MP Board 10th Social Science Industry Question Bank : ये गए प्रश्न बैंक संग्रह मे परिक्षोपयोगी Industry पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह MP Board 10th Social Science Industry Question Bank के अंतर्गत दिया गया है .
MP Board 10th Social Science Industry Question Bank : विनिर्माण उद्योग
स्मरणीय बिंदु –
- कच्चे पदार्थ को मशीन की सहायता से रूप परिवर्तन कर अधिक मूल्यवान व उपयोगी बनाना विनिर्माण कहलाता है।
- किसी देश की आर्थिक उन्नति विनिर्माण उद्योगों के विकास से मापी जाती है।
- भारत में सकल घरेलु उत्पाद में विनिर्माण उद्योगों का योगदान 17% है।
- किसी उद्योग की आदर्श स्थिति का निर्धारण उसकी न्यूनतम उत्पादन लागत से निर्धारित की जाती है।
- सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग सरकार के नियंत्रण में होते हैं उदाहरण बी एच ई एल
- जिन उद्योगों पर किसी निजी व्यक्ति विशेष का अधिकार होता है निजी उद्योग कहलाते हैं उदाहरण- बजाज ऑटो लिमिटेड
- भारत में सूती वस्त्र के प्रमुख राज्य महाराष्ट्र तथा गुजरात है।
- भारत जापान को सूत का निर्यात करता है।
- भारत पटसन निर्मित सामान का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
- बांग्लादेश के बाद भारत सबसे बड़ा जूट निर्यातक देश की श्रेणी में है।
- भारत की 60% चीनी मिल उत्तर प्रदेश तथा बिहार राज्य में है।
- महाराष्ट्र के गन्ने में सुक्रोज अधिक मात्रा में पाया जाता है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
(i) कच्चे माल के आधार पर उद्योग कितने प्रकार के होते है –
(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) पांच
(ii) निम्नलिखित में से कौन- सा उपभोक्ता उद्योग है-
(अ) लौह इस्पात
(ब) अमूलडेरी उद्योग
(स) गन्ना उद्योग
(द) साईकिल उद्योग
(iii) निम्नलिखित में से कौन- सा उर्वरक उद्योग है –
(अ) डी.ए.पी. उद्योग
(ब) अमूल डेयरी उद्योग
(स) गन्ना उद्योग
(द) साईकिल उद्योग
(iv) भारत के किस राज्य में चीनी का सबसे जायदा उत्पादन है-
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) गुजरात
(स) राजस्थान
(द) उत्तरप्रदेश
(v) निम्नलिखित में से उपभोक्ता आधारित उद्योग है-
(अ) चीनी उद्योग
(ब) सीमेंट उद्योग
(स) लौह इस्पात
(द) ताँबा उद्योग
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये- (प्रत्येक 1 अंक)
- भारत विनिर्माण उद्योग से कुल घरेलु उत्पादन का …………………. प्रतिशत प्राप्त करता है।
- भारत के रसायन उद्योग का एशिया महाद्वीप में ……………………….. स्थान हैं।
- पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, उ.प्र. तथा केरल राज्य कुल उर्वरक उत्पादन का …………….. प्रतिशत उत्पादन करते हैं।
- बोकारो इस्पात संयंत्र सन ……………………… में स्थापित किया गया। v. बजाज ऑटो उद्योग ……………………………… है।
- स्मेल्टिंग ……………………………… उद्योग है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइये – (प्रत्येक 1 अंक)
‘A’ | ‘B’ |
i. उर्वरक उद्योग | (अ) प्लास्टिक |
ii. रसायन उद्योग | (ब) यूरिया |
iii. मोटर गाड़ी | (स) गुडगाँव |
iv. इलेक्ट्रॉनिक उद्योग | (द) बैंगलोर |
v. आयल इण्डिया लिमिटेड | (ई) संयुक्त उद्योग |
vi. बजाज ऑटो लिमिटेड | (य) निजी उद्योग |
प्रश्न 4. सत्य/असत्य लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
- कृषि तथा उद्योग एक-दुसरे के पूरक हैं।
- तृतीयक कार्यों में लगे व्यक्ति कच्चे माल को परिष्कृत वस्तुओं में परिवर्तित करते हैं।
- सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग जैसे-रिलायन्स टिस्को है।
- उर्वरक बनाने का कच्चा माल लोहा, अयस्क, कोयला एवं चूना है।
- प्रश्न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए – (प्रत्यEK 1 अंक)
A. BHEL उद्योग कहाँ पर स्थित है।
B. TISCO किस प्रकार का उद्योग है।
C. बाक्साइट किस उद्योग के लिए कच्चा माल प्रयुक्त होता है।
D. स्वामित्व के आधार पर उद्योग को कितने वर्गों में बांटा जाता है ?
प्रश्न 6. अति लघुउत्तरीय प्रश्न के उत्तर लिखिए – (प्रत्येक 2 अंक)- विनिर्माण उद्योग किसे कहते है?
- उद्योग किसे कहते है?
- रसायन उद्योग किसे कहते है?
- उर्वरक उद्योग किसे कहते है?
- उपभोक्ता उद्योग किसे कहते हैं ?
- एल्युमिनियम प्रगलन क्या है? समझाइए।
- उद्योग के लिए मुख्य आधार क्या होता है?
- कच्चे माल के आधार पर उद्योग कितने प्रकार के होता है?
- कच्चे माल के आधार पर उद्योग कितने प्रकार के होता है?
- कच्चे माल पर आधारित दो उद्योगों के नाम लिखिए।
- रसायन पर आधारित दो उद्योगों के नाम लिखिए।
- गन्ने पर आधारित दो उद्योगों के नाम लिखिए।
- चूना पत्थर किस उद्योग में कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है?
- भारत में लघु उद्योग के लिए वर्तमान में अधिकतम निवेश सीमा कितनी हैं?
- निजी उद्योग किसे कहते है? निजी उद्योग का एक उदहारण लिखिए।
- सार्वजनिक उद्योग किसे कहते है? कोई एक सार्वजनिक उद्योग के नाम लिखिए।
- कच्चे माल पर आधारित उद्योग को कितने भागो में बांटा गया है? लिखिए।
- उर्वरक उद्योग भारत में कहाँ-कहाँ पर केन्द्रित है? लिखिए।
- औद्योगिक प्रदूषण किसे कहते है?औद्योगिक प्रदूषण के प्रकार लिखिए।
- पर्यावरण निम्नीकरण की रोकथाम के कोई दो उपाय लिखिए।
- औद्योगिक अपशिष्ट का शोधन के कोई दो उपाय लिखिए।
- वायु प्रदूषण में पायी जाने वाली अनचाही गैसों के नाम लिखिए।
- जल प्रदुषण के कोई दो कारण लिखिए।
- तापीय प्रदुषण का जलीय जीवों पर क्या प्रभाव पड़ता हैं ?
- सूचना प्रौद्योगिकी किसे कहते हैं ?