MP Board 10th SST Indstrialisation Era Question Answer
MP Board 10th SST Indstrialisation Era One Liner :
- ई.टी. पाल म्यूजिक कंपनी ने संगीत की एक किताब प्रकाशित की थी।
- · ई.पी. पाल अमेरिका का एक संगीतकार था।
- · भूमध्य सागर के पूर्व में स्थित देशों को प्राच्य कहा जाता है।
- · किसी चीज की पहली या प्रारंभिक अवस्था को आदि कहा जाता है।
- · औद्योगीकरण के पहले समय को आदि औद्योगीकरण कहा जाता है।
- · उत्पादकों के संगठन को गिल्डस कहा जाता था।
- · ऐसा व्यक्ति जो रेशों के हिसाब से ऊन को ‘स्टेपल’ करता है, स्टेप्नर कहलाता है।
- · लंदन को फिनिशिंग सेंटर के रूप में जाना जाता था।
- · ऐसा व्यक्ति जो फुल करता है यानी चुन्नटों के सहारे कपड़े को समेटता है, फुलर कहलाता है।
- · वह प्रक्रिया जिसमें कपास या ऊन आदि रेशों को कताई के लिए तैयार किया जाता है- काडिंग कहलाती है।
- · सबसे पहली औद्योगिक क्रांति इंग्लैंड में हुई।
- · सबसे पहली सूती कपड़ा मिल रिचर्ड आर्कराइट ने लगाई।
- · सूती उद्योग और कपास उद्योग ब्रिटेन के सबसे फलते-फूलते उद्योग थे।
- · भाप के इंजन का आविष्कार जेम्स वाट ने किया।
- · विक्टोरिया कालीन ब्रिटेन में मानव की कोई कमी नहीं थी।
- · विक्टोरिया कालीन ब्रिटेन में उच्च वर्ग के लोग कुलीन और पूँजीपति वर्ग हाथों से बनी चीजों को तरजीह देते थे।
- · स्पिनिंग जैनी कताई की एक मशीन थी।
- · स्पिनिंग जेनी का आविष्कार जेम्स हरग्रीव्ज ने किया था।
- · स्पिनिंग जेनी का आविष्कार 1764 में हुआ।
- · कंपनी ने बुनकरों पर निगरानी रखने वेतनभोगी कर्मचारी तैनात किए जिन्हें गुमाश्ता कहा जाता था।
- · भारत का मैनचेस्टर अहमदाबाद है।
- · भारत में पहली कपड़ा मिल मुंबई में लगी।
- · पहली कताई और बुनाई मिल मद्रास में खुली।
- · जमशेदजी जीजीभोये एक पारसी बुनकर के बेटे थे।
- · चीन के साथ व्यापार और जहाज़रानी का काम जमशेद जीजीभोये ने किया।
- · देश की पहली जूट मिल सेठ हुकुमचंद ने लगाई थी।
- · देश की पहली जूट मिल 1917 में कोलकाता में लगी थी।
- · द्वारकानाथ टैगोर ने जहाजरानी, जहाज निर्माण, खनन, बैंकिंग, बागान और बीमा क्षेत्र में निवेश किया था।
- जमशेदपुर से भारत का पहला लौह एवं इस्पात संयंत्र जे.एन. टाटा ने स्थापित किया।
- भारत का पहला लौह एवं इस्पात संयंत्र 1912 में स्थापित किया गया।
- उन्नीसवीं सदी में उद्योगपति नए मजदूरों की भर्ती के लिए पुराने और विश्वस्त कर्मचारी रखते थे जिन्हें जाबर कहा जाता था।
- अलग-अलग इलाकों में ‘सरदार या मिस्त्री’ आदि को जाबर भी कहा जाता था।
- भाई भोसले मुंबई के ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता थे।
- रस्सियों और पुलियों के जरिए चलने वाला एक यांत्रिक औजार जिसका बुनाई के लिए इस्तेमाल होता था, फ्लाई शटल कहलाता है।
- चीजों की गुणवत्ता के प्रतीक को लेबल कहा जाता है।
- वस्तुओं / उत्पादों के लेबलों पर भारतीय देवी-देवताओं की तस्वीरें होती थीं।
- पहले विश्व युद्ध तक भारत का औद्योगिक विकास धीमा था।