MP Board 10th SST Globalization and the Indian Economy : कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान का बेहद महत्वपूर्ण अध्याय है “MP Board 10th SST Globalization and the Indian Economy”। यह अध्याय न सिर्फ आपके पाठ्यक्रम का हिस्सा है, बल्कि आपको यह भी सिखाता है कि बदलती दुनिया के साथ कैसे कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ा जाए। वैश्वीकरण ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े परिवर्तन लाए हैं और यही समझ आपको भविष्य में नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करती है।
इस ब्लॉग पोस्ट में हमने MP Board 10th SST Globalization and the Indian Economy से जुड़े सभी मुख्य बिंदुओं को सरल और स्पष्ट भाषा में समझाया है। साथ ही, इसमें वे important questions भी दिए गए हैं जो आपकी परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों का अभ्यास करके आप न केवल अपने आत्मविश्वास को बढ़ा पाएंगे बल्कि अच्छे अंक प्राप्त करने का सपना भी साकार कर सकेंगे।
याद रखिए, MP Board 10th SST Globalization and the Indian Economy को समझना सिर्फ परीक्षा की तैयारी नहीं है, बल्कि यह आपके सोचने और सीखने की क्षमता को भी मजबूत करता है। मेहनत और सही दिशा में तैयारी हमेशा सफलता की कुंजी होती है।
👉 इस ब्लॉग में दिए गए नोट्स और important questions आपकी exam preparation को नई ऊर्जा देंगे और आपको परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे। बस विश्वास रखिए – मेहनत आपका सबसे बड़ा हथियार है और सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।
अध्याय – 4: वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था (Globalization and the Indian Economy)
स्मरणीय बिन्दु (Important Points)
- एक बहुराष्ट्रीय कंपनी वह है जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण अथवा स्वामित्व रखती है।
- लगभग सभी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अमेरिका, जापान या यूरोप की हैं।
- विदेशी व्यापार विभिन्न देशों को आपस में जोड़ने का मुख्य माध्यम रहा है!
- फोर्ड मोटर्स ने 1995 में भारत आई और चेन्नई के निकट 1700 करोड़ रुपये का निवेश किया!
- कई शीर्षस्थ बहुराष्ट्रीय कंपनियों की संपत्ति विकासशील देशों की सरकारों के संपूर्ण बजट से भी अधिक है!
- विदेशी व्यापार विभिन्न देशों के बाज़ारों को जोड़ने व एकीकरण में सहायक होता है!
- सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को संक्षेप में आई.टी. कहते हैं!
- विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया ही वैश्वीकरण है!
- विश्व के लगभग 160 देश विश्व व्यापार संगठन के सदस्य हैं!
- विश्व व्यापार संगठन की स्थापना 1995 में हुई!
- सरकार द्वारा अवरोध अथवा प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया उदारीकरण के नाम से जानी जाती है!
- सरकार व्यापार अवरोधक का प्रयोग विदेशी व्यापार में वृद्धि या कटौती के लिए करती है!
- विश्व व्यापार संगठन एक ऐसा संगठन है जिसका ध्येय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना है!
- सामान्यतः बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ उसी स्थान पर उत्पादन को स्थापित करती हैं जो बाज़ार के नज़दीक हो जहाँ पर लागत कम हो और कुशल और अकुशल श्रमिक उपलब्ध हों!
प्रश्न – 1 सही विकल्प चुनें –
(I) बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए गए निवेश को क्या कहते हैं?
(अ) उत्पादन, (ब) वितरण, (स) व्यय, (द) विदेशी निवेश
(II) विभिन्न देशों के बीच संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया कहलाती है
(अ) उदारीकरण, (ब) निजीकरण, (स) वैश्वीकरण, (द) अंतर्राष्ट्रीयकरण
(III) सरकार द्वारा व्यापार अवरोधों को तथा प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया कहलाती है
(अ) उदारीकरण, (ब) निजीकरण, (स) वैश्वीकरण, (द) अंतर्राष्ट्रीयकरण
(IV) फोर्ड मोटर्स भारत में कब आई?
(अ) 1995, (ब) 1998, (स) 1990, (द) 1993
(V) निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में भारत में वैश्वीकरण का लाभ नहीं उठाया है
(अ) औद्योगिक क्षेत्र, (ब) व्यापारिक क्षेत्र, (स) कृषि क्षेत्र, (द) परिवहन क्षेत्र
(VI) वैश्वीकरण के विगत दो दशकों में द्रुत आवागमन देखा गया है
(अ) दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं और लोगों का
(ब) देशों के बीच वस्तुओं सेवाओं और निवेशों का
(स) देशों के बीच वस्तुओं, निवेशों और लोगों का
(द) उपरोक्त सभी
(VII) वैश्वीकरण ने जीवन स्तर के सुधार में सहायता पहुँचायी है
(अ) सभी लोगों के
(ब) विकसित देशों के लोगों के
(स) विकासशील देशों के श्रमिकों के
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(VIII) भारत में वैश्वीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई है
(अ) सन 1947 में, (ब) सन 1991 में, (स) सन 2002 में, (द) सन 1951 में
(IX) विश्व के देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा निवेश का सबसे अधिक सामान्य मार्ग है
(अ) नए कारखानों की स्थापना, (ब) स्थानीय कंपनियों को खरीद लेना, (स) स्थानीय कंपनियों से साझेदारी करना, (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(X) वैश्वीकरण से कौन से उद्योग बंद हो गए हैं
(अ) बड़े पैमाने के उद्योग, (ब) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ, (स) लघु उद्योग, (द) सभी प्रकार के उद्योग
प्रश्न – 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें –
(i) …………… विभिन्न देशों को आपस में जोड़ने का मुख्य माध्यम रहा है!
(ii) स्वतंत्रता के पश्चात भारत सरकार ने विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश पर …………… लगा रखा था!
(iii) विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया ही …………… कहलाती है!
(IV) भारत में लघु उद्योग में कृषि के बाद सबसे अधिक …………… नियोजित हैं!
(V) …………… एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है!
(VI) विश्व व्यापार संगठन सभी देशों के लिए …………… से संबंधित नियम बनाता है!
(VII) 2016 तक …………… देश विश्व व्यापार संगठन के सदस्य थे!
(VIII) भारत में लघु उद्योगों में लगभग …………… लोग कार्यरत हैं!
(IX) आयात पर कर …………… का एक उदाहरण है!
(X) सरकार द्वारा आयात होने वाली वस्तुओं की संख्या सीमित करना …………… कहलाता है!
प्रश्न – 3 सत्य और असत्य लिखिए –
(i) कई शीर्षस्थ बहुराष्ट्रीय कंपनियों की संपत्ति विकासशील देशों की सरकारों के संपूर्ण बजट से भी अधिक है
(ii) विदेशी व्यापार विभिन्न देशों के बाज़ारों को जोड़ने व एकीकरण में सहायक होता है
(iii) जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का प्रवेश हो गया है
(iv) सरकारें व्यापार अवरोधक का प्रयोग विदेशी व्यापार में वृद्धि करने के लिए करते हैं
(v) भारतीय बाज़ारों में अमेरिका के खिलौनों की भरमार हो गई है
(vi) वैश्वीकरण से कुछ लोगों के जीवन की दशा में सुधार हुआ है
(vii) वैश्वीकरण से रोज़गार के अवसर बढ़े हैं
(viii) भारत में नई आर्थिक नीति 1991 से लागू हुई
(ix) बहुराष्ट्रीय कंपनी एक ही देश में व्यापार करती है
(x) पारले एक बहुराष्ट्रीय कंपनी नहीं है
प्रश्न – 4 सही जोड़ी बनाइए:-
कॉलम “अ” (Column A) | कॉलम “ब” (Column B) |
---|---|
i. सरकार द्वारा अवरोधों अथवा प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया कहलाती है! | अ. चेन्नई के निकट |
ii. विश्व के लगभग कितने देश विश्व व्यापार संगठन के सदस्य हैं! | ब. आयात |
iii. टाटा मोटर्स एक कंपनी है! | स. व्यापार अवरोधक |
iv. बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ छोटे उत्पादों को सस्ते दरों पर खरीदती हैं! | द. मोटर गाड़ियाँ |
v. विदेशों में निवेश करने वाली भारतीय कंपनियाँ | त. कॉल सेंटर |
vi. आई.टी. ने सेवाओं के उत्पादन के प्रसार में सहायता की है! | थ. टाटा मोटर्स व इनफ़ोसिस |
vii. बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने उत्पादन करने के लिए निवेश किया है! | द. कपड़े जूते चप्पल खेल के सामान |
viii. आयात पर कर और कोटा का उपयोग व्यापार नियमन के लिए किया जाता है! | ध. बहुराष्ट्रीय कंपनी |
ix. फोर्ड मोटर्स | न. 160 देश |
x. दूसरे देशों से सामान खरीदना | प. उदारीकरण |
प्रश्न – 4 एक वाक्य में उत्तर लिखिए –
(i) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को संक्षेप में क्या कहते हैं?
(ii) आयात पर कर किस का एक उदाहरण है?
(iii) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी का नाम बताइए?
(iv) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाने के लिए नियमों का निर्धारण कौन करता है?
(v) किसी एक देश द्वारा किसी दूसरे देश को आर्थिक व राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए गुलाम बनाना क्या कहलाता है?
(vi) वैश्वीकरण का बड़ी संख्या में किस पर बुरा प्रभाव पड़ा है?
(vii) विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई?
(viii) अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का लगभग कितना हिस्सा है?
(ix) फोर्ड मोटर्स ने भारत में कितने करोड़ का निवेश किया?
(x) अमेरिका की किस बहुराष्ट्रीय कंपनी ने भारत की छोटी तेल कंपनियों को खरीद लिया था?
प्रश्न – अति लघुउत्तरीय प्रश्न (शब्द सीमा 20-30) प्रत्येक प्रश्न – 03 अंक
- विदेशी निवेश किसे कहते हैं?
- दो बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नाम लिखो?
- अतीत में देशों को जोड़ने का मुख्य माध्यम क्या था?
- वैश्वीकरण से क्या तात्पर्य है?
- उदारीकरण से क्या तात्पर्य है?
- स्वतंत्रता के पश्चात भारत सरकार ने किस पर प्रतिबंध लगा दिया था?
- व्यापार अवरोधक से क्या तात्पर्य है?
- एक बहुराष्ट्रीय कंपनी किस स्थान पर अपना उत्पादन इकाई स्थापित करती है?
- विभिन्न देशों को आपस में जोड़ने का मुख्य माध्यम क्या रहा है?
- विश्व व्यापार संगठन क्या है?
- वैश्वीकरण को बढ़ावा देने वाले कारक कौन-कौन से हैं?
- बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने किन क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा निवेश किया है?
- बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आप क्या समझते हैं?
- वैश्वीकरण से किस उपभोक्ता वर्ग को अधिक लाभ हुआ है?
- किन उद्योगों का वैश्वीकरण पर बुरा प्रभाव पड़ा है?
- श्रम कानूनों में लचीलापन कंपनियों को कैसे मदद करेगा?
- विदेशी व्यापार विभिन्न देशों के बाज़ारों के एकीकरण में किस प्रकार मदद करता है?
- वैश्वीकरण का छोटे उत्पादकों पर क्या प्रभाव पड़ा है?
- न्याय संगत वैश्वीकरण से क्या तात्पर्य है?
- किसी देश द्वारा व्यापार अवरोधकों का उपयोग क्यों और कैसे किया जाता है?
- वह कौन से तरीके हैं जिनके द्वारा देशों को परस्पर सम्बंधित किया जा सकता है?
- विदेशी व्यापार व विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट कीजिए?
- बहुराष्ट्रीय कंपनी अन्य कंपनियों से किस प्रकार अलग हैं?
- बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अपने उत्पाद की उत्पादन लागत कम बनाए रखने के लिए किस प्रकार प्रबंध करते हैं?
- विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए तीन कदमों की व्याख्या कीजिए?
- बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आप क्या समझते हैं एक बहुराष्ट्रीय कंपनी किस प्रकार अपना कार्य करती है?
- बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ किस प्रकार से उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं?
- अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ कारगिल फूड्स भारत में खाद्य तेलों का सबसे बड़ा उत्पादक कैसे बना? लिखिए।
- भारत के बाज़ार पर चीनी खिलौनों के प्रभाव को उदाहरण द्वारा समझाइए?
- वैश्वीकरण की प्रक्रिया में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की क्या भूमिका है?
- वैश्वीकरण का प्रभाव एक समान नहीं है इस कथन को समझाइए?
- कंटेनर क्या है? इसकी उपयोगिता बताइए?
- वैश्वीकरण की प्रक्रिया में सहायक कारकों का वर्णन करो?
- सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से क्या तात्पर्य है वर्तमान में मानव पर इसके तीन प्रभावों को समझाइए।