MP Board 10th Social Science Nationalism in Europe Question Bank
Important Facts about Nationalism in Europe
- अर्नेस्ट रेनर के अनुसार समान भाषा, नस्ल, धर्म से बने क्षेत्र को राष्ट्र कहते हैं।
- एक राष्ट्र लंबे प्रयासों, त्यागों और निष्ठा का चरम बिंदु होता है।
- अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को राष्ट्रवाद कहते हैं।
- नेपोलियन का जन्म 15 अगस्त 1769 को हुआ। नेपोलियन एक महान सम्राट था जिसने अपने व्यक्तित्व एवं कार्यों से पूरे यूरोप के इतिहास को प्रभावित किया।
- उदारवाद यानि Liberalism शब्द लातिनी भाषा के मूल शब्द liber पर आधारित है। जिसका अर्थ है स्वतंत्रता। नए मध्यम वर्ग के लिए उदारवाद का अभिप्राय था व्यक्ति के लिए आज़ादी व कानून के समक्ष समानता।
- निरंकुशवाद :- एक ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता।
- जनमत संग्रह :- एक प्रत्यक्ष मतदान जिसके द्वारा एक क्षेत्र की सारी जनता से किसी प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है।
- यूटोपिया (कल्पनादर्श) :- एक ऐसे समाज की कल्पना जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है।
- रूमानीवाद :-एक ऐसा सांस्कृतिक आंदोलन जो एक खास तरह की राष्ट्रीय भावना का विकास करना चाहता था।
- जुंकर्स :- प्रशा की एक सामाजिक श्रेणी का नाम जिसमें बड़े – बड़े जमींदार शामिल थे।
- राष्ट्रवाद के उदय में कारण :- निरंकुश शासन व्यवस्था, उदारवादी विचारों का प्रसार, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व का नारा, शिक्षित मध्य वर्ग की भूमिका थी।
- यूरोप में राष्ट्रवाद का क्रमिक विकास :- फासीसी क्रांति 1789 ⇒ नागरिक संहिता 1804 ⇒ वियना की संधि 1815 ⇒ उदारवादियों की क्रांति 1848 ⇒ जर्मनी का एकीकरण 1866-1871 ⇒ इटली का एकीकरण 1859-1871
- यूरोप में राष्ट्रवाद का निर्माण :- किसी भी राष्ट्र के निर्माण के लिए एक सामूहिक पहचान , संस्कृति परंपरा आदि का समान होना जरुरी है।
- यूरोपीय समाज की संरचना (19वीं शताब्दी के पहले) :- यूरोयिपन समाज असमान रूप से दो भागों में विभाजित था।
- उच्च वर्ग (कुलीन वर्ग) :- जनसंख्या में कम वर्चस्व, जमाने वाला, जमींदार यानि ढेर सारे खेतों के मालिक, सभी अधिकार दिए जाते थे।
- निम्न वर्ग (कृषक वर्ग) :- जनसंख्या में अधिक जमीन हीन यानि या तो जमीन न थी या तो किराए पर रहते थे, किसी भी प्रकार के अधिकार नही दिए जाते थे।
- नया मध्यवर्ग :- उन्नीसवीं सदी के बाद एक नया वर्ग जुड़ गया वह था ,वह है नया मध्यवर्ग।
- इसमें सभी पढ़े – लिखे लोग थे जैसे :- शिक्षक, डॉक्टर, उद्योगपति, व्यापारी आदि।
- उदारवादी राष्ट्रवाद :- इस उदारवादी राष्ट्रवाद के चलते राष्ट्रवाद का विचार सब जगह फैलने लगा।
- इससे एक राज्य के अंदर जो भी नियंत्रण था उसे खत्म कर दिया गया ( चीजों तथा पूंजी के आगमन पर ) लेकिन अलग- अलग राज्यों के बीच के नियंत्रण यानि सीमा शुल्क को खत्म नही कर पाया।
- जॉलवेराइन :- यह एक जर्मन शुल्क संघ था जिसमें अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे। यह संघ 1834 में प्रशा की पहल पर स्थापित हुआ था। इसमें विभिन्न राज्यों के बीच शुल्क अवरोधों को समाप्त कर दिया गया और मुद्राओं की संख्या दो कर दी गई। जो पहले बीस से भी अधिक थी यह संघ जर्मनी के आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था।
- यूरोप में राष्ट्रवाद :- यूरोप में राष्ट्रवादी चेतना की शुरुआत फ्रांस से होती है।
- 1789 की फ्रांसीसी क्रांति :- फासीसी क्रांति के आरम्भ से ही फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने ऐसे अनेक कदम उठाए जिनसे फ्रांसीसी लोगों में एक सामूहिक पहचान की भावना ( राष्ट्रवाद ) पैदा हो सकती थी।
- फ्रांसीसी क्रांति एवं राष्ट्रवाद की प्रमुख विशेषताएं :-
- संविधान आधारित शासन।
- समानता ,स्वतंत्रता , बंधुत्व जैसे विचार।
- नया फ्रांसीसी तिरंगा झंडा।
- नेशनल असेंबली का गठन।
- आंतरिक आयात – निर्यात शुल्क समाप्त।
- माप – तोल की एक समान व्यवस्था।
- फ्रेंच को राष्ट्र की साझा भाषा बनाया जाना था।
- नेपोलियन का शासन काल :- जब नेपोलियन फ्रांस पर अपना शासन चलाना शुरू किया तो प्रजातंत्र को हटाकर राजतंत्र को स्थापित कर दिया।
- 1804 की नेपोलियन संहिता (नागरिक संहिता) :- इसे 1804 में लागू किया गया। इसने जन्म पर आधारित विशेषाधिकारों को समाप्त कर दिया। इसने न केवल न्याय के समक्ष समानता स्थापित की बल्कि सम्पत्ति के अधिकार को भी सुरक्षित किया।
- रूढ़िवाद :- ऐसा राजनीतिक दर्शन जो परंपरा, स्थापित संस्थानों और रिवाजों पर जोर देता है और तेज बदलावों की बजाए क्रमिक और धीरे धीरे विकास को प्राथमिकता देता है।
- 1815 के उपरांत यूरोप में रूढ़िवाद :- 1815 में नेपोलियन की हार के उपरांत यूरोप की सरकारों का झुकाव पुनः रूढ़िवाद की तरफ बढ़ गया।
- वियना कांग्रेस :- 1815 में ब्रिटेन, प्रशा, रूस और ऑस्ट्रिया जैसी यूरोपीय शक्तियों (जिन्होंने मिलकर नेपोलियन को हराया था) के प्रतिनिधि यूरोप के लिए एक समझौता तैयार करने के लिए वियना में इकट्ठा हुए जिसकी अध्यक्षता आस्ट्रियन के चांसलर ड्यूक मैटरनिख ने की।
- संधि के तहत मुख्य 3 निर्णय लिया गया :- पहला फ्रांस की सीमाओं पर कई राज्य कायम कर दिया गया ताकि भविष्य में फ्रांस अपना विस्तार ना कर सके।
- फ्रांसीसी क्रांति के दौरान हटाए गए बुर्बो वंश को सत्ता में बहाल किया गया।
- भूख कठिनाई और जन विद्रोह :- 1830 को कठिनाइयों का महान साल भी कहा जाता है, क्योंकि जबरदस्त जनसंख्या वृद्धि, नागरिको का गांव से शहर की ओर पलायन, बेरोजगारी में वृद्धि, गरीबी में वृद्धि, इसी सालों के दौरान फसल बर्बाद हो जाना, खाद्य सामग्री की कीमतें बढ़ जाना आदि इन सब कारणों से लोगों ने सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया जिसे कृषक विद्रोह के नाम से जाना गया, तत्पश्चात यूरोपियन सरकार को गणतंत्र राज्य घोषित कर दिया गया।
- गणतंत्र के बाद फ्रांस में :- 21 साल से अधिक उम्र के लोगों को वोट डालने का अधिकार, सभी नागरिकों को काम के अधिकार की गारंटी, रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कारखाने उपलब्ध कराने के कानून बनाए गए|
- **नारीवाद :-**पुरुष को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समानता की सोच के आधार पर महिलाओं के अधिकारों और हितों का बोध नारीवाद है।
- जर्मनी का एकीकरण :- 1848 में यूरोपियन सरकार ने बहुत कोशिश की कि वे जर्मनी का एकीकरण कर दे परंतु वह ऐसा नही कर पाए, क्योंकि राष्ट्र निर्माण की यह उदारवादी पहल राजशाही और फौज की ताकत ने मिलकर दबा दी, उसके बाद प्रशा ने यह भार अपने ऊपर लेते हुए कहा कि वे जर्मनी का एकीकरण करके ही रहेंगे।
- उस समय प्रशा का प्रधानमंत्री ऑटोमन बिस्मार्क था जिसके नेतृत्व में प्रशा ने एक राष्ट्रीय एकीकरण के आंदोलन का सूत्रपात किया। 7 वर्ष के दौरान ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और फ्रांस से तीन युद्धों में प्रशा की जीत हुई और एकीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई। 1871 में केसर विलियम प्रथम को नए साम्राज्य का राजा घोषित किया गया। जर्मनी के एकीकरण ने यूरोप में प्रशा को महाशक्ति के रूप में स्थापित किया।
- नए जर्मन राज्य में, मुद्रा, बैंकिंग एवं न्यायिक व्यवस्थाओं के आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया।
- इटली का एकीकरण :- इटली सात राज्यों में बँटा हुआ था।
- 1830 के दशक में ज्यूसेपे मेत्सिनी ने इटली के एकीकरण के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
- 1830 एवं 1848 के क्रांतिकारी विद्रोह असफल हुए।
- 1859 में फ्रांस से सार्डिनिया पीडमॉण्ट ने एक चतुर कूटनीतिक संधि की जिसके माध्यम से उसने आस्ट्रियाई बलों को हरा दिया।
- 1861 में इमैनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया।
- इटली के एकीकरण की प्रक्रिया में तीन व्यक्तियों का महत्वपूर्ण स्थान हैं ।
- ज्यूसेपे मेत्सिनी , काउंट कैमीलो दे कावूर , ज्यूसेपे गैरीबॉल्डी
- ब्रिटेन में राष्ट्रवाद :- औद्योगिक क्रांति के बाद ब्रिटेन की आर्थिक शक्ति बहुत ज्यादा बढ़ गई थी।
- 18 वी शताब्दी से पूर्व ब्रिटेन एक राष्ट्र राज्य नही था। बल्कि
- अंग्रेज, वेल्श, स्कॉट या आयरिश जैसे ढेर सारा समाज था जिसे नृजातीय कहते थे।
- आंग्ल – राष्ट्र ने अपनी शक्ति में विस्तार के साथ – साथ अन्य राष्ट्रों व द्वीप समूहों पर विस्तार आरंभ किया।
- 1688 में संसद ने राजतंत्र से शक्तियों को ले लिया।
- 1707 में इंग्लैण्ड और स्कॉटलैंड को मिलाकर यूनाइटेड किंगडम ऑफ ब्रिटेन का गठन किया गया।
- 1798 में हुए असफल विद्रोह के बाद 1801 में आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंगडम में शामिल कर लिया गया।
- नए ब्रिटेन के प्रतीक चिन्हों को खूब बढ़ावा दिया गया।
- बाल्कन समस्या :- बाल्कन भौगोलिक एवं नृजातीय रूप से विभिन्नताओं का क्षेत्र था जिसमें आधुनिक रूमानिया , बल्गारिया , अल्बेनिया , ग्रीस , मकदूनिया , क्रोएशिया , स्लोवानिया , सर्बिया आदि शामिल थे।
- इन क्षेत्रों में रहने वाले मूलनिवासियों को स्लाव कहा जाता था। बाल्कन क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा ऑटोमन साम्राज्य के नियंत्रण में था।
- जैसे – जैसे विभिन्न स्लाव राष्ट्रीय समूहों ने अपनी पहचान और स्वतंत्रता की परिभाषा तय करने की कोशिश की , बाल्कन क्षेत्र गहरे टकराव का क्षेत्र बन गया।
- साम्राज्यवाद :- जब कोई देश, अपने देश की शक्ति को, सेना और अन्य साधन का प्रयोग करके बढ़ाता हैं साम्राज्यवाद कहते हैं।
- विभिन्न प्रतीक चिन्ह और उनका अर्थ :-
प्रतीक | महत्व | |
काला, लाल और सुनहरा तिरंगा | उदारवादी राष्ट्रवादियों का झण्डा | |
उगते सूर्य की किरणें | एक नए युग की शुरुआत |
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-
I. फ्रेडरिक सारयू कलाकार थे-
अ. संयुक्त राज्य अमेरिका
स. स्वीटजरलैंड
ब. फ्रांस
द. आयरलैंड
II. फ्रेडरिक सारयू ने चित्रों की श्रृंखला बनाई-
अ. 4
स. 2
ब. 6
द. 10
III. आँखों पर पट्टी बांधे हुए और तराजू लिए हुए महिला किस बात की प्रतीक हैं-
अ. न्याय
स. शांति
ब. स्वतंत्रता
द. साक्षरता
IV. जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता है। यह कथन है-
अ. बिस्मार्क
स. दिदरो
ब. मैटरनिख
द. नेपोलियन
V. ‘यूरोपीय सभ्यता का पालना’ किस देश को कहा जाता था-
अ. रूस
स. यूनान
ब. इटली
द. इंग्लैंड
VI. बाल्कन क्षेत्र के निवासियों को क्या कहा जाता था-
अ. डच
स. टामटोल्स
ब. स्लाव
द. इनमें सेकोई नहीं
VII. फ्रांस में सिक्कों और डाक टिकटों पर किस की छवि अंकित की गई-
अ. मारीआन
स. नेपोलियन
ब. जर्मेनिया
द. किंग विक्टर
VIII. मैटरनिख ने किसे सामाजिक व्यवस्था का सबसे खतरनाक दुश्मन बताया-
अ. गैरीबाल्डी
स. बिस्मार्क
ब. काबूर
द. मेत्सिनी
IX. 1834 में प्रशा में स्थापित हुए जालवेराइन का संबंध है-
अ. व्यापार संघ
स. शुल्क संघ
ब. मजदूर संघ
द. किसान संघ
X. मैटरनिख चांसलर था-
अ. जर्मनी
स. इंग्लैंड
ब. इटली
द. ऑस्ट्रिया
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
I. जर्मन पंचांग का मुख्य पृष्ठ—— ने डिजाइन किया।
II. 1804 की नागरिक संहिता को ——संहिता के नाम से जाना जाता हैं।
III. यंग यूरोप की स्थापना—— में हुई।
IV. ——की संधि ने यूनान को एक राष्ट्र की मान्यता दी।
V. 1834 में—— की पहल पर एक शुल्क संघ स्थापित किया गया।
VI. 1813 में फ्रांस लौटते हुए नेपोलियन को—— के रूप में दर्शाया गया हैं।
VII. फ्राइड्रीक लिस्ट—— के प्रोफेसर थे।
VIII. ——के नेतृत्व में जर्मनी का एकीकरण पूर्ण हुआ।
IX. मारीआन की तस्वीर—— गणराज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।
X. राष्ट्रवाद की पहली अभिव्यक्ति ——की फ्रांसीसी क्रांति के साथ हुई।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए –
कालम-A | कालम-B |
I. फ्रेडरिक सारयू | अ. जर्मन दार्शनिक |
II. नेपोलियन की हार | ब. यंग यूरोप |
III. मार्सई | स. फ्रांस |
IV. बर्न | द. 1815 |
V. योहान गॉटफ्रीड | इं. यंग इटली |
VI. एंड्रियास रेबमान | फ. आस्ट्रिया का चांसलर |
VII. जालवेराइन | ग. सेंट पॉल चर्च |
VIII. मैटरनिख | ई. जर्मन राष्ट्र का रूपक |
IX. फ्रैंकफर्ट संसद | ज. शुल्क संघ |
X. जर्मेनिया | क. जर्मन पंचांग |
प्रश्न 4. सत्य / असत्य बताइए –
I. विश्वकोश नामक ग्रंथ की रचना दिदरो ने की।
II. 19वीं सदी के मध्य में इटली 10 राज्यों में बंटा था।
III. लाल टोपी, तिरंगा और कलगी स्वतंत्रता और गणतंत्र के चिन्ह थे।
IV. नेपोलियन का पतन 1813 में हुआ।
V. 1861 में इमैनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया।
VI. गैरीबाल्डी व्यापारिक नौसेना में एक सैनिक था।
VII. जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई।
VIII. वियना संधि 1820 में हुई।
IX. इंग्लैंड में औद्योगिकरण 18वीं सदी के दूसरे भाग में आरंभ हुआ।
X. आयरलैंड कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट धार्मिक गुटों में बंटा हुआ था।
प्रश्न 5. एक वाक्य-शब्द में उत्तर दीजिए/
I. जर्मन बलूत किसका प्रतीक है?
II. यंग इटली और यंग यूरोप की स्थापना किसने की?
III. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच एक्ट आफ यूनियन (1707) से किसका गठन हुआ?
IV. लार्ड बायरन कौन थे?
V. अर्थशास्त्र के प्रोफेसर फ्राइडरिख़ लिस्ट किस देश से थे?
VI. 1871 में नए जर्मन साम्राज्य की घोषणा कहां हुई?
VII. 1848 की क्रांति के फलस्वरूप किसके शासन का अंत हुआ?
VIII. नेपोलियन के प्रशासनिक कदमों से अनगिनत छोटे प्रदेशों से कितने राज्यों का एक महासंघ बना?
IX. 1801 में आयरलैंड को बलपूर्वक किस में शामिल कर लिया गया?
X. एले क्या था?
XI. कल्पनादर्श (यूटोपिया) क्या हैं?
XII. निरंकुशवाद से क्या आशय हैं?
XIII. “जनमत संग्रह” क्या हैं?
XIV. नारीवाद से क्या आशय हैं?
XV. “रूढ़िवाद” विचारधारा को समझाइए।
XVI. “नृजातीयता” क्या हैं?
XVII. ‘विचारधारा’ का आशय समझाइए।
XVIII. फ्रेडरिक सारयू कौन था?
XIX. उदारवाद का अर्थ बताइए।
XX. बाल्कन क्षेत्र में सम्मिलित देशों के नाम लिखिए।
XXI. आधुनिक राज्य तथा राष्ट्र राज्य से आप क्या समझते हैं?
XXII. जर्मन पंचांग को कब और किसने डिजाइन किया था?
XXIII. पंचांग किसे कहते हैं?
XXIV. नेपोलियन संहिता क्या थी?
XXV. जालवेराइन क्या था?
XXVI. यूनानी स्वतंत्रता युद्ध पर टिप्पणी लिखिए।