MP Board 10th Social Science Water Resources Question Bank

MP Board 10th Social Science Water Resources Question Bank

MP Board 10th Social Science Water Resources Question Bank : ्दिये गए प्रश्न बैंक संग्रह मे परिक्षोपयोगी Water Resources पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह MP Board 10th Social Science Water Resources Question Bank के अंतर्गत दिया गया है ।

स्मरणीय बिंदु-

  • जल चक्र द्वारा जल का नवीकरण और पुनर्भरण होता है
  • जल एक नवीकरणीय संसाधन है
  • प्राकृतिक उर्वरक बाढ़ के मैदानों तक नहीं पहुंच पाती है जिससे भूमि निम्नीकरण जैसी समस्या उत्पन्न होती है
  • सरदार सरोवर परियोजना 4 राज्यों की संयुक्त परियोजना है जिसमें मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र तथा राजस्थान राज्य शामिल है
  • जल के असमान वितरण के कारण- अति शोषण, अत्यधिक प्रयोग, जल की कमी
  • जल प्रदूषण के कारण- घरेलू और औद्योगिक अपशिष्ट, रसायन, कीटनाशक और उर्वरक
  • बांधों के उपयोग – विद्युत उत्पादन, घरेलू और औद्योगिक उपयोग, जल आपूर्ति, बाढ़ नियंत्रण, आंतरिक नौचालन, मछली पालन
  • सतलज व्यास नदी पर भाखड़ा नांगल और महानदी पर हीराकुंड परियोजनाएं संचालित है।
  • जवाहरलाल नेहरू गर्व से बांधों को आधुनिक भारत के मंदिर कहा करते थे।
  • सरदार सरोवर बांध का निर्माण नर्मदा नदी पर किया गया है।
  • चेरापूंजी और मासिनराम में विश्व की सबसे अधिक वर्षा होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
i. देश की औसत वार्षिक वर्षा कितनी हैं –
(अ) 100 सेमी
(ब) 114 सेमी
(स) 160 सेमी
(द) 175 सेमी

ii. श्रृंगवेरा(इलाहाबाद) में जल संरक्षण हेतु एक ‘उत्कृष्ट जल संग्रहण तंत्र’ किस नदी में बनाया गया है ?
(अ) गंगा नदी
(ब) यमुना नदी
(स) कावेरी नदी
(द) नर्मदा नदी

iii. भोपाल झील का निर्माण किस सदी में हुआ –
(अ) 7वीं सदी
(ब) 9वीं सदी
(स) 11वीं सदी
(द) 13वीं सदी

iv. हीराकुंड परियोजना किस नदी पर बनाई गई है –
(अ) गंगा नदी
(ब) यमुना नदी
(स) महानदी
(द) नर्मदा नदी

v. बांधों को “आधुनिक भारत का मंदिर” किसने कहा –
(अ) महात्मा गांधी
(ब) जवाहरलाल नेहरु
(स) भगत सिंह
(द) लाल बहादुर शास्त्री

vi. ‘बंगाल का शोक’ किस नदी को कहा जाता है ?
(अ) दामोदर नदी
(ब) नर्मदा नदी
(स) ताप्ती नदी
(द) महानदी

vii. सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर बनाया गया है ?
(अ) नर्मदा नदी
(ब) दामोदर नदी
(स) रिहंद नदी
(द) चम्बल नदी

viii. जल सरंक्षण से संबंधित ‘खादीन’ एवं ‘जोहड़’ किस राज्य से संबंधित है ?
(अ) राजस्थान
(ब) हिमाचल प्रदेश
(स) मध्यप्रदेश
(द) उत्तरप्रदेश

ix. ‘पालर पानी’ कहाँ जाता है –
(अ) भूमिगत जल
(ब) वर्षा जल
(स) समुद्री जल
(द) नाले का पानी

x. निम्नलिखित में से किस नदी पर बहुउद्देशीय नदी परियोजना नही है –
(अ) चम्बल
(ब) महानदी
(स) नर्मदा
(द) यमुना

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये – (प्रत्येक 1 अंक)
I. विश्व की सर्वाधिक वर्षा ……………………………………… में होती है।
II. ………… राज्य ने घर की छत से वर्षा जल संग्रहण आवश्यक कर दिया है।
III. जल ………………………. योग्य संसाधन है।
IV. प्राचीनकाल में वृहत स्तर पर बाँध, झील और सिंचाई तंत्रों का निर्माण ………… शासक ने करवाया था।
V. हौज खास का निर्माण …………………. शासक ने करवाया था।
VI. बांधों को ……………………….. परियोजना भी कहा जाता है।
VII. भाखड़ा नांगल परियोजना का विकास ……………. नदियों के बेसिन में किया गया है।
VIII. मेघालय में नदियों व झरनों को ……… द्वारा बने पाइपों से वर्षा जल का उपयोग किया जाता है।
IX. सरदार सरोवर बाँध …………………….. राज्य में है।
X. इंदिरा गाँधी नहर मुख्य रूप ……………….. राज्य को जीवन प्रदान करती है।

प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइये – (प्रत्येक 1 अंक)

सेट-1

(A)(B)
I. राणा प्रताप सागर बाँध(अ) नर्मदा नदी
II. सरदार सरोवर बाँध(ब) महानदी
III. हीराकुंड बाँध(स) चंबल नदी
IV. मेट्टूर बाँध(द) कृष्णा नदी
V. नागार्जुन बाँध(ई) कावेरी नदी

सेट-2 (प्रत्येक 1 अंक)

(A)(B)
I. रिहंद बाँध(अ) गंगा नदी
II. टिहरी बाँध(ब) नर्मदा नदी
III. सरदार सरोवर(स) सोन नदी
IV. इंदिरा गांधी नहर(द) NGO
V. नर्मदा बचाओ आन्दोलन(ई) राजस्थान

प्रश्न 4 सत्य/असत्य लिखिए – (प्रत्येक 1 अंक)
i. जल एक नवीकरण संसाधन है।
ii. इंदिरा गांधी नहर ने राजस्थान राज्य को जल आपूर्ति की है।
iii. इजराइल की औसत वर्षा 25 सेमी नहीं है।
iv. बांधों को “आधुनिक भारत का मंदिर” कहा जाता है।
v. सुखा क्षेत्र का सामना अतिवर्षा वाले क्षेत्र करते है।
vi. बाँध एक बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत नहीं आते है।
vii. भोपाल झील का निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था।
viii. बंगाल का शोक दामोदर नदी को कहा जाता है।
ix. बांधों का निर्माण विद्युत उत्पादन के लिए भी किया जाता है।
x. इंदिरा गांधी नहर ने राजस्थान राज्य को जल आपूर्ति की है।
xi. चन्द्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में वृहद स्तर पर बाँध,झील और सिंचाई तंत्रों का निर्माण कराया गया।

  • प्रश्न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
    i. “आधुनिक भारत का मंदिर” बांधों को किसने कहा था ?
    ii. भारत की औसत वार्षिक वर्षा कितनी है ?
    iii. हौज खास का निर्माण किसने कराया था ?
    iv. विश्व में 2025 तक कितने व्यक्ति पानी की समस्या से ग्रस्त होंगे ?
    v. सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर बनाया गया है ?
    vi. भाखड़ा नांगल परियोजना किन नदियों के बेसिन पर हैं ?
    vii. किस राज्य में हर घर में वर्षा जल का संग्रहण का ढाचा बनाना आवश्यक है?
    viii. जैसलमेर के ‘खादीन’ एवं ‘जोहड़’ किस क्षेत्र से संबंधित है ?
    ix. गांधी सागर बाँध किस नदी में बनाया गया है ?
  • x. हीराकुंड बाँध किस नदी पर बनाया गया है ?
    xi. जल विद्युत किसे कहते हैं ?
    xii. जवाहरलाल नेहरु ने गर्व से बांधों को क्या कहा था ?
    xiii. टिहरी बाँध कहाँ और किस नदी पर स्थित है ?
    xiv. बहुराष्ट्रीय कम्पनी (MNC’s) किसे कहते हैं ?
    xv. नवीकरण स्त्रोत किसे कहते हैं ?
    xvi. बाढ़ किसे कहते हैं ?
    xvii. सुखा किसे कहते हैं ?
    xviii. मृदा का लवणीकरण से क्या आशय है ?
    xix. भाखड़ा-नांगल परियोजना का एक उद्देश्य लिखिए।
    xx. बांस ड्रिप सिंचाई प्रणाली किस राज्य में की जाती है ।

Leave a Comment