MP Board 10th SST Money and Credit अध्याय 3: मुद्रा एवं साख

MP Board 10th SST Money and Credit : कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान (SST) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है “MP Board 10th SST Money and Credit”, जो विद्यार्थियों को पैसे और ऋण (Credit) की भूमिका, महत्व और आधुनिक अर्थव्यवस्था में इनके उपयोग के बारे में गहन समझ प्रदान करता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने MP Board 10th SST Money and Credit से जुड़े मुख्य बिंदुओं को सरल और आसान भाषा में समझाया है। साथ ही, इसमें वे important questions भी शामिल किए गए हैं जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। यदि आप 10वीं बोर्ड की exam preparation कर रहे हैं, तो यह लेख आपकी तैयारी को और मज़बूत बनाएगा।

MP Board 10th SST Money and Credit अध्याय से हर साल बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लॉग में दी गई सामग्री और प्रश्नोत्तर आपकी तैयारी में विशेष सहायक सिद्ध होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

👉 इस पोस्ट में दिए गए MP Board 10th SST Money and Credit नोट्स और अभ्यास प्रश्न न केवल आपकी पुनरावृत्ति में मदद करेंगे, बल्कि अच्छे अंक लाने का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।

अध्याय 3: मुद्रा एवं साख (Money and Credit)

स्मरणीय बिन्दु (Important Points)

  • वस्तु विनिमय: किसी वस्तु की जगह दूसरी वस्तु का आदान प्रदान करना वस्तु विनिमय कहलाता है।
  • आवश्यकताओं का दोहरा संयोग: जब दोनों पक्ष एक दूसरे से चीज़ें खरीदने और बेचने पर सहमति रखते हैं।
  • वस्तु विनिमय की सीमाएँ:
    • आवश्यकताओं का दोहरा संयोग
    • समय लेने वाला कार्य
    • मूल्य की अभिव्यक्ति की समस्या
  • मुद्रा: वह वस्तु जो वस्तुओं तथा सेवाओं को खरीदने और ऋणों का भुगतान करने के लिए स्वीकार की जाती है। मुद्रा कहलाती है।
  • प्रारंभिक काल में मुद्रा के रूप \rightarrow सोने चाँदी, तांबे के सिक्के, पशु, अनाज आदि।
  • मुद्रा का आधुनिक रूप \rightarrow करेन्सी नोट, सिक्के।
  • भारत में नोट रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया जारी करता है।
  • कोई भी बैंक किसी व्यक्ति को ऋण अदायगी की क्षमता के आधार पर ही ऋण देता है। बैंक किसी भी जोखिम वाले काम के लिए ऋण नहीं देते हैं इसलिए बैंक कुछ चुनिंदा लोगों को ही ऋण देते हैं।
  • स्वयं सहायता समूह का गठन करके छोटे किसानों को सस्ता ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • चेक: एक ऐसा काग़ज़ है जो बैंक को किसी व्यक्ति के खाते से चेक पर लिखे नाम के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को विशेष रकम का भुगतान करने का आदेश देता है।
  • बैंक जमा राशि का 15% भाग नकद के रूप में अपने पास जमा रखते हैं। ताकि एक दिन में जमाकर्ता द्वारा धन निकालने की दशा में उसको धन दिया जा सके।
  • बैंक जमा धन पर ब्याज देते हैं।
  • ऋणाधार: वह वस्तु जिसे कर्ज़दाता कर्ज़ लेने के लिए गिरवी रखता है जैसे भूमि, इमारत, गाड़ी, पशु आदि।
  • कर्जजाल: यह ऐसी स्थिति है जिसमें कर्ज़ व कर्ज़ का ब्याज चुकाना असंभव हो जाता है।
  • ऋण के क्षेत्रक:
    • औपचारिक क्षेत्र: बैंक, सहकारी समितियाँ
    • अनौपचारिक क्षेत्र: साहूकार, व्यापारी, मालिक, रिश्तेदार, दोस्त आदि।
  • स्व सहायता समूह: इसमें अधिकतम 20 सदस्य होते हैं और वह बचत करते हैं। बचत को स्वसहायता समूह में जमा करते हैं। यदि किसी व्यक्ति को ऋण की आवश्यकता होती है तो कम ब्याज पर ऋण देते हैं और यदि किसी स्व सहायता समूह में बचत नियमित है तो बैंक भी स्व सहायता समूह को बिना ऋणाधार के लोन देता है।
  • बांग्लादेश में सबसे अधिक ग्रामीण बैंक हैं। इसमें ऋण लेने वाली ज़्यादातर महिलाएँ हैं।
  • ग्रामीण बैंक के संस्थापक प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस हैं। इन्हें 2006 में शांति का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • विमुद्रीकरण (Demonetization): भारत में नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपये के करेन्सी नोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया। लोगों से कहा गया कि इन नोटों को एक निश्चित अवधि तक बैंकों में जमा कर दें और बदले में 500 और 2000 रुपये के नए नोट प्राप्त कर लें। इसे विमुद्रीकरण कहते हैं।

प्रश्न. 1 सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए –

i. जब दोनों पक्ष एक दूसरे से चीज़ें खरीदने और बेचने में सहमति रखते हैं तो इसे कहा जाता है –
(अ) अर्थव्यवस्था, (ब) व्यापार, (स) क्रेता एवं विक्रेता, (द) आवश्यकताओं का दोहरा संयोग

ii. प्रारंभिक काल में भारतीय किन वस्तुओं को मुद्रा के रूप में इस्तेमाल करते थे –
(अ) अनाज, (ब) पशु, (स) सोना चाँदी एवं ताँबे के सिक्के, (द) उपरोक्त सभी

iii. मुद्रा के आधुनिक रूपों में शामिल है –
(अ) करेन्सी (कागज़ के नोट), (ब) सिक्के, (स) चेक, (द) उपरोक्त सभी

iv. निम्नलिखित में से ऋण की शर्त नहीं है –
(अ) ब्याज दर, (ब) समर्थक ऋणाधार, (स) कर्जजाल, (द) भुगतान का तरीका

v. समर्थक ऋणाधार के उदाहरण हैं –
(अ) ज़मीन, (ब) मकान, (स) बैंकों में जमा पूँजी, (द) उपरोक्त सभी

vi. ऋण लेते समय कर्जदार के लिए कौनसी ऋण शर्त उपयोगी नहीं है –
(अ) समर्थक ऋणाधार, (ब) निम्न ब्याज दर, (स) आसान अदायगी की शर्तें, (द) उच्च ब्याज दर

vii. स्वयं सहायता समूह में बचत और ऋण संबंधी अधिकतर निर्णय लिए जाते हैं –
(अ) बैंक द्वारा, (ब) गैर सरकारी संस्था द्वारा, (स) साहूकारों द्वारा, (द) सदस्यों द्वारा

viii. ऋण (साख) के औपचारिक स्रोतों में शामिल नहीं है –
(अ) बैंक, (ब) सरकारी समितियाँ, (स) नियोक्त्ता, (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

ix. निम्नलिखित में से ऋण (साख) के अनौपचारिक स्रोत नहीं हैं –
(अ) साहूकार, (ब) मालिक व व्यापारी, (स) रिश्तेदार एवं दोस्त, (द) बैंक

x. स्वयं सहायता समूह की नियमित बैठकों से लोगों के बीच चर्चा होती है –
(अ) स्वास्थ्य एवं पोषण, (ब) सामाजिक एकता, (स) घरेलू हिंसा, (द) उपरोक्त सभी

प्रश्न. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

i. …………… केन्द्रीय सरकार की तरफ से करेन्सी नोट जारी करता है।
ii. भारत में बैंक जमा का केवल …………… प्रतिशत हिस्सा नकद के रूप में अपने पास रखते हैं।
iii. बैंकों में जमा धन पर खाता धारक को …………… भी मिलता है।
iv. …………… जमाकर्ता एवं कर्जदार के बीच मध्यस्थता का काम करते हैं।
v. परिवारों की ऋण की अधिकांश ज़रूरतें अनौपचारिक स्रोतों से पूरी होती हैं।
vi. …………… ऋण की लागत ऋण का बोझ बढ़ाती है।
vii. …………… वह संपत्ति है जिसका मालिक कर्जदार होता है। जिसे वह ऋण लेने के लिए गारंटी के रूप में …………… इस्तेमाल करता है।
ix. ग्रामीण बैंकों के संस्थापक …………… हैं।
x. बांग्लादेश में ग्रामीण बैंकों से ऋण लेने वाली अधिकांश …………… हैं।
xi. एक स्वयं सहायता समूह में अधिकतम …………… सदस्य होते हैं।
xii. बैंकों से कर्ज़ लेने के लिए …………… और विशेष कागज़ातों की ज़रूरत पड़ती है।
xiii. शहरी क्षेत्रों के निर्धन परिवारों की ऋण की …………… प्रतिशत ज़रूरतें अनौपचारिक स्रोतों से पूरी होती हैं।

प्रश्न. 3 सही जोड़ी मिलाइए –

कॉलम अ (Column A)कॉलम ब (Column B)
i. बैंकों में निक्षेप(अ) अधिक ब्याज देना पड़ता है।
ii. विनिमय का माध्यम(ब) साहूकार
iii. बैंकों में जमा राशि पर(स) मुद्रा
iv. बैंकों से ऋण लेने पर(द) लोगों की बचत
v. औपचारिक ऋण स्त्रोत(इ) कम ब्याज मिलता है
vi. अनौपचारिक ऋण स्त्रोत(फ) बांग्लादेश
vii. ग्रामीण बैंक(ज) बैंक

प्रश्न. 4 सत्य / असत्य चुनकर लिखिए –

i. भारत में रुपया व्यापक स्तर पर विनिमय का माध्यम स्वीकार नहीं किया गया है।
ii. लोगों का धन बैंकों में सुरक्षित रहता है।
iii. बैंक जमा राशि का उपयोग लोगों की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने में करते हैं।
iv. कर्जदार महाजन को मूल रकम के साथ ब्याज भी चुकाता (अदा करता) है।
v. ऋण के अनौपचारिक स्रोत में ब्याज की दर अधिक होती है।
vi. स्वयं सहायता समूह कर्जदारों को ऋणाधार की कमी की समस्या से उबारने का काम नहीं करते हैं।
vii. औपचारिक स्रोतों से अधिकांश अमीर परिवार ऋण प्राप्त करते हैं।
viii. स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाएँ आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो जाती हैं।
ix. एक स्वयं सहायता समूह दो वर्षों तक नियमित रूप से बचत करता है तो बैंक से ऋण लेने के योग्य हो जाता है।
x. भारत में नवंबर 2016 में 500 और 1000 रु. के करेन्सी नोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया।

प्रश्न. 5 एक शब्द / वाक्य में उत्तर लिखिए –

i. मुद्रा किसे कहते हैं?
ii. वस्तु विनिमय का अर्थ लिखिए?
iii. माँग जमा किसे कहा जाता है?
iv. बैंकों की आय का प्रमुख स्रोत कौन सा है?
v. साख (ऋण) किसे कहते हैं?
vi. विनिमय प्रक्रिया में मध्यस्थता का काम कौन करता है?
vii. कर्ज़ जाल से क्या आशय है?
viii. ऋण के दो मुख्य क्षेत्र कौन से हैं?
ix. भारत में करेन्सी नोट कौन जारी करता है?
x. साख के अनौपचारिक स्रोत कौन-से हैं?

प्रश्न. 6 अति लघुउत्तरीय प्रश्न (शब्द सीमा 20-30, प्रत्येक प्रश्न-02 अंक)

  1. मुद्रा के प्रयोग से वस्तुओं के विनिमय में सरलता कैसे आती है?
  2. मुद्रा के आधुनिक रूप कौन-कौन से हैं?
  3. बैंकों की आय के प्रमुख स्रोत कौन-से हैं?
  4. ऋण के औपचारिक स्त्रोत कौन-कौन से हैं?
  5. विमुद्रीकरण से क्या आशय है? समझाइए।
  6. मुद्रा के तीन कार्य लिखिए।
  7. आवश्यकताओं के दोहरे संयोग को समझाइए?
  8. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के तीन कार्य लिखिए।
  9. समर्थक ऋणाधार से क्या आशय है? समझाइए।
  10. औपचारिक क्षेत्रक से प्राप्त ऋण की विशेषताएँ लिखिए?
  11. स्वयं सहायता समूह के तीन कार्य लिखिए?
  12. ऋण के दो सकारात्मक प्रभाव लिखिए?
  13. ग्रामीण बैंक के संस्थापक कौन हैं एवं इन्हें कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
  14. अतिरिक्त मुद्रा वाले लोगों और ज़रूरतमंद लोगों के बीच बैंक किस तरह मध्यस्थता करते हैं?

Leave a Comment