कक्षा 10 आर्थिक विकास की समझ विकास प्रश्नोत्तर : MP Board 10th SST Development Question Answer

MP Board 10th SST Development Question Answer :

MP Board 10th SST Development One Liner :

  1. किसी देश के विकास के तीन संकेतक:
    (i) प्रति व्यक्ति आय, (ii) साक्षरता दर, (iii) स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता।
  2. सरदार सरोवर बाँध नर्मदा नदी पर बना है।
  3. विकास का अर्थ आर्थिक प्रगति के साथ ही समानता एवं स्वतंत्रता भी है।
  4. विभिन्न देशों के विकास की तुलना का एक प्रमुख आधार “प्रति व्यक्ति आय” है।
  5. विभिन्न देशों में विकास की तुलना का एक अन्य आधार “औसत साक्षरता दर” है।
  6. देशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता उसके विकसित या अविकसित होने को दर्शाता है।
  7. किसी देश की राष्ट्रीय आय को उस देश की कुल जनसंख्या से भाग देकर प्रति व्यक्ति आय ज्ञात की जाती है।
    सूत्र रूप में:
    प्रति व्यक्ति आय = देश की कुल आय / देश की कुल जनसंख्या
  8. विभिन्न देशों की प्रति व्यक्ति आय की तुलना के लिए उसकी गणना डॉलर में की जाती है।
  9. विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वह देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय 2019 में US $49,300 प्रतिवर्ष या अधिक है, वह समृद्ध देशों की श्रेणी में आते हैं।
  10. भारत मध्य आय वर्ग के देशों की श्रेणी में है।
  11. “शिशु मृत्यु दर” किसी वर्ष में जन्मे प्रति 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु के पूर्व मृत होने वाले बच्चों का अनुपात है।
  12. 73 या अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अनुपात साक्षरता दर कहलाता है।
  13. भारत का सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य – हरियाणा।
  14. भारत का सर्वाधिक साक्षर राज्य – केरल।
  15. केरल में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की मौलिक सुविधाओं की पर्याप्त सुविधाएँ हैं, अत: वहाँ शिशु मृत्यु दर काफी कम है।
  16. HDI का अर्थ है – मानव विकास सूचकांक।
    HDI के प्रमुख सूचक हैं:
    i) प्रति व्यक्ति आय
    ii) जीवन प्रत्याशा
    iii) औसत साक्षरता दर
  17. भूमिगत जल नवीकरणीय संसाधन है।
  18. नवीकरणीय संसाधनों की पुन: पूर्ति प्रकृति करती है।
  19. कच्चा तेल गैर-नवीकरणीय संसाधन है।
  20. गैर-नवीकरणीय संसाधन वर्षों के प्रयोग के पश्चात समाप्त हो जाते हैं।
  21. भारत कच्चे तेल का आयातक है।
  22. प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण दोहन “धारणीय विकास” है।
  23. जीवन प्रत्याशा – किसी व्यक्ति के औसत जीवनकाल का सांख्यिकीय अनुपात है।
  24. सार्वजनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व होता है।
  25. प्रदूषण का मुख्य कारण उद्योगों, कारखानों, परिवहन के साधनों का धुआँ है।
  26. आणविक संरचनाओं में परिवर्तन विकास के साथ ही पर्यावरण की क्षति का कारण भी है।
  27. मानव विकास रिपोर्ट यूएनडीपी प्रकाशित करता है।
  28. यूएनडीपी का पूर्ण रूप है – “संयुक्त राष्ट्र संघ विकास कार्यक्रम”।

Leave a Comment