MP Board 11th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank

MP Board 11th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank : MP Board 11th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank एक महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री है जो छात्रों को उनकी आगामी तिमाही परीक्षा की तैयारी में मदद करती है। इसमें पाठ्यक्रम के अनुसार सभी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके संभावित उत्तर शामिल हैं। यह प्रश्न बैंक छात्रों को परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण विषयों और प्रश्नों के प्रकार को समझने में सहायता करता है। इसे पढ़कर छात्र अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं और उन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। यह न केवल छात्रों को अच्छे अंक लाने में मदद करता है, बल्कि उन्हें विषय की गहरी समझ भी प्रदान करता है।

MP Board 11th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank
MP Board 11th Business Study Quarterly Exam 2025-26 Question Bank

नोट-

  • 40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 40% विषयपरक प्रश्न, 20% विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे।
  • 40% सरल प्रश्न, 45% सामान्य प्रश्न, 15% कठिन प्रश्न।
  • प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 01 अंक निर्धारित है।
    • प्रश्न क्रमांक 01 – सही विकल्प 06
    • प्रश्न क्रमांक 02 – रिक्त स्थान 06
    • प्रश्न क्रमांक 03 – सत्य असत्य 06
    • प्रश्न क्रमांक 04 – सही जोड़ी 07
    • प्रश्न क्रमांक 05 – एक वाक्य में उत्तर 07
  • प्रश्न क्रमांक 06 से 15 तक कुल 10 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 04 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 03 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 04 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर 04 अंक निर्धारित हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इकाई -1 व्यवसाय, व्यापार एवं वाणिज्य

सही विकल्प चुनिए-
(I) जोखिम का प्रतिफल होता है-
(अ) ब्याज
(ब) पूँजी
(स) मजदूरी
(द) लाभ
(II) आचार संहिता में सम्मिलित नहीं किया जाता है-
(अ) नियम
(ब) बेईमानी
(स) सत्यनिष्ठा
(द) नैतिकता
(III) शिक्षक द्वारा अपने पुत्र को निःशुल्क मार्गदर्शन देना –
(अ) आर्थिक क्रिया
(ब) पेशा
(स) रोजगार
(द) अनार्थिक क्रिया
(IV) मानसिक श्रम विशेषता है-
(अ) व्यापार
(ब) उद्योग
(स) कृषि
(द) पेशा
(V) व्यापार तथा व्यापार की सहायक क्रियाओं को कहते हैं-
(अ) उद्योग
(ब) पेशा
(स) वाणिज्य
(द) व्यापार
(VI) निम्नलिखित में से कौन सा तत्व जोखिम का मानवीय कारण नहीं है –
(अ) हड़ताल
(ब) सट्टेबाजी
(स) लापरवाही
(द) प्रदूषण

(VII) निम्नलिखित में से किस में निश्चित एवं नियमित वेतन मिलता है –
(अ) रोजगार
(ब) पेशा
(स) व्यवसाय
(द) उद्योग
(VIII) प्राचीन भारत में नगीनों का निर्यातक केंद्र था –
(अ) पाटलिपुत्र
(ब) मथुरा
(स) इन्द्रप्रस्थ
(द) वाराणसी

सही जोड़ियाँ बनाइये –

A ‘अ’ ‘ब’
(I) पारिश्रमिक (अ) व्यापार
(II) क्रय विक्रय (ब) साहसी
(III) रोजगार (स) सड़क, बांध आदि
(IV) व्यावसायिक जोखिम (द) वेतन, मजदूरी, कमीशन
(V) रचनात्मक उद्योग (इ) प्रशिक्षण
(VI) प्रक्रियायी उद्योग (फ) चीनी निर्माण
(VII) विश्लेषणात्मक उद्योग (ग) तेल शोधन

सत्य / असत्य में उत्तर लिखिए –

(I) व्यवसाय में जोखिम का तत्व होता है।
(II) डाक संचार उद्योग तृतीयक उद्योग कहलाता है।
(III) रोजगार में पूँजी की आवश्यकता होती है।
(IV) वाणिज्य व्यापार का अभिन्न अंग है।
(V) व्यवसाय में केवल आर्थिक क्रियाओं का समावेश है।
(VI) प्रत्येक व्यावसायिक क्रिया लाभ कमाने के उद्देश्य से की जाती है।

एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए –

(I) मछली पकड़ना किस प्रकार का उद्योग है। (II) व्यवसाय से हानि की सम्भावना को क्या कहते है। (III) वे, कौन सी क्रियाएँ है जिसका संबंध धन से नहीं होता है। (IV) व्यवसाय की दोहरी सम्पत्ति कौन है। (V) प्राचीन काल में पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले समुद्री मार्गों को किस नाम से जाना जाता है?

अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक )

  1. पेशा से क्या तात्पर्य है?
  2. उद्योग से क्या आशय है?
  3. ‘व्यवसाय एक आर्थिक क्रिया है। स्पष्ट कीजिए।
  4. रोजगार से क्या तात्पर्य है?
  5. वाणिज्य से क्या आशय है?
  6. व्यावसायिक जोखिम क्या है।
  7. स्वदेशी बैंकर्स का अर्थ लिखिए।
  8. हुंडी किसे कहते है?
  9. मेक इन इंडिया से क्या आशय है?
  10. प्राथमिक उद्योग से क्या आशय है?

लघु उत्तरीय प्रश्न( प्रत्येक प्रश्न 3 अंक )

  1. उद्योगों के तीन महत्त्व लिखिए।
  2. व्यवसाय की तीन विशेषतायें लिखिए।
  3. पेशा तथा रोजगार में तीन अन्तर लिखिए।
  4. व्यावसायिक जोखिम के तीन कारण बताइये।
  5. व्यवसाय में लाभ के 3 महत्त्व लिखिए।
  6. मध्यस्थों का उदय किस प्रकार से हुआ स्पष्ट कीजिए?
  7. ऐसी किन्हीं तीन व्यावसायिक क्रियाओं का वर्णन कीजिए जो व्यापार की सहायक होती है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( प्रत्येक प्रश्न 4 अंक )

  1. वाणिज्य और व्यापार में कोई चार अन्तर लिखिए।
  2. उद्योगों के वर्गीकरण की व्याख्या कीजिए।
  3. व्यापार एवं उद्योग में कोई चार अन्तर लिखिए।
  4. एक व्यवसाय प्रारम्भ करते समय कौन-कौन से महत्त्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखना चाहिए? वर्णन कीजिए।
  5. व्यावसायिक जोखिम की प्रकृति को स्पष्ट कीजिए।
  6. आर्थिक एवं अनार्थिक क्रियाओं में कोई चार अन्तर लिखिए।
  7. “व्यवसाय का मुख्य उद्देश्य लाभ प्राप्ति के साथ साथ समाज सेवा भी है” समझाइए।

इकाई – 2 व्यावसायिक संगठन के स्वरूप

सही विकल्प चुनिए-
(I) व्यावसायिक संगठन का प्राचीनतम स्वरूप क्या है?
(अ) साझेदारी
(ब) एकाकी व्यापार
(स) संयुक्त स्टॉक कंपनी
(द) सहकारी उपक्रम या उद्योग
(II) एकल स्वामी का दायित्व क्या है-
(अ) व्यवसाय में उसके द्वारा निवेशित पूँजी की सीमा तक सीमित
(ब) व्यावसायिक संपत्तियों के मूल्य की सीमा तक सीमित
(स) व्यावसायिक संपत्तियों तथा उसकी समस्त निजी संपत्तियों के मूल्य की
सीसा तक सीमित
(द) इनमें से कोई नहीं
(III) एक साझेदारी समझौता-
(अ) एक लिखित कानूनी दस्तावेज़ है
(ब) एक मौखिक समझौता है
(स) लिखित या मौखिक हो सकता है
(द) इनमें से कोई नहीं
(IV) एक प्राइवेट कंपनी को वैधानिक सभा बुलाना अनिवार्य है-
अ) हाँ
(ब) नहीं
(स) आवश्यक नहीं
(द) इनमें से कोई नहीं
(V) एक सहकारी समिति का पंजीयन किस अधिनियम के अंतर्गत होता है –
(अ) सहकारी समिति अधिनियम 1912
(ब) सहकारी समिति अधिनियम 1932
(स) भारतीय साझेदारी अधिनियम 1932
(द) कम्पनी अधिनियम 2013

रिक्त स्थान का पूर्त कीजिए –
(I) कंपनी की पूँजी विभक्त . . . . . . . . . . होती है।
(II) साझेदारों का दायित्व . . . . . . . . . . . होता है।
(III) सामान्य व्यवसाय के लिए फर्म में साझेदार की अधिकतम संख्या . . . . . . . . . . होती है।
(IV) . . . . . . . . . . साझेदारी का निर्माण . . . . . . . . . . . से होता है।
(V) . . . . . . . . . . . कंपनी के अस्तित्व का प्रतीक है।
(VI) कंपनी एक . . . . . . . . . . . व्यक्ति है।

सही जोड़ियाँ बनाइये –

(1)
‘अ’ ‘ब’
(I) गुप्त साझेदार (अ) कर्ता द्वारा निर्णय
(II) संयुक्त हिन्दु परिवार (ब) फर्म में पूँजी लगाता है
(III) एकाकी व्यापार (स) स्वैच्छिक सदस्यता
(IV) साझेदारी फर्म (द) त्वरित निर्णय
(V) निष्क्रिय साझेदार (इ) पंजीयन अनिवार्य नहीं
(VI) सहकारी समिति (फ) फर्म में पूँजी नहीं लगाता है
(2)
‘अ’ ‘ब’
(I) सार्वजनिक कंपनी (अ) कम से कम 10 बालिग सदस्य
(II) सहकारी समिति (ब) न्यूनतम 7 सदस्य
(III) एकाकी व्यापार (स) न्यूनतम 2 सदस्य
(IV) संयुक्त हिन्दु परिवार (द) केवल स्वामी
(V) निजी कंपनी (इ) जन्म से सदस्यता

सत्य / असत्य में उत्तर लिखिए –

(I) एकल व्यवसाय की स्थापना अन्य संगठनों की तुलना में सरल होता है।
(II) एक सार्वजनिक कंपनी में अधिकतम 50 सदस्य होते है।
(III) निजी कंपनी के अंश अहस्तांतरणीय होते है।
(IV) पार्षद अंतर्नियम को कंपनी का चार्टर भी कहा जाता है।
(V) प्रतिनिधि साझेदार लाभ-हानि का भागीदार नहीं होता है।
(VI) संयुक्त हिन्दु परिवार व्यवसाय की निरंतरता सम्भावना अधिक होती है।

एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए –

(I) कम्पनी का निर्माण करने वाला व्यक्ति क्या कहलाता है?
(II) पार्षद सीमा नियम में कितने वाक्य होते है?
(III) एक सार्वजनिक कंपनी में निदेशकों की न्यूनतम संख्या कितनी है?
(IV) एक नाबालिग साझेदार का बालिग होने पर कितने माह में बालिग होने की सार्वजनिक घोषणा करनी होती है?
(V) एक निजी कंपनी को अपने नाम के पीछे कौन सा शब्द लगाना अनिवार्य है?
(VI) कौन सी कंपनी अपने निदेशकों को ऋण प्रदान कर सकती है?
(VII) एक कम्पनी में सभी निर्णय कौन लेता है?

अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक )

  1. एकाकी व्यापार से क्या आशय है?
  2. साझेदार किसे कहते है?
  3. कम्पनी से क्या तात्पर्य है?
  4. कर्ता किसे कहते है?
  5. साझेदारी संलेख क्या है?
  6. सार्वमुद्रा किसे कहते हैं?
  7. सार्वजनिक कम्पनी से क्या आशय हैं?
  8. उपभोक्ता सहकारी संगठन किसे कहते हैं?
  9. साझेदारी व्यापार से क्या आशय है?
  10. सहकारी समिति से क्या आशय है?

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक )

  1. एकाकी व्यापार की कोई 3 सीमाएँ लिखिए।
  2. साझेदारी व्यापार के कोई 3 लाभ लिखिए।
  3. कम्पनी के कोई 3 लाभ लिखिए।
  4. संयुक्त हिन्दु परिवार व्यवसाय के कोई 3 दोष लिखिए।
  5. संयुक्त हिन्दु परिवार व्यवसाय के कोई 3 गुण लिखिए।
  6. सहकारी समिति के कोई 3 दोष लिखिए।
  7. एकाकी व्यापार एवं साझेदारी व्यापार में कोई 3 अंतर लिखिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक)

  1. निजी कम्पनी एवं सार्वजनिक कम्पनी में कोई 4 अंतर लिखिए।
  2. साझेदारी संलेख की मुख्य बातें लिखिए।
  3. संयुक्त हिन्दु परिवार व्यवसाय की कोई 4 विशेषताएँ लिखिए।
  4. सहकारी समिति के कोई 4 लाभ लिखिए।
  5. साझेदारी व्यापार एवं कम्पनी में कोई 4 अंतर लिखिए।
  6. एक व्यवसाय के चयन को प्रभावित करने वाले 4 घटक लिखिए।

इकाई-3 निजी सार्वजनिक एवं भूमंडलीय उपक्रम

सही विकल्प चुनिए-
(I) ऐसी व्यावसायिक इकाइयां जो एक से अधिक देशों में अपना व्यवसाय संचालित करती है कहलाती हैं-
(अ) एकाकी व्यापार
(ब) साझेदारी
(स) भूमंडलीय उद्यम
(द) सार्वजनिक उपक्रम
(II) एक ऐसी कंपनी जिसकी चुका पूँजी में सरकार की हिस्सेदारी 51% या उससे अधिक हो कहलाती है-
(अ) निजी कंपनी
(ब) सरकारी कंपनी
(स) अ एवं ब दोनों
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(III) बहुराष्ट्रीय कंपनी में केन्द्रीयकृत नियंत्रण कहां से किया जाता है-
(अ) शाखाओं से
(ब) मुख्यालय से
(स) तृतीय पक्षकारों द्वारा
(द) संसद द्वारा
(IV) सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम वे व्यवसाय इकाइयां हैं जिन पर स्वामित्व होता है –
(अ) विदेशी कंपनियों का
(ब) निजी उपक्रम का
(स) सरकार का
(द) संयुक्त हिंदु परिवार का
(V) संसद के विशेष अधिनियम द्वारा स्थापित निगम कहलाते हैं-
(अ) विभागीय उपक्रम
(ब) सरकारी कंपनी
(स) वैधानिक निगम
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(VI) भारतीय रेलवे, डाक तार विभाग किस प्रकार के उपक्रम हैं –
(अ) वैधानिक निगम
(ब) विभागीय उपक्रम
(स) सरकारी कंपनी
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(VI) भारतीय रेलवे, डाक तार विभाग किस प्रकार के उपक्रम हैं –
(अ) वैधानिक निगम
(ब) विभागीय उपक्रम
(स) सरकारी कंपनी
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
सही विकल्प चुनिए-
(VII) पीपीपी मॉडल का आशय है-
(अ) सार्वजनिक, निजी भागीदारी
(ब) संयुक्त साहस
(स) निजी क्षेत्र का संचालन
(द) केवल सरकारी स्वामित्व

रिक्त स्थानों की पूर्त कीजिए –
(I) संयुक्त क्षेत्र में निजी क्षेत्र तथा………. क्षेत्र दोनों के गुण पाए जाते है।
(II) वर्तमान में अस्पतालों व स्कूलों के विकास के लिए …………..मॉडल पर अधिक बल दिया जा रहा है।
(III) समझौता विवरणिका (एम ओ यु) प्रणाली के माध्यम से …………… में सुधार किया जा सकता है।
(IV) विनिवेश में सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के …………….को, निजी क्षेत्र की इकाइयों एवं जनता को बेचा जाता है।
(V) वैधानिक निगम वित्त मामलों में ————होते है।

सत्य / असत्य में उत्तर लिखिए –
(I) संयुक्त साहस में एक व्यावसायिक इकाई को दूसरे की प्रतिष्ठा का लाभ मिल जाता है।
(II) सरकारी कंपनी का सरकार से पृथक कानूनी अस्तित्व होता है।
(III) वैधानिक निगम ना तो अनुबंध कर सकते हैं और ना ही अपने नाम पर संपत्ति क्रय कर सकते हैं।
(IV) विभागीय उपक्रम की अर्जित आगम सीधे सरकारी खजाने में चली जाती है।
(V) विभागीय संगठन में लचीलेपन की कमी होती है।
(VI) वैधानिक निगम के कार्य परिचालन में उच्च स्तर का लचीलापन होता है।
(VII) पीपीपी मॉडल निजी वित्त को सुगमता से आकर्षित करते हैं।

एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
(I) संयुक्त हिन्दु परिवार किस क्षेत्र की व्यावसायिक इकाई है?
(II) ‘सेल'(SAIL) का पूरा नाम क्या है ?
(III) ‘भेल(BHEL) पूरा नाम क्या है?
(IV) सरकारी कंपनी में संचालक मंडल का गठन किसके द्वारा किया जाता है?
(V) सरकारी कंपनी की स्थापना किस अधिनियम के अंतर्गत होती है?
(VI) भारतीय अर्थव्यवस्था किन दो क्षेत्रों में विभक्त है?

अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)

  1. भूमंडलीय उद्यम किसे कहते हैं?
  2. निजी क्षेत्र के व्यवसायिक संगठन के दो उदाहरण दीजिए|
  3. सार्वजनिक क्षेत्र का अर्थ लिखिए।
  4. निजी क्षेत्र का अर्थ लिखिए।
  5. विभागीय उपक्रम का अर्थ लिखिए |
  6. सरकारी कंपनी से क्या तात्पर्य है?
  7. वैधानिक निगम से क्या तात्पर्य है?
  8. विभागीय संगठन के दो लाभ लिखो|
  9. वैधानिक निगम का गठन किस प्रकार होता है?
  10. वैधानिक निगम की कोई दो सीमाएं लिखिए|
  11. सरकारी कंपनी की कोई दो विशेषताएं लिखिए|
  12. संविदात्मक संयुक्त उपक्रम से क्या तात्पर्य है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक)

  1. निजी क्षेत्र एवं सार्वजनिक क्षेत्र में 4 अंतर लिखिए।
  2. निजी क्षेत्र के महत्त्व के कोई 4 बिंदु लिखिए।
  3. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निजी क्षेत्र एवं सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका का प्रतिपादन कीजिए।
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था के विशेष संदर्भ में सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP model) की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
  5. सार्वजनिक उपक्रमों के कोई 4 उद्देश्य लिखिए।
  6. भूमंडलीय उपक्रमों के संदर्भ में निम्न को स्पष्ट कीजिए- (अ) विशाल पूँजीगत संसाधन (ब) विदेशी सहयोग (स) उन्नत तकनीकी (द) केन्द्रीयकृत नियंत्रण
  7. सार्वजनिक क्षेत्र के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा 1991 में अपनाई गई औद्योगिक नीति की व्याख्या कीजिए।

इकाई-4 व्यावसायिक सेवाएँ

सही विकल्प चुनिए-
(I) वाणिज्यिक बैंक के कार्य हैं –
(अ) जमा स्वीकार करना
(ब) ऋण देना
(स) धन का हस्तांतरण
(द) उपर्युक्त सभी
(II) भारत का केन्द्रीय बैंक है –
(अ) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
(ब) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
(स) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
(द) बैंक ऑफ इंडिया
(III) बीमा के कार्य हैं –
(अ) निश्चितता प्रदान करना
(ब) सुरक्षा
(स) जोखिम को बांटना
(द) उपर्युक्त सभी
(IV) बीमा के न्यूनतम कितने पक्षकार होते हैं –
(अ) 2
(ब) 3
(स) 4
(द) 5
(V) भारतीय डाक एवं तार विभाग ने अपनी सेवाओं को कितने समूहों में बांटा है –
(अ) 20
(ब) 21
(स) 22
(द) 23

रिक्त स्थानों की पूर्त कीजिए –
(I) वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है जबकि सेवाएँ ………. की जाती है।
(II) बीमा एक ………. व्यवसाय है।
(III) वह प्रलेख जिसमें बीमा की शर्तों का उल्लेख होता है ……….कहलाती है।
(IV) वाणिज्यिक बैंक भारतीय बैंक नियमन अधिनियम ……….द्वारा शासित होते हैं।
(V) ………. एक ऐसी मशीन है जिसमें 24 घंटे रोकड़ निकालने की सुविधा रहती है।

सत्य / असत्य में उत्तर लिखिए –
(I) सेवाओं को भविष्य के लिए जमा करना संभव नहीं है।
(II) सेवाओं में स्वामित्व का हस्तांतरण संभव नहीं है।
(III) केंद्रीय बैंक देश की मुद्रा एवं साख संबंधी नीतियों का नियंत्रण एवं समन्वय करता है।
(IV) डाक विभाग वित्तीय सुविधाएँ प्रदान करता है।
(V) डीटीएच सेवा उपग्रह आधारित मीडिया सेवा है।
(VI) वेरी स्मॉल अपरचर टर्मिनल उपग्रह आधारित संप्रेषण सेवा है।
(VII) स्पीड पोस्ट की सुविधा बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

अति लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)

  1. व्यावसायिक सेवा का अर्थ लिखिए।
  2. ई बैंकिंग का अर्थ लिखिए।
  3. बीमा का अर्थ लिखिए।
  4. बीमा योग्य हित क्या है?
  5. क्षति पूर्ति क्या है ?
  6. परिवहन का अर्थ लिखिए।
  7. वाणिज्यिक बैंक किसे कहते हैं ?
  8. डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा से क्या तात्पर्य है?
  9. सामुद्रिक बीमा क्या है?

Remaining Coming Soon

Leave a Comment