कक्षा 10 लोकतान्त्रिक राजनीति -II सत्ता की साझेदारी वन लाइनर : MP Board 10th SST Power Sharing in Democracy One Liner

MP Board 10th SST Power Sharing in Democracy One Liner :

  1. बेल्जियम यूरोप का एक छोटा सा राज्य है।
  2. श्रीलंका निवासी अधिकतर बौद्धों की भाषा “सिंहली” भाषा है।
  3. सन् 1956 में श्रीलंका की राजभाषा “सिंहली” घोषित की गई।
  4. बेल्जियम राज्य की सीमाएँ फ्रांस, नीदरलैण्ड, जर्मनी और लक्समबर्ग राज्य से लगी हुई हैं।
  5. बेल्जियम राज्य के 59 प्रतिशत लोग फ्लेमिश इलाके में रहते हैं।
  6. श्रीलंका में तमिल लोग अल्पसंख्यक हैं।
  7. बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स है।
  8. बेल्जियम स्वतन्त्र राज्य सन् 1830 में बना।
  9. श्रीलंका स्वतन्त्र राष्ट्र सन् 1948 में बना।
  10. बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का चुनाव एक ही भाषा (डच, जर्मन) बोलने वाले लोग करते हैं।
  11. शासन के विभिन्न अंग जैसे विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बँटवारा किया जाता है, जिसे सत्ता का क्षैतिज वितरण कहते हैं।
  12. श्रीलंका में सिंहली आबादी का बहुमत था।
  13. श्रीलंका में विश्वविद्यालयों एवं सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता दी गई थी।
  14. श्रीलंका के संविधान में यह प्रावधान किया गया कि सरकार बौद्ध मत को संरक्षण और बढ़ावा देगी।
  15. श्रीलंका दो समुदायों तमिल और सिंहली में बँटा हुआ है।
  16. श्रीलंका में तमिलों ने तमिल को राजभाषा बनाने, क्षेत्रीय स्वायत्तता हासिल करने तथा शिक्षा एवं रोजगार के समान अवसरों की माँग के लिए संघर्ष किया।
  17. यूरोपीय संघ का मुख्यालय ब्रूसेल्स में है।
  18. बेल्जियम में संघात्मक शासन व्यवस्था है।
  19. औपनिवेशिक शासनकाल में बागानों में काम करने वाले भारत से लाए गए लोग थे।
  20. श्रीलंका में तमिल मुख्य रूप से उत्तर और पूर्वी प्रांतों में रहते हैं।
  21. बेल्जियम में डच भाषी लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।
  22. श्रीलंका में बौद्ध धर्मावलंबी, सिंहलियों का नेतृत्व करते थे।
  23. किसी देश में सरकार विरोधी समूहों की हिंसक लड़ाई जो युद्ध के समान लगे, गृह युद्ध कहलाती है।
  24. यूरोपीय देशों ने साथ मिलकर यूरोपीय संघ बनाने का फैसला किया तो ब्रूसेल्स को उसका मुख्यालय चुना गया।
  25. श्रीलंका में व्यवहारिक रूप से अभी भी एकात्मक शासन व्यवस्था है।
  26.  श्रीलंका में तमिल और सिंहली समुदायों के बीच संघर्ष हुआ।
  27. तमिल ईलम (सरकार) बनाने की माँग को लेकर अनेक राजनीतिक संगठन बने।
  28. सत्ता का सीधा बँटवारा केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच होता है।
  29.  श्रीलंका में गृह युद्ध की समाप्ति वर्ष 2009 में हुई।

Leave a Comment