विविक्त चरों के लिए आँकड़ों का वर्गीकरण क्या कहलाता है?
(ii) वर्गों के बारंबारता वितरण को क्या कहते हैं?
(iii) प्रसंग का क्या अर्थ है?
(iv) सतत चर का एक उदाहरण दीजिए।
(v) विविक्त चर का एक उदाहरण दीजिए।

Remaining Coming Soon

Leave a Comment