MP Board 10th SST POLITICAL PARTY Question Answer
MP Board 10th SST POLITICAL PARTY One Liner :
- राजनीतिक दलों को मान्यता देने के लिए निर्वाचन आयोग बनाया गया है।
- भारत में निर्वाचन आयोग का कार्यालय दिल्ली में है।
- भारत में 5 वर्षों के बाद चुनाव होते हैं।
- निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
- चुनाव में बहुमत प्राप्त दल को सत्तारूढ़ दल कहते हैं।
- जनमत-निर्माण में दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- नागरिकों का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मताधिकार कहलाता है।
- बहुजन समाज पार्टी का गठन सन् 1984 में किया गया।
- कई दल मिलकर जब सरकार बनाते हैं तब वह साझा सरकार या गठबंधन सरकार कहलाती है।
- यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में द्विदलीय व्यवस्था है।
- बहुमत प्राप्त न करने वाले राजनैतिक दल को विपक्ष कहते हैं।
- “भारतीय जनसंघ को 1980 में पुनर्जनन करके” भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 में की गई।
- ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस जनवरी 1998 को ममता बनर्जी के नेतृत्व में बनी।
- राजनीतिक दल देश के कानून निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाता है।
- लोकतंत्र में नागरिकों का कोई भी समूह राजनीतिक दल बना सकता है।
- जिन देशों में एक ही दल को सरकार बनाने एवं चलाने की अनुमति होती है उन्हें एकदलीय शासन व्यवस्था कहा जाता है।
- दूसरे दलों के साथ मिलकर (गठबंधन) सत्ता चलाने का कार्य बहुदलीय व्यवस्था कहलाता है।
- सन् 2004 के संसदीय चुनाव में भारत में तीन प्रमुख गठबंधन थे:
- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
- संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन
- बहुदलीय व्यवस्था
- बहुजन समाज पार्टी का निर्माण स्व. कांशीराम के नेतृत्व में हुआ।
- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की स्थापना सन् 1964 में हुई।
- कांग्रेस पार्टी में विभाजन के बाद सन् 1999 में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का निर्माण हुआ। इंडियन नेशनल काँग्रेस
- क्षेत्रीय दल वे दल हैं जिनका निर्माण किसी क्षेत्र विशेष में होता है जो आमतौर पर राज्य से प्राप्त होता है।
- देश में किसी नई पार्टी को निर्वाचन आयोग में अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है।