MP Board 10th Social Science Nationl Economics Lifeline Question Bank : ये गए प्रश्न बैंक संग्रह मे परिक्षोपयोगी Nationl Economics Lifeline पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह MP Board 10th Social Science Nationl Economics Lifeline Question Bank के अंतर्गत दिया गया है .
MP Board 10th Social Science Nationl Economics Lifeline Bank
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ
स्मरणीय बिंदु –
1) एक देश के विकास की गति वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के साथ उनकी एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन करने की क्षमता पर निर्भर करता है।
2) भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल वाले देशों में से एक है।
3) राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं वे इनका रखरखाव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग करता है।
4) देश की पहली रेलगाड़ी 1853 में मुंबई से थाणे के मध्य चलाई गई।
5) 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया।
6) मुंबई एक वृहदातम पत्तन है यह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है।
7) एयर इंडिया घरेलु तथा अंतरराष्ट्रीय वायु सेवाएं प्रदान करती है।
8) देश का 95% विदेशी व्यापार देश के प्रमुख पत्तन से होता है।
9) छोटा नागपुर का पठार में लोहा इस्पात उद्योग के कारखाने केन्द्रित है।
10) भारतीय रेल सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा प्राधिकरण है।
- सही विकल्प चुनकर लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
i. दो दूरस्थ स्थित स्थान जो पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े है-
(अ) मुंबई तथा नागपुर
(ब) सिलचर तथा पोरबंदर
(स) मुंबई और कोलकाता
(द) नागपुर तथा सिलीगुड़ी
ii. स्थानान्तरण हानियों तथा देरी को घटाता है-
(अ) रेल परिवहन
(ब) पाइपलाइन
(स) सड़क परिवहन
(द) जल परिवहन
iii. हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है-
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) महाराष्ट्र
(स) गुजरात
(द) उत्तर प्रदेश
iv. पूर्वी तट पर स्थित पत्तन जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है-
(अ) चेन्नई
(ब) तूतीकोरिन
(स) पाराद्वीप
(द) विशाखापत्तनम
v. भारत का प्रमुख परिवहन का साधन है-
(अ) सड़क परिवहन
(ब) वायु परिवहन
(स) रेल परिवहन
(द) पाइपलाइन
vi. दो या दो से अधिक देशों के व्यापार को कहते हैं-
(अ) आंतरिक व्यापार
(ब) बाहरी व्यापार
(स) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
(द) स्थानीय व्यापार
- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये – (प्रत्येक 1 अंक)
- जल परिवहन देश का सबसे …………….. परिवहन का साधन है।
- भारत विश्व के सर्वाधिक …………….. जाल वाले देशों में से एक है।
- ठोस पदार्थों को तरल अवस्था में परिवर्तित कर …………….. द्वारा ले जाया जाता है।
- …………….. परिवहन तीव्रतम, आरामदायक एवं प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है।
- एयर इंडिया घरेलु और …………….. वायु सेवाएं भी प्रदान करती है।
- पर्यटन …………….. को प्रोत्साहित करता है।
3. सही जोड़ी बनाइये – (प्रत्येक 1 अंक)
“A” | “B” |
i. राष्ट्रीय राजमार्ग | (अ) सार्वजनिक निर्माण विभाग |
ii. राज्य राजमार्ग | (ब) भारत सरकार प्राधिकरण |
iii. सीमा सड़क संगठन | (स) कोलकाता |
iv. ज्वारीय पत्तन | (द) केंद्रीय लोक निर्माण विभाग |
v. अंत स्थलीय नदीय पत्तन | (इ) कांडला |
vi. कृत्रिम पत्तन | (फ) मारमागाओ |
(ज) चेन्नई |
- सत्य/असत्य लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
1) भारत में सड़क परिवहन रेल परिवहन से पहले प्रारंभ हुआ।
2) परिवहन, संचार और व्यापार एक दूसरे के पूरक है।
3) भारत पेट्रोलियम का निर्यात करता है।
4) पवनहंस का एक हेलीकॉप्टर सेवा है।
5) पारादीप पत्तन महाराष्ट्र में स्थित है।
6) हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य यमुना नदी जलमार्ग है।
7) कोंकण रेलवे का विकास भारत के पूर्वी तट पर किया गया है।
- एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
- राज्यों और देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान प्रदान क्या कहलाता है?
- किसी देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति किसका सूचक होती है?
- आयात और निर्यात के अंतर से क्या निर्धारित होता है ?
- वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब हुआ?
- भारत में प्रमुख पत्तनों की संख्या कितनी है ?
- किस पत्तन को दीनदयाल पत्तन के नाम से भी जाना जाता है?
- भारत में अंतः स्थलीय नौ संचालन जल मार्ग की लंबाई कितनी है?
- भारतीय रेल परिवहन को कितने रेल प्रखंडों में विभाजित किया गया है ?
- विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग का नाम क्या है?
- अति लघुउत्तरीय प्रश्न- (प्रत्येक 2 अंक)
1) राष्ट्रीय राजमार्ग किसे कहते हैं?
2) राज्य राज्य मार्ग किसे कहते है?
3) जिला मार्ग क्या होता है?
4) जल परिवहन के प्रकारों के नाम लिखिए।
5) स्थल परिवहन के प्रकार लिखिए।
6) देश की पहली रेलगाड़ी कब और कहां से कितनी दूरी पर चलाई गई ?
7) पाइपलाइन परिवहन से किन वस्तुओं का परिवहन किया जाता है ?
8) भारत में किन वस्तुओं का आयात मुख्य रूप से होता है?
9) भारत से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं के नाम लिखिए।
10) परिवहन किसे कहते हैं?
11) अनुकूल व्यापार संतुलन किसे कहते हैं?
12) व्यापार के घटक लिखिए।
13) सड़क परिवहन की दो विशेषताएँ लिखिए।
14) स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग की दो विशेषताएँ लिखिए।
15) रेल परिवहन की दो विशेषताएँ लिखिए।
16) कांडला पत्तन की दो विशेषताएँ लिखिए।
17) मारमागावो पत्तन देश का महत्वपूर्ण पत्तन क्यों है?
18) कोलकाता को एक अंतः स्थलीय नदीय पत्तन क्यों कहते हैं?
19) डिजिटल भारत कार्यक्रम क्या है ?
20) जनसंचार में कौनसे संचार के साधन सम्मिलित हैं?
21) संचार के साधन के रूप में दूरदर्शन की दो विशेषताएँ लिखिए।
22) देश की कोई दो तेल शोधन शालाओं के नाम लिखिए।
23) विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग की दो विशेषताएँ लिखिए।
24) भारत सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय जलमार्ग एवं उनकी लम्बाई लिखिए।
25) पर्यटन उद्योग के विकास हेतु अपने सुझाव लिखिए।