MP Board 10th SST federalism Question Answer
MP Board 10th SST federalism One Liner:
- एकात्मक शासन व्यवस्था में शासन का एक ही स्तर होता है।
- सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र की आत्मा है।
- भारतीय संघ का गठन संघीय शासन व्यवस्था के सिद्धांत पर हुआ।
- भारत में दो स्तरीय शासन व्यवस्था है – केंद्र सरकार और राज्य सरकार।
- भारतीय संघ का प्रतिनिधित्व केन्द्र सरकार करती है।
- संघवाद में संविधान के द्वारा विभिन्न शक्तियों का बंटवारा होता है।
- केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच विधायी अधिकारों को तीन सूचियों में बाँटा गया है –
1. संघ सूची
2. राज्य सूची
3. समवर्ती सूची - प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैंकिंग, संचार और मुद्रा संघ सूची के अंतर्गत आते हैं।
- व्यापार, कृषि, सिंचाई और पुलिस जैसे प्रांतीय और स्थानीय विषय राज्य सूची के अंतर्गत आते हैं।
- शिक्षा, वन, मज़दूर संघ, विवाह, गोद आदि विषय समवर्ती सूची में शामिल किए गए हैं।
- संघवाद दो या दो से अधिक स्तरों में बँटा हुआ होता है।
- भारत में 73वाँ संविधान संशोधन के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई।
- हमारे संविधान में किसी एक भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया है।
- भारत ने सन् 1947 में लोकतंत्र की राह पर अपनी जीवन यात्रा शुरू की।
- संघवाद से देश की एकता और अखंडता की रक्षा होती है।
- विशेष शक्तियों का लाभ असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को प्राप्त है।
- संविधान में हिन्दी के अलावा अन्य 21 भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया है। कुल 22 भाषाएँ हैं।
- सत्ता का विभिन्न स्तरों के बीच ऊर्ध्वाधर वितरण लोकतंत्र कहलाता है।
- सरकारें एक ही नागरिक समूह पर शासन करती हैं, पर कानून बनाने, कर वसूलने और प्रशासन का उनका अपना-अपना अधिकार क्षेत्र होता है।
- संघीय शासन व्यवस्था के दो उद्देश्य होते हैं – देश की एकता की सुरक्षा करना और उसे बढ़ावा देना।
- भाषा के आधार पर प्रांतों का गठन हमारे देश की लोकतांत्रिक राजनीति की पहली और कठिन परीक्षा थी।
- राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट को सन् 1956 में लागू किया गया।
- भारत में हिन्दी लगभग 44 प्रतिशत लोगों की मातृभाषा है।
- भारतीय संविधान में भारत को राज्यों का संघ घोषित किया गया है।
- प्रतिरक्षा और विदेशी मामले संघ सूची में शामिल होते हैं।
- भाषाओं को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में रखा गया है।
- भारत, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, स्विट्जरलैंड आदि देशों में संघात्मक शासन व्यवस्था लागू है।
- भारत में शासन का तीसरा स्तर पंचायत एवं नगरीय विकास है।
- शासन के दो रूप होते हैं – एकात्मक शासन व्यवस्था और संघात्मक शासन व्यवस्था।